284001
झांसी में वृद्धाश्रम में कान के उपकरण वितरित, विधायक ने लिया कुशलक्षेम
Jhansi, Uttar Pradesh:समाज कल्याण विभाग, झांसी द्वारा अनुदानित वृद्धाश्रम में झांसी सदर विधायक पंडित रवि शर्मा और मण्डलायुक्त ने उपस्थित होकर वृद्धजनों को कान के उपकरण वितरित किए। इस अवसर पर विधायक ने वृद्ध जनों के कुशलक्षेम का हाल जाना और सभी उपस्थित लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डभरा में मामूली विवाद ने मां की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार
Sakti, सक्ति जिले के डभरा थाना क्षेत्र से बडी खबर। कलयुगी बेटे ने की मां की पीट-पीट कार मां की हत्या। डभरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम भेडिकोना की घटना। मामुली विवाद पर मां पर जान लेवा हमला करते हुए बेटे ने की मां की हत्या। फडोसी ने दी डभरा पुलिस को सूचना। अस्पताल लाते समय एम्बुलेंस में तोड़ा दम। फिलहाल आरोपी युवक को डभरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक का नाम लखन लाल माली। मृतक महिला का नाम तिहारीन बाई माली। डभरा पुलिस जांच में जुटी।0
0
Report
गजेन्द्र सिंह शेखावत ने अशोक गहलोत पर निशाना साधा: जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार
Jodhpur, Rajasthan:एंकर मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा। पेयजल संकट, जल जीवन मिशन, एलिवेटेड रोड परियोजना, सरकार गिराने के आरोप और कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग विवाद जैसे मुद्दों पर शेखावत ने गहलोत को घेरते हुए कई तीखे बयान दिए। शेखावत ने कहा कि जोधपुर और राजस्थान की वर्तमान समस्याओं के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि मैं जिम्मेदारी के साथ कहता हूं कि जोधपुर की पेयजल दुर्दशा का अगर कोई जिम्मेदार है और राजस्थान की दुर्दशा का कोई जिम्मेदार है तो अशोक गहलोत साहब जिम्मेदार हैं। उन्होंने आगे कहा कि जोधपुर की जनता को अगर किसी ने सताया है तो अशोक गहलोत ने सताया है। जोधपुर की जनता को पीछे रखने का पाप किसने किया? अशोक गहलोत ने किया। जल जीवन मिशन पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने राजस्थान को जल परियोजनाओं के लिए भरपूर संसाधन उपलब्ध कराए, लेकिन कांग्रेस सरकार के दौरान जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। उन्होंने कहा कि टेंडर प्रक्रियाओं में अनियमितताएं हुईं, जिसके कारण आज भी प्रदेश की जनता को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। शेखावत ने कहा कि केंद्र सरकार ने राजस्थान को रिकॉर्ड वित्तीय सहायता दी, लेकिन योजनाओं का लाभ समय पर जनता तक नहीं पहुंच सका। एलिवेटेड रोड को लेकर भी साधा निशाना जोधपुर की एलिवेटेड रोड परियोजना का उल्लेख करते हुए शेखावत ने कहा कि इस परियोजना को रोकने और लटकाने के लिए हरसंभव प्रयास किए गए। उन्होंने कहा, "एलिवेटेड रोड को रोकने के लिए जितने षड्यंत्र और कुचक्र हो सकते थे, वो सब अशोक गहलोत ने किए। मैं प्रमाणित करके यह बात कह सकता हूं।" सरकार गिराने के आरोपों पर पलटवार राजस्थान में 2020 के राजनीतिक घटनाक्रम और सरकार गिराने के आरोपों पर भी शेखावत ने गहलोत को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार भाजपा पर सरकार गिराने का आरोप लगाती रही है, लेकिन आज तक कोई ठोस प्रमाण पेश नहीं कर पाई। शेखावत ने कहा कि वो यहां खड़े होकर कहते हैं कि मेरी सरकार गिराई जा रही थी। एक प्रमाण देकर दिखा दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भीतर जो राजनीतिक संकट पैदा हुआ था, उसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। वहीं शेखावत ने कथित फोन टैपिंग और ऑडियो रिकॉर्डिंग विवाद का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के समय अपने ही विधायकों और नेताओं की निगरानी किए जाने के आरोप सामने आए थे। उन्होंने कहा कि उनके अपने करीबी लोग कह रहे हैं कि सरकार गिराने का षड्यंत्र अगर किसी ने रचा तो अशोक गहलोत ने रचा। अपने विधायकों की रिकॉर्डिंग करते हैं और आरोप दूसरों पर लगाते हैं। शेखावत ने कहा कि दूसरों पर आरोप लगाने से पहले उन्हें अपने कार्यकाल की समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा, "दूसरों पर जिम्मेदारी डालने से पहले अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए कि आखिर हालात वहां तक क्यों पहुंचे।0
