284003
झांसी में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 7 लोग घायल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के मोठ थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हरार ओवरब्रिज के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी और ओवरब्रिज किनारे स्ट्रीट लाइट के जनरेटर रूम से जा टकराई। इस घटना में 7 लोग घायल हो गए जिनमें तीन बाइक सवार और चार बोलेरो सवार शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अपनी गाड़ी से मोठ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
CM भजनलाल शर्मा सूरजपोल में रोड शो, निकाय चुनाव के लिए भाजपा तैयार
Jhunjhunu, Rajasthan:कुछ ही देर में CM भजनलाल शर्मा पहुँचेंगे सूरजपोल, नगर निकाय चुनाव को लेकर करेंगे रोड शो, शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकलेगा रोड शो, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी संभाल रहे है व्यवस्था, सूरजपोल पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद0
0
Report
नागौर के 5 निकायों में कल मतदान, 229 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Nagaur, Rajasthan:नागौर निकाय चुनाव को लेकर नागौर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले की 5 निकायों में मतदान कराया जाएगा। मतदान बुधवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं। चुनाव में संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं चुनाव को लेकर मतदान दलों की रवानगी की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों तक मतदान दलों और आवश्यक चुनाव सामग्री को पहुंचाने के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदान दलों को उनके निर्धारित केंद्रों तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। जिले में चुनावी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 175 वार्डों के 229 मतदान केंद्रों पर वोटिंग नगर निकाय चुनाव के तहत जिले के विभिन्न निकायों के 175 वार्डों में कुल 229 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन के अनुसार मतदान केंद्रों पर मतदान दल, सुरक्षा बल और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि मतदाता बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। हर बूथ पर चार जवान अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने विशेष रणनीति बनाई है। 1600 से अधिक पुलिसकर्मी चुनावी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। इसके अलावा संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया जाएगा। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की ओर से मतदान प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके。 जिले में 71 लोकेशन अति संवेदनशील जिला निर्वाचन विभाग के अनुसार जिले में 71 लोकेशन अति संवेदनशील चिह्नित की गई हैं। इन स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी रखी जाएगी。 इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती कर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी की गई है。 बूथ के पास मिलेगा मतदाता सहायता केंद्र मतदान के दौरान मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों के समीप मतदाता सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। यहां मतदाताओं को उनके मतदान केंद्र और मतदाता सूची में क्रमांक सहित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी。0
0
Report
कोटा के सीबी गार्डन में तेंदुआ 40 फीट के पेड़ से नीचे उतर गया; रेस्क्यू
Kota, Rajasthan:कोटा: सीबी गार्डन में तेंदुआ आने से मचा हड़कंप, 40 फीट ऊंचे पेड़ से JCB की मदद से हुआ रेस्क्यू कोटा के प्रसिद्ध छत्र विलास उद्यान (सीबी गार्डन) में तेंदुआ घुसने से वहां हड़कंप और अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। तेंदुआ उद्यान के एक 40 फीट ऊंचे पेड़ पर बैठा हुआ था。 वन विभाग की टीम ने भारी मशक्कत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पेड़ को हिलाने के लिए जेसीबी (JCB) की मदद ली गई। जैसे ही जेसीबी से पेड़ हिला, तेंदुआ सीधे नीचे बिछाए गए वन विभाग के जाल में आ गिरा। वन अधिकारियों ने उसे तुरंत पिंजरे में बंद कर सुरक्षित वन विभाग चिकित्सालय पहुंचा दिया है।0
0
Report
Advertisement
करौली चुनाव के लिए मतदान दलों का प्रशिक्षण समाप्त, कल दल रवाना होंगे
Karauli, Rajasthan:करौली । कल होने वाले चुनाव के लिए मतदान दलों का प्रशिक्षण, प्रशिक्षण के बाद करौली राजकीय महाविद्यालय से रवाना होंगे मतदान दल, करौली नगर परिषद, सपोटरा और मंडरायल नगर पालिका के लिए कल होगा मतदान, करौली के 55 वार्डों के लिए 66 मतदान दल होंगे रवाना, मंडरायल और सपोटरा के 20-20 वार्ड के लिए 20-20 मतदान दलों का हो रहा प्रशिक्षण, करौली एडीएम जगदीश प्रसाद, रिटर्निंग अधिकारी राकेश कुमार रावत ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा0
0
Report
सांड महाराज टंकी पर चढ़ा: श्योपुर में लोग कर रहे मजाक, क्या मांग है?
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर जिले के ददूनी गांव में पानी की करीब 50 फीट ऊंची टंकी पर सांड के चढ़ जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सांड पिछले तीन दिनों से टंकी पर ही डटा हुआ है, जिससे ग्रामीणों में कौतूहल का माहौल है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पशु विभाग और पुलिस को भी दी है। सांड आखिर टंकी पर कैसे पहुंचा और नीचे क्यों नहीं उतर रहा, इसे लेकर लोगों में चर्चा है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे श्योपुर में पूर्व में पानी की टंकी पर चढ़कर अपनी मांगें रखने वाले लोगों के प्रदर्शनों से जोड़कर मजाकिया अंदाज में शेयर कर रहे हैं। कोई इसे “सांड महाराज का अनोखा प्रदर्शन” बता रहा है, तो कोई मजाक में पूछ रहा है— “आखिर सांड महाराज की मांग क्या है?” फिलहाल ग्रामीणों की नजरें टंकी पर टिकी हैं और इंतजार है कि सांड महाराज कब नीचे उतरकर अपनी मांग का खुलासा करते हैं।0
0
Report
दिल्ली सत्य निकेतन हादसे में अक्षत यादव की मौत, शव कटनी पहुंचा
Katni, Madhya Pradesh:एंकर - दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक बिल्डिंग हादसे में जान गंवाने वाले कटनी के 19 वर्षीय छात्र अक्षत यादव का शव आज कटनी पहुंच गया है। अक्षत दिल्ली में रहकर B.Com ऑनर्स की पढ़ाई कर रहा था। हादसे की खबर के बाद से ही परिवार में मातम पसरा हुआ था और अब शव घर पहुंचने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे में जान गंवाने वाले छात्र अक्षत यादव का शव उसके घर लाया गया है। 19 वर्षीय अक्षत यादव कटनी के दुबे कॉलोनी स्थित तुलसी नगर का रहने वाला था। वह दिल्ली में रहकर B.Com ऑनर की पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान सत्य निकेतन इलाके में हुए दर्दनाक बिल्डिंग हादसे में अक्षत की मौत हो गई। अक्षत की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।परिजनों को जैसे ही बेटे की मौत की खबर मिली, उनकी खुशियां मातम में बदल गईं। अब शव कटनी पहुंचने के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि हादसे में बिल्डिंग ढहने से अक्षत की जान चली गई। एक होनहार छात्र की असमय मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिजनों और स्थानीय लोगों की आंखें नम हैं। दिल्ली के साउथ कैंपस स्थित सत्य निकेतन में रविवार को करीब 40 साल पुरानी इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे के वक्त मलबे की चपेट में आए लोगों में कटनी का रहने वाला 19 वर्षीय अक्षत यादव भी शामिल था।अक्षत को मलबे से निकालकर गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शवों की शिनाख्त के दौरान अक्षत की पहचान की पुष्टि हुई।अक्षत कटनी की दुबे कॉलोनी का रहने वाला था और दिल्ली में रहकर बीकॉम ऑनर की पढ़ाई कर रहा था। परिवार को उससे बेहतर भविष्य की उम्मीदें थीं, लेकिन एक दर्दनाक हादसे ने परिवार के इन सपनों को हमेशा के लिए तोड़ दिया। अक्षत की मौत की खबर जैसे ही कटनी पहुंची, दुबे कॉलोनी में मातम छा गया। घर पर रिश्तेदारों और पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे का शव कटनी मंगलवार की सुबह लाया गया है। बताया जा रहा है कि सत्य निकेतन हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है।0
0
Report
Advertisement
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे, BJP पर जम कर साधा निशाना
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर :- सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे, प्रदेश अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा , 01:- कानून व्यवस्था पर प्रदेश अध्यक्ष बोले की सामूहिक बलात्कार और हत्याएं लगातार हो रही हैं और बलात्कारी और हत्यारे सड़क पर घूम रहे हैं पीडतों पर कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है । 02:- छात्र सभा की ड्रेस बदलने के मामले में प्रदेश अध्यक्ष बोले की GEN Z और युवा - बेरोजगार दिक्कत में आ गया । नीला रंग एक ऐसी पहचान है जो बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर जी ने दिया समाजवादी पार्टी का रंग जिसको डॉक्टर लोहिया ने दिया हमारे सभी PDA के तमाम महापुरुषों ने अपने-अपने तमाम PDA के लोगों की नई पहचान दी है। सपा प्रदेश अध्यक्ष राठ विधान में PDA सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे है ।0
0
Report
हादसे में अक्षत यादव की लाश कटनी पहुंची; परिजनों ने बिल्डिंग मालिक को दोषी ठहराया
Katni, Madhya Pradesh:दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक बिल्डिंग हादसे में जान गंवाने वाले कटनी के 19 वर्षीय छात्र अक्षत यादव का शव आज कटनी पहुंच गया। अक्षत दिल्ली में रहकर B.Com ऑनर्स की पढ़ाई कर रहा था। हादसे की खबर के बाद से ही परिवार में मातम पसरा हुआ था और अब शव घर पहुंचने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मौके पर तहसीलदार नगरनिगम डिप्टी कमिश्नर समेत पुलिस की टीम मौजूद है। पिता ने बिल्डिंग के मालिक को दोषी ठहराया है।0
0
Report
