Back
झाँसी में भारी बारिश ने खोली विकास की पोल,अभिभावकों ने चेताया – सड़क नहीं तो वोट नहीं
Reb, Uttar Pradesh
झाँसी जिले के मऊरानीपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम भटपुरा के फूलपुरा खिरक में भारी बारिश के चलते सड़क की बदहाली खुलकर सामने आ गई। कीचड़ और जलभराव के कारण स्कूली बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालात इतने खराब हो गए कि स्कूली बच्चों को कीचड़ में लथपथ होकर प्रदर्शन करना पड़ा।
गांव के अभिभावकों ने भी इस हालात पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
0
Share
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Manjhanpur, Uttar Pradesh:
कौशांबी। मरहूम एसन साहब के इमामबाड़े में मुहर्रम की मजलिस का एहतेमाम किया गया। इस मौके पर मौलाना साहब ने मजलिस को खिताब फरमाते हुए कहा "दुनिया के 56 मुल्कों में सिर्फ एक ऐसा मुल्क है, जो मजलूमों की आवाज़ बनता है।" मजलिस के दौरान अज़ादारों ने ग़म-ए-हुसैन में मातम किया और कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अक़ीदत पेश किया।
1
Share
Report
Manjhanpur, Uttar Pradesh:
कौशांबी। मुहर्रम की 4 तारीख को मंझनपुर स्थित मरहूम अख्तर हुसैन रिज़वी के इमामबारगाह में मजलिस-ए-अज़ा का आयोजन किया गया। मजलिस के बाद ताबूत और अलम का जुलूस निकाला गया। अकीदतमंद शोगवारों ने ज़्यारत कर रसूल-ए-पाक (स.अ.) को उनके प्यारे नवासे इमाम हुसैन (अ.स.) का पुरसा पेश किया।।हर तरफ या हुसैन या हुसैन की सदाओं के बीच ग़म में डूबे अज़ादारों ने मातम किया।
0
Share
Report
Raipur, Chhattisgarh:
रायपुर:राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चिकित्सकों के समर्पण की सराहना की। कोविड-19 में शहीद 14 चिकित्सकों के परिजनों को सम्मानित किया गया। 109 संविदा 563 अनुबंधित चिकित्सकों को नियुक्ति आदेश दिए गए। उन्होंने स्वस्थ सेवा के लिए चिकित्सकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। स्वास्थ्यमंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर दिया। जल्दी 92 एमबीबीएस और 157 विशेषज्ञ डाक्टरों की नियुक्ति होगी
1
Share
Report
Sidhi, Madhya Pradesh:
सीधी ब्रेकिंग :- सीधी में वन स्थाई कर्मी ने नाला किनारे फांसी लगाकर की आत्महत्या,मौके से पुलिस को बरामद हुआ था सुसाइड नोट,मिलें सुसाईड नोट में मृतक वन कर्मी बीमारी सहित कर्ज के व्याज नहीं चुका पाने पर रसूखदारों की धमकी से था परेशान, जिससे 10 दिन से लगातार नहीं कर पा रहा था विभागीय कामकाज ऐसे में विभागीय अफसर ने भी मृतक कर्मी को जारी किया था नोटिस,आक्रोशित परिजन सड़क में शव रख कर किया है हंगमा, विभागीय अफसर पर लगाया प्रताड़ना का आरोप पुलिस से निष्पक्ष कार्यवाही की माँग, मामले में सिटी कोतवाली पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर सभी पहलुओं से कर रहीं है मामलें की तहकीकात, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सुख नाला की घटना।।
BYTE- परिजन
0
Share
Report
Barabanki, Uttar Pradesh:
Barabanki Story- मासूम की मौन विदाई, स्कूल खुलने के पहले दिन 7वीं के छात्र की साइलेंट अटैक से मौत, परिवार में पसरा मातम
-गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने की खुशी लेकर पहुंचा सातवीं कक्षा का छात्र अखिल प्रताप सिंह (12) अचानक इस दुनिया को अलविदा कह गया। मंगलवार सुबह जब शहर के सेंट एंथोनी स्कूल, बाराबंकी में बच्चे नए सत्र की शुरुआत के लिए पहुंचे, तभी स्कूल गेट के पास एक दिल दहला देने वाली घटना घट गई।
-देवा कोतवाली क्षेत्र के घेरी बिशुनपुर गांव निवासी जितेंद्र प्रताप सिंह का बेटा अखिल, अपने पिता के साथ कार से स्कूल पहुंचा था। गाड़ी से उतरकर जैसे ही उसने कंधे पर बैग टांगा और स्कूल गेट की ओर बढ़ा, वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा।
-अखिल को तुरंत पास के अवध चिल्ड्रेन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख उसे लखनऊ के चंदन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही अखिल ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया।
-परिवार इस असामयिक मौत से सदमे में है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है और पिता ने बताया कि अखिल पूरी तरह स्वस्थ था। न कोई बीमारी, न दवाएं चल रही थीं। डॉक्टर भी बच्चे की अचानक हुई मौत से हैरान हैं।
-इस हृदयविदारक घटना के बाद स्कूल में शोक की लहर है। स्कूल प्रबंधन व स्टाफ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। परिजनों ने दोपहर में ही बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया।
0
Share
Report
Jhalawar, Rajasthan:
झालावाड़
एंकर इंट्रो_ झालावाड़ जिले के रटलाई थाना पुलिस तथा जिला स्पेशल टीम ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए नशे के सौदागर दम्पत्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 60 लाख रुपए मूल्य की 153 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी दम्पत्ति को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही।
VO 1_ मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक रिचा तोमर ने बताया कि मादक पदार्थो पर प्रभावी रोकथाम लगाने को लेकर झालावाड़ पुलिस द्वारा जिले भर में अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत झालावाड़ पुलिस की जिला स्पेशल टीम को नशे के सौदागरों द्वारा मादक पदार्थ की बड़ी खेप सप्लाई किए जाने की सूचना मिली थी। जिस पर झालावाड़ पुलिस की जिला स्पेशल टीम प्रभारी विश्वनाथ सिंह ने रटलाई थाना प्रभारी लोकेश मीणा से संपर्क किया और संयुक्त टीम बनाकर रटलाई थाना क्षेत्र के सेमल खेड़ी के माल में दबिश दी। जहां पर पैदल जा रहे एक दम्पत्ति को संदेह के आधार पर रोक कर तलाशी ली, तो उनके कब्जे से 153 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुआ। जिसे पुलिस ने जब्त कर आरोपी दम्पत्ति सूजान सिंह और संतोष बाई तंवर निवासी जामुनिया थाना क्षेत्र घाटोली को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि यह मादक पदार्थ वह कहां से लाए थे और किसे सप्लाई करने जा रहे थे।
@maheshparihar77
Mahesh Parihar Zee Media Jhalawar
0
Share
Report
Siliguri, West Bengal:
*একটি পূর্ণবয়স্ক গর্ভবতী হাতির মৃৎদেহ উদ্ধারকে ঘিরে চাঞ্চল্য ছড়াল!*
মঙ্গলবার সকালে কার্শিয়াং বনবিভাগের অধীন বামনপোখরি রেঞ্জের সুখিয়াখোলায় একটি জলাধারে ওই পূর্ণবয়স্ক হাতির দেহ উদ্ধার হয়। পাঁচ বছর আগে একই জায়গায় কানছেড়া নামে আরেক হাতির দেহ উদ্ধার হয়েছিল।
জানা গিয়েছে, এদিন সকালে জঙ্গলে টহলের সময় সুখিয়াখোলায় ওই জলাধারে ২৫ বছর বয়সী হাতিটির দেহ দেখতে পায় বনকর্মীরা। এরপর খবর দেওয়া হয় আধিকারিকদের। খবর পেয়ে কার্শিয়াং বনবিভাগ ও বামনপোখরি রেঞ্জের বন আধিকারিকরা ঘটনাস্থলে পৌঁছয়। তারা পৌঁছে হাতিটির দেহ উদ্ধার করে ময়নাতদন্তের ব্যবস্থা করেন। খবর দেওয়া হয় পশু বিশেষজ্ঞদের। পশু বিশেষজ্ঞরা পৌঁছে জানায় হাতিটি গর্ভবতী রয়েছে। তবে শারীরিক অসুস্থতার কারণেই হাতিটির মৃত্যু হয়েছে বলে জানিয়েছেন আধিকারিকরা।
FEED SEND BY 2C
0107ZG_SILI_DEAD_ELE_R
0
Share
Report
Bareilly, Uttar Pradesh:
VANDOR CODE 411545
REPORT....AJAY KASHYAP
BAREILLY
बरेली से बड़ी खबर
बरेली। हाइवे किनारे पड़े गैस पाइप में लगी भीषण आग
देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
नैनीताल हाइवे के किनारे चल रहा था गैस पाइपलाइन डालने का काम
नैनीताल हाइवे के किनारे किया गया था गैस पाइप को स्टोर करके
हाइवे पर मची अफरा तफरी, हाइवे का ट्रैफिक को रोका गया,
दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद,
लाखों का गैस पाइप जलकर हुआ स्वाहा
आग लगने के कारणों का नहीं लग सका पता
गैस पाइपलाइन डालने का काम था प्रगति पर,
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के नैनीताल हाइवे की घटना
बाइट विनोद कुमार , फायर ऑफिसर
बाइट गौरव पांडेय, सीयूजीएल कंट्रोलर
0
Share
Report
Jamui, Bihar:
जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बसबुटिया मोड़ के पास मंगलवार शाम बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दिया गया। हथियारबंद अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक से ₹2 लाख 20 हजार नकद सहित लैपटॉप, मोबाइल और अन्य कीमती सामान लूट लिए। वारदात के दौरान अपराधियों ने पांच राउंड फायरिंग भी की, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बसबुटिया गांव निवासी श्रीमन यादव माधोपुर में सीएसपी केंद्र चलाते हैं। मंगलवार को वे सीएसपी बंद करने के बाद बस से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बसबुटिया मोड़ के समीप बस से उतरे और घर की ओर पैदल बढ़े, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें निशाना बना लिया। बदमाशों ने उन्हें हथियार के बल पर बंधक बनाकर 2.20 लाख रुपये नकद, लैपटॉप, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया और देवघर की ओर फरार हो गए।
सूत्रों के मुताबिक, लूट के दौरान अपराधियों ने पांच राउंड गोलियां चलाईं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
पुलिस जुटी जांच में:
घटना की सूचना मिलते ही चंद्रमंडीह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में चंद्रमंडीह अपर थाना अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने बताया कि, “घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।”
इलाके में बढ़ाई गई गश्ती:
घटना के बाद से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। लगातार गश्ती की जा रही है और आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।
0
Share
Report
Manjhanpur, Uttar Pradesh:
कौशाम्बी । मुहर्रम की 4 तारीख को मंझनपुर स्थित रज़ा हैदर रिज़वी के इमामबारगाह में मजलिस-ए-अज़ा का आयोजन किया गया। मजलिस के बाद ताबूत, अलम और जुलजन्ह बरामद हुए। अकीदतमंदों ने ज़्यारत कर रसूल-ए-पाक (स.अ.) को उनके नवासे इमाम हुसैन (अ.स.) और कर्बला के शहीदों का पुरसा पेश किया। हर तरफ या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं, ग़म-ए-हुसैन में डूबे शोगवारों ने नम आंखों से मातेम किया
0
Share
Report