284002
झांसी में माटीकला मेला 2024 का भव्य शुभारंभ
Jhansi, Uttar Pradesh:दीपावली के अवसर पर मुक्ताकाशी मंच में उत्तर प्रदेश माटी कलाबोर्ड द्वारा आयोजित माटीकला मेला 2024 का भव्य शुभारंभ किया गया। इस प्रदर्शनी में विभिन्न जनपदों के शिल्पकारों द्वारा निर्मित माटीकला उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। उद्घाटन में झांसी विधायक पंडित रवि शर्मा, विधान परिषद सदस्य रामा निरंजन सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फर्जी FMG प्रमाणपत्र से इंटर्नशिप: राजस्थान में 4 डॉक्टर गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:विदेशी डिग्री, फर्जी सर्टिफिकेट ! 30 लाख में FMG परीक्षा पास करने का कथित खेल फर्जी सर्टिफिकेट से मेडिकल इंटर्नशिप ! 4 और डॉक्टर गिरफ्तार, SOG के रडार पर 100 फर्जी डॉक्टरों का नेटवर्क जयपुर vishnu विदेश से MBBS की डिग्री ली... लेकिन भारत में डॉक्टर के तौर पर प्रैक्टिस करने के लिए जरूरी परीक्षा पास नहीं कर पाए... तो कथित तौर पर शॉर्टकट का रास्ता चुना ! लाखों रुपए खर्च किए और FMG स्क्रीनिंग परीक्षा का फर्जी सर्टिफिकेट बनवा लिया... इसी फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर राजस्थान के मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप करने और मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन कराने का मामला सामने आता जा रहा है... SOG ने इस मामले में चार और डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है... अब तक 100 से ज्यादा लोगों को चिह्नित किया जा चुका है... और 33 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं... देखिए ये खास रिपोर्ट... फर्जी सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप..... राजस्थान में फर्जी FMG सर्टिफिकेट के जरिए मेडिकल इंटर्नशिप और रजिस्ट्रेशन कराने के मामले में SOG ने बड़ा एक्शन लिया है... विदेश से MBBS करने वाले चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है... आरोप है कि इन लोगों ने FMG स्क्रीनिंग परीक्षा पास नहीं की... लेकिन परीक्षा का कूटरचित सर्टिफिकेट हासिल कर लिया... इसी के आधार पर राजस्थान के अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप کی... और राजस्थान मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया... SOG के मुताबिक, इस पूरे मामले में फर्जी सर्टिफिकेट तैयार कराने और रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रति व्यक्ति 20 से 30 लाख रुपए तक लेने की बात सामने आई है... ग्राफिक्स इन .... फर्जी FMG सर्टिफिकेट का मामला विदेश से MBBS करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार 20 से 30 लाख रुपए तक देने का आरोप 100 से ज्यादा संदिग्ध चिह्नित पहले 33 आरोपी हो चुके गिरफ्तार कहाँ से MBBS किया, इंटर्नशिप कहाँ हुई, कुल कितने आरोपी, कौन-कौन शामिल हैं - SOG की जांच के अनुसार राजस्व मेडिकल काउंसिल के तत्कालीन रजिस्ट्रार सहित गिरफ्तारियां.... इस मामले की जांच SOG के उपाधीक्षक जितेंद्र नावरिया कर रहे हैं... जांच में विदेश से MBBS करने वाले 100 से ज्यादा लोगों को चिह्नित किया जा चुका है... SOG के अनुसार, राजस्थान मेडिकल काउंसिल के तत्कालीन रजिस्ट्रार डॉ. राजेश शर्मा, यूडीसी अखिलेश माथुर, एलडीसी फरहान हसन और मुख्य आरोपी भानाराम माली सहित कई लोगों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है... पुलिस के मुताबिक, भानाराम माली, शुभम गुर्जर, इंद्रराज गुर्जर और अन्य लोगों पर कथित तौर पर फर्जी सर्टिफिकेट बनवाने और राजस्थान मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए रकम लेने के आरोप हैं... SOG का कहना है कि मामले में अब तक कुल 33 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है... चार नए आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा और बढ़ाया जा रहा है... फिलहाल SOG गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है... साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फर्जी FMG सर्टिफिकेट तैयार कराने और उनके आधार पर इंटर्नशिप व रजिस्ट्रेशन कराने के नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है... जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी...0
