झांसी के हॉस्टल में लड़कियों का वार्डन के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन!
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के झलकारी बाई गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियों ने वार्डन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लड़कियों का आरोप है कि वार्डन उनकी समस्याओं की अनदेखी करती हैं, जैसे बीमार पड़ने पर एंबुलेंस न बुलाना, वाटर कूलर की मरम्मत में लापरवाही, बिजली और मैस की शिकायतों को नजरअंदाज करना और उल्टा दोषी ठहराना। इन परेशानियों के खिलाफ, लड़कियों ने आज रात कुलपति के बंगले के सामने प्रदर्शन कर हंगामा किया और हॉस्टल वार्डन को बदलने की मांग की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
