Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284003

झांसी में टस्कर हेल्थकेयर मॉल का भव्य उद्घाटन

Apr 28, 2025 04:18:33
Jhansi, Uttar Pradesh

झांसी हीरोज़ ग्राऊण्ड के पास टस्कर (भारत के प्रथम हेल्थकेयर मॉल) का फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर झांसी सदर विधायक पंडित रवि शर्मा, डॉ0 नरेन्द्र सिंह सेंगर, उ0प्र0 व्यापार मण्डल के अध्यक्ष श्री संजय पटवारी, व्यापारी नेता श्री मनमोहन गेड़ा, निदेशक टस्कर श्री उत्कर्ष कश्यप आदि उपस्थित रहे।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PTPawan Tiwari
Mar 06, 2026 16:01:43
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले के उतरौला तहसील क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में दो सगी बहनों की नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना गैंड़ास बुज़ुर्ग थाना क्षेत्र के इटईरामपुर सकडिहवा गांव के पास स्थित सरयू नहर की है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी अकबर अली की बेटियां नसरीन (10) और महजबीन (7) घर के पास स्थित सरयू नहर में सूबनजोत पुल के पास नहाने गई थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बहनें नहर के किनारे नहा रही थीं। इसी दौरान छोटी बहन महजबीन का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। उसे डूबता देख बड़ी बहन नसरीन ने शोर मचाते हुए उसे बचाने की कोशिश की और नहर में आगे बढ़ गई, लेकिन वह भी गहरे पानी में पहुंचकर डूबने लगी। दोनों बच्चियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और राहगीर मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने तत्काल नहर में उतरकर दोनों बच्चियों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। परिजन बच्चियों को लेकर घर पहुंचे तो परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरा माहौल गमगीन हो गया। मृतक दोनों बहनें पढ़ाई में भी अच्छी बताई जा रही हैं। वे मदरसा दारुल हुदा गड़रहिया की छात्राएं थीं। नसरीन कक्षा दो में पढ़ती थी, जबकि छोटी बहन महजबीन नर्सरी की छात्रा थी। दोनों के असामयिक निधन से मदरसे के शिक्षक और सहपाठी भी गहरे सदमे में हैं। घटना की सूचना मिलते ही गैंड़ास बुजुर्ग थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी राजीव मिश्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे और ग्रामीणों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नहर में नहाने के दौरान डूबने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को समझाने का प्रयास किया गया। हालांकि देर शाम तक परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए। मृतक बच्चियों की मां जरीना खातून ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर नहर में डूबने से मौत होने की बात कही और पोस्टमार्टम न कराने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि यह एक दुखद हादसा है और परिवार किसी प्रकार की आगे की कार्रवाई नहीं चाहता। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य बताई जा रही है। बच्चियों के पिता अकबर अली मुंबई में रहकर टेंट हाउस में काम करते हैं, जबकि बड़ा बेटा तौफीक अहमद भी मुंबई में मजदूरी करता है। घटना की सूचना उन्हें दे दी गई है। परिवार में मृतक बहनों से दो बहनें बड़ी और एक छोटी बहन है। इस हादसे के बाद पूरे घर में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीण भी लगातार परिजनों को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंच रहे हैं। गांव के लोगों ने प्रशासन से नहर किनारे सुरक्षा के इंतजाम कराने और लोगों को जागरूक करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Mar 06, 2026 16:01:26
Jaipur, Rajasthan:प्रदेश में गर्मी के मौसम को देखते हुए सरकार ने पेयजल व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य_secretary वी. श्रीनिवास ने सचिवालय से वीसी के माध्यम से सभी जिलों की समीक्षा करते हुए कलेक्टरों को निर्देश दिए कि गर्मी के दौरान आमजन को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए। बैठक में बताया गया कि ग्रीष्मकाल में पानी की आपूर्ति बनाए रखने के लिए प्रत्येक जिले को 1 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। मुख्य सचिव ने कहा कि जलापूर्ति से जुड़ी शिकायतों का 181 हेल्पलाइन पर समयबद्ध निस्तारण किया जाए और अवैध कनेक्शनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कलेक्टरों को साप्ताहिक समीक्षा बैठक और फील्ड विजिट के जरिए व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। हैंडपंप मरम्मत अभियान के लिए_vehicle_ और श्रमिकों की व्यवस्था 10 मार्च तक पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जल परिवहन की दरें तय करने और आकस्मिक कार्यों के सभी वर्क ऑर्डर 15 मार्च तक जारी करने को कहा गया है। पेयजल संकट वाले क्षेत्रों की पहचान कर वहां जरूरत पड़ने पर टैंकरों से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। जल जीवन