GIC झांसीः जनपद के युवा उत्सव के मौके पर फोटोग्राफी, युवा चित्रकला, कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
Jhansi, Uttar Pradesh:आज राजकीय इंटर कॉलेज झांसी में जनपद स्थल के युवा उत्सव के आयोजन पर फोटोग्राफी, युवा चित्रकला, युवा कविता लेखन, नृत्य और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर झांसी सदर विधायक पंडित रवि शर्मा के साथ बहुत सारे लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिंधोरा में दशहरा मेले में पुलिस की सख्त निगरानी, मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट सीज
Varanasi, Uttar Pradesh:गोमती जोन में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दशहरा मेला, पुलिस ने दिखाई सतर्कता वाराणसी। गोमती जोन में दशहरा पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर रही। डीसीपी गोमती जोन नीतू कादियान, एडीसीपी नृपेन्द्र कुमार और एसीपी प्रशांत सिंह के कुशल निर्देशन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। सिंधोरा थाना प्रभारी पंकज कुमार पाण्डेय और चौकी प्रभारी रोशन सिंह ने पूरे बाजार क्षेत्र में लगातार गश्त कर चौकसी बनाए रखी। अधिकारियों की मुस्तैदी से मेला बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हुआ। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के कार्य की सराहना की। इसी दौरान चेकिंग अभियान में पुलिस ने नियमों का उल्लंघन कर रही मॉडिफाइड साइलेंसर लगी एक बुलेट मोटरसाइकिल को सीज कर कार्रवाई की।चित्रकूट: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर शहीद पुलिस जवानों को दी गई पुष्पांजलि
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:चित्रकूट: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन्स, चित्रकूट स्थित शहीद स्मारक पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद पुलिस जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में दिनांक 01.09.2025 से 31.08.2026 तक कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए पुलिस जवानों के नाम एवं उनकी वीरगाथाओं का वाचन किया गया। तत्पश्चात शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया गया। कार्यक्रम के क्रम में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके उपरान्त सेरेमोनियल गार्द द्वारा शहीद जवानों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शोक सलामी अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर वीर शहीदों के बलिदान को नमन किया।
