284001
झांसी में उत्तर मध्य रेलवे महाप्रबंधक ने किया दौरा
Jhansi, Uttar Pradesh:महाप्रबंधक ने झांसी में सांसद अनुराग शर्मा से मिलकर क्षेत्र के रेल विकास पर चर्चा की। सूचना के अनुसार ROB/RUB, कर्मचारी कल्याण, विकास परियोजनाओं और संरक्षा पर विस्तृत वार्ता हुई। वहीं वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पुनर्विकास और दिव्यांग कॉरिडोर पर विचार-विमर्श किया गया। आपको बता दें कि रेल विकास निगम, गतिशक्ति यूनिट और निर्माण शाखा के अधिकारियों से मिलकर लक्ष्यों की समीक्षा की और झांसी-बीना तीसरी लाइन पर भी चर्चा हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बारां नगर निगम निकाय चुनाव के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति का संदेश
Baran, Rajasthan:बारां में निकाय चुनावों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, प्रताप चौक से दिया शांति का संदेश बारां आगामी निकाय चुनावों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भाव जगाने के उद्देश्य से शनिवार शाम को बारां पुलिस व प्रशासन द्वारा शहर में फ्लैग march निकाला गया。 फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख प्रताप चौक से शुरू हुआ, जो मुख्य बाजार, अस्पताल रोड, चारमूर्ति चौराहा होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरा। इस दौरान पुलिस जवानों ने अनुशासित तरीके से मार्च करते हुए आम लोगों को निष्पक्ष, भयमुक्त होकर मतदान करने और अफवाहों से बचने का संदेश दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि निकाय चुनावों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है और शहर में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस फ्लैग March में एएसपी सौरभ तिवाड़ी, एसडीएम रामावतार मीणा, डीएसपी रोहिताश, कोतवाली सीआइ हीरा लाल पूनिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद रहे।0
0
Report
बगहा: कुख्यात दस्यु चुम्मन यादव को उम्रकैद की सजा
Bagaha, Bihar:BIHAR DESK... LOCATION- BAGAHA REPORT- IMRAN AZIZ FORMAT- AVB VISUAL BYTE PIC 0509ZBJ_BAