284204
मऊरानीपुर रोड पर ट्रैक्टर और ट्रक की जोरदार टक्कर
Mauranipur, Uttar Pradesh:गुरसराय मऊरानीपुर रोड पर भसनेह के पास एक ट्रैक्टर और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई जिससे 6 लोग घायल हो गए। इस भीषण एक्सीडेंट में घायल व्यक्तियों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर आकर ट्रैक्टर और ट्रक को कब्जे में ले लिया है और उस पर कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मकराना और इटावा बमनिया पंचायत में तीसरे चरण का मतदान जारी, देर शाम परिणाम संभव
Didwana, Rajasthan:एंकर - डीडवाना जिले के मकराना पंचायत समिति और इटावा बमनिया पंचायत समिति में वार्ड पंच व सरपंच पद के लिए सुबह 7:00 बजे से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया जारी है, अधिकांश मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही है। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में आज सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान किया जा रहा है। मकराना पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों व इटावा बामनिया पंचायत समिति की 26 ग्राम पंचायत में आज वोट डाले जा रहे हैं। मकराना पंचायत समिति के 109 मतदान केंद्रों पर तथा इटावा बामनिया पंचायत समिति के 100 मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। पुलिस व प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद हैं। चुनावों को लेकर ग्रामीण इलाकों में जोरदार उत्साह है। मतदान केंद्रों पर सवेरे से मतदाताओं की कतार लगी है। इससे पहले 3 नवंबर को मतदाताओं ने जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए वोट डाला था। पंच और सरपंच के नतीजे आज शाम को ही आएंगे। इसके लिए मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी और देर रात तक विजेताओं की घोषणा की जाएगी.0
0
Report
लोसल, सीकर में 31 ग्राम पंचायतों में मतदान शुरू; महिलाएं कतार में, शांतिपूर्ण उत्साह
Sikar, Rajasthan:31 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, सुबह 7 बजे से ही केंद्रों पर लगीं मतदाताओं की लंबी कतारें। खबर सीकर जिले के लोसल से हैं जहां पर पंचायती राज चुनाव के तहत धोद पंचायत समिति क्षेत्र की 31 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पद के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर ग्रामीण मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। गुरुवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू होते ही मतदान केंद्रों पर ग्रामीणों की चहल-पहल शुरू हो गई। देखते ही देखते बूथों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें लग गईं। धोद पंचायत समिति की भीमा ग्राम पंचायत में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं घूंघट की ओट में अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचीं। युवा, बुजुर्ग और महिला मतदाता लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। इधर, निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र के मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं, ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।0
0
Report
धौलपुर पंचायत चुनाव: तीसरे चरण में 123 पंचायतों में मतदान, फर्स्ट टाइम वोटरों में उत्साह
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर पंचायत चुनाव: तीसरे चरण में 123 पंचायतों में मतदान, फर्स्ट टाइम वोटरों में उत्साह धौलपुर पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में धौलपुर जिले की 123 ग्राम पंचायतों में आज सरपंच चुनने के लिए मतदान जारी है। बड़ी संख्या में वोटर पोलिंग बूथ खुलने से पहले ही बूथों पर पहुंच गए और अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। सुबह 7 बजे से पहले ही बूथों पर लंबी कतारें लग गईं। अपने मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। खासकर फर्स्ट टाइम वोटर युवाओं में जबरदस्त जोश देखा जा रहा है। पहली बार वोट डाल रहे युवा कह रहे हैं कि वे गांव के विकास के लिए वोट करेंगे。0
0
Report
Advertisement
सीकर में तीसरे चरण के लिए पांच पंचायत समितियों में मतदान शुरू
Sikar, Rajasthan:सीकर मतदान शुरू मतदाताओं में उत्साह सरपंचों और पंचों के लिए मतदान शुरू है। सीकर जिले में तीसरे चरण के लिए पांच पंचायत समितियों में 134 सरपंच पद के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान को लेकर मतदाताओं में सुबह 7 बजे से खासा उत्साह देखा गया। मतदान केंद्रों में मतदाताओं की कतारें लगना शुरू हो गईं। धोद ग्रामीण, धोद, दांतारामगढ़, पलसाना एवं खाचरियावास पंचायत समिति में क्षेत्र में सरपंच और पंच पद के लिए मतदान शुरू हो चुका है। पांचों पंचायत समितियों में कुल 4 लाख 96 हजार 107 मतदाता अपे मत का प्रयोग करेंगे। सरपंच पद के लिए कुल 915 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।0
0
Report
बूंदी के रघुनाथपुरा में नोट बांटने के आरोप, ग्रामीणों ने पूर्व उपप्रधान पुलिस सौंपा
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी रघुनाथपुरा गांव में नोट बांटने के आरोप पर हंगामा, पूर्व उपप्रधान को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा बूंदी तालेड़ा पंचायत समिति के रघुनाथपुरा गांव में नोट बांटने के आरोप को लेकर ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान पूर्व उपप्रधान रघु शर्मा के रूप में बताई जा रही है। सूचना पर तालेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रघु शर्मा को अपने साथ ले गई। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। गौरतलब है कि रघुनाथपुरा गांव पहले भी गड़बड़ी और फर्जी मतदान के आरोपों को लेकर चर्चा में रहा है। फिलहाल नोट बांटने के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। ZEE राजस्थान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।0
0
Report
हमीरपुर में स्टेट हाईवे 91 पर ऑटो-स्कूली वैन की भिड़ंत, 5 घायल
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- स्टेट हाईवे 91 में ऑटो और स्कूली वैन की जोरदार भिडंत, हादसें में ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, ऑटो रिक्शा पलटने से ऑटो में सवार चालक सहित 5 यात्री गंभीर रूप से घायल, सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची, स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी, घायल ऑटो चालक के मुताबिक स्कूली वैन के रॉन्ग साइड चलने से हुआ हादसा, सदर कोतवाली क्षेत्र गौरा देवी ईद गाह के पास की घटना।0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़ में भूमि विवाद पर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, 6 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़—बिजरवा गांव के पास आजमगढ़-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर रात को बाइक सवार एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। मृतक बिजरवा गांव निवासी 35 वर्षीय मुकेश यादव थे, जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। परिवार ने भूमि विवाद के कारण हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तहरीर के आधार पर ब्लॉक प्रमुख रमेश यादव समेत छह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।0
0
Report
करनाल में अमित शाह की पदयात्रा के लिए सुरक्षा कड़े इंतजाम
Karnal, Haryana:करनाल में केंद्रीय मंत्री गृहमंत्री अमित शाह की पदयात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रहीं हैं सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर हैं0
0
Report
महराजगंज पुलिस अलर्ट: दीपावली-छठ पर बॉर्डर से घाटों तक सुरक्षा चाकचौबंद
Maharajganj, Uttar Pradesh:दीपावली, धनतेरस और छठ पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए महराजगंज पुलिस ने सुरक्षा का व्यापक खाका तैयार किया है। जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में भी पुलिस और एसएसबी की चौकसी बढ़ा दी गई है। शांति समिति की बैठकों से लेकर व्यापारियों के साथ संवाद और सोशल मीडिया की निगरानी तक, पुलिस हर स्तर पर सतर्क है। वहीं छठ घाटوں पर भीड़ नियंत्रण, पर्याप्त रोशनी और आपातकालीन रेस्क्यू की विशेष व्यवस्था की जा रही है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए महराजगंज पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित कर ले गई हैं, जिसमें जनप्रतिनिधियों, संभ्रांत नागरिकों और गणमान्य लोगों से संवाद कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए स्थानीय व्यापारी संघ और ज्वैलर्स एसोसिएशन के साथ भी बैठक की गई है। सुरक्षा व्यवस्था, बाजारों में भीड़ प्रबंधन और किसी भी आपात स्थिति से निपटने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। महराजगंज की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए भारत-नेपाल बॉर्डर पर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीमों द्वारा फुट मार्च और सघन पेट्रोलिंग की जा रही है ताकि सीमावर्ती क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। वहीं सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर है, जिससे अफवाह फैलाने और माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की जा सके।0
