284003
झांसी में संघर्ष सेवा समिति द्वारा गरीब बेटियों के विवाह के लिए की जा रही मदद
Jhansi, Uttar Pradesh:डॉ. संदीप सरावगी की संस्था 'संघर्ष सेवा समिति' गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता प्रदान करती है। वहीं अब तक सैकड़ों विवाहों में मदद कर चुकी यह समिति, धन अभाव के कारण होने वाली समस्याओं को दूर करने का प्रयास करती है। हाल ही में, सिद्धेश्वर नगर के जावेद और नरगिस खान ने अपनी बेटी के आगामी विवाह के लिए समिति से सहायता मांगी थी। जिसके चलते समिति की सदस्य स्पृहा श्रीवास्तव इस मामले में सहयोग कर रही हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीवान में संदिग्ध मौत: पानी भरे गड्ढे से युवक का शव, हत्या की आशंका
Siwan, Bihar:एंकर सीवान में एक युवक का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया है। युवक के हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर जख्म के निशान भी मिले हैं। घटनास्थल से युवक की बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के सुघरी गांव का है। मृतक की पहचान सागर सुल्तानपुर गांव निवासी स्वर्गीय सत्यदेव प्रसाद के पुत्र सुनील कुमार उर्फ साधु कुमार के रूप में हुई है। बताय जा रहा है कि सुनील कुमार बीते 15 नवंबर को अपने बहन के घर एकमा थाना क्षेत्र के फुस्ती खुर्द गांव गए थे। बहन के ससुर के निधन की खबर मिलने के बाद वह वहां पहुंचे थे। मृतक के परिजनों ने बताया कि बीती रात सुनील अपनी बहन के घर से अपने गांव के लिए निकले थे, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। अगले दिन भगवानपुर थाना क्षेत्र के सुघरी गांव में पानी भरे गड्ढे से उनका शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने जब सुनील का शव देखा तो उनके होश उड़ गए। युवक के हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए। वहीं, घटनास्थल से उनकी बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बाइट टू बाइट मृतक के परिजन。0
0
Report
रोहतक: पार्षदों ने विकास भवन पर ताला, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
Rohtak, Haryana:रोहतक में जिला पार्षदों ने अधिकारियों के खिलाफ खोला मोर्चा, विकास भवन पर जड़ा ताला चेयरमैन मंजू हुड्डा की अध्यक्षता में 11 पार्षदों ने दिया धरना, विकास कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप; मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग रोहतक। जिला परिषद के विकास कार्यों को लेकर जिला पार्षदों और अधिकारियों के बीच टकराव सामने आया है। विकास कार्यों को कथित रूप से रोकने और अधिकारियों की कार्यप्रणाली के विरोध में जिला पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया। जिला परिषद की चेयरमैन मंजू हुड्डा की अध्यक्षता में 11 जिला पार्षदों ने जिला विकास भवन के बाहर धरना दिया और विरोध स्वरूप भवन के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया。 धरने पर बैठे पार्षदों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की लापरवाही और अड़ियल रवैये के कारण गांवों में होने वाले विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जनप्रतिनिधियों द्वारा विकास कार्य करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अधिकारी जानबूझकर कामों में अड़चन पैदा कर रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की रफ्तार थम रही है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान जिला परिषद की चेयरमैन मंजू हुड्डा ने कहा कि सरकार गांवों में विकास कार्य करवाना चाहती है, लेकिन अधिकारी सरकार की मंशा के अनुरूप काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों की इस कार्यशैली के कारण भाजपा सरकार की छवि खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह सब भाजपा को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। मंजू हुड्डा ने मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप करने और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर संज्ञान लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता ने विकास कार्य करवाने की जिम्मेदारी सौंपी है, लेकिन अधिकारियों के असहयोग के कारण वे अपने क्षेत्र के लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं कर पा रहे हैं। पार्षदों ने मांग की कि विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को तुरंत दूर किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए。0
0
Report
चलती ट्रेन में यात्री की जान बचाने वाले आरपीएफ जवान की त्वरित कार्रवाई
Narmadapuram, Madhya Pradesh:इटारसी रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान आरपीएफ के एक जवान ने तत्परता दिखाते हुए बड़ा हादसा टाल दिया। चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे एक यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन की चपेट में आने ही वाला था। इसी दौरान मौके पर मौजूद आरपीएफ आरक्षक हरि सिंह ने फुर्ती दिखाते हुए यात्री को सुरक्षित बाहर खींच लिया। जानकारी के अनुसार, घटना प्लेटफार्म नंबर 5 की है। ट्रेन संख्या 01449 करीब सुबह 9 बजे स्टेशन से रवाना हो रही थी। इसी दौरान 38 वर्षीय हरचंद कुशवाहा निवासी नेवढ़िया, जिला जौनपुर ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। जल्दबाजी में उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गंभीर हादसे का शिकार होने की स्थिति में पहुंच गए। प्लेटफार्म नंबर 4-5 पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ आरक्षक हरि सिंह की नजर जैसे ही यात्री पर पड़ी, उन्होंने बिना देर किए उसे पकड़कर ट्रेन की चपेट में आने से बचा लिया। जवान की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते यात्री की जान बच गई। घटना का CCTV फुटेज भी वायरल हो रहा है, जिसमें आरपीएफ जवान की तत्परता को लेकर सराहना की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
भदोही पुलिस ने महाराष्ट्र से आए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया; हत्या-लूट की साजिश का पर्दाफाश
Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:खबर भदोही से है, जहां एसओजी और औराई पुलिस की टीम ने हत्या और डकैती की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए महाराष्ट्र से आए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी दो कारों में सवार होकर एक व्यक्ति की हत्या और उसके घर में लूटपाट करने के इरादे से भदोही पहुंचे थे। दरअसल, औराई पुलिस उगापुर नहर पुलिया पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी दौरान भदोही की तरफ से आ रही दो कारों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार सवार बैरियर तोड़कर असलहा लहराते हुए भागने लगे, पुलिस ने पीछा करते हुए कुरौना हवाई पट्टी गेट के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई करते हुए सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो देशी तमंचे, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, पांच चाकू और चार देशी बम बरामद किए गए हैं। इसके अलावा सात मोबाइल फोन, 7,100 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल दो कारों को भी बरामद किया गया है, पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि महाराष्ट्र में एक डॉक्टर के घर से सोने की चेन चोरी करने और उसे बेचने को लेकर आरोपियों का एक जानकार से विवाद हुआ था। इसी रंजिश में उसकी हत्या और घर में लूटपाट की योजना बनाकर सभी भदोही पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।0
0
Report
उदयपुर के थाईलैंड वीडियो मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने स्वतः कार्रवाई की
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के थाईलैंड वीडियो मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई की।0
0
Report
एटा मेडिकल कॉलेज OPD में जेब काटने वाला पकड़ा, पुलिस हिरासत में
Etah, Uttar Pradesh:एटा मेडिकल कॉलेज की OPD में जेब काटते चोर को पकड़ा, मरीज की जेब काटने के दौरान तीमारदार ने रंगे हाथों पकड़ा,_local लोगों ने पकड़े गए आरोपी की पिटाई की, घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर भेजा थाने, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के एटा मेडिकल कॉलेज पूरा का मामला。0
0
Report
Advertisement
झांसी के बच्चों ने यमराज बनकर हेलमेट के नियम जानदार तरीके से जागरूक किया
