icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284002
Eshan KhanEshan KhanFollow10 Jan 2025, 12:09 pm

झांसी जिला चिकित्सालय में एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यशाला आयोजित

Jhansi, Uttar Pradesh:

सम्पूर्ण सुरक्षा केंद्र जिला चिकित्सालय झांसी द्वारा पूर्व नियोजित योजना के तहत एचआईवी/एड्स पर एक पैरवी मीटिंग/कार्यशाला का आयोजन जिला चिकित्सालय के सभागार में किया गया। इस कार्यशाला का शुभारंभ प्रमुख मंडलीय अधीक्षक डॉ. पी.के. कटियार और उप जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. अंशुमान तिवारी ने किया। कार्यक्रम का संचालन सम्पूर्ण सुरक्षा केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. एस.के. गुप्ता ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का ग्रीन वेलकम किया गया। डॉ. पी.के. कटियार ने एचआईवी/एड्स के प्रति अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। डॉ. अंशुमान तिवारी ने भी एचआईवी/एड्स से संबंधित जानकारी साझा की और जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

समस्तीपुर में गिफ्ट कॉर्नर की ऊपरी मंजिल पर भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में गिफ्ट कॉर्नर की ऊपरी मंजिल पर भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका ।दो दमकल की गाड़ियों व स्थानीय व कर्मियों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू। समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर बाजार में एक गिफ्ट कॉर्नर दुकान की ऊपरी मंजिल पर भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। हालांकि, आग की भयावहता को देखते हुए लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इसके बाद अग्निशमन कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों और नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है।
0
0
Report

पटना हॉस्टल में 19 वर्षीय सत्यम झा की मौत, ब्लैकमेलिंग एंगल से जांच शुरू

Patna, Bihar:पटना के आनंदपुरी स्थित डायमंड बॉयज हॉस्टल में शनिवार को 19 वर्षीय छात्र सत्यम झा का शव फंदे से लटका मिला। वह हॉस्टल में रहकर JEE की तैयारी कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्र का मोबाइल फोन जब्त कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता के अनुसार, हॉस्टल के अन्य छात्र अपने घर चले गए थे, जबकि सत्यम वहीं रुका हुआ था। पिता ने भी उसे घर आने के लिए कहा था, लेकिन उसने बताया कि दो दिनों में क्लास शुरू होने वाली है। शनिवार सुबह पिता ने उसे फोन किया, लेकिन कई बार कॉल करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह हॉस्टल पहुंचे, जहां बेटे का शव फंदे से लटका मिला। ब्लैकमेलिंग के एंगल से भी जांच शुरू है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मोबाइल फोन की जांच कर रही है। FSL के सीनियर साइंटिस्ट अनिल कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही छात्र की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
0
0
Report
Advertisement

नालंदा दुर्गापूजा: सुरक्षा के बीच धार्मिक उत्साह, पंडालों में भीड़ बढ़ी

Pariaunna, Bihar:दुर्गापूजा के मौके पर नालंदा के शहरी क्षेत्र में माता दुर्गा के पट खुलते ही देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पंडालों में उमड़ पड़ी। आशानगर, भैंसासुर, बड़ी पहाड़ी, मोहद्दीपुर, पुलपर और चौखंडीपर आदि इलाकों में आकर्षक पूजा पंडाल बनाए गए हैं। भैंसासुर पंडाल में गाँव की थीम और सोहसराय अड्डा क्षेत्र में भूत बंगला जैसे निर्माण दिखे, इसके अलावा कैलाश पर्वत व जीव-जंतुओं की थीम भी उठाई गई हैं। मोहद्दीनगर में जवानों को समर्पित पंडाल श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी उदिता सिंह और पुलिस अधीक्षक हृदयकांत सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। जिले के प्रमुख पंडालों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सादी वर्दी के साथ महिला और पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। शहर में 150 प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और यात्री विश्राम स्थल की व्यवस्था की गई है और अफवाहों से बचने तथा शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
0
0
Report

