284419
गुरु पूर्णिमा मेला: लक्ष्मीबाई झांसी से मथुरा की ओर खींच रहा ध्यान
Pali Pahari, Uttar Pradesh:मथुरा में “गुरु पूर्णिमा” मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए मथुरा से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के मध्य कुछ मेला विशेष गाड़ी का संचालन निम्नलिखित समयानुसार किया जा रहा है पिन न्यूज पर वीडियो के माध्यम से आप मेला स्पेशल ट्रेनों की समय सारणी देख कर झांसी से मथुरा की ओर आवागमन कर सकते हैं।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
11 KV तार चोरी गैंग गिरफ्तार: चार आरोपी पुलिस हिरासत में
Begun, Rajasthan:बड़ीसादड़ी, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने 11 KV विद्युत लाइन के तार चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया विद्युत तार भी बरामद किया है। दरअसल, 16 जुलाई को रघुनाथपुरा में कृषि कनेक्शन के लिए खींची गई 11 KV लाइन से अज्ञात चोर तार चोरी कर ले गए थे। मामले में 30 अगस्त को विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर शिवसिंह मीणा, सांवरिया सिंह मीणा, देवनारायण मीणा और गौतम लाल मीणा को गिरफ्तार किया। आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ जारी है।0
0
Report
बेगू में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज, बूथों की सुरक्षा मजबूत
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगू नगर पालिका क्षेत्र में 9 सितंबर को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रिटर्निंग अधिकारी अंकित सामरिया ने पुलिस उपाधीक्षक अंकित कुड़ी और तहसीलदार गोपाल जीनगर के साथ विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जयनगर, गुणता, बेगू बालिका विद्यालय और बस स्टैंड स्कूल सहित मतदान केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजाम और अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान को लेकर व्यवस्थाओं को परखा। चुनाव के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से लगातार तैयारियों की मॉनिटरिंग की जा रही है।0
0
Report
बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने शांत कराया
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से खबर चुनाव प्रचार के दौरान हंगामा ! विधायक के कार्यक्रम के दौरान देर रात हंगामा देखने को मिला विधायक द्वारा विकास कार्य गिनाए जाने के दौरान वार्ड वासियों ने किया सवाल जवाब इसी दौरान शुरू हुआ हंगामा शहर के मोमासर बास हो रहा था चुनाव प्रचार हंगामा की सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची मौके पर स्थानीय लोगों और पुलिस ने मामले को शांत करवाया जन समस्याओं को लेकर युवाओं ने किया था सवाल-जवाब0
0
Report
Advertisement
मारपीट में घायल युवक की मौत, परिजनों का हंगामा और गिरफ्तारी की मांग
Jaunpur, Uttar Pradesh:मारपीट में घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों का हंगामा जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में करीब एक माह पहले हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल रमेश गौतम की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजन शव लेकर नेवढ़िया थाने पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा बढ़ाने के साथ तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। परिजनों का कहना था कि मारपीट में गंभीर रूप से घायल होने के बाद रमेश का उपचार चल रहा था, लेकिन उसकी मौत हो गई। थाने पहुंचने पर पुलिस ने परिजनों को समझाते हुए कहा कि पहले शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के इस जवाब से नाराज परिजन और ग्रामीण शव को लेकर जौनपुर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाने के लिए रवाना हो गए। आरोप है कि रास्ते में बनेवरा गांव के पास नेवढ़िया पुलिस ने वाहन खड़ा कर उनके वाहन को रोक दिया। परिजनों के अनुसार उन्हें काफी देर तक आगे नहीं जाने दिया गया। शव वाहन को सड़क पर रोके जाने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर मड़ियाहूं के क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले समझाने-बुझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मामले में हत्या की धारा बढ़ाए जाने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।0
0
Report
ज्योलीकोट में जलजनित रोग: प्रशासन ने युद्धस्तर जल सुरक्षा अभियान शुरू किया
Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल के ज्योलीकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों के प्रकोप के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने ज्योलीकोट क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलीकोट के साथ-साथ आसपास के गांवों का दौरा किया। स्वास्थ्य विभाग अब क्षेत्र में डोर-टू-डोर बेलड सैंपलिंग और वायरस सैंपलिंग करेगा; हर घर जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे और बीमारी केconfirmed मरीजों का फॉलोअप किया जाएगा; गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जल संस्थान और पेयजल निगम के अधिकारियों को पेयजल व्यवस्था के लिए सख्त निर्देश दिया गया है; सभी जल स्रोतों की नियमित सैंपलिंग और क्लोरीनेशन होगी, स्रोत से लेकर अंतिम घर तक पानी के सैंपल लिए जाएंगे और उनकी शुद्धता की जाँच की जाएगी; पिछले तीन महीनों के सभी पानी के सैंपलों की रिपोर्ट तलब है। सीवरेज लाइन के लीकेज और मरम्मत/शिफ्टिंग का निरीक्षण भी किया गया और कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं; दूषित जल स्रोतों को सील करने की कार्रवाई तहसीलदार नैनीताल द्वारा होगी; ग्रामीणों तक दूषित पानी पहुंचने से रोकने के प्रयास जारी रहेंगे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के प्रति रिपोर्टिंग और लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। स्वास्थ्य महकमे ने भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर संदिग्ध मरीजों की तत्काल जांच और उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं; प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलीकोट 24x7 खुला रखा जाएगा और क्षेत्र में 108 एंबुलेंस की तैनाती की गई है। क्षेत्रवासियों से अपील है कि बीमारी के Any लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग या जिला प्रशासन को सूचित करें.0
0
Report
बलिया बाढ़ के बीच सेल्फी-रील खतरनाक, पुल पर नियम तोड़ने से हादसे खतरे
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में जहां गंगा और घाघरा का कहर जारी है वहीं बाढ़ के बीच सेल्फी और रील बनाने का जुनून लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। बलिया में बीते दिनों नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण कई लोगों के साथ हादसे हो चुके हैं। ऐसे भी बलिया पुलिस ने बाढ़ के खतरे को देखते हुए आम जनता से अपील की है कि वो नदी या फिर जल भराव वाली जगहो से दूर रहें और सेल्फी या रील ना बनाएं। इसके लिए बलिया पुलिस ने बाकायदा बाढ़ क्षेत्र में लाउडस्पीकर के जरिए लोगों की सुरक्षा के लिए विशेष रूप से जागरूकता अभियान चलाया। बलिया के एसपी ओमवीर सिंह का कहना है कि गंगा घाघरा के तटीय इलाकों में पानी भर जाने की वजह से बच्चे नहाने चले जाते हैं जिसकी वजह से दुर्घटनाएं हो जाती है। बलिया में 87 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। लिहाजा सभी थाना क्षेत्रों को विशेष निगरानी के लिए कहा गया है। वही कहा कि रील के चक्कर में लोग अपने जीवन को खतरे में ना डालें। बलिया में हाल के दिनों मे बाढ़ क्षेत्रों में हुए हादसों और पुलिस की जन जागरूकता अभियान के बाद जब ज़ी मीडिया की टीम जनेश्वर मिश्र सेतु पर पहुंची तो नजारा कुछ और ही था। बलिया के सेल्फी प्वाइंट कहे जाने वाले जनेश्वर मिश्र सेतु पर बड़ी संख्या में लोग बाढ़ देखने पहुंचे थे। लोगों ने सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर पुल पर बने सेफ्टी वाल को भी क्रॉस कर दिया। रील बनाने और सेल्फी लेने के चक्कर में लोग यह भूल गए की पुल के उस हिस्से तक जाना जिंदगी को जोखिम में डालने जैसा है जहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लिहाजा यह समझना जरूरी है कि एक सेल्फी एक रील से ज्यादा कीमती जिंदगी है।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में उपद्रवियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पर हमला, वीडियो वायरल
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग खबर उन्नाव। उन्नाव- पुलिस टीम पर लाठी-डंडे लेकर दौड़े उपद्रवी! दो पक्षों के विवाद के बाद जमकर हुआ हंगामा । ईंट-पत्थर चलने की सूचना पर पहुंची थी डायल 112 पुलिस टीम। पुलिसकर्मी समझाने पहुंचे तो करीब आधा दर्जन लोग लाठी-डंडे लेकर पुलिस पर झपटे। अचानक हुए घटनाक्रम से पुलिस कर्मी अपनी जान बचाकर वाहन लेकर भागे । वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा, पुलिस ने जांच शुरू की। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के पिड़ना गांव का मामला।0
0
Report
कैथल में सफाई हड़ताल: 6 कर्मचारियों की बर्खास्तगी, दरोगा निलंबित
Kaithal, Haryana:कैथल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर गाज, 6 सफाई कर्मचारी बर्खास्त, एक दरोगा सस्पेंड कैथल शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था के बीच नगर परिषद प्रशासन ने हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 पे-रोल सफाई कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं, वहीं एक पक्के कर्मचारी और एक दरोगा को निलंबित कर दिया गया है गौरतलब है कि सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं और उन्होंने इसे 9 सितंबर तक बढ़ा दिया है, जिसके चलते शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं और लोग दुर्गंध व गंदगी से परेशान हैं, वहीं प्रशासन का आरोप है कि हड़तालियों ने सरकारी काम में बाधा डाली और सफाई उपकरणों को नुकसान पहुंचाया, हालांकि कर्मचारियों को ड्यूटी पर लौटने और पक्ष रखने का मौका दिया गया था, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की गई; नगर परिषद EO संदीप सोलंकी ने बताया कि 2 सितंबर को सिविल लाइन थाने में केस भी दर्ज करवाया गया था, और अब 6 लोगों के टर्मिनेशन व सस्पेंशन के आदेश जारी कर दिए गए हैं। दूसरी तरफ सफाई कर्मचारियों को कहना है कि इससे हमारे हड़ताल पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा जब तक आए हुए लोगों को वापस नहीं लेंगे और हमारी मांगे नहीं मान जाएंगे तब तक हड़ताल जारी रहेगी बाइट संदीप सोलंकी EO नगर परिषद कैथल बाइट सफाई कर्मचारियों की0
0
Report
भोपाल GST टीम ने 365 जिम पर दबिश दी, 5 ब्रांच में छानबीन
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल GST की 365 जिम पर बड़ी कार्रवाई भोपाल की 5 ब्रांच में GST टीम ने की जांच कार्रवाई के बीच 4 ब्रांच हुईं बंद चुना भट्टी थाना क्षेत्र स्थित ब्रांच में GST की कार्रवाई GST टीम ने दस्तावेज और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाला0
0
Report
Advertisement
पालिका चुनाव से पहले संगरिया में पुलिस का फ्लैग मार्च, भयमुक्त मतदान का संदेश
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : संगरिया में पालिका चुनाव से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, एसपी बी. आदित्य के निर्देश पर निकाला गया फ्लैगमार्च, संगरिया के बाजार-मुख्य मार्गों पर पुलिस का फ्लैग मार्च, भयमुक्त मतदान का दिया संदेश, सीओ और एसडीएम के नेतृत्व में संगरिया में निकाला फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों में बढ़ी निगरानी, संगरिया पुलिस की अपील—अफवाहों पर ध्यान न दें, बिना डर वोट डालें, निकाय चुनाव को लेकर संगरिया पुलिस अलर्ट, असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर0
0
Report
खंडार अस्पताल में आईवी सेट की कमी से मरीजों को इलाज में दिक्कत
जिला सवाई माधोपुर, खंडार उप जिला अस्पताल में पिछले पांच दिन से ड्रिप के लिए जरूरी आईवी सेट उपलब्ध नहीं हैं। मरीज और उनके परिजन निजी मेडिकल से सामान लाकर इलाज चलाने को मजबूर हो रहे हैं। देर रात इलाज के लिए आईवी सेट नहीं होने से एक महिला को करीब आधे घंटे तक उपचार शुरू नहीं हो सका; बाद में परिजनों ने निजी अस्पताल से आईवी सेट मंगा कर ड्रिप लगाई। मरीजों के परिजनों का दावा है कि अस्पतालों में जरूरी चिकित्सा सामग्री की कमी से गरीब मरीजों पर बोझ बढ़ रहा है। डॉक्टर ने कहा कि जिले के अस्पतालों में भी आईवी सेट की कमी है और स्टोर कीपर पर सामग्री न उपलब्ध कराने का आरोप लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की सप्लाई व्यवस्था पर संदेह बना हुआ है।0
0
Report
खंडेला में फौजी का अपहरण: पुलिस ने नाकाबंदी से बदमाशों की खोज शुरू की
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर खंडेला खंडेला, सीकर अज्ञात वाहन और संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस रात 10 बजे पुलिस को मिली फौजी के अपहरण की सूचना सीकर सीकर के खंडेला इलाके में एक फौजी के अपहरण का मामला सामने आया है। रात को गांव जा रहे फौजी का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। घटना की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और युवक की तलाश शुरू की। थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह देगड़ा ने बताया कि रात 10 बजे सूचना मिली थी कि श्रीराम सिहाग भारतीय सेना में कार्यरत है। कुछ लोग उसे वाहन में डालकर ले गए। गांव वालों का कहना है कि वह अपनी बाइक पर सवार होकर अपने गांव केरपुरा आ रहा था। इस दौरान कुछ बदमाश वाहन में उसे डालकर ले गए। थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस ने नाकाबंदी करवाई है। फौजी तलाश की जा रही है व दोषियों का पता लगा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ के एसपी ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ जागरूकता मुहिम तेज की
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ बैठक कर समाजहित से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने को लेकर चर्चा की। बैठक में महिला सुरक्षा, यातायात नियमों की पालना, नशा मुक्ति और साइबर अपराध से बचाव को लेकर सोशल मीडिया के प्रभावी इस्तेमाल पर जोर दिया गया। एसपी ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए जागरूकता संदेश तेजी से आमजन तक पहुंचाए जा सकते हैं। इनफ्लुएंसर से महिला एवं बालिका सुरक्षा और नशे के दुष्परिणामों को लेकर अभियान चलाने की अपील की गई। साइबर ठगी से बचने के लिए OTP, बैंकिंग और निजी जानकारी साझा नहीं करने तथा संदिग्ध लिंक से बचने की सलाह दी गई।0