0
Report
दूनी में जल संचय-जनभागीदारी 3.0: रैली और सोख्ता गड्ढे पानी बचाने का संदेश
Tonk, Rajasthan:दूनी टोंक जल संचय-जन भागीदारी 3.0 अभियान के तहत दूनी नगर पालिका में कार्यक्रम आयोजित श्रमदान कर बनाए सोख्ता गड्ढे, जल संकल्प रैली निकालकर दिया पानी बचाने का संदेश जल संचय-जन भागीदारी 3.0 अभियान के तहत नगर पालिका दूनी में जल संरक्षण एवं जल संचय को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पालिका परिसर में जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान कर जल संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए सोख्ता गड्ढों का निर्माण किया गया। वहीं, आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जल संकल्प रैली निकाली गई। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने “पानी बचाओ-जीवन बचाओ” और “जल है तो कल है” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को पानी का महत्व समझाते हुए जल बचाने का आह्वान किया। अभियान के माध्यम से जल संचय, वर्षा जल संरक्षण और पानी के सदुपयोग के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया गया।0
0
Report
बंथली के कुएं में अजगर दिखने से इलाके में सनसनी
Tonk, Rajasthan:बंथली में अजगर मिलने से फैली सनसनी, लोगों में डर का माहौल. बंथली गांव के पास खेड़ा के बालाजी जाने वाले रास्ते पर देर रात एक कुएं में अजगर दिखाई देने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. अजगर को देखकर आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी. सूचना मिलने पर सुबह प्रशासन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, अजगर को कुएं से सुरक्षित बाहर निकालकर अपने साथ ले गए. इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.0
0
Report
Advertisement
सेलारपुरा में आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य जागरूकता शिविर
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के सेलारपुरा में गुरुवार को आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सेलारपुरा एवं चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में किशोरियों और गर्भवती महिलाओं की रक्ताल्पता की जांच की गई। साथ ही रक्तचाप और रक्त शर्करा की जांच भी की गई। कार्यक्रम में आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सेलारपुरा की प्रभारी चिकित्सक डॉ. आरती दवे ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने ऋतुचर्या, दिनचर्या एवं गर्भिणी परिचर्या के महत्व को समझाया। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने तथा गर्भावस्था के दौरान जरूरी सावधानियां बरतने के प्रति भी जागरूक किया। कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सेलारपुरा में भी स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधि हुई। डॉ. दवे ने विद्यार्थियों को सही खान-पान, उचित आहार-विहार और योग के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने औषधीय पौधों के स्वास्थ्य संबंधी महत्व के साथ घर पर आसानी से उगाए जा सकने वाले औषधीय पौधों के बारे में भी विस्तार से बताया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, एनीमिया जैसी समस्याओं की समय पर पहचान को प्रोत्साहित करना तथा स्वस्थ जीवनशैली और औषधीय पौधों के प्रति रुचि विकसित करना रहा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से सुश्री ममता मेघवाल तथा आशा सहयोगिनी मधु रैदास ने कार्यक्रम में सहयोग किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहन मीणा, हुकुम सिंह सोलंकी एवं अन्य शिक्षकों का भी सहयोग रहा。0
0
Report
बीकानेर में जलदाय विभाग के काम पर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया, भेदभाव के आरोप
Bikaner, Rajasthan:जलदाय विभाग के काम के विरोध में कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन हेड पोस्ट ऑफिस के पास चल रहा निर्माण कार्य कांग्रेस नेताओं ने रुकवाया निर्माण कार्य के बीच खड्डे में बैठकर नेताओं ने जताया विरोध चौतीना क्षेत्र में लंबे समय से पाइपलाइन नहीं डालने पर उठाए सवाल बजट आवंटन में भेदभाव का आरोप लगाकर जलदाय विभाग से मांगा जवाब Intro- बीकानेर में जलदाय विभाग के कामकाज को लेकर कांग्रेस नेताओं का विरोध सामने आया है हेड पोस्ट ऑफिस के पास चल रहे निर्माण कार्य को कांग्रेस नेताओं ने रुकवा दिया और खुद निर्माण कार्य के बीच बने खड्डे में बैठकर विरोध जताया कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि चौतीना क्षेत्र में लंबे समय से पाइपलाइन डालने का काम अटका हुआ है यहां बजट की कमी का हवाला दिया जा रहा था जबकि दूसरे क्षेत्रों में बजट मिलने पर काम आगे बढ़ाया जा रहा है इसी को लेकर कांग्रेस नेताओं ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं बीकानेर में जलदाय विभाग के निर्माण कार्य को लेकर अब विरोध तेज होता नजर आ रहा है हेड पोस्ट ऑफिस के पास चल रहे काम के दौरान कांग्रेस नेता मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया विरोध का तरीका भी चर्चा में रहा जहां आनंद सिंह और सुभाष स्वामी सहित कई नेता निर्माण कार्य के बीच बने खड्डे में बैठ गए और विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई कांग्रेस नेताओं ने चौतीना क्षेत्र में लंबे समय से पाइपलाइन नहीं डाले जाने का मुद्दा उठाया उनका कहना है कि क्षेत्र में काम शुरू नहीं होने पर बजट की कमी बताई जा रही थी लेकिन दूसरे क्षेत्रों में बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं नेताओं ने इसे पाइपलाइन कार्यों में भेदभाव का मामला बताते हुए जलदाय विभाग से जवाब मांगा है कांग्रेस नेताओं का सवाल है कि जब दूसरे क्षेत्रों में काम के लिए बजट उपलब्ध हो सकता है तो चौतीना क्षेत्र के लोगों को पाइपलाइन सुविधा के लिए लंबे समय तक इंतजार क्यों करना पड़ रहा है अभी प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं0
0
Report
पोकरण के मंदिरों में बार-बार चोरी से सुरक्षा कर्मियों को चुनौती
Jaisalmer, Rajasthan:जिला — जैसलमेर विधानसभा — पोकरण खबर की लोकेशन — पो करण पोकरण में धार्मिक स्थलों पर चोरों का आतंक, पंचमुखी महादेव मंदिर के ताले लगातर हो रही चोरी की वारदातों से सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, श्रद्धालुओं में रोष पोकरण, जैसलमेर पोकरण शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब चोरों ने शहर के पंचमुखी महादेव मंदिर को निशाना बनाते हुए मंदिर के ताले तोड़ दिए। धार्मिक स्थलों पर लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है। वहीं, शहर में बार-बार सामने आ रही चोरी की वारदातों ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, शहर में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। आए दिन होने वाली ऐसी वारदातों से आमजन में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने से श्रद्धालुओं में भी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन को गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने की जरूरत है। शहरवासियों के सामने अब यह सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर पोकरण में चोरी की वारदातों पर कब लगाम लगेगी? धार्मिक स्थलों सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग उठ रही है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए क्या कदम उठाता है।0
0
Report
Advertisement
राजकोट गोल्ड फर्म हत्याकांड: उदयपुर-सिरोही पुलिस ने 5 बदमाश पकड़े
Udaipur, Rajasthan:गुजरात के राजकोट में गोल्ड फर्म के कर्मचारी की हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को उदयपुर पुलिस ने दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कार और लूट का माल भी बरामद किया है। वही वारदात में शामिल तीन अन्य बदमाशों को सिरोही पुलिस ने दबोच लिया। घटना के बाद गुजरात पुलिस की सूचना पर जिले भर में नाकाबंदी करवाई गई। इस दौरान सुखेर थाना पुलिस ने कार सवार दो आरोपियों गिरफ्तार किया, जिनके पास से 1 किलो सोना और 3 किलो चांदी का पाउडर जब्त किया गया। उदयपुर पुलिस ने मामले की जानकारी गुजरात पुलिस को दे दी है। गुजरात पुलिस के उदयपुर पहुंचने के बाद आवश्यक कार्रवाई कर आरोपियों को सौंप दिया जाएगा।0
0
Report
मालाखेड़ा पंचायत चुनाव: बिजली गुल, टॉर्च से नामांकन जाँच; व्यवस्थाओं पर सवाल
Alwar, Rajasthan:मालाखेड़ा में पंचायत चुनाव के लिए नाम निर्देशन प्रपत्र जमा कराने और उनकी जांच के दौरान बिजली गुल होने से अव्यवस्थाओं की स्थिति सामने आई। बिजली आपूर्ति अचानक ठप होने पर कर्मचारियों को मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर नामांकन पत्रों की जांच करनी पड़ी। इस घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, पंचायत समिति मालाखेड़ा के अंतर्गत बरखेड़ा से डायरेक्ट पद के लिए ओम सैनी के नाम निर्देशन पत्र की जांच की जा रही थी। इसी दौरान अचानक बिजली गुल हो गई। नामांकन पत्र जमा कराने और उनकी जांच की प्रक्रिया जारी होने के कारण कर्मचारियों को अंधेरे में काम करने में परेशानी हुई। ऐसे में उन्होंने मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी में ही दस्तावेजों की जांच जारी रखी। कांग्रेस की ओर से नाम निर्देशन पत्र जमा कराने पहुंचे मोहनलाल सैनी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान अचानक बिजली चली गई थी। इसके बाद कर्मचारियों ने मोबाइल फोन की लाइट जलाकर नाम निर्देशन पत्रों की जांच की। नामांकन जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया के दौरान बिजली गुल होने और मोबाइल की रोशनी में दस्तावेजों की जांच किए जाने का वीडियो सामने आने के बाद व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। नाम निर्देशन पत्रों की जांच के दौरान पर्याप्त रोशनी और निर्बाध बिजली आपूर्ति जरूरी है, ताकि दस्तावेजों की सही तरीके से जांच हो सके और प्रक्रिया में किसी तरह की बाधा न आए।0
0
Report
हिमाचल में गारंटियों को लेकर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा
Mandi, Himachal Pradesh:मंडी स्टोरी विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही हिमाचल प्रदेश में गारंटियों को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार पुरानी गारंटियां पूरी नहीं कर पाई है, लेकिन अब नई गारंटियां की घोषणाओं के जरिए जनता को लुभाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता सरकार की हकीकत जान चुकी है और आने वाले चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।0
0
Report
Advertisement
भीड़ का मेडिकल स्टोर पर हमला: मौत के बाद दहशत, नायाब पुलिस ने दी हिरासत
Ludhiana, Punjab:लुधियाणा के काराबारा चौक में गुस्से में आई भीड़ ने एक मेडिकल स्टोर पर हमला कर दिया। आरोप लगाया गया कि एक नौजवानी की मौत स्टोर से खरीदी गई दवाइयों खाने के बाद हुई। भीड़ ने स्टोर के सामान की भंन्तोड़ कर दी और विरोध करने पर स्टोर मालिक पर भी हमला किया। इसके बाद दवाओं के स्टॉक की भंन्तोड़ भी कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को काबू किया गया और भीड़ को शांत करने की कोशिश की गई। पुलिस ने आरोपी कैमिस्ट को हिरासत में लिया और लोगों के बयान दर्ज किए। इस समय इलाके में माहौल तनावपूर्ण है। लोगों ने दावा किया कि काराबारा इलाके के निवासी साहिल ठाकुर उर्फ संपी (27) की मौत एक मेडिकल स्टोर से दवाई खरीदने के बाद हुई। नौजवान की मौत के कारण उसकी 6 साल की बेटी… लुधियाणा शहर के काराबारा रोड पर पुरानी सब्ज़ी मंडी में दिन के समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई। लोगों ने अचानक पुरानी सब्ज़ी मंडी में मनजीत मेडिकल स्टोर पर हमला कर दिया और दुकान के अंदर प्रवेश करते ही खिड़कियाँ तोड़ना शुरू कर दिया। फिर उन्होंने दुकान के सामान की भंन्तोड़ शुरू कर दी। जब अंदर मौजूद कैमिस्ट ने हमला रुकने की कोशिश की, तो उन पर भी हमला किया गया, जिससे उनके सिर और कान पर चोटें आईं। लोगों ने कहा कि कैमिस्ट अपनी फै़रेमसी से नशीले पदार्थ बेचता है। उन्होंने कहा कि काराबारा इलाके में राणा निमार फैक्टरी के मालिक साहिल ठाकुर भी दोपहर में मनजीत मेडिकल स्टोर पर दवाइयाँ खरीदने गए थे। उन्होंने बताया कि दवाई लेने के बाद जब वह फैक्टरी लौटे, तो वे बेहोश हो गए। नॉजवान को फैक्टरी में बेहोश पाया गया, जिसे नज़दीकी राम चैरिटेबल अस्पताल पहुँचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। När नॉजवान की मौत की खबर इलाके और परिवार तक पहुँची, तो लोग गुस्से में आ गए। लोग कहते हैं कि मेडिकल स्टोर के मालिक ने जो दवाई दी वह मृत्यCause बनी। मौके पर पहुंचे डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस विजे आलम ने कहा कि एक छोटे मुंडे की मौत हो गई है और हम उसके पिता का बयान ले रहे हैं। वे जो भी बयान देंगे, उसी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि फार्मेसी की भंन्तोड़ की गई थी। लोग 주장 कर रहे हैं कि कैमिस्ट ने अपनी दुकान में नशेिलے टिकाe और अन्य दवाइयाँ बेचीं। हालांकि, इसकी जांच होगी। अपने बयान में विधायक मदन लाल बग्गा परिवार के पास पहुँचे और संवेदना व्यक्त की।0
0
Report
बल्लभगढ़ अनाज मंडी में बारिश से जलभराव, किसानों की फसल पानी में डूबीं
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद: बल्लभगढ़ अनाज मंडी में बारिश से जलभराव, पानी में डूबी किसानों की फसल तमाम व्यवस्थाओं के बावजूद मंडी में बिगड़े हालात, फसल खराब होने की आशंका; मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक भारद्वाज फरीदाबाद। बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में बेमौसम झमाझम बारिश ने किसानों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। बारिश के बाद मंडी में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई, जिसके चलते किसानों की फसल पानी में डूबी हुई दिखाई दी। मंडी में फसल की सुरक्षा और पानी की निकासी को लेकर किए गए इंतजामों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। किसानों की फसल को बारिश से बचाने के लिए तमाम व्यवस्थाओं के दावे किए गए थे, लेकिन बारिश के बाद मंडी में सामने आए हालात ने इन दावों की हकीकत उजागर कर दी। पानी में फसल भीगने से किसानों को नुकसान होने की आशंका है। मामले की जानकारी मिलने के बाद बल्लभगढ़ के एसडीएम मयंक भारद्वाज मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बेमौसम बारिश के कारण मंडी में जलभराव की समस्या सामने आई है। पानी की निकासी के लिए टैंकरों की मदद ली जा रही है। साथ ही, जिन किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा है, उनसे बातचीत की जा रही है। अब बड़ा सवाल यह है कि मंडी में जलनिकासी के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं हो पाए और बारिश से प्रभावित किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाएंगे?0
0
Report
मझौलिया में 16 वर्षीय किशोर लापता, अपहरण की प्राथमिकी दर्ज,मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाने का आरोप
Majhaulia, Bihar:मझौलिया थाना क्षेत्र की रामनगर बनकट पंचायत के वार्ड संख्या-10 से 16 वर्षीय किशोर लड्डू कुमार के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोर के पिता विकास प्रसाद ने अज्ञात व्यक्ति पर पुत्र का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए मझौलिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।पुलिस मामला दर्ज कर किशोर की बरामदगी के लिए जांच में जुट गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामनगर बनकट पंचायत के वार्ड संख्या-10 निवासी मोहन प्रसाद के पुत्र विकास कुमार प्रसाद ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि बीते 12 अक्टूबर की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति उनके 16 वर्षीय पुत्र लड्डू कुमार को मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद से किशोर का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन चिंतित हैं। परिवार के लोग उसकी तलाश में परेशान हैं और सकुशल बरामदगी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।थानाध्यक्ष ने बताया कि कांड संख्या 865/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।जांच के दौरान किशोर के लापता होने की परिस्थितियों, उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाने वाले व्यक्ति की पहचान और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। हालांकि,अब तक किसी संदिग्ध की पहचान या गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े तथ्यों का पता लगाकर किशोर का सुराग हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