मुजफ्फरपुर दुर्गा पूजा: DM-SSP ने देर रात पंडाल और ट्रैफिक रूट का जायजा लिया

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के दुर्गा पूजा को लेकर जिलाधिकारी कुमार गौरव और एसएसपि कांतेश कुमार मिश्रा ने देर रात पूजा पंडालों और निर्धारित ट्रैफिक रूट का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की आवाजाही और यातायात प्रबंधन की तैयारी का जायजा किया. रामदयालुनगर, सरैयागंज टावर, पंकज मार्केट सहित विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. जिलाधिकारी और एसएसपी ने पूजा पंडालों के निरीक्षण और ट्रैफिक मार्गों की समीक्षा की. श्रद्धालुओं की सुगम पहुंच, भीड़ प्रबंधन के दौरान यातायात संचालन पर चर्चा की गई. पूजा समितियों को प्रशासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही. जिला प्रशासन ने दुर्गा पूजा के दौरान शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आम नागरिकों और श्रद्धालुओं को असुविधा न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. पूजा समितियों, श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से निवेदन है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके.
0
0
Report

मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह के विरोध में बहन की हत्या, भाई गिरफ्तार

Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur में प्रेम विवाह फिर उसके बाद विवाह का फोटो सोशल मीडिया पोस्ट डालने से नाराज युवती के भाई ने दोस्त के साथ मिलकर कर दी बहन की हत्या, पुलिस ने बहन की हत्या करने वाले भाई और उसके दोस्त को कर लिया गिरफ्तार मुजफ्फरपुर में एक युवती को प्रेम विवाह कर विवाह का फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करना महंगा पड़ गया और प्रेम विवाह का फोटो सोशल मीडिया पर डालने से नाराज भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी ही बहन रेनू के गले में दुपट्टा लगाकर गला दबाकर हत्या कर दिया फिर उसके शव को दामोदरपुर रेलवे गुमटी के पास फेंक कर फरार हो गया. पुलिस ने 10 दिनों के अंदर रेनू हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल उसके भाई एवं भाई के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. घटना 7 अक्टूबर की है, जहां कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर रेलवे गुमटी के किनारे झाड़ी से अज्ञात युवती का शव मिला था और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजे दिया था. शव की पहचान बाद में सादतपुर निवासी हरेंद्र राय की बेटी रेनू के रूप में हुई. घटना के बाद पुलिस ने जांच की और जांच के दौरान खुलासा हुआ कि मृतका के भाई ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है. पुलिस ने मृतका के भाई मनीष कुमार को गिरफ्तार करते हुए जब पुछताछ किया तो गिरफ्तार आरोपी मनीष ने पुलिस को बताया कि वह दुपट्टे से गला दबाकर बहन की हत्या कर की थी और इस घटना में उसका दोस्त भी शमिल था. अब पुलिस आरोपी के दोस्त की तलाश कर रही है. दरअसल मृतका रेनू ने करीब 9 महीने पहले अपनी मर्जी से रामपुर हरि निवासी प्रिंस नाम के युवक से प्रेम विवाह किया था और उसके बाद रेनू ने विवाह का फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे. इसी बात नाराज भाई मनीष नाराज हो गया और वह अपने दोस्त के साथ मिलकर दुपट्टा से गला दबा कर रेनू की हत्या कर दिया और साक्ष्य छुपाने के नियत से रेलवे गुमटी के किनारे झाड़ी में फेक कर फरार हो गया. युवती का शव मिलने की सूचना पर कांटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था. पूरा मामला ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर एसडीपीओ पश्चिमी-1 के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई और तकनीकी साक्ष्य और आसूचना के आधार पर पुलिस ने रेनू के भाई मनीष को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर बहन की हत्या करने की बात स्वीकार की है. मनीष ने अपने साथी के साथ मिलकर रेनू की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की और शव को झाड़ी में फेंक दिया था. गिरफ्तारी मनीष की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है. पुलिस दूसरे आरोपी मनीष के दोस्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. बाइट - राजेश सिंह प्रभाकर ग्रामीण एसपी *इनपुट - मणितोष कुमार*
0
0
Report
Advertisement

विजयनगर में दुष्कर्म केस में वांछित दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, हथियार बरामद

Ghaziabad, Uttar Pradesh:विजयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आरोपी जल निगम प्लांट के पास मौजूद थे और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए विजयनगर पुलिस ने फ्रेग्रेन्स सोसाइटी के पास बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध आते हुए पुलिस को दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों बाइक मोड़कर भागने लगे। रास्ता उबड़-खाबड़ होने के कारण उनकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों घायल हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुस्तकीम (48), निवासी चमन कॉलोनी और प्रदीप (40), निवासी सिद्धार्थ विहार के रूप में हुई।
0
0
Report

Shalimar Garden Vikram Enclave: Body found in empty plot triggers panic in the area