0
Report
अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू में हाई अलर्ट, सुरक्षाबलों ने डोर-टू-डोर सत्यापन शुरू किया
Jammu, जम्मू: 3 जुलाई से शुरू होने जा रही बाबा बर्फानी की पवित्र अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उच्चस्तरीय बैठक के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां विभिन्न प्रोटोकॉल के तहत यात्रा मार्ग और उससे जुड़े संवेदनशील इलाकों में गहन तलाशी और वेरिफिकेशन अभियान चला रही हैं। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात के निर्देश पर पूरे यात्रा मार्ग, यात्री बेस कैंपों और राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे क्षेत्रों में विशेष वेरिफिकेशन ड्राइव चलाई जा रही है। इसी कड़ी में जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास बेस कैंप के आसपास के इलाकों में पुलिस ने डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने घर-घर जाकर यह जानकारी जुटाई कि परिवार में कितने सदस्य रह रहे हैं, कोई किरायेदार तो नहीं है और यदि है तो उसका पुलिस वेरिफिकेशन कराया गया है या नहीं। इसके अलावा स्थानीय लोगों को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध वस्तु के दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने और सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की साजिश रच सकते हैं। ऐसे में सुरक्षा बल किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू कर रहे हैं। वेरिफिकेशन ड्राइव का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आतंकी अपने नापाक मंसूबों में किसी भी सूरत में कामयाब न हो सकें। गौरतलब है कि इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी। यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां जमीन से लेकर आसमान तक निगरानी तंत्र को मजबूत करने में जुटी हुई हैं।0
0
Report
Advertisement
कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर में सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की डुबकी
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:- सोमवती अमावस्या पर कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर पर लोगो ने लगाई आस्था की डुबकी और अपने पितरों के प्रति किया पिंडदान। कई साल बाद बना अद्भुत संयोग सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम। हवन यज्ञ किया गया. गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने भी किया स्नान और पूजा अर्चना. कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के पुख्ता प्रबंध गोताखोर की टीम भी रही मौजूद ताकि कहीं कोई ब्रह्मसरोवर के ना अंदर डूबे। सोमवती अमावस्या पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र ब्रह्म सरोवर में आस्था और श्रद्धा की डुबकी लगाई. श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद पूजन और पिंडदान व दान किया. -पौराणिक काल से ही सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व है,ऐसी मान्यता है कि इस दिन ब्रह्मसरोवर और सन्नहित सरोवर में देवी देवताओं का सानिध्य श्रद्धालुओं को प्राप्त होता है. इसी आशा और उम्मीद के साथ हर अमावस्या पर श्रद्धालु कुरहक्षेत्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धा की डुबकी लगाने के लिए पहुंचे. धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के पवित्र तीर्थों ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर पर स्नान किया। पूजा अर्चना करके पितरों की शान्ति के लिए पिण्ड भी किया। ब्रह्मसरोवर व सन्निहित सरोवर पर अमावस्या के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी अमावस्या होने की वजह से काफी संख्या में श्रद्धालु अपने पितरों के निमित्त प्रति पिंड भी किया। ऐसा माना जाता है कि महाभारत युद्ध में जितने भी योद्धा वीरगति को प्राप्त