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी की सड़कों पर बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाते हैं, जरा संभलकर चलाइएगा, कहीं ऐसा न हो कि रास्ते में आपको यमराज मिल जाए और वह आपको फूल देकर हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करें. झांसी की सड़कों पर आजकल स्कूली छात्र यमराज की वेशभूषा में दोपहिया वाहन चलाने वालों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक कर रहे हैं. इस अनोखी मुहिम को देखकर लोग भी रुककर बच्चों की बात सुन रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं. दरअसल दोपहिया वाहन चलाते वक्त बिना हेलमेट लगाने के चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं और किसी न किसी की जान जाती रहती है, इन हादसों को रोकने और लोगों को जागरूक करने के लिए सीपरी बाजार के एक स्कूल के बच्चे आजकल झांसी की सड़कों पर यमराज की वेशभूषा धारण कर दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगों को जागरूक करने की मुहिम चला रहे हैं. यमराज की वेशभूषा में सड़क पर उतरे छात्र के साथ पुलिस और अन्य छात्रों ने वाहन चालकों को चेतावनी दी कि यातायात नियमों की अनदेखी करने पर जान का खतरा हो सकता है. बाइक चालकों से अपील की वे हेलमेट पहनें, शराब पीकर गाड़ी न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें और बाइक पर तीन सवारी न बैठाएं. और बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों को रोककर उन्हें गुलाब का फूल देकर गांधीवादी तरीके से समझाया गया कि हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि खुद की जिंदगी बचाने के लिए है.0
0
Report
बिच्छूदड़ा में मतगणना के विरोध से एक घंटे का जाम, दोबारा मतगणना की मांग तेज
Noida, Uttar Pradesh:बिच्छूदड़ा में मतगणना को लेकर ग्रामीणों का विरोध, जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी रुकवाई, एक घंटे तक लगा रहा जाम महिलाओं ने केली देवी की जीत पर उठाए सवाल, दोबारा मतगणना कराने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन बदनोर। बदनोर क्षेत्र की नवगठित ग्राम पंचायत बिच्छूदड़ा में चुनाव परिणाम को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए महिलाओं एवं ग्रामीणों ने जोनल मजिस्ट्रेट सुनील कुमार खाड़िया की गाड़ी को रोक दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि मतगणना केवल एक बार ही की गई तथा दोबारा मतगणना नहीं करवाई गई। महिलाओं ने सवाल उठाया कि केली देवी ने फर्जी वोटों से जीत कैसे हासिल की, जबकि उनका कहना है कि उन्होंने केली देवी को वोट नहीं दिया था। ग्रामीणों ने चुनाव परिणाम पर असंतोष जताते हुए दोबारा मतगणना करवाने और रिकॉटिंग की जांच कराने की मांग की। विरोध के दौरान ग्रामीणों ने जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी को गांव में ही रुकवा दिया। सूचना मिलने पर बदनोर थाना प्रभारी पूरणमल पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों के विरोध के चलते करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर तनावपूर्ण माहौल के बीच प्रशासन ग्रामीणों से समझाइश कर रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि मतगणना प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कर उनकी शंकाओं का समाधान किया जाए।0
0
Report
NH-58 ठरड़ा के पास टकराव: दो महिलाओं की मौत, एक बालक घायल—हिंदी समाचार
Churu, Rajasthan:चूरू, सुजानगढ़: स्थानीय संवाददाता के अनुसार NH 58 पर ठरड़ा के पास ब्रेजा और सियाज कार की भिड़ंत हो गई। मौके पर दो महिलाओं की मौत हो गई और एक बालक नौशाद घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हरियाणा की कार में सवार लोग मौके से फरार हो गए। मृतक महिलाएं लाडनूं और डीडवाना निवासी बताई जा रही हैं। पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और वाहनों को साइड कर यातायात बहाल करवाया। शव राजकीय बगड़िया उप जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवाए गए हैं। अगली कार्रवाई पुलिस करेगी।0
0
Report
Advertisement
खेतड़ी में पंचायत चुनाव हिंसा: चार मांगों पर समझौता, जाम हटना
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं खेतड़ी के विजयनगर में सरपंच चुनाव में हिंसा मामला पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण सैनी की मौत मामले में धरना समाप्त प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से वार्ता के बाद चार मांगों पर बनी सहमति एसपी के सुपरविजन में निष्पक्ष अधिकारी से होगी पूरे मामले की जांच सहमति के बाद खेतड़ी-जयपुर हाईवे से हटाया जाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को किया सुपुर्द झुंझुनूं जिले के खेतड़ी उपखंड के विजयनगर में पंचायत चुनाव के दौरान हुए खूनी संघर्ष में पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण सैनी की मौत के मामले को लेकर खेतड़ी में चल रहा धरना आखिरकार समाप्त हो गया। परिजनों और ग्रामीणों की ओर से रखी गई चार प्रमुख मांगों पर प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सहमति बनने के बाद हाईवे से जाम हटा लिया गया। धरने के दौरान हुई वार्ता में सहमति बनी कि पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण सैनी के नाम पर स्कूल का नामकरण किया जाएगा। इसके अलावा उनकी प्रतिमा स्थापित करने के लिए भूमि आवंटित करने, संबंधित मतदान बूथ को अति संवेदनशील घोषित कर अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने तथा पूरे मामले की जांच पुलिस अधीक्षक के सुपरविजन में करवाने की मांग भी स्वीकार की गई। साथ ही मामले की जांच जिले में किसी निष्पक्ष अधिकारी से करवाने की मांग पर भी सहमति बनीं। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त करने और हाईवे से जाम हटाने का निर्णय लिया। इधर, घटना में जान गंवाने वाले पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण सैनी का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। उल्लेखनीय है कि विजयनगर में पंचायत चुनाव के दौरान हुए संघर्ष में पूर्व सरपंच की मौत के बाद ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश फैल गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी और अन्य मांगों को लेकर ग्रामीणों ने खेतड़ी-जयपुर हाईवे पर धरना देकर जाम लगा दिया था। मांगों पर सहमति बनने के बाद अब धरना समाप्त हो गया है। बाइट 01 : मनोज घुमरिया, युवा नेता, खेतड़ी बाइट 02 : देवेन्द्र सिंह राजावत, एएसपी, झुंझुनूं0
0
Report
लखनऊ में बाबा बागेश्वर की कथा 21–25 दिसंबर, डिफेन्स एक्सपो ग्राउंड पर
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में बाबा बागेश्वर की कथा का ऐलान 21 से 25 दिसंबर तक होगा आयोजन 21 से 25 दिसंबर तक पांच दिवसीय कथा का आयोजन लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड पर किया जाएगा। राजेश्वर सिंह लखनऊ जिले की सरोजनीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक हैं। हालांकि पिछले 8 वर्षों से बागेश्वर वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लखनऊ और यूपी के शहरों में कथा की मंजूरी प्रशासन ने नहीं दी थी। सिर्फ प्रयागराज में एक मंजूरी मिली थी। इसके पहले कई प्रयास हुए थे लेकिन हर बार लखनऊ प्रशासन मना कर देता था। अब राजेश्वर सिंह ने खुद अपने सोशल मीडिया से ये ऐलान कर दिया है तो इसका मतलब मंजूरी मिल गई है.0
0
Report
जहानाबाद में शराबी युवक 132 केवी टावर पर चढ़कर हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने बचाई जान
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां फिल्म शोले के वीरू स्टाइल में नशे में धुत एक युवक 132 केवी हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया और घंटों हाई-वोल्टेज ड्रामा करता रहा। युवक को टावर पर चढ़ा देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। हालांकि, सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना झुनाठी थाना क्षेत्र के सुजौला गांव के बधार की है। दरअसल मंगलवार को खेतों में धान की कटाई कर रहे ग्रामीणों की नजर अचानक एक ऊंचे बिजली टावर पर पड़ी। टावर के ऊपरी हिस्से पर एक युवक चढ़ा हुआ था और जोर-जोर से चिल्लाकर हंगामा कर रहा था। जिस टावर पर युवक चढ़ा था, वह टावर नंबर 33 है। इसी से होकर 132 केवी की हाईटेंशन बिजली लाइन गुजरती है, जो जहानाबाद ग्रिड से अरवल के अतौला ग्रिड तक बिजली की आपूर्ति करती है। युवक को इतनी ऊंचाई पर देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। लोगों ने नीचे से आवाज लगाकर उसे उतरने की काफी मिन्नतें कीं, लेकिन नशे में धुत युवक किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी सावधानी के साथ युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस पदाधिकारियों ने बातचीत के जरिए पहले उसे भरोसे में लिया और फिर सुरक्षित नीचे उतरने के लिए राजी किया। काफी मशक्कत के बाद युवक धीरे-धीरे टावर से नीचे उतरा। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पूछताछ में युवक की पहचान हिर्दनचक गांव निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि घर में बंटवारे को लेकर परिजनों के साथ उसका विवाद हुआ था। इसी बात से नाराज होकर उसने नशे की हालत में यह आत्मघाती कदम उठा लिया और जान देने की नीयत से टावर पर चढ़ गया। गनीमत रही कि पुलिस की सूझबूझ और ग्रामीणों की तत्परता से युवक की जान बच गई, अन्यथा जरा सी चूक एक बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। फिलहाल पुलिस युवक को थाने ले जाकर आगे की कानूनी कार्रवाई और काउंसलिंग कर रही है। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
कोटपूतली नगर परिषद ने फायर सेफ्टी उल्लंघन पर दो जगहें सीज कर दीं
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन KOTPUTLI.... इंट्रो: कोटपूतली.....नगर परिषद प्रशासन ने शहर में नियमों की अवहेलना करने वाले प्रतिष्ठानों और बकायादारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी सीज की कार्रवाई को अंजाम दिया। परिषद की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक ओर जहां फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी करने पर होटल रॉयल फॉरेस्ट के बेसमेंट में संचालित बीयर बार को सीज कर दिया, वहीं दूसरी ओर डाबला रोड स्थित VST Core B पर UD (नगरीय विकास) टैक्स बकाया होने के कारण उसे भी सीज कर दिया गया। नोटिस के बावजूद नहीं की पालना नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान एक्सईएन (XEN) दीपक मीणा, RO हिमांशु अग्रवाल और FO अजय चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहे। टीम ने जब होटल रॉयल फॉरेस्ट का निरीक्षण किया, तो पाया कि होटल के बेसमेंट में बीयर बार का संचालन किया जा रहा था। जांच के दौरान वहां अग्निशमन (फायर सेफ्टी) से जुड़ा कोई भी उपकरण या सुरक्षा व्यवस्था मौजूद नहीं मिली, जो सुरक्षा नियमों का सीधा उल्लंघन है। आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई अधिकारियों ने बताया कि संबंधित संचालकों को पूर्व में कई बार नोटिस जारी कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और बकाया कर जमा कराने की चेतावनी दी गई थी। हालांकि, बार-बार नोटिस देने के बावजूद संचालकों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी, जिसके बाद परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों स्थानों को सीज करने की कार्रवाई की। नगर परिषद प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों और कर बकायादारों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी0
0
Report
फर्ज़ी दस्तावेजों पर नौकरी कर रहे 56 शिक्षक हुए बर्खास्त,जिले भर के शिक्षकों की हो रही जांच
Mau, Uttar Pradesh:मऊ- मऊ जनपद में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की एटीएस के द्वारा जांच की जा रही है जिसमें फर्जी दस्तावेज नौकरी करने वाले 56 शिक्षकों को अब तक बर्खास्त किया जा चुका है जबकि तमाम शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच चल रही है। इस पूरे मामले की जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय ने मीडिया कर्मियों को दी है। मामले की जानकारी देते हुए कहा कि कोर्ट के आदेश पर पूरे प्रदेश में फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी कर रहे शिक्षकों की जांच हो रही है। जिसमें मऊ जनपद में फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी करने वाले 56 शिक्षकों को बर्खास्त किया जा चुका है। साथ ही अन्य जिले भर के शिक्षकों की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट विभाग को सौंप दिया जाएगा। वही कहा कि जिले भर के सभी शिक्षकों को शिक्षा विभाग में अपने पूरे दस्तावेजों को जमा करना है और जो लोग अपने दस्तावेजों को जमा नहीं करेंगे या फिर आना काली करेंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
आगरा में संपत्ति विवाद: बड़े भाई पर छोटे भाई की हत्या, पुलिस जांच जारी
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग संपत्ति विवाद में खून के रिश्ते हुए कलंकित बड़े भाई पर छोटे भाई की हत्या का लगा आरोप एक प्लॉट को लेकर भाइयों के बीच चल रहा था विवाद मंगलवार को महिलाओं के बीच विवाद के बाद, मृतक शाहिद जा रहा था थाने आरोप है कि बड़े भाई अफजल कुरेशी ने अपने अन्य साथियों के साथ भाई पर किया हमला झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर अवस्था शाहिद को कराया अस्पताल भेजा, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित मृतक के बेटे ने अपने ताऊ और अन्य लोगों पर हत्या का लगाया आरोप मामले पर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी थाना न्यू आगरा क्षेत्र के सुरेश नगर का मामला0
0
Report
Advertisement