Ghaziabad, Uttar Pradesh:शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के विक्रम एन्क्लेव में एक खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव सर से अलग मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव पानी में दबा हुआ था और उससे दुर्गंध आ रही थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। 17 अक्टूबर को विक्रम एन्क्लेव की गली नंबर-1 के स्थानीय निवासियों ने पीआरवी को सूचना दी कि गली में स्थित एक खाली प्लॉट में किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। शव से तेज दुर्गंध आने के कारण लोगों को शक हुआ। सूचना मिलते ही शालीमार गार्डन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शुरुआत में आशंका जताई जा रही थी कि शव का सिर नहीं है, लेकिन बाहर निकालने पर सिर सहित पूरा शव बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर पंचायतनामा भरने और पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। बाईट - अतुल कुमार सिंह, एसीपी
0
0
Report

जालौन में मतदाता जागरूकता वैन को डीएम-एसपी ने दिखाई हरी झंडी, 17 और 24 अक्टूबर को लगेंगे विशेष कैम्प

AdityaAdityaFollow2h ago
Orai, Uttar Pradesh:स्लग - मतदाता जागरूकता वैन को डीएम-एसपी ने दिखाई हरी झंडी, 17 और 24 अक्टूबर को लगेंगे विशेष कैम्प रिपोर्ट - आदित्य जालौन यूपी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मिलेगा अवसर, प्रत्येक बूथ पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे बीएलओ मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम दर्ज कराने और मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को तहसील उरई में जिलाधिकारी समीर व पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने मतदाता जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जनपदवासियों को मतदाता सूची में अपना नाम जांचने तथा नाम शामिल न होने पर पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया। जिलाधिकारी समीर ने बताया कि आज और 24 अक्टूबर को जनपद के प्रत्येक मतदेय स्थल पर विशेष कैम्प आयोजित किए जाएंगे। इन कैम्पों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे। जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे फार्म-6 भरकर पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के साथ नवीनतम फोटो तथा जन्मतिथि और पते से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क के माध्यम से आवेदन भरने में सहायता भी दी जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष कैम्पों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि गांवों, कस्बों और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले सभी पात्र नागरिकों तक इसकी जानकारी पहुंचे। कैम्पों में बीएलओ की उपस्थिति और आवेदन संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, जिससे किसी भी पात्र नागरिक को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने में असुविधा न हो। जिलाधिकारी समीर ने जनपदवासियों से अपील की कि वे 17 और 24 अक्टूबर को अपने मतदेय स्थल पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें। यदि नाम दर्ज नहीं है और वे निर्धारित पात्रता पूरी करते हैं, तो फार्म-6 भरकर पंजीकरण के लिए आवेदन करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उसकी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी उत्तम तिवारी आदि मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

महराजगंज के नौतनवा में 58 साल पुरानी परंपरा, अखाड़ा नंबर 1 के दुर्गा पूजा पंडाल में उमड़ रही आस्था

Mahuwa, Uttar Pradesh:एंकर- शारदीय नवरात्रि की सप्तमी पर मां दुर्गा की आराधना में पूरा महराजगंज डूबा हुआ नजर आ रहा है । यहां आस्था, परंपरा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। नौतनवा के अखाड़ा नंबर 1 में पिछले 58 वर्षों से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। खास बात ये है कि इस पंडाल में भारत के साथ-साथ नेपाल से भी श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सुरक्षा को लेकर भी पुलिस प्रशासन के द्वारा पंडालों में चाक चौबंद व्यवस्था किया गया है । वी/ओ- चारों तरफ मां के जयकारे, भक्तिमय माहौल और दर्शन के लिए पहुंचते श्रद्धालु… शारदीय नवरात्रि की सप्तमी पर नौतनवा के अखाड़ा नंबर 1 में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। पिछले 58 वर्षों से यहां मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की परंपरा निभाई जा रही है। वर्षों से चली आ रही यह परंपरा आज भी लोगों की आस्था का केंद्र बनी हुई है। इस पंडाल की खासियत सिर्फ इसकी पुरानी परंपरा ही नहीं बल्कि यहां उमड़ने वाली साझा आस्था भी है। भारत के अलग-अलग इलाकों के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल से भी श्रद्धालु मां के दर्शन और आरती के लिए पहुंचते हैं। सरहद भले दो देशों को अलग करती हो लेकिन मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा और विश्वास लोगों को एक सूत्र में जोड़ता नजर आता है। वी/ओ- पंडाल के पुजारी ने बताया कि यहां हर समुदाय और वर्ग के लोग श्रद्धा के साथ पहुंचते हैं। मंगला आरती और शृंगार आरती का विशेष महत्व है। वहीं मां को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए जाने की परंपरा भी यहां की पूजा का अहम हिस्सा है। आस्था की यह परंपरा सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं है, बल्कि नई पीढ़ी भी इससे जुड़ी हुई है। ग्राउंड पर मौजूद युवा श्रद्धालु भी मां दुर्गा के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं। नौतनवा की किशोरी सौम्या जायसवाल ने मां से सभी की खुशहाली और अपने मन में मां के वास की प्रार्थना की। वॉक थ्रू ऑन दुर्गा पंडाल
0
0
Report