त्योहारों से पहले मिलावटखोरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का बड़ा छापा
Jaipur, Rajasthan:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, नमाना के पास मिल्क केक बनाने वाली फैैक्री पर छापा गया. आगामी त्योहारों को देखते हुए चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी सामर के निर्देशन में जिला टीम ने नमाना के पास मिल्क केक बनाने वाली फैैक्री पर छापा मारा. कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 1000 किलो नकली मिल्क मावा पकड़े जाने की सूचना है. टीम ने मावे के सैंपल लिए और खाद्य सुरक्षा मानकों के तहत कार्रवाई शुरू की. स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान मिलावट के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही.0
0
Report
बुलंदशहर पहासू रामलीला मंच पर अश्लील डांस, वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के पहासू में रामलीला के मंच पर हो रहा है अश्लील डांस, मंच पर अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरल। बड़ा सवाल कि आखिर किस के इशारे पर रामलीला के मंच पर जहां होता है भगवान श्री राम के चरित्र का वर्णन उसी मंच पर और परोसी जा रही अश्लीलता। वायरल वीडियो को लेकर रामलीला कमेटी के पदाधिकारी बोलने को तैयार नहीं।Bulandshahr के पहासू रामलीला मंच का बताया जा रहा है अश्लील गानों पर डांस का यह वायरल वीडियो।0
0
Report
झारखंड के डॉक्टरों के 10 सूत्री मांगें: सुरक्षा और वेतन सुधार की मांग
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - 10 सूत्री मांगों को लेकर चिकित्सकों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन और किया प्रेसवार्ता। झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर संयुक्त चिकित्सा आंदोलन, झारखंड ने बुधवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। साथ ही जिले के झासा अध्यक्ष सडॉ संजय कुजूर की अगुवाई में प्रेस वार्ता किया गया। जिसमें चिकित्सकों की सुरक्षा, सेवा शर्तों और चिकित्सा व्यवस्था में सुधार सहित सात प्रमुख मांगें उठाई गईं है। जो कि दो दिनों से आंदोलन आंदोलन चल रहा है। जिसमें आईएमए, झासा, एएचपीआई, जूनियर डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों सहित दस चिकित्सा संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हैं। झासा अध्यक्ष डॉ संजय कुजूर ने कहा कि झारखंड मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट में व्यावहारिक संशोधन की मांग की गई है। इसके अलावा सरकारी चिकित्सकों और दंत चिकित्सकों के लिए डायनेमिक एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (डीएसीपी) लागू करने, आयुष्मान भारत योजना के लंबित भुगतान का निपटारा करने, जूनियर डॉक्टरों की नियुक्ति संबंधी समस्याएं दूर करने और मेडिकल छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति देने की मांग की गई। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं का विरोध नहीं, बल्कि चिकित्सा व्यवस्था को सुरक्षित और बेहतर बनाना है। मौके पर , डॉ आनन्द किशोर उराँव ने कहा कि हम सभी चिकित्सक काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी दे रहे हैं। वहीं उम्मीद है कि सरकार हमारी मांगों को माने । नहीं तो ओपीडी सेवा बंद होगा लेकिन इमरजेंसी सेवा में किसी प्रकार की दिक्कत रोगियों को नहीं होने देंगे। मौके पर, झारखंड स्टेट हेल्थ सर्विस एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ संजय कुजूर, जिला उपाध्यक्ष डॉ आनंद किशोर उरांव , डॉ पुष्पा सिन्हा, सचिव डॉ आलोक बिहारी, डॉ संजीव नयन , कन्वेयर डॉ आशुतोष तिग्गा, डॉ अनुमिता रानी , रामला हाजरा आदि अनेक लोग उपस्थित थे。0
0
Report
Advertisement
