icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पांजी गांव में बिजली समस्या पर ग्रामीण SDM से समाधान मांग, आंदोलन चेतावनी

Damoh, Madhya Pradesh:बिजली समस्या से जूझ रहे लोगों ने एसडीएम से कहा समस्या का समाधान करा दो नहीं तो आयेंगे सड़को पर.. दमोह जिले के पांजी गांव में कई महीनों से बिजली आपूर्ति ठीक न होने से ग्रामीण नाराज नजर आ रहे हैं और उन्होंने सड़क पर आकर आंदोलन की चेतावनी दी है। तेंदूखेड़ा शहर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित पांजी में किसी भी ग्रामीण का एक रुपए भी बिल बकाया नहीं है। बिजली विभाग ने तीन ट्रांसफार्मर भी यहाँ लगा रखे हैं लेकिन कई दिनों तक बिजली गुल रहती है और जब सप्लाई शुरू होती है तो वोल्टेज की समस्या रहती है; ऐसे में कई घरों के टीवी फ्रिज कूलर पंखे सहित दूसरे उपकरण खराब हो चुके हैं और गांव वालों का लाखों का नुकसान हो चुका है। आज बड़ी संख्या में यहां के लोगों ने एसडीएम से मुलाकात कर जल्दी समस्या समाधान की मांग की है और न होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी भी दी है। वहीं ग्रामीणों के ज्ञापन के बाद एसडीएम ने तुरंत बिजली अधिकारियों से बात की तो उन्होंने सुधार कार्य का भरोसा दिया है।
0
0
Report

NEET धांधली के विरोध में बक्सर-पटना प्रदर्शन, छात्रों ने इस्तीफे की मांग की

Buxar, Bihar:बक्सर में NEET परीक्षा में धांधली और पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में विभिन्न छात्र संगठनों ने अंबेडकर चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। छात्रों का आरोप था कि NEET परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाने वाले छात्रों पर कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतर आए। जिससे अंबेडकर चौक के आसपास कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। हालांकि मौके पर तैनात police प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी और यातायात को सामान्य कराने का प्रयास किया। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। छात्र संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं, पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
0
0
Report

रेत माफिया और नायब तहसीलदार के बीच विवाद, घर में घुसकर मारपीट

RSR.B. SinghJust now
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले में अवैध रेत के खेल में पैसों के लेनदेन को लेकर रेत माफिया और नायब तहसीलदार के बीच हुआ विवाद नौबत मारपीट तक आई, दरअसल यह पूरा मामला जिले के बल्देवगढ़ कस्बे का है, जहां स्थानीय रेत माफिया छोटू राजा जो की प्रशासन की मिलीभगत से कस्बे में रेत का काम करता है, आरोप है की वह महीने की 5 हजार रुपये की रिश्वत की राशि हर माह अधिकारियों को देता है और इस माह वह रिश्वत की राशि पहुचाने में 2 दिन लेट हो गया, जिससे नाराज तहसीलदार अपने स्टाफ व नायब तहसीलदार के साथ शाम 7 बजे मेरे घर पहुंचे और मेरे बारे में पूछताछ की, जब घरवालों ने बताया की मैं घर पर नहीं हु तो ये लोग जबरिया मेरे घर मे घुस गए और मेरे परिवार में मेरी माँ, बहिन व भाभी के साथ इन लोगों ने जमकर मारपीट की, मारपीट में मेरी बृद्ध माँ गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वही इस पूरे मामले में बल्देवगढ़ नायब तहसीलदार का कहना है की जब रेत माफिया छोटू राजा अवैध रेत का ट्रैक्टर लेकर जा रहा था, जिसका हम पीछा करते हुए छोटू राजा के घर तक पहुंचे तो इन लोगों ने हम लोगों पर हमला कर दिया जिसमे मेरे ड्राइवर का सिर फट गया और गाड़ी में भी तोड़फोड़ की, जिसकी बल्देवगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है, वही इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है की थाना बल्देवगढ में मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है और शासकीय कार्य में बाधा मारपीट और तोड़फोड़ की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है, पर रेत का यह अवैध खेल वह भी प्रशासन की नाक के नीचे बिना अधिकारियों की मिलीभगत के संभव नही है।
0
0
Report
Advertisement

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI-यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भूख हड़ताल