हुए थे उन सभी का पिंडदान आज के दिन ही किया जाता है। धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र का विश्व विक्ख्यात ब्रह्मसरोवर पर पर आज श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा जिन्होंने अपने पितरों के प्रति निमित्त पिंड दान भी किया। पौराणिक काल से ही सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व है,ऐसी मान्यता है कि इस दिन ब्रह्म सरोवर औरसन्नहित सरोवर में देवी देवताओं का सानिध्य श्रद्धालुओं को प्राप्त होता है. इसी आशा और उम्मीद के साथ हर अमावस्या पर सैकड़ों श्रद्धालु कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धा की डुबकी लगाने के लिए पहुंचते हैं. धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के पवित्र तीर्थों ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर पर स्नान किया जाता है पूजा अर्चना करके पितरों की शान्ति के लिए पिंडदान कर रहे है। पौराणिक काल से ही सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व है,ऐसी मान्यता है कि इस दिन ब्रह्म सरोवर और सन्नहित सरोवर में देवी देवताओं का सानिध्य श्रद्धालुओं को प्राप्त होता है. इसी आशा और उम्मीद के साथ हर अमावस्या पर सैकड़ों श्रद्धालु कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धा की डुबकी लगाने के लिए पहुंचते हैं. धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के पवित्र तीर्थों ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर पर स्नान किया जाता है।0
0
Report
देवली में धरना: धनराज बैरवा के परिजनों की 50 लाख और नौकरी की मांग
Tonk, Rajasthan:देवली (टोंक) मृतक धनराज बैरवा को न्याय दिलाने की मांग,दूसरे दिन भी जारी है ग्रामीणों का धरना, उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठे ग्रामीण और परिजन, आज धरने के दौरान देवली का बंद का देखने को मिल रहा है असर, शहर के बाजार आज है पूरी तरह से बंद, ग्रामीण और परिजन कर रहे हैं युवक को 50 लाख आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी दिलवाने की मांग, गत 2 जून को विद्युत पोल पर कार्य करते समय आया था करंट की चपेट में, परिजनों का आरोप लाईन मेन के कहने पर चढ़ा था युवक पोल पर, मृतक युवक धनराज बैरवा का शव अभी भी रखा जयपुर SMS अस्पताल में0
0
Report
बाबा बौखनाग महाराज के कपाट खुले, भक्तों की भीड़ ने मन्नत मांगी
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जनपद में देवाधिदेव बाबा बौखनाग महाराज देवता के कपाट कफनौल थान में विधिवत श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गये, जहां सैकड़ों की तादाद में भक्त और श्रद्धालुओं ने माथा टेका। कपाट खुलने के अवसर पर भाटिया, कन्सेरू, नंदगांव, साडा़, उपराडी़, बड़कोट, गैर तुनाल्का, दोबाटा, कुंड, कफनौल सहित दर्जनों गांव के लोग ढोल नगाड़ों को लेकर कफनौल पहुंचे जहां विशेष पूजा अर्चना करने के बाद बाबा बौखनाग महाराज के कपाट श्रद्धालुओं के लिए विधिवत खोले गए, और वहां पंहुचे सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं ने सुख शांति और समृद्धि की कामना की।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रंवाई घाटी में बाबा बौखनाग के कपाट खुलने के बाद धार्मिक मेलों की परंपरा शुरू होती है और पहला मेला 15जून को भाटीया गांव में होगा जहां से बाबा बौखनाग महाराज का भ्रमण कार्यक्रम भी शुरू होगा।बताते चले कि बाबा बौखनाग देवता सिलक्यारा टनल हादसे से प्रसिद्ध हुए।0
0
Report
Advertisement
अयोध्या में राम भक्तों का उत्साह जारी, गर्मी से बचाव के लिए शेड बनाए गए
Lucknow, Uttar Pradesh:पूरे उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है लेकिन अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन करने आए हुए भक्तों के उत्साह में बिल्कुल भी कमी नहीं है देश भर से जबरदस्त भीड़ अयोध्या में उमड़ी है लोगों का कहना है जब प्रभु के दर्शन करने हो तो गर्मी नहीं लगती। हालांकि लोगों को गर्मी से बचाने के लिए प्रशासन की तरफ से हनुमानगढ़ी के बाहर शेड का विशालקाय स्ट्रक्चर तैयार कर लिया गया है।0
0
Report
