284002
महामहिम आनंदीबेन पटेल जी के आज झांसी आगमन पर पुलिस लाइन में हेलीपैड पर स्वागत किया
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में महामहिम आनंदीबेन पटेल का आज झाँसी आगमन हुआ जहां पुलिस लाइन में हेलीपैड पर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी भी उपस्थित थे। स्वागत समारोह में मण्डलायुक्त झांसी मण्डल, जिलाधिकारी और एसएसपी झांसी ने महामहिम को शिष्टाचार भेंट दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में अज्ञात कारणों के चलते किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में अज्ञात कारणों के चलते किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, आनन-फानन में परिजनों ने किशोरी को सीएचसी कालपी में कराया भर्ती, डॉक्टरों ने किशोरी को प्राथमिक जांच के बाद 16 वर्षीय दीक्षा को किया मृत घोषित, किशोरी की हुई मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम, अस्पताल प्रशासन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मैनूपुर गांव का मामला।0
0
Report
किशनगंज में ड्रम-गैलन में तेल भरकर नेपाल भेजने का धंधा, प्रशासन सख्त
Kishanganj, Bihar:किशनगंज जिला प्रशासन के साफ-साफ आदेश के बावजूद पेट्रोल पंपों पर धड़ल्ले से ड्रम भरकर तेल बेचा जा रहा है। नेपाल सीमा से सटे किशनगंज जिले का दिघलबैंक और बहादुरगंज के गांवों में इन दिनों तेल का खेल धरल्ले से चल रहा है। तेल के इस खेल में शामिल सीमावर्ती इलाके के युवापीढ़ी शामिल है,जो सुबह से लेकर शाम तक यह सिलसिला शुरू हो जाता है। दिघलबैंक पेट्रोल पंप से लोग बाइक पर दो तीन ड्रम लड़कर उसमें डीजल और पेट्रोल लादकर ले जा रहे हैं। जब हमने पूछा कहां ले जाते है तो जवाब मिला कि ट्रैक्टर में डालने के लिए ले जा रहे है। लेकिन इसके पीछे असलियत क्या है यह जानने के लिए दिघलबैंक सीमा पर नेपाल नंबर की बाइक पर सवार एक नेपाली नागरिक से पूछा तो उन्होंने हमारे कैमरे के सामने राज खोलकर बता दिया। उन्होंने बताया कि मिडल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की वजह से नेपाल में पेट्रोल महंगा हो गया है, इसलिए भारत आकर पेट्रोल भरवा रहे हैं।यहां आसानी से पेट्रोल मिल जाता है जो नेपाल की कीमतों से यहां सस्ता मिलता है। उन्होंने और भी चौंकाने वाली बात कही ...भारत से नेपाल ले जाकर पेट्रोल बेचने पर प्रति लीटर 25 रुपये का फायदा होता है। वही पेट्रोल पंप कर्मी देखिए जब गैलन में तेल देते पकड़ा गया तो इनकी दलीलें सुनिये इन्हें पता ही नही की गैलन और ड्राम में तेल देना है कि नहीं उन्हें पता तक नहीं है। जिला पदाधिकारी विशाल राज से पूछने पर उन्होंने बताया कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों का समय-समय पर जांच करवाया जाता है,गेलन और ड्राम में तेल की बिक्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि मामले की जांच करवाया जाएगा। अगर सही पाया गया तो संबंधित पंप के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। ड्राम और गैलनों में तेल नही देने का एक तरफ जिला प्रशासन का सख्त आदेश, दूसरी तरफ पेट्रोल पंप संचालक जिला प्रशासन के आदेश का कर रहे है खुलेआम उल्लंघन। ऐसे में सवाल है कि क्या पेट्रोल पंप मालिक और तस्कर मिलकर यह खेल खेल रहे हैं? ऐसे में क्या सीमा सुरक्षा पर तैनात SSB और प्रशासन की नजर इस बड़े खेल से बच रही है? या तेल के खेल में फिर कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है?लेकिन सवाल ये है - कब तक चलेगा यह धंधा? क्या प्रशासन अब तेल के खेल में सख्त एक्शन लेगा या फिर रिपोर्ट फाइलों में ही दब जाएगी。0
0
Report
राजस्थान बीजेपी ओबीसी मोर्चा ने 74 सदस्यीय जंबो सूची जारी की
Jaipur, Rajasthan:बीजेपी ओबीसी मोर्चा की जंबो लिस्ट, 74 सदस्यीय कार्यकारिणी में पंचायत -निकाय चुनाव की छाया, OBC के हर तबके को साधने की कोशिश जयपुर इस खबर में राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनावों से पहले बीजेपी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद चल रही है। इसी कड़ी में बीजेपी OBC मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी गठित कर दी गई है। इस 74 सदस्य जंबो सूची में ओबीसी के हर तबके को साधने की कोशिश की गई है। राजस्थान भाजपा के 7 मोर्चों में से एक OBC मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी गई। मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत की ओर से जारी इस सूची में प्रदेशभर के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। भाजपाक का दावा है कि नई टीम सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने के साथ संगठन को नई मजबूती देगी। इस 74 सदस्यीय सूची में प्रदेश पदाधिकारियों, सह-प्रभारियों, मीडिया संयोजकों, प्रशिक्षण प्रभारियों और प्रवक्ताओं तक की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। भाजपा नेतृत्व का फोकस अब सीधे सामाजिक वर्गों और जमीनी नेटवर्क को मजबूत करने पर दिखाई दे रहा है। नई सूची में प्रदेश कोषाध्यक्ष से लेकर मीडिया और सोशल मीडिया टीम तक का विस्तार किया गया है। बीजेपी ने अलग-अलग जिलों और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए नेताओं को जिम्मेदारी दी है ताकि संगठन गांव, ढाणी और वार्ड स्तर तक सक्रिय हो सके। आगामी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों से पहले यह नियुक्तियां बेहद अहम मानी जा रही हैं सूची में जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अलवर, चूरू, नागौर और हनुमानगढ़ सहित कई जिलों के नेताओं को जगह दी गई है। बीजेपी का प्रयास साफ है कि ओबीसी वर्ग में राजनीतिक पकड़ और मजबूत की जाए। संगठन की नई टीम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। इनको मिली इस पद की अहम जिम्मेदारी.... नई सूची में आठ नेताओ, खीमाराम सुथार, रमेश राखेचा, चेतन कुमावत, सुभाष गहलोत, शिव देशवाल, पुष्पराज यादव, ओबाराम देवासी और सम्पता सांखला को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इनके अलावा रामेश्वर प्रसाद गुर्जर, संजय जायसवाल और भंवरलाल जागिंड को प्रदेश महामंत्री की अहम जिम्मेदारी दी गई है। सुभाष चौधरी, प्रेम लौहार, प्रकाश जांगू (विश्नोई), शिवदान सिंह भाटी, नवरतन चौधरी, विष्णु सोनी, महेन्द्र प्रजापत, दीपक भाटी, सीयाराम वैष्णव को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। वहीं विनोद गिरी गोस्वामी को प्रदेश कोषाध्यक्ष, देवीलाल साहु और सुरेश सेनी को प्रदेश शहर कोषाध्यक्ष तथा महेन्द्र सिंह रावत, गिरधारीलाल यादव, भवानी सिंह चारण रामधन चौधरी, शंकरलाल भाटी, चिमनाराम धतरवाल, नेमीचन्द जांगिड़, वर्तीका सैन, नन्द किशोर लौहार, तरुण साहू, महेश भादू, बद्री सामरिया को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह 21 प्रवक्ता की नियुक्त किए गए हैं। बीजेपी ओबीसी मोर्चा की नई कार्यकारिणी से साफ हैं कि पार्टी अब माइक्रो मैनेजमेंट और बूथ लेवल रणनीति पर तेजी से काम कर रही है। अब देखना होगा कि यह नई टीम संगठन को कितना मजबूत कर पाती है और आगामी चुनावों में बीजेपी को कितना फायदा मिलता है0
0
Report
Advertisement
गर्भवती समेत तीन की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल, जांच शुरू
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में घरेलू विवाद के दौरान सात माह की गर्भवती महिला समेत तीन लोगों की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। पीड़िता ने एसपी से निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। मामला करारी थाना क्षेत्र के गुवारा तैयबपुर गांव का है। पीड़िता शमा बानो का आरोप है कि बुधवार सुबह घरेलू विवाद को लेकर परिवार के ही कुछ लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने सात माह की गर्भवती महिला को जमीन पर पटककर बाल पकड़कर बेरहमी से पीटा। महिला की चीख-पुकार सुनकर बचाव करने पहुंचे उसके पति सोन्ने और भतीजे मोहम्मद आसिम को भी लाठी-डंडों से पीटा गया। मारपीट में तीनों घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षो की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।0
0
Report
हनुमान बेनीवाल के बयान पर CM भजनलाल शर्मा के विरोध पर मंत्री विधायक सामने आए
Jaipur, Rajasthan:हनुमान बेनीवाल के बयान का विरोध सीएम भजनलाल शर्मा पर दिए गए बयान का विरोध सरकार के मंत्री विधायक उतरे विरोध में मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने बोला हमला बेनीवाल के बयान की निंदा की0
0
Report
औरैया:हाईवे एक्सीडेंट में दरोगा की मौत पर एसपी का बयान
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया:नेशनल हाईवे 19 पर सड़क दुर्घटना में एक दरोगा दिनेश सिंह भदोरिया की मौत हो गई,जबकि सिपाही सुरेश कुमार एवं मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए।0
0
Report
Advertisement
दरभंगा में बकरीद पर हाई अलर्ट, फ्लैग मार्च और 450 संवेदनशील स्थानों की निगरानी
Darbhanga, Bihar:दरभंगा में बकरीद पर हाई अलर्ट, फ्लैग मार्च और 450 संवेदनशील स्थानों की निगरानी 450 संवेदनशील स्थान चिन्हित, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर दरभंगा जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में एसपी जगुनाथ रेड्डी और डीएम कौशल कुमार स्वयं सड़कों पर उतरकर फ्लैग मार्च करते नजर आए। एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में करीब 450 संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से भी लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या उपद्रव की स्थिति को समय रहते नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके लिए साइबर पुलिस की टीम पूरी तरह सक्रिय है और किसी भी भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, त्वरित कार्रवाई के लिए स्पेशल फोर्स और क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) की भी तैनाती की गई है, जो किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करेगी। डीएम कौशल कुमार ने कहा कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य लोगों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ बकरीद मनाने का संदेश देना है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।0
0
Report
उत्तरकाशी में यमुनोत्री NH सारिगाड़ पर भूस्खलन, मार्ग बंद, यातायात प्रभावित
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी ब्रेकिंग। जनपद में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सारीगाड़ के पास भूस्खलन के कारण मार्ग बंद भूस्खलन लगातार जारी। NH बड़कोट द्वारा 01 जेसीबी, 01 पोकलेन, 01 ब्रेकर मशीन भूस्खलन जॉन पर तैनात भूस्खलन रुकने पर मार्ग खोलने का कार्य होगा शुरू। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सारीगाड़ के पास भूस्खलन होने से मार्ग के दोनों ओर फंसे बड़ी संख्या में वाहन और यात्री। भूस्खलन होने से मार्ग के दोनों तरफ सभी वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया।0
0
Report
औरैया:तेज रफ्तार डंपर ने पुलिस जीप में मारी टक्कर,दरोगा की मौत
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया:औरैया सदर कोतवाली के मिहोली गांव के समीप नेशनल हाईवे 19 पर तेज रफ्तार डंपर ने पुलिस जीप में टक्कर मार दी जिसमें एक दरोगा की मौत हो गई जबकि दो सिपाही घायल हो गए।0
0
Report
Advertisement
जालौन में अज्ञात कारणों से 16 साल की दीक्षा ने फांसी लगाकर आत्महत्या
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में अज्ञात कारणों के चलते किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, आनन-फानन में परिजनों ने किशोरी को सीएचसी कालपी में कराया भर्ती, डॉक्टरों ने किशोरी को प्राथमिक जांच के बाद 16 वर्षीय दीक्षा को किया मृत घोषित, किशोरी की हुई मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम, अस्पताल प्रशासन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मैनूपुर गांव का मामला।0
0
Report
मतौलीपुर गांव में करंट से महिला की मौत, परिजनों ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग
Azamgarh, Uttar Pradesh:करंट लगने से महिला की मौत, खेत में घास काटने गई थीं महिला, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा। आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र में मतौलीपुर गांव निवासी मंधहिर राय गांव में मुर्गी फार्म संचालित करते हैं। मुर्गी फार्म के बगल में उन्होंने सब्जी की खेती भी कर रखी है। खेत को पशुओं से बचाने के लिए चारों ओर कंटीले तार की घेराबंदी کی गई थी। इसके साथ ही खेत की सुरक्षा के लिए कंटीले तार में बिजली का तार जोड़ दिया गया, जिससे लगातार करंट प्रवाहित हो रहा था। आज जब धरमदेई देवी घास काटने के लिए खेत पर गई थी। घास काटते समय अचानक कटीले तार की चपेट में आ गई। करंट लगते ही महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद खेत का मालिक बिजली का तार काटकर मौके से फरार हो गया। वहीं ग्रामीण और परिजनों ने आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाने की पुलिस को डेड बॉडी ले जाते समय आक्रोशित ग्रामीणों ने रोकने का प्रयास किया। ग्रामीण घटना में शामिल आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
आजमगढ़ में Eid के मौके पर SSP की फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा बनाये रखने का दावा
Azamgarh, Uttar Pradesh:Azamgarh: बकरीद पर्व को लेकर जिले की पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने पुलिस फोर्स के साथ किया फ्लैग मार्च। बकरीद पर्व के दृष्टिगत जनपद आज़मगढ़ में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में व्यापक फ्लैग मार्च निकला गया, जहां क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाल, महिला थाना प्रभारी, पुलिस बल, डॉग स्क्वॉड एवं पीएसी जवानों के साथ शहर कोतवाली से महिला अस्पताल, चौक, तकिया सहित मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल march किया गया, जो पहाड़पुर तक सम्पन्न हुआ। फ्लैग मार्च के दौरान एसएसपी ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों से संवाद स्थापित करते हुए आगामी बकरीद पर्व को शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जनपद की पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वाले एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी एवं गश्त कर लोगों में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
चंदौली में बकरीद के मद्देनजर सुरक्षा हाई अलर्ट, फ्लैग मार्च शुरू
Chandauli, Uttar Pradesh:चंदौली पुलिस अलर्ट मोड पर एसपी आकाश पटेल ने मुगलसराय में किया पैदल गश्त संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों का लिया जायजा heavy पुलिस बल के साथ बाजारों और प्रमुख मार्गों पर निकले एसपी व्यापारियों, धर्मगुरुओं और आमजन से किया संवाद संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के दिए सख्त निर्देश सभी थाना प्रभारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने का आदेश मुगलसराय, काली महाल और कसाव महाल क्षेत्र में चला फ्लैग मार्च.0
0
Report
ATS का बड़ा जबरदस्त प्रहार सहारनपुर के सरसावा से दो युवक गिरफ्तार।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। उत्तर प्रदेश एटीएस ने एक बार फिर अपनी तेज़ कार्रवाई और खुफिया सतर्कता से बड़ी आतंकी साजिश को समय रहते ध्वस्त कर दिया सहारनपुर में ATS प्रभारी सुधीर उज्ज्वल और उनकी टीम की सक्रियता ने इस पूरे ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई मंडल में लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए एटीएस ने अभियान चलाकर पूरे प्रदेश से चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया जिनमें सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र के रहने वाले शाहरुख और महकाब भी शामिल हैं सूत्रों के अनुसार दोनों युवक पाकिस्तान के कुख्यात आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क के लिए काम कर रहे थे बताया जा रहा है कि वे किसी बड़े धमाके और गंभीर आपराधिक साजिश को अंजाम देने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही एटीएस ने उन्हें दबोच लिया ATS प्रभारी सुधीर उज्ज्वल इससे पहले भी दर्जनों आतंकवादियों और अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों को जेल भेज चुके हैं उनकी रणनीतिक कार्यशैली और खुफिया नेटवर्क की मजबूती के चलते सहारनपुर मंडल में अपराध और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है इस कार्यवाही से ये साफ हो गया है कि देश व प्रदेश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए अब कहीं भी बच निकलना आसान नही होगा0
0
Report
उन्नाव : युवक ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास, वीडियो वायरल
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव के शुक्लागंज क्षेत्र में एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रेम नगर शुक्लागंज थाना गंगाघाट निवासी रोहित गौतम ने जहरीला पदार्थ पी लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार रोहित गौतम ने प्रेम गौतम और उनकी पत्नी श्रीदेवी गौतम पर मानसिक प्रताड़ना तथा दुकान से सामान उठा ले जाने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि इसी विवाद से परेशान होकर युवक ने यह कदम उठाया। घटना के बाद युवक का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कांफ्रेंस कॉल/वीडियो के दौरान अपनी पीड़ा बताते हुए नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है और युवक के बयान व वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।0
0
Report
Advertisement