0
Report
Advertisement
दानापुर छठ घाटों पर सुरक्षा-रोशनी और सुविधाओं के साथ तैयारी तेज
Danapur, Bihar:दानापुर नगर परिषद ने लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं ताकि छठव्रतियों को किसी तरह की परेशानी न हो. गंगा घाटों पर साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है. तस्वीरों में दिख रहा है कि दानापुर नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर मजदूर दिन-रात काम में जुटे हुए हैं. घाटों की साफ-सफाई के साथ मार्गों को दुरुस्त किया जा रहा है. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए वॉच टावर बनवाए जा रहे हैं. यह कार्य दानापुर नगर परिषद के प्रशासक सह कार्यपालक पदाधिकारी सिद्धार्थ हर्षवर्धन के नेतृत्व में कराया जा रहा है, जो खुद घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं और सौंदर्यीकरण तथा साफ-सफाई के कार्यों की निगरानी कर रहे हैं. छठव्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए घाटों पर चेंजिंग रूम, पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. इसके अलावा गंगा में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गोताखोरों की भी तैनाती की जाएगी. छठ महापर्व में अब कुछ ही समय शेष है और दानापुर नगर परिषद पूरी तरह अलर्ट मोड में है. घाटों की साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि छठव्रतियों को अर्घ्य देने के दौरान परेशानी न हो. इसको लेकर दानापुर संवाददाता ने नासरीगंज छठ घाट का जायजा लिया और सिद्धार्थ हर्षवर्धन से बात की है.0
0
Report
बेगूसराय में तेज रफ्तार पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार युवकों को कुचला, एक की मौत
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार तेज रफ्तार के कारण लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला बलिया थाना क्षेत्र के हुसैनीचक ढाला के पास का है, जहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में एक युवक की घटनाास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र निवासी स्वर्गीय रामबालक पासवान के 30 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार पासवान के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक उसका दोस्त बताया जा रहा है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि नीतीश कुमार अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गैस लेने के लिए बलिया जा रहे थे। इसी दौरान हुसैनीचक ढाला के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि नीतीश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने पिकअप चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। चालक की पहचान मुंगेर जिले के कासिम बाजार निवासी गौतम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है। गौरतलब है कि बेगूसराय में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 12 घंटे के भीतर सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रहे हादसों ने एक बार फिर जिले की सड़कों पर तेज रफ्तार और यातायात व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इधर, घटना की सूचना मिलते ही बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बलिया थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन जब्त कर लिया गया है। चालक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है。0
0
Report
पाकुड़ पहुंची भाजपा, विपक्ष पर अस्थिरता फैलाने के आरोप
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ पहुचें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन और पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दिनेश मरांडी ने प्रेस वार्ता किया... इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोरेन ने विपक्षी पार्टियों पर केंद्र सरकार को अस्थिर करने की कोशिश का आरोप लगाया... उन्होंने कहा कि भाजपा इसके खिलाफ देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चला रही है...इसके तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम हो रहे हैं...सुनील सोरेन ने ये बातें प्रेस वार्ता में कहीं...उन्होंने कहा कि विपक्ष के रवैये में राहुल गांधी की भूमिका प्रमुख है... सुनील सोरेन के मुताबिक, पहले राहुल गांधी एसआईआर पर सवाल उठा रहे थे और अब चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं...उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सरकार को अस्थिर करने के लिए लगातार ऐसे तरीके अपना रहे हैं...कहा कि हाल ही में रामलीला मैदान में विपक्षी पार्टियों की रैली हुई, जो उनके मुताबिक फ्लॉप रही...उन्होंने कहा कि रैली में शामिल पार्टियों की सरकारें पहले भी देश में रही हैं, लेकिन उन्होंने कोई काम नहीं किया...उन्होंने कहा कि जनता ने विपक्षी पार्टियों को सत्ता से बाहर कर दिया है और वे सत्ता में नहीं लौट पा रही हैं...उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष देश को बांग्लादेश और नेपाल जैसा बनाना चाहता है...उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार को जनता का समर्थन मिला हुआ है... वही भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक दिनेश मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा...उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता की स्थिति है... कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन, जिन्हे दिशुम गुरु भी कहा जाता है, और उनके साथ चार सांसदों को जेल भेजा गया था...उन्होंने कहा कि आज हेमंत सोरेन उसी कांग्रेस का समर्थन लेकर सरकार चला रहे हैं... उन्होंने कहा कि अगर हेमंत सोरेन के बड़े भाई स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जिंदा होते, तो वे कांग्रेस के साथ सरकार नहीं बनाते...उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बालू समेत खनिज पदार्थों की चोरी हो रही है और सरकार चुप है... उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आएगी और 2029 में भी भाजपा की सरकार बनेगी...तब इन चोरों का हिसाब किया जाएगा... बाइट-1-2- सुनील सोरेन,पूर्व सांसद सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, झारखंड बाइट-3-4- दिनेश मरांडी,पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, झारखंड0
0
Report
Advertisement
एटा में चेकिंग के दौरान मुठभेड़: एक बदमाश घायल, दो पकड़े गए
Etah, Uttar Pradesh:एटा में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, दो बदमाश पुलिस ने भागते हुए दबोче। बदमाशों ने चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायर झोंका, बाल बाल बचे पुलिस कर्मी। घायल बदमाश को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, उपचार जारी है। बदमाशों के कब्जे से एक लाइसेंसी बंदूक चोरी की हुई, एक अवैध तमंचा, कारतूस और 1590 रुपये की बरामद हुई। एसपी सिटी श्वेताभ पांडेय और CO सदर संकल्पदीप कुशवाह अस्पताल पहुंचे कर घायल आरोपी की स्थिति का जाना। इन शातिर बदमाशों ने अवागढ़ क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। थाना अवागढ़ क्षेत्र के जलेसर बाईपास पर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई।0
0
Report
सांचौर में तीसरे चरण के मतदान का उत्साह, सुबह से ही लगी लंबी कतारें
Jalore, Rajasthan:संचौर (जालोर) - संचार में आज मतदान को लेकर गजब का उत्साह, सुबह छह बजे से ही मतदान केंद्रों पर लगी मतदाताओं की कतारें। सरपंच व पंच के लिए मतदान हो रहा है और चार पंचायत समितियों संचारौर, चितलवाना, सरवाना और भादरुणा में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह छह बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के पहुँचने का सिलसिला शुरू हो गया और कई मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें लग गईं। अल सुबह से ही महिलाएं, पुरुष और युवा मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह नजर आ रहा है; लोकतंत्र के इस पर्व में ग्रामीण बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहे हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन भी मुस्तैद नजर आ रहा है। विजुअल डिटेल- (1) अलसुबह मतदाताओं की मतदान केंद्र पर लगी लाइन (2) मतदान केंद्र पर लगी महिलाओं की लंबी लाइन0
0
Report
पंचायती राज चुनाव का तीसरा चरण आज हिंडौन सिटी में मतदान
Karauli, Rajasthan:हिण्डौन सिटी। पंचायती राज चुनाव का तीसरा चरण आज, हिण्डौन, शेरपुर-सूरौठ और श्रीमहावीरजी पंचायत में चल रहा मतदान, पंच सरपंच चुनाव के लिए डाले जा रहे हैं वोट, हिण्डौन पंचायत समिति की 27 ग्राम पंचायतों में 233 सरपंच प्रत्याशी चुनाव मैदान में, शेरपुर-सूरौठ पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों में 216 प्रत्याशी आजमा रहे भाग्य, श्रीमहावीरजी पंचायत समिति की 24 ग्राम पंचायतों में 215 सरपंच प्रत्याशियों के बीच मुकाबला, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग, ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से हो रहा मतदान, मतदाता चुनेंगे गांव की नई सरकार, निष्पक्ष और निर्भीक मतदान के लिए पुलिस प्रशासन है अलर्ट, वोट डालने के लिए सुबह से ही लगी मतदाताओं की कतार0
0
Report
Advertisement