मिशन की योजनाओं को सुचारू बनाए रखने और बंद पड़ी योजनाओं को फिर से शुरू करने के लिए भी कलेक्टरों को मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने बैठक में 8 मार्च को होने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और 21 अप्रैल को सिविल सेवा दिवस-2026 की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि महिला दिवस के कार्यक्रमों के जरिए सरकार की महिला सशक्तीकरण योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचाई जाए। सिविल सेवा दिवस के संदर्भ में उन्होंने अधिकारियों से ईमानदारी, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ काम करने का आह्वान किया और बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित करने के लिए सीएम एक्सीलेंस अवार्ड में अधिक से अधिक आवेदन करने को कहा। इस अवार्ड के लिए 23 मार्च तक आवेदन किए जा सकते हैं। बैठक में विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव और अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि सभी संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर वीसी के माध्यम से जुड़े。
0
comment0
Report
APANOOP PRATAP SINGH
Mar 06, 2026 16:01:04
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर- सुभासपा अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा पर साधा निशाना,, सपा को बताया भाजपा की बी टीम,, ओमप्रकाश राजभर ने कहा सपा भाजपा की करती है मदद,, जिस भी प्रदेश में चुनाव में सपा गई वहां भाजपा की सरकार बन गयी,, राजभर ने मध्यप्रदेश , उत्तराखंड,,महाराष्ट्र, हरियाणा, बिहार का दिया उदाहरण,, अखिलेश यादव ने कांग्रेस को लेकर बयान दिया कि यह बहुत चालू पार्टी है,इसको वोट न करिए , फिर जितावे किसको यानी भाजपा को,, 80 करोड़ लोगों के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने के सवाल पर बोले राजभर यदि सही से जांच हो जाये तो ये 80 करोड़ का आंकड़ा 30 करोड़ पर आ जायेगा,, पिछली सरकारों में लोगो ने फर्जी तरीके से बनवाये राशन कार्ड,, जमीन मकान बंगले गाड़ी वालो का कार्ड बन गया, ये लोग राशन उठाते है और पशुओं को खिलाते है या फिर बेंच देते है,, एक बार सरकार ने जांच शुरू कराया तो पूरे प्रदेश में विरोध शुरू हो गया,, ओमप्रकाश राजभर लखनऊ जाते समय अम्बेडकरनगर सर्किट हाउस में रुके थे,,
0
comment0
Report
RZRajnish zee
Mar 06, 2026 16:00:47
Patna, Bihar:मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में पार्टी के विधायक,विधान पार्षद और सांसदों के अलावा वरिष्ठ नेता उपस्थित हुए।इस बैठक में भावुक माहौल रहा.. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन के बाद पार्टी के अंदर जो भाव नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यक्त किए थे उसके बाद इस बैठक को बुलाया गया..बैठक के बाद जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि यह निर्णय लिया गया है कि निशांत कुमार जेडीयू ज्वाइन करेंगे और उनकी बड़ी भूमिका होगी बाइट 1 नीरज कुमार,एमएलसी जेडीयू बैठक में कई विधायक और विधान पार्षदों ने बेहद भावुक होकर अपनी भावना व्यक्त की और कहा कि उनके अभिभावक के बिना आगे की बिहार की राजनीति को सोचकर व्यथित हैं और क्षेत्र में लोगों को क्या जवाब देंगे यह बताना मुश्किल है बाइट 2 विनय चौधरी,जेडीयू विधायक वैशाली से जेडीयू विधायक सिद्धार्थ पटेल ने कहा कि अंदर बेहद भावुक माहौल था लेकिन उनके अभिभावक नीतीश कुमार ने उन सबको आश्वासन दिया है जिससे थोड़ी आस बंधी हैं उनके निर्णय के आगे सब नतमस्तक हैं बाइट 3 सिद्धार्थ पटेल,जेडीयू विधायक
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Mar 06, 2026 16:00:30
Karauli, Rajasthan:हमले में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत, जाटव समाज के लोगों ने जताया आक्रोश हिण्डौन सिटी। हिण्डौन के सूरौठ थाने अंतर्गत गांव भुकरावली में 4 मार्च को मारपीट में घायल हुए युवक रामवीर जाटव की शुक्रवार को जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मृत्यु से आक्रोशित जाटव समाज के लोगों ने शुक्रवार को सूरौठ में बैठक आयोजित की जिसमें जिले भर से जाटव समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जाटव समाज के लोगों ने बैठक में पहुंचे हिंडौन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र पाल सिंह एवं डीएसपी मुनेश मीणा को आरोपियों की गिरफ्तारी करने सहित 12 सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा। एसपी के नाम दिए गए ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि 24 घंटे में मांगे नहीं मानी गई तो जाटव समाज की ओर से आंदोलन शुरू किया जाएगा। युवक रामवीर जाटव की मौत की सूचना पर जाटव समाज के लोग शिव मंदिर के पास एकत्रित हुए तथा हत्या का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। सूचना पर हिंडौन एएसपी एवं डीएसपी बैठक में पहुंचे तथा जाटव समाज के लोगों से वार्ता की। जाटव समाज के लोगों ने एएसपी को सौंपे ज्ञापन में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने, पीड़ित परिवार की आत्म सुरक्षा हेतु लाइसेंसी हथियार उपलब्ध करवाने, पीड़ितों की भूमि से अतिक्रमण हटवाने, पीड़ित परिवार को नौकरी देने एवं 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने सहित 12 मांगों का उल्लेख किया गया। आरोप लगाया गया कि  जमीनी विवाद को लेकर आरोपियों ने लाठी, डंडा, फरसा व हथियार से रामवीर पर हमला बोल दिया जिससे रामवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान रामवीर की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 06, 2026 16:00:12