Billaspur के उस्लापुर में सूने घर का ताला तोड़कर चोर सोना-चांदी उड़ा दी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के उस्लापुर स्थित सांई नगर में एक सूने घर का ताला तोड़कर हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश हो गया है। पीड़िता जब अपनी ड्यूटी से घर लौटी, तो उसने पाया कि अलमारी का ताला टूटा हुआ है और सोने-चांदी के जेवर सहित नगदी गायब है। इस मामले में तत्परता दिखाते हुए जांच टीम ने डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली, जिसके बाद खोजी कुत्ते ने घटनास्थल से सीधे संदिग्धों के घर तक रास्ता ढूंढ निकाला। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विकास चतुर्वेदी और अमन टंडन के रूप में हुई है, जिन्होंने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। कार्रवाई के दौरान उनके पास से चांदी की पायल, कमरबंद, सोने के कान के झुमके और अन्य आभूषण बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 60 हजार रुपये है। घटना के चंद घंटों के भीतर ही चोरी का सामान बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया है。0
0
Report
कुरुक्षेत्र पुलिस-बदमाश मुठभेड़: एक बदमाश के पैर में गोली, गिरफ्तार
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश की टांग में गोली लगी है। करीब 12 दिन पहले जर्मन से डिपोर्ट होकर वापस आया घायल बदमाश, इनके पास इम्पोर्टेड वेपन बरामद। कुरुक्षेत्र में आज सुबह दो बदमाश कुरुक्षेत्र के पिहोवा के मुर्तजापुर गाँव के पास मुठभेड़ में शामिल थे, जिसमें एक बदमाश की टांग में गोली लगी और बदमाश ने पुलिस की गाड़ी पर भी फायर किया। मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल आरोपी का उपचार LNJP अस्पताल में चल रहा है, जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। जानकारी के अनुसार दो बदमाश विशाल और लविश कुरुक्षेत्र के पिहोवा कस्बे में घूम रहे थे। पिहोवा अरुणाए मंदिर के पास 12 तारीख को गाड़ी लूट की घटना हुई थी और वे फरार हो गए थे। आज सुबह गुप्त सूचना के आधार पर CIA 2 टीम मुर्तजापुर गांव के पास इन्हें पकड़ने गई, लेकिन इन दोनों ने पुलिस पर फायर किया; एक राउंड पुलिस की गाड़ी पर लगा और एक कान के पास से गुजरा। जवाबी कार्रवाई में गोली चली और एक गोली विशाल के टांग में लग गई। घायल विशाल बीड़ामीन गांव का रहने वाला है, जो 10-12 दिन पहले जर्मन से डिपोर्ट होकर आया था। दूसरा युवक लविश कैथल के किठाना गांव का निवासी है। डॉक्टर उपेंद्र LNJP अस्पताल कुरुक्षेत्र ने बताया कि उनके पास गन शॉट इंजरी का एक केस आया था जिसे CIA 2 के द्वारा गिरफ्तार किया गया था; मरीज की टांग पर गोली लगी है और उसका उपचार जारी है। बाइट: डॉ उपेंद्र LNJP अस्पताल कुरुक्षेत्र0
0
Report
Advertisement
फाजिल्का रेलवे स्टेशन के पास लूटपाट: दो युवकों को पकड़कर रेलवे पुलिस के हवाले
Fazilka, Punjab:फाजिल्का में रेलवे स्टेशन के पास सैर कर रहे एक व्यक्ति के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है । बताया जा रहा है कि व्यक्ति के शोर मचाने के बाद इलाके के लोगों ने पीछा किया और दो युवकों को पकड़ लिया । क्योंकि इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची इलाके की पुलिस द्वारा उक्त युवकों को अपनी हिरासत में लेते हुए उन्हें अब रेलवे पुलिस के हवाले किया जा रहा है । पुलिस अधिकारी का कहना है कि वारदात रेलवे के इलाके में हुई है । इसलिए कार्यवाही रेलवे पुलिस द्वारा की जाएगी । जानकारी देते हुए व्यक्ति परशोत्तम कुमार ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन के पास सैर कर रहे थे कि अचानक पीछे से चार-पांच युवक आए । जिन्होंने उन्हें पकड़ लिया । जब उन्होंने शोर मचाया तो उनके मुँह पर हाथ कर मुंह बंद कर दिया गया। उनकी जेब से पर्स और मोबाइल छीन फरार हो गए । जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया और मौके पर इलाके के लोगों ने पीछا कर दो युवकों को पकड़ लिया । फिरनी रोड पर पकड़े गए उक्त युवकों की लोगों ने जमकर धुनाई की। और उन्हें मौके पर पुलिस बुलाकर उनके हवाले कर दिया । मामले में सख्त कार्यवाही की मांग की जा रही है । उधर पुलिस अधिकारी जगदीश सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और लोगों द्वारा पकड़े दो युवकों को रेलवे पुलिस के हवाले किया जा रहा है। जिसमें आगे की कार्यवाही रेलवे पुलिस द्वारा की जाएगी। क्योंकि वारदात रेलवे के इलाके में हुई है。0
0
Report
अनंतनाग में अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए सुरक्षा चौकसी भारी, एंटी-सबोटेज अभियान तेज
Aram Pora, Ganderbal, As part of the elaborate security arrangements for the forthcoming Shri Amarnath Ji Yatra-2026, Anantnag Police has intensified anti-sabotage measures across the district to ensure a safe, secure, and incident-free pilgrimage. Specialized teams of Anantnag Police are conducting extensive anti-sabotage checks and area domination exercises along the entire Yatra route from Khanabal to Pahalgam, covering all critical locations, transit points, lodgement centres, parking areas, and vulnerable spots. These comprehensive checks are being carried out using advanced security gadgets and modern detection equipment to identify and neutralize any potential security threats. The anti-sabotage operations are being supported by highly trained K9 squads (sniffer dogs), bomb detection teams, and technical surveillance units, which are thoroughly sanitizing the Yatra axis and adjoining areas. Particular focus is being laid on the inspection of vehicles, including abandoned and unattended vehicles, to prevent any misuse by anti-national elements. In addition, special security checks are being conducted at railway stations, railway tracks, bridges, culverts, public utility installations, and other critical infrastructure falling within the district. Regular searches and sanitization drives are also being carried out to maintain a robust security environment ahead of the pilgrimage. Anantnag Police is working round the clock to ensure that all security protocols are meticulously implemented and that every aspect of Yatra preparedness is continuously reviewed and strengthened. The public is requested to remain vigilant and immediately report any suspicious activity, object, or unattended vehicle to the nearest police establishment. Anantnag Police reiterates its commitment to ensuring a peaceful, secure, and spiritually fulfilling Shri Amarnath Ji Yatra-2026 for all pilgrims.0
0
Report
अजमेर में भिश्ती समुदाय के 100+ युवाओं को ऐज़ाज़ी सम्मान, अब्बासी महासभा का समारोह
Ajmer, Rajasthan:राजस्थान के शहर अजमेर में मुस्लिम भिश्ती समाज के 100 से ज़्यादा हुनरमंद नौजवानों को ऐज़ाज़ी सम्मान से नवाज़ा गया। राजस्थान शैख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा की ज़ानिब से इस ऐज़ाज़ी प्रोग्राम का आयोजन किया गया था, जिसमें अब्बासी समाज यानी भिश्ती बिरादरी के स्टूडेंट्स, टीचर्स, डॉक्टर, एडवोकेट, स्पोर्ट्स और सरकारी ओहदेदारान समेत दीगर हुनरमंदों को ऐज़ाज़ी अहतराम से नवाज़ा गया। महासभा के सुबाई सदर हाजी शकील अब्बासी के मुताबिक अजमेर में ऐज़ाज़ी प्रोग्राम की यह चौथी तक़रीब थी, जिसमें सौ से ज़ायद काबिले अहतमाम बिरादरी के नौजवानों ने शिरकत की, जिन्हें अब्बासी महासभा की ज़ानिब से हौसला अफ़ज़ाई के साथ इनामी ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर नवाज़ा गया। अजमेर के नवाब का बेड़ा कम्युनिटी हॉल में इस ऐज़ाज़ी प्रोग्राम में हज सफर 2026 से लौटे हाजी साहेबान का भी गुलपोशी से इज़्ज़ातों अहतराम किया गया। राजस्थान शैख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा के इस प्रोग्राम से भिश्ती बिरादरी में ख़ुशी है और इस तरह की बेहतरीन तक़रीब के सपोर्ट में नौजवान साथ खड़े नजर आ रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई क्या है?