उत्तराखंड: SIR प्रक्रिया की नई अंतिम तिथि 3 अक्टूबर तक बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:एंकर- उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने एसआईआर (SIR) प्रक्रिया को लेकर प्रेस वार्ता की है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तराखंड में एसआईआर कार्य पूरा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है. अब यह कार्य 15 सितंबर के बजाय 3 अक्टूबर तक फाइनल पब्लिकेशन के साथ पूरा किया जाएगा. प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा राज्य में 24 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी हो चुकी है, जबकि फॉर्म 678 की सुनवाई का लगभग 40 प्रतिशत काम भी पूरा हो चुका है. इसके अलावा, डुप्लीकेट मतदाताओं की समस्या के समाधान के लिए निर्वाचन आयोग ने डीईसी और पीईसी चलाने की अनुमति भी प्रदान कर दी है. बाइट- डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम मुख्य निर्वाचन अधिकारी。0
0
Report
Advertisement
Srinagar में क Kashmir विक्रेता संघ का प्रदर्शन, बकाए भुगतान जारी करने की मांग
Srinagar, Uttarakhand:The Kashmir Vendors Association, Jammu and Kashmir UT, along with vendors from different districts, staged a massive protest at Lal Mandi in Srinagar on Monday, demanding the immediate release of their pending payments, which they alleged have remained unpaid for several years. The protesting vendors assembled in front of the Rural Development Office, carrying placards and raising slogans in support of their demands. They said payments against their work and supplies have been pending for years, pushing many vendor families into severe financial difficulties. The protesters said they are facing immense hardships in meeting basic household expenses, including school fees and educational needs of their children, medical expenses and the daily requirements of elderly family members. Chairman of the Kashmir Vendors Association, Jammu and Kashmir UT, Manzoor, warned the concerned authorities that the pending payments must be released within one week. He said vendors have repeatedly approached the concerned departments but their grievances have not been resolved. “We have been waiting for our payments for years. Our families are suffering, our children’s education is being affected and we are struggling to meet even our daily needs. We appeal to the administration to understand our difficulties and release our legitimate dues without any further delay,” the association chairman said. The protesters appealed to Jammu and Kashmir Lieutenant Governor Manoj Sinha and Chief Minister Omar Abdullah to personally intervene in the matter and direct the concerned authorities to clear all pending payments at the earliest. The association said that if their demands are not addressed within the stipulated period, they may intensify their protest and adopt further democratic measures to press for the release of their dues. The vendors urged the government to treat the issue as a matter of urgency and provide relief to hundreds of families dependent on these pending payments for their livelihood.0
0
Report
नागौर में बस ने पैदल अधिवक्ता को कुचला, मौत
Nagaur, Rajasthan:नागौर हादसा मंगलवार सुबह करीब 9 बजे नागौर कोतवाली थाना क्षेत्र में डेह रोड पर हुआ। मृतक की पहचान अमरपुरा निवासी अधिवक्ता धनाराम के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धनाराम साइकिल के साथ सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्लीपर बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि धनाराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में बस चालक और खलासी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नागौर के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं क्रेन चालक ने खतरा भांपते ही चलती क्रेन से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि बस में सवार यात्रियों में से किसी को चोट नहीं लगी。 सुबह 9 बजे हुआ हादसा, वकील की मौके पर मौत हादसा मंगलवार सुबह करीब 9 बजे नागौर कोतवाली थाना क्षेत्र में डेह रोड पर हुआ। मृतक की पहचान अमरपुरा निवासी अधिवक्ता धनाराम के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धनाराम साइकिल के साथ सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्लीपर बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि धनाराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया。 रेलिंग तोड़कर आगे चल रही क्रेन में घुसी बस राहगीर को चपेट में लेने के बाद बस चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। अनियंत्रित बस सड़क किनारे फुटपाथ की रेलिंग तोड़ते हुए आगे चल रही क्रेन से पीछे की ओर जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्रेन और बस के अगले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा। क्रेन चालक ने स्थिति को भांपते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि बस क्रेन से नहीं टकराती तो बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि सुबह के समय इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग और राहगीर मौजूद रहते हैं।0
0
Report
DRDO SHIELD प्रोग्राम से इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर क्षमता और काउंटर-ड्रोन तैयारी तेज
Noida, Uttar Pradesh:इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वारफेयर क्षमता बढ़ाने के लिए DRDO का SHIELD प्रोग्राम हाई-पॉवर माइक्रोवेव, डायरेक्टेड एनर्जी और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर तकनीकों पर फोकस शक्तिशाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की क्षमता का होगा परीक्षण सिस्टम 3 kV/m से अधिक की इलेक्ट्रिक फील्ड स्ट्रेंथ पैदा करने में सक्षम काउंटर-ड्रोन क्षमता और भविष्य के युद्धक्षेत्र में भारत की तैयारी को मिलेगा बड़ा बढ़ावा0
0
Report
Advertisement
केदारनाथ पुनर्निर्माण और यात्रा व्यवस्था: प्रशासन की समीक्षा और सुधार निर्देश
Noida, Uttar Pradesh:केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों और आगामी यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने तीर्थ पुरोहित एवं पंडा समाज के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में निर्माण कार्यों में आ रही दिक्कतों, यात्रियों की सुविधाओं और यात्रा को और सुगम बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति और उनमें आ रही समस्याओं की समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ तीर्थ पुरोहित एवं पंडा समाज के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केदारनाथ धाम में गतिमान निर्माण कार्यों में आ रही अड़चनों और समस्याओं को सुना गया। जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को समस्याओं के शीघ्र निराकरण और निर्माण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि निर्माण कार्यों के साथ-साथ चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। यात्रा को और सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए यात्रा संचालन की एसओपी को भी आवश्यकतानुसार अपडेट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य यात्रियों को केदारनाथ धाम में स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
यूनिसेफ इंडिया का प्रतिनिधिमंडल CM ओमर अब्दुल्ला से मिला; बच्चों के संरक्षण पर चर्चा
Aram Pora, Ganderbal, A delegation from UNICEF India called on the Chief Minister Omer Abdullah .The meeting focused on child-focused development, including measures to enhance child protection, prevent violence and exploitation, strengthen juvenile justice, and expand welfare programs for vulnerable children across Jammu & Kashmir.0
0
Report
ईद मिलाद-उन्नबी पर शिया- सुन्नी एकता का संदेश, भाईचारे की मिसाल बनी महफ़िल
Srinagar, Uttarakhand:Eid Milad-un-Nabi ﷺ was celebrated with religious fervour and devotion at Imambargah Khanda in Budgam, where thousands of devotees and followers from different sections of the Muslim community participated in the religious gathering. The event witnessed the participation of prominent Sunni and Shia Islamic scholars, religious leaders, Molanas, intellectuals and community members, who delivered speeches highlighting the life, teachings and noble character of Prophet Muhammad ﷺ. In their addresses, the scholars emphasised the importance of unity, brotherhood and mutual respect between Shia and Sunni Muslims, stating that differences of opinion should never become a cause of division among Muslims. The speakers said that the message of the Prophet Muhammad ﷺ was based on peace, compassion, brotherhood, justice and unity. They urged the Muslim community to follow these principles in their daily lives and work collectively for the welfare and progress of society. The scholars stressed that Shia and Sunni Muslims share the same fundamental beliefs, including faith in Allah, the Holy Quran and Prophet Muhammad ﷺ, and therefore there is a need to strengthen mutual understanding and reject attempts to create sectarian divisions. They appealed to religious scholars, youth and community elders to play their role in promoting harmony and ensuring that differences are addressed through dialogue, tolerance and respect. The gathering also called upon the younger generation to learn about the life and teachings of Prophet Muhammad ﷺ and to adopt his message of peace, unity, humanity and compassion. At the conclusion of the programme, special prayers were offered for peace, prosperity and communal harmony in Jammu and Kashmir and across the world.0
0
Report
Advertisement