0
Report
ब्रह्मोत्तर बांध के रिसाव ने गोपालपुर-रंगरा में बाढ़ का खतरा बढ़ाया
Naya Chak, Bihar:एंकर - नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड में ब्रह्मोतर बांध पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। बांध में करीब चार से पांच जगहों पर रिसाव शुरू होने और कई हिस्सों में कटाव के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। पानी का दबाव लगातार बढ़ रहा है और कई जगहों से पानी तेजी से गांव और खेतों की ओर बढ़ने लगा है। गोपालपुर से स Sukटिया बाजार जाने वाली सड़क पर भी पानी का तेज बहाव शुरू हो गया है। आसपास के खेतों में पानी फैल रहा है और फसलों के डूबने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ब्रह्मोत्तर बांध पूरी तरह टूट गया तो गोपालपुर और रंगरा प्रखंड की कई पंचायतें बाढ़ की चपेट में आ सकती हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और जल संसाधन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। रिसाव को रोकने और कटे हुए हिस्सों को भरकर बांध को मजबूत करने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। मिट्टी और अन्य संसाधनों के जरिए बांध को बचाने की कोशिश जारी है, वहीं ग्रामीण भी अपने स्तर से राहत और मरम्मत कार्य में सहयोग कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बांध की सुरक्षा और मरम्मत का काम समय रहते किया गया होता तो आज यह स्थिति पैदा नहीं होती। लोगों का कहना है कि वर्षों से बांध पर काम होने के बावजूद हर साल ऐसी स्थिति बन जाती है। इस बार भी समय पर पर्याप्त संसाधन नहीं लगाए जाने से पानी का दबाव बढ़ता गया और अब बांध के कई हिस्सों पर खतरा मंडराने लगा है। जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल ने बताया कि अगर युद्धस्तर पर काम हुआ होता तो स्थिति को पहले ही नियंत्रित किया जा सकता था। फिलहाल बड़ी संख्या में संसाधन लगाए गए हैं और बांध को बचाने का प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि बांध टूटने की स्थिति में गोपालपुर की करीब 10 पंचायतें पूरी तरह प्रभावित हो सकती हैं, जबकि रंगरा प्रखंड की भी दो से तीन पंचायतों पर बाढ़ का खतरा मंडरा सकता है। फिलहाल ब्रह्मोत्तर बांध को बचाने की जंग जारी है, लेकिन लगातार रिसाव और बढ़ते पानी के दबाव ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों की नजर अब प्रशासन और जल संसाधन विभाग के उस प्रयास पर टिकी है, जिससे इस बांध को टूटने से बचाया जा सके। क्योंकि अगर बांध ने जवाब दे दिया, तो दो प्रखंडों की कई पंचायतों में बाढ़ बड़ी तबाही मचा सकती है।0
0
Report
9 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण पुनर्वास- विस्तार की राह साफ
Haldwani, Uttarakhand:आखिरकार हल्द्वानी के बहुचर्चित बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में फैसले की घड़ी बेहद नजदीक आ गई है। करीब 30 हेक्टेयर रेलवे भूमि पर अतिक्रमण के मामले में सुप्रीम कोर्ट में 9 सितंबर को सुनवाई होनी है। खास बात ये है कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट की सूची में तीसरे नंबर पर लिस्टेड है। ऐसे में माना जा रहा है कि 9 सितंबर को इस मामले में कोर्ट महत्वपूर्ण आदेश सुना सकता है। बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण के दायरे में आने वाले करीब 27 हजार लोगों के पुनर्वास और विस्थापन को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहले ही रेलवे और राज्य सरकार से योजना मांग चुका है, पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यहां रहने वाले लोगों के लिए पुनर्वास की संभावनाओं और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे के भी निर्देश दिए थे। सर्वे की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की जा चुकी है। ऐसे में अब सबकी नजरें 9 सितंबर की सुनवाई पर टिकी हैं, फैसले की संभावित तारीख को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट को उम्मीद है कि अतिक्रमण हटने के बाद हल्द्वानी में रेलवे के विस्तार का रास्ता साफ हो सकेगा। मेयर का कहना है कि उन्होंने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से भी बातचीत की है। उनका कहना है कि 8 फरवरी 2024 की बनभूलपुरा हिंसा में शामिल रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी तरह की रियायत नहीं मिलनी चाहिए, इस पूरे मामले पर अब 9 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट के रुख पर सभी की निगाहें टिकी हैं।0
0
Report
Advertisement