Noida, Uttar Pradesh:ये वायरल के लिए है0
0
Report
बिलासपुर में अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई, होटलों के लाइसेंस रद्द तक आदेश
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में असामाजिक एवं अवैध गतिविधियों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। एसएसपी ने जानकारी दी है कि पुलिस ने इस संबंध में नगर निगम आयुक्त को पत्र भेजकर उन होटलों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने को कहा है, जहाँ से अवैध गतिविधियों की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले होटलों पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ उनके लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी अमल में लाई जाएगी। इसके अतिरिक्त, शहर में हो रही असामाजिक गतिविधियों को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उन सभी चिह्नित होटलों और स्थानों को सील किया जाएगा जहाँ अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं।0
0
Report
कोटड़ी पुलिस ने ज्वेलर्स चोरी की कोशिश नाकाम कर बदमाश पकड़ लिया
Noida, Uttar Pradesh:नाम- दिनेश पारीक जिला- भीलवाड़ा विधानसभा जहाजपुर लोकेशन- कोटडी मो न- 9413150200 DineshP27668291 कोटडी भीलवाड़ा कोटड़ी पुलिस की बहादुरी से टली बड़ी वारदात। ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की साजिश नाकाम, घायल होने के बावजूद एएसआई कैलाश प्रजापत ने एक को पकड़ा। कोटड़ी कस्बे में देर रात पुराने बस स्ट Stand स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर चोरी की नीयत से आए चार बदमाशों की योजना को कोटड़ी पुलिस की सतर्कता और बहादुरी ने विफल कर दिया। पुलिस की गश्ती गाड़ी को देखकर बदमाश भागने लगे, लेकिन कोटड़ी थाने के जांबाज एएसआई कैलाश चंद प्रजापत ने साहस का परिचय देते हुए उनका पीछा किया और एक बदमाश को दबोच लिया। घटना सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है, जिसमें तीन-चार संदिग्ध भागते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि पुलिस वाहन उनका पीछा करता नजर आ रहा है। अपने साथी को छुड़ाने के प्रयास में अन्य बदमाशों ने एएसआई कैलाश प्रजापत पर गुलेल से हमला कर दिया। हमले में उनके कान पर गंभीर चोट आई और उन्हें 13 टांके लगाने पड़े। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद एएसआई प्रजापत ने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए पकड़े गए बदमाश को नहीं छोड़ा। उनकी बहादुरी और कोटड़ी पुलिस की मुस्तैदी के चलते कस्बे में एक बड़ी चोरी की वारदात होने से बच गई। थानाधिकारी महावीर मीणा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल एएसआई का उपचार करवाया गया। वहीं पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू की। घटनास्थल के पास से बदमाशों की दो संदिग्ध मोटरसाइकिलें भी जब्त कर पकड़े किये गए एक युवक को डिटेन किया है पुलिस को आरोपियों के मध्यप्रदेश से जुड़े होने की आशंका है। फरार बदमाशों की तलाश के लिए विशेष पुलिस टीम मध्यप्रदेश रवाना की गई है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। घायल होने के बाद भी बदमाश को नहीं छोड़ने वाले एएसआई कैलाश चंद प्रजापत की बहादुरी की कस्बे में जमकर सराहना हो रही है। व कोटड़ी पुलिस को सोशल मीडिया पर बधाईयों के ताते लगे हुए है बाइट कोटड़ी थाना प्रभारी महावीर प्रसाद मीणा घायलब्ध सहायक उप निरीक्षक कैलाश प्रजापत0
0
Report
Advertisement
