284001
झांसी में युवाओं को टैबलेट वितरण कार्यक्रम का धमाकेदार समारोह
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत उ0प्र0 में अध्ययनरत युवाओं के तकनीकि सशक्तिकरण के लिए छात्र/छात्राओं को टैबलेट वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झांसी नगर विधायक श्री पंडित रवि शर्मा, प्राचार्य श्री टी0के0 शर्मा एवं अध्यापकों के साथ टैबलेट वितरित करते हुए। इस कार्यक्रम में विपिन बिहारी कॉलेज के छात्र-छात्राएं एवं सभी शिक्षक शिक्षकों उपस्थित रहे। अभिभावक ने भी यह कार्यक्रम देखा और सभी लोगों को टैबलेट वितरण समारोह रखा l
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पावरफुल इंजीनियर मुकेश शर्मा के रिलीव में सरकारी आदेश उलझे
Jaipur, Rajasthan:कहानी एक ‘पावरफुल इंजीनियर’ की। आदेश हुआ, फिर भी रिलीव नहीं हुए मुकेश शर्मा! जल संसाधन विभाग ने डेपुटेशन तत्काल प्रभाव से किया था खत्म। मूल विभाग में लौटने के स्पष्ट थे निर्देश। आदेश के बावजूद अब तक मेडिकल विभाग से रिलीव नहीं हुए मुकेश शर्मा। पहले चिकित्सा मंत्री के निर्देश भी रहे बेअसर। सीएमओ तक भी पहुंचा था पूरा मामला। सूत्रों के मुताबिक 28 साल की नौकरी में 18 साल से ज्यादा समय डेपुटेशन पर रहे पॉवरफुल इंजीनियर। सबसे बड़ा सवाल—सरकारी आदेश के बावजूद मुकेश शर्मा को आखिर कौन नहीं क़र रहा रिलीव। मंत्री के निर्देश से लेकर विभागीय आदेश तक सामने आने के बावजूद स्थिति जस की तस। क्या एक बड़े अधिकारी का आशीर्वाद बन गया सरकारी आदेशों से भी बड़ा!0
0
Report
डीडवाना में नगर निकाय चुनाव प्रचार समाप्त, मतदान की तैयारी पूरी
Didwana, Rajasthan:डीडवाना जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रचार का शोर आज थम जाएगा। जिले के चार निकायों में प्रत्याशी आज शाम तक ही मतदाताओं से संपर्क कर सकेंगे। इसके बाद कल पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। निर्वाचन विभाग ने मतदान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं, जिले के 104 संवेदनशील बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। ऐसे में अब सबकी नजरें मतदान के दिन पर टिकी हैं। इस मुद्दे पर संवाददाता ने जिला निर्वाचन अधिकारी से चुनावी तैयारीयों को लेकर बात की0
0
Report
ऊर्जा मंत्री के नेतृत्व में रकसपुरिया के कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल
Kota, Rajasthan:ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की उपस्थिति में ग्राम रकसपुरिया के कई कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल सांगोद, 7 सितंबर। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के नेतृत्व और विकास नीतियों में विश्वास व्यक्त करते हुए ग्राम रकसपुरिया से कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं का पार्टी का दुपट्टा पहनाकर भाजपा परिवार में गर्मजोशी से स्वागत किया。 भाजपा की सदस्यता लेने वालों में प्रमुख रूप से लेखराज मीणा (रकसपुरिया), गब्बर सिंह मीणा, बने सिंह, भंवर सिंह, रामावतार, बनवारी मेहर, दिनेश डाबवाल, रघुवीर डाबवाल तथा मदन लाल हेड साहब शामिल हैं。 इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर आमजन और कार्यकर्ता लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं। नए कार्यकर्ताओं के आगमन से क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। नए सदस्यों ने भी पार्टी की नीतियों के अनुरूप निष्ठापूर्वक कार्य करने और विकास यात्रा में सहभागी बनने का संकल्प लिया।0
0
Report
Advertisement
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस आर मोहपात्रा ने राजभवन में शपथ ली
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस के आर मोहपात्रा ने आज राजभवन में शपथ ली.... उन्हें राज्यपाल रेमन डेका ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई....इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु साय समेत उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और सरकार के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे....जस्टिस मोहपात्रा आज शाम हाई कोर्ट पहुंचकर मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार ग्रहण करेंगे0
0
Report
जयपुर निकाय चुनाव: बीजेपी के प्रत्याशी जनता से जुड़े विकास मुद्दों के बूते आगे
Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश भर में नगर निकाय चुनाव परवान पर है, निकाय चुनाव को लेकर दोनों ही पार्टियों ने पूरा दमखम लगा रखा है, दोनों पार्टियां अपना-अपना बोर्ड बनाने के लिए हर संभव प्रयास करती नजर आ रही है, निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत को लेकर कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का कहना है कि स्थानीय चुनाव में जनता को ऐसे व्यक्ति या प्रत्याशी की जरूरत होती है जो जनता से सीधा जुड़ा हुआ हो और भारतीय जनता पार्टी ने ऐसे ही प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है, जो जनता से सीधा जुड़ाव रखते हैं और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हो, वहीं भाजपा सरकार में हुए विकास कार्यों को लेकर राठौर ने कहा कि जितने भी विकास कार्य बीजेपी सरकार में हुए हैं वह विकास के मुद्दे ही चुनाव में बड़ा महत्वपूर्ण रोल निभाएंगे, उन्होंने झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि झोटवाड़ा क्षेत्र में जल भराव, सड़के, हाई टेंशन लाइन या सीवरेज जैसी समस्याएं ऐसी थी जिस वजह से झोटवाड़ा का आधे से ज़्यादा क्षेत्र समस्याओं से जूझ रहा था, लेकिन अब उन समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए कार्य हो रहा है और अब ये समस्याएं झोटवाड़ा क्षेत्र से पूरी तरह समाप्त हो जाएगी, इनके समाधान को लेकर भी जनता में खासा उत्साह है और विकास के इन मुद्दों को लेकर ही जनता निकाय चुनाव में अपना प्रत्याशी चुनेगी और वार्ड पार्षद और विधायक का सीधा जुड़ाव होगा तो क्षेत्र के विकास में और बढ़ोतरी होगी... इस दौरान जी मिडिया से खास बातचीत की केबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने......0
0
Report
ताज़ा खबर: स्रोत पुनः मिल गया
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:0
0
Report
Advertisement
हिमाचल में एनपीए पर विचार, कैंसर देखभाल के लिए 800 करोड़ का बजट
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस (एनपीए) देने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री ने आज शिमला में स्वास्थ्य विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही。 मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मरीजों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। सरकार प्रदेश के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों के सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता दे रही है और स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पदों को चरणबद्ध तरीके से भरा जा रहा है。 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार कैंसर देखभाल संस्थानों को मजबूत करने के लिए 800 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके लिए भविष्य की कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से एक विशेषज्ञ समिति गठित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि एम्स दिल्ली की तर्ज पर अत्याधुनिक मशीनों और उपकरणों की खरीद की प्रक्रिया जारी है। इससे प्रदेश में मरीजों की जांच और उपचार सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सकेगा。 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र के विद्यार्थियों और फैकल्टी को विश्वस्तरीय उपचार पद्धतियों तथा आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं से परिचित करवाने के लिए विदेशों के प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थानों के एक्सपोजर विजिट करवाने की योजना बनाई जा रही है। सरकार स्कूलों और तकनीकी संस्थानों के मेधावी विद्यार्थियों को भी विदेशों में एक्सपोजर विजिट करवा रही है। ऐसे शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय कार्यशैली समझने और अपने कौशल को बढ़ाने का अवसर मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जीन और मॉलिक्यूलर थेरेपी जैसी नवीन स्वास्थ्य उपचार तकनीकों की दिशा में भी आगे बढ़ने की योजना बना रही है。0
0
Report
महराजगंज रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से युवती की मौत, परिजनों में दुख का दृश्य
Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- महराजगंज जिले में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और सूचना मिलते ही नौतनवा पुलिस भी मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज आवश्यक कार्यवाई में जुट गई है । जानकारी के मुताबिक ग्राम कौलही निवासी करीब 22 वर्षीय प्रेमशीला रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर घास काट रही थी। इसी दौरान नौतनवा से गोरखपुर की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 55070 करीब 10:15 बजे पोल संख्या 33/06 के पास पहुंची। इसी दौरान युवती ट्रेन की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार शव ट्रैक के किनारे क्षत-विक्षत अवस्था में मिला, जबकि एक पैर ट्रैक के बीच पड़ा था। ग्रामीणों की मदद से मृतका की पहचान प्रेमशीला के रूप में हुई, जिसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई और वे मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ इसे लेकर पुलिस द्वारा आवश्यक जांच-पड़ताल की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
अरुण गोविल का हापुड़ दौरा: आरक्षण पर सरकार की नीति स्पष्ट, सुरक्षा पर चिंता
Hapur, Uttar Pradesh:मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा सांसद अरुण गोविल सोमवार को हापुड़ जिले के दौरे पर पहुंचे. यहां उन्होंने गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सभासदों के साथ संवाद बैठक की. बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने क्षेत्र के विकास, आरक्षण विवाद और दिल्ली में हुए दर्दनाक हादसे समेत कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी. आरक्षण को लेकर देशभर में हो रहे विरोध और आंदोलनों पर पूछे गए सवाल पर सांसद अरुण गोविल ने कहा कि यह एक संवेदनशील और देशव्यापी मुद्दा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस विषय पर सरकार पूरी गंभीरता से विचार कर रही है और कोई न कोई उचित नीति तय करेगी. गोविल ने कहा, यह पूरा देशव्यापी मामला है. ऐसे विषयों पर सरकार के निर्णय से पहले मेरा कुछ भी कहना उचित नहीं होगा. सरकार जो भी फैसला लेगी, वह सभी को मान्य होगा. वहीं, दिल्ली के राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में हुए हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताई. उन्होंने कहा कि ऐसे हादसे बेहद पीड़ादायी होते हैं और किसी भी सूरत में नहीं होने चाहिए. सांसद ने कहा कि इमारतों के निर्माण और अनुमति के लिए जिम्मेदार संबंधित विभागों और एजेंसियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी न हो, ताकि आम जनता की जान-माल का नुकसान न हो. जिले में अपने दौरे को लेकर सांसद अरुण गोविल ने कहा कि कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद बेहद जरूरी है. इस तरह की बैठकों से जमीनी समस्याओं और सुझावों की सीधी जानकारी मिलती है, जिससे विकास कार्यों को सही दिशा दी जा सके और जनता की बेहतर सेवा हो सके.0
0
Report
मीरजापुर के छात्रों ने स्कूल तक रास्ते के लिए प्रदर्शन; अधिकारी ने आश्वासन दिया
Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर जनपद में जेन अल्फा का प्रदर्शन स्कूल जाने के लिए रास्ता न होने कारण किया प्रदर्शन सैकड़ों छात्र-छात्राएं स्कूल के गेट के सामने बैठकर किया प्रदर्शन छात्रों के प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के नेता भी रहे शामिल 40 सालों से स्कूल जाने के लिए नहीं है रास्ता छात्र और शिक्षक किसानों के खेत के मेड़ से आने को होते हैं मजबूर प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे जिले के अधिकारी 24 घंटे के अंदर सड़क बनवाने का दिया आश्वासन सीटी ब्लांक के चेरूईराम कम्पोजिट विद्यालय का मामला0
0
Report
अमेठी के कोतवाली तिराहे पर पुराने शौचालय के demolition के बाद नया शौचालय बनेगा
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी के कोतवाली तिराहे पर पुराने शौचालय के demolition के बाद नया शौचालय बनेगा0
0
Report
Advertisement
वन विभाग ने अवैध लकड़ी के ट्रक को पकड़ा; किसान नेताओं पर मुकदमा दर्ज
Moradabad, Uttar Pradesh:वन विभाग ने अवैध लकड़ी के ट्रक को पकड़ा; किसान नेताओं पर मुकदमा दर्ज रिपोर्ट राजवीर चौधरी बिजनौर एंकर बिजनौर मे सीज लकड़ी से भरा ट्रक छुड़ाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर के जिला अध्यक्ष समेत 9 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वनरक्षक मोहित कुमार की तहरीर पर कोतवाली शहर पुलिस ने कार्रवाई की। आरोप है कि 5 सितंबर को 20-25 लोग रेंज कार्यालय पहुंचे, ट्रक छुड़ाने का दबाव बनाया, धरना-नारेबाजी की और सरकारी कार्य में बाधा डाली। इसी दौरान रेंजर महेश गौतम और किसान नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। उसके बाद किसानो की गुंडागर्दी का आलम देखिये किसान जबरन रेंज आफिस से सागोंन की कीमती लकड़ी से भरा ट्रक छुड़ाकर जबरन ले गए। वन विभाग के दरोगा की तहरीर पर भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष सचिन गुप्ता सहित दस के खिलाफ संगीन धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद किसान संगठन मे ह्ड़कंप मच गया है।0
0
Report
NOIDA प्राधिकरण के वर्क सर्किल-6 पर सवाल: बारिश में सड़क निर्माण गड़बड़?
Noida, Uttar Pradesh:NOIDA नोएडा प्राधिकरण GM ए.के. अरोड़ा के वर्क सर्किल-6 के काम पर सवाल。 सर्फाबाद गांव के बाहर मेन रोड का बारिश में कराया जा रहा निर्माण。 सवाल—बारिश के बीच सड़क बनाने की इतनी जल्दी क्यों? निर्माण की गुणवत्ता और मानकों को लेकर उठे सवाल。 JE हरेंद्र मलिक, मैनेजर और SM अरुण कुमार की निगरानी पर सवाल。 क्या सिर्फ फोटो खींचकर काम पूरा दिखाने की तैयारी? सोशल मीडिया X हैंडल पर भी स्थानीय लोग शिकायतें उठा रहे हैं。 स्थानीय लोगों ने जांच और कार्रवाई की मांग की है。0
0
Report
बारिश से बरेली में 80 साल पुराना मकान गिरा; तीन स्कूटर दबे
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में रविवार से लगातार हो रही बारिश अब आफत बनती जा रही है। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के आजमनगर में सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे 80 साल पुराना दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में गली में खड़े तीन स्कूटर दब गए। गनीमत रही कि मकान काफी समय से खाली था। हादसे के वक्त अंदर कोई मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा टल गया। मकान गिरने के बाद पूरी गली मलबे से बंद हो गई। आसपास रहने वाले लोगों में भी दहशत फैल गई। मकान के बराबर वाले घर की दीवारों में भी बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मकान भी कभी भी गिर सकता है। इसके चलते आसपास के परिवारों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों के मुताबिक आजमनगर में हरी मस्जिद के पास शरीफ मियां का यह मकान करीब 80 साल पुराना था। करीब 50 गज जमीन में बना दो मंजिला मकान लंबे समय से जर्जर हालत में था। लगातार बारिश के चलते मकान की नींव और दीवारों पर दबाव बढ़ता गया। सोमवार सुबह अचानक मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मलबा पूरी गली में फैल गया। गली में खड़े तीन स्कूटर भी इसकी चपेट में आ गए और मलबे के नीचे दब गए।0
0
Report
Advertisement