Alwar, Rajasthan:कोटपुतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत उपचार के लिए नारायणपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 108 एंबुलेंस संचालक लालाराम ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान सज्जन और जगदीश के रूप में हुई है, जो दौसा जिले के सैंथल गांव के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने गांव सैंथल से नारायणपुर भैंस देखने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। डॉक्टरों के अनुसार जगदीश की हालत ज्यादा गंभीर है, इसलिए उसे बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
Mar 06, 2026 15:47:28
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में खेत पर आलू खोद रहे लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला किया मधुमक्खियों के हमले में 5 लोग घायल हुए है सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया खेत पर करीब 20 लोग आलू खुदाई का काम कर रहे थे सभी ने अपनी भागकर मधुमक्खियों के हमले से बचे है। इटावा जनपद के थाना इकदिल इलाके के अंतर्गत बीलमपुर गांव में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब गांव में आलू की खुदाई कर रहे करीब 20 मजदूरों पर मधुमक्खियां ने हमला बोल दिया मधुमक्खियां के इस हमले के बाद खेत में अफरा तफरी का माहौल हो गया हर कोई अपने आप को मधुमक्खी से बचाता हुआ नजर आया तो वही इस मामले में बताया गया है कि मधुमक्खी के काटने से करीब पांच लोग घायल हो गए जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर सभी का डॉक्टर की देखरेख में इलाज जारी है।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 06, 2026 15:46:58
Alwar, Rajasthan:अलवर: बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे किसान की मौत, सरसों समेटकर लौट रहे थे घर अलवर जिले के धोलागढ़ थाना क्षेत्र के खेड़ालगनपुर गांव में बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खेड़ालगनपुर निवासी मोहनलाल अपने खेत पर सरसों समेटने गया हुआ था। सरसों समेटने के बाद वह पैदल ही अपने गांव वापस लौट रहा था। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल मोहनलाल को तुरंत खेड़ली उप जिला अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर धोलागढ़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतक के शव को खेड़ली उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस द्वारा पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मोहनलाल खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में पांच बेटियां और एक बेटा है। पांच बेटियों में से चार की शादी हो चुकी है, जबकि 25 वर्षीय बेटी मधु और 20 वर्षीय बेटे तरुण की पढ़ाई अभी जारी है।
0
comment0
Report
RKRavi Kant
Mar 06, 2026 15:46:45
0
comment0
Report
Mar 06, 2026 15:46:14
Madhuban, Uttar Pradesh:मधुबन। मधुबन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुबारी के टमठा निवासी राम सुगन धनगर (पुत्र बृजराज धनगर) की कानपुर में नाले में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों के अनुसार राम सुगन धनगर रोजी-रोटी के लिए कानपुर में सब्जी का कारोबार करते थे। बताया जा रहा है कि होली के दिन शाम करीब 7 बजे वह सब्जी बेचने के लिए चकरपुर स्थित मंडी के लिए निकले थे। आमतौर पर वह रात करीब 11 बजे तक अपने कमरे पर वापस आ जाते थे, लेकिन उस दिन देर रात तक उनके नहीं पहुंचने पर साथियों को चिंता हुई। इसके बाद उनके साथी खोजबीन में निकले तो चकरपुर सब्जी मंडी के पास एक नाले में उनका शव मिला। शव मिलने की खबर मिलते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और परिजनों को सूचना दी गई। कानपुर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंपा । बताया जाता है कि राम सुगन धनगर अपने परिवार की जीविका चलाने के लिए कानपुर में सब्जी का धंधा करते थे। उनके दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। परिवार का मुख्य सहारा अचानक छिन जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। होली के बाद शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे उनके पैतृक गांव टमठा जैसे ही उनका शव गांव पहुंचा, पूरे परिवार में कोहराम मच गया और गांव का माहौल गमगीन हो गया। वहीं नाले में गिरने की घटना को लेकर लोग इसे अब तक रहस्यमय मान रहे हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top