Jagdalpur, Chhattisgarh:एंकर - जगदलपुर में कांग्रेस की छात्र संगठन इकाई NSUI और यूथ कांग्रेस ने NEET के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, एसबीआई चौक में कांग्रेस के युवा पार्षद और पूर्व छात्र नेता अपने साथियों के साथ दो दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं, नगर निगम के पार्षद लोकेश चौधरी और युवा कांग्रेस नेता अंकित सिंह ने दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया, उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि NEET परीक्षा में बार-बार सामने आए पेपर लीक के मामलों ने लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा दिया है, भूख हड़ताल पर बैठे नेताओं का दावा है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं और मानसिक दबाव के कारण कई छात्र आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हुए हैं। बाइट 1 - लोकेश चौधरी , युवा पार्षद बाइट 2 - अंकित सिंह , पूर्व NSUI अध्यक्ष।
0
0
Report

नीट पेपर ली�क विरोध के दौरान बिहार में सुरक्षा बल हाई अलर्ट

Gaya, Bihar:प्रदर्शनकारियो से निपटने के लिए गया पुलिस तैयार, प्रदर्शनकारियो से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की अपील, शांतिपूर्ण तरीके से करते अपना प्रदर्शन, असामाजिक तत्वों को सीधी चेतावनी, दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर सीजेपी के द्वारा जारी धरना प्रदर्शन और धरना प्रदर्शन में शामिल छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद बिहार में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। बिहार के कई जिलों में छात्रों ने प्रदर्शन कर अपना विरोध जाहिर कर रहे है। वहीं छात्रों के इस बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए बिहार के सभी जिलों के जिला पुलिस मुख्यालय को आदेश दिया गया था जिसके बाद गया जिला भी हाई अलर्ट है और प्रदर्शन कारियो से निपटने के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। वहीं शहर में विधि व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए और असामाजिक तत्वों को संदेश देने के लिए विशेष सुरक्षा बलों के द्वारा फ्लैग मार्च किया गया और ड्रोन व कैमरे से भी निगरानी किया जा रहा है ताकि किसी भी सरकारी या गैरसरकारी संपति को नुकसान नही पहुँचाया जा सके। वहीं छात्रों के इस आंदोलन को लेकर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि हमलोग ऐतिहात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हालांकि प्रशासन अभी कई संगठनों से कोचिंग संस्थानों से बात कर रहे है और उनको बताया गया है कि प्रदर्शन करना है तो शांतिपूर्ण तरीके से करें और ऐतिहात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है की किसी पब्लिक प्रोपर्टी को क्षति नही हो।
0
0
Report
Advertisement

उन्नाव में प्रॉपर्टी डीलर आग से मौत, हत्या की धाराओं में FIR दर्ज

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक प्रॉपर्टी डीलर आग से झुलसने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से पहले दिए गए बयान में उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी और उसके भाई पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। वहीं पत्नी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए घटना को आत्मदाह बताया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेजा है और मृतक की बेटी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर हत्या की धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना उन्नाव शहर कोतवाली के कल्याणी देवी मोहल्ले के खजुरिहा बाग नई बस्ती की है। यहाँ के रहने वाले हृदेश कुमार तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलस गए थे। प्राथमिक इलाज के बाद परिजन उन्हें लखनऊ ले जा रहे थे तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पहली पत्नी राजनी का वर्ष 2023 में निधन हो गया था; पहली पत्नी से उनकी एक बेटी सोनम है। पत्नी के निधन के बाद उन्होंने रानू नाम की महिला से दूसरी शादी की थी। रानू को संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बना रही थी; डेढ़ बिस्वा प्लॉट की 12 लाख रुपये की रजिस्ट्री को लेकर विवाद चल रहा था. घटना वाले दिन रजिस्ट्री की तैयारी के दौरान विवाद बढ़ गया. हृदेश बाथरूम गए तो उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। मौत से पहले बयान में उन्होंने अपनी पत्नी रानू और उसके भाई पर आग लगाने का आरोप लगाया। सोनम ने भी अपनी तहरीर में सौतेली मां और उसके रिश्तेदारों पर संपत्ति के लालच में हत्या करने का आरोप लगाया। रानू ने कहा कि हृदेश ने आत्मदाह किया और घर से निकलते समय वह और उसका भाई भी झुलसे। रानू ने यह भी दावा किया कि हृदेश के किसी अन्य महिला से संबंध थे और इसी कारण विवाद रहता था। पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था, परन्तु मौत के बाद हत्या की धारा जोड़ी गई है। मृत्यु पूर्व बयान, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य और अन्य सबूतों के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने पर जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

नौगांव सादात में बाइक टक्कर के बाद युवक पर भारी मारपीट, CCTV में कैद

Amroha, Uttar Pradesh:Amroha जिले के नौगांव सादात थाना क्षेत्र के गांव बिलनी में बाइक टकराने का विरोध युवक को पड़ा भारी! युवक को बीच सड़क पर पीटा, मारपीट की घटना CCTV में कैद अमरोहा जनपद के नौगांव सादात थाना क्षेत्र के गांव बिलनी में मामूली विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी मोहम्मद दानिश का आरोप है कि वह अपनी दुकान से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में अज्ञात बाइक सवारों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। पीड़ित ने घटना की तहरीर नौगांव सादात थाना पुलिस को देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज की भी पड़ताल की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

सहारनपुर में पेपर लीक के खिलाफ छात्र आंदोलन तेज, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में दिल्ली के जंतर-मंतर से उठी छात्र आंदोलन की चिंगारी अब उत्तर प्रदेश के सहारनपुर तक पहुंच गई है. स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने रामलीला मैदान से जिला कलेक्ट्रेट तक आक्रोश मार्च निकालते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर 'पेपर लीक बंद करो', 'शिक्षा पर हमला बंद करो' और 'छात्र एकता जिंदाबाद' जैसे नारे लगाए. प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की. साथ ही सभी पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और छात्र आंदोलनों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग भी उठाई. एसएफआई के जिला संयोजक बलवीर गौतम ने आरोप लगाया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ पुलिस ने बर्बर व्यवहार किया. उन्होंने कहा कि छात्रों पर बल प्रयोग किया गया और सरकार युवाओं की आवाज सुनने के बजाय दमन का रास्ता अपना रही है. उन्होंने यह भी कहा कि यदि छात्रों की मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को पूरे प्रदेश में और व्यापक किया जाएगा. वहीं छात्रा इकरा ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, उससे युवाओं में गहरा आक्रोश है. उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस पूरे मामले में जवाब देने की मांग की।
0
0
Report
Advertisement

महाराजगंज पुलिस का बड़ा खुलासा: महिलाओं के गैंग ने दुकानों में चोरी की योजनाबद्ध हरकतें!

Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जनपद की बृजमनगंज पुलिस ने संगठित होकर दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतर्जनपदीय महिला चोर गिरोह का खुलासा करते हुए 5 महिलाओं सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी के आभूषण को गलाकर बनाई गई पीली धातु, नगदी, घटना में शामिल वाहन सहित अन्य सामान बरामद किए हैं। घटना में शामिल महिलाएं पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में ज्वेलरी सहित अन्य दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद फरार होकर धार्मिक स्थलों पर चली जाती थी। इन महिलाओं के खिलाफ पहले से ही विभिन्न थाना क्षेत्र में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है जहां पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है।
0
0
Report

करणी सेना की पदयात्रा सीकर पहुंचेगी, चार मांगों के साथ सभा

Sikar, Rajasthan:सीकर: 26 जुलाई को सीकर पहुँचेगी करणी सेना की पदयात्रा, चार सूत्रीय मांगों को लेकर रामलीला मैदान में होगी सभा श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में बीकानेर के देशनोक से निकाली गई पदयात्रा 26 जुलाई को सीकर पहुंचेगी। यात्रा के सीकर आगमन को लेकर आज शहर के कल्याण जी मंदिर में बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्वागत एवं सभा की तैयारियों पर चर्चा की गई। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री राजपूत युवा परिषद एवं पूर्व करणी सेना के राष्ट्रीय महामंत्री उम्मेद सिंह करीरी ने बताया कि यह पदयात्रा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों के विरोध सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि पहली मांग UGC के नए नियमों को वापस लेने की है। वहीं दूसरी मांग आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए केंद्र स्तर पर सरलीकरण लागू करने की है। इसके साथ ही तीसरी मांग निकाय एवं पंचायत राज चुनावों में EWS वर्ग को आरक्षण देने की है, जबकि चौथी मांग गौ-माता को 'राष्ट्रीय माता' का दर्जा देने की है। करीरी ने बताया कि पदयात्रा 11 जुलाई को देशनोक (बीकानेर) से शुरू हुई थी और वर्तमान में उदयपुरवाटी पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि यात्रा के नेतृत्वकर्ता महिपाल सिंह मकराना ने दो दिन पहले अन्न त्याग दिया है और वह 3 अगस्त को जयपुर पहुंचने तक उपवास पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि 3 अगस्त को जयपुर में चेतावनी सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें सरकार के समक्ष चारों मांगों को प्रमुखता से रखा जाएगा। यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए आवश्यकता पड़ने पर जयपुर से दिल्ली कूच भी किया जाएगा। करीरी ने बताया कि 26 जुलाई को शाम 5 बजे सीकर में पदयात्रा पिपराली सर्किल से शुरू होकर स्टेशन रोड, जाटिया बाजार होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगी, जहाँ सभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से यात्रा और सभा में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की। इस दौरान सवर्ण समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे。
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ में NSUI के शांतिपूर्ण मार्च ने ज्ञापन सौंपने की मांग पूरी की

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं के साथ हुई कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में एनएसयूआई के बैनर तले पीजी कॉलेज से जिला कलेक्ट्रेट तक शांति मार्च निकाला गया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं ने मार्च में भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने की मांग की, लेकिन उनके बाहर नहीं आने पर कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर ही ज्ञापन सौंप दिया। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया तथा वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। पूरे घटनाक्रम के दौरान प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई।
0
0
Report

सीकर जनाना अस्पताल में प्रसूता की मौत: धरना दूसरा दिन भी जारी, कार्रवाई की मांग

Sikar, Rajasthan:सीकर के जनाना अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत के मामले में आज शुक्रवार को दूसरे दिन भी श्री कल्याण राजकीय अस्पताल की मोर्चरी के बाहर परिजनों और ग्रामीणों का धरना जारी है। प्रदर्शनकारी दोषी चिकित्सा कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े हुए हैं। जानकारी के अनुसार प्रसूता दीपा पत्नी लालचंद नायक की 21 जुलाई को जनाना अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी हुई थी, जिसमें उसने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद 22 जुलाई को उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे जयपुर रेफर किया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में नर्सिंग कर्मियों की लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाने के कारण उसकी हालत गंभीर हुई। जयपुर ले जाते समय रात करीब 8 बजे रास्ते में ही दीपा की मौत हो गई। प्रसूता की मौत के बाद से ही परिजन और ग्रामीण एसके अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि दोषी चिकित्सा कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। धरने को 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अब तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर उनकी मांगों पर बातचीत करने नहीं आया है। इससे परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। वहीं अस्पताल परिसर में स्थिति को देखते हुए पुलिस भी तैनात है। अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले में लापरवाही जैसे मामले से इनकार किया गया है और मामले में जांच करने की बात कही जा रही है, लेकिन मीडिया के सामने आधिकारिक पुष्टि देने से कतरा रहे हैं।
0
0
Report

हनुमानगढ़ में ज्ञापन से शिक्षा पारदर्शिता और निष्पक्ष परीक्षाओं की मांग तेज

Hanumangarh, Rajasthan:शिक्षा में पारदर्शिता, निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन हनुमानगढ़ में विभिन्न किसान समूहों, राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों ने अतिरिक्त जिला कलक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, प्रतियोगी परीक्षाओं में निष्पक्षता और जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाए। प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों की नैतिक जिम्मेदारी तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफा लिया जाए। साथ ही केंद्र सरकार के सभी मंत्रियों और प्रमुख संवैधानिक पदाधिकारियों की शैक्षणिक योग्यताओं का प्रमाणित विवरण सार्वजनिक पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाए। नागरिकों ने कहा कि जनता का लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास बनाए रखने के लिए सरकार को जनभावनाओं के अनुरूप आवश्यक सुधार करने चाहिए। नागरिकों ने चेतावनी दी गई कि यदि युवाओं, किसानों और आम जनता की मांगों की अनदेखी की गई तो जिले में शांतिपूर्ण, अहिंसक और संवैधानिक आंदोलन किया जाएगा। प्रशासन से भी नागरिकों के शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार का सम्मान करने की अपील की गई。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top