राजस्थानी थीम डे पर बाल रामलीला ने संस्कृति की झलक दिखाकर दिल जीता

New Delhi, Delhi:स्टोरी द्वारका सेक्टर-13 स्थित डीडीए ग्राउंड में आयोजित संपूर्ण बाल रामलीला में राजस्थानी थीम डे पर छोटे-छोटे बच्चों ने राजस्थानी भाषा में रामलीला का मंचन कर सभी का दिल जीत लिया. राजस्थानी वेशभूषा और अपनी बोली में भगवान श्रीराम की लीला प्रस्तुत कर बच्चों ने राजस्थान की संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक दिखाई. आज के समय में बच्चों को संस्कार देने की बात होती है, लेकिन यहां छोटे बच्चे खुद रामलीला के जरिए समाज को संस्कारों का संदेश दे रहे हैं. भगवान श्रीराम के आदर्शों को मंच पर उतारकर बच्चे बता रहे हैं कि अपनी संस्कृति, भाषा और परंपराओं से जुड़ना कितना जरूरी है. इस मौके पर संध्या सिंह ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की. संपूर्ण बाल रामलीला में बच्चों का यह प्रयास भारतीय संस्कृति और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सराहनीय उदाहरण बना. बाइट संध्या सिंह
0
0
Report
Advertisement

दार्जीलिंग में फुलपाती उत्सव: नेपाली समुदाय की पारंपरिक पोशाक और सांस्कृतिक कार्यक्रम

Darjeeling, West Bengal:Phulpati Samaroh Ayojak Samity today organized the Phulpati procession which started from Darjeeling Motor stand and passed through the town and finally ended at Mall. Different Dugra temples take part in the procession after performing puja at Mahakal Mandir and enter Mall where the cultural program was conducted. The Phulpati rally is held every year on the 7th day of Dugra Puja. People from different Gorkha communities here in Darjeeling dressed in their traditional clothes took part in the procession accompanied by people playing traditional musical instruments. The procession featured age-old traditions of decorated palanquin carrying sacred flowers, leaves and sugarcane tied in red clothes. It is believed that those who pass underneath the palanquin are absolved of their sins. This custom involves community members collecting flowers, petals and other offerings from their houses and small temples and taking them to a known temple of their area to pay homage to Goddess Durga. Young girls and boys are also dressed as various Hindu gods and goddesses and take part in the rally. The Phulpati, done on Saptami, marks the start of the Nepali community pujas of Dashain. Tourists from different places were seen taking part in Chowrasta where many felt this was a unique and colorful tradition not seen in most parts of the country. A tourist from Nepal remarked that this custom is followed better here than in her country.
0
0
Report

आसनसोल के निजी इस्पात कारखाने में हादसे में दो मजदूरों की मौत, कई घायल

Asansol, West Bengal:আসানসোলের জামুরিয়া এক বেসরকারি ইস্পাত কারখানায় দুর্ঘটনায় মৃত্যু দুই শ্রমিক আহত বেশ কয়েকজন। কারখানার ভেতরে নবনির্বিত পাওয়ারপ্লান্ট তৈরি করার কাজ চলা সময় বিপত্তি ঘটে। পাওয়ার প্লান্টের ওপরে ঢালাই করার সময় ধসে যায়। গভীর গর্তে আটকে পড়লো বেশ কয়েকজন শ্রমিক। এখনো ২ শ্রমিকের মৃতদেহ ও এক শ্রমিককে আহত অবস্থায় উদ্ধার করে হাসপাতালে পাঠায় উদ্ধারকারী দল। উদ্ধার কাজ চালাচ্ছে দমকল ও কারখানার অন্যান্য শ্রমিকরা। ঘটনার খবর পেয়ে ঘটনাস্থল ছুটে আসেন জামুরিয়ার বিজেপি বিধায়ক চিকিৎসক বিজন মুখার্জি। ঘটনাস্থলে জামুরিয়া থানার পুলিশ। আটকে থাকা শ্রমিকদের উদ্ধার করার কাজ চলছে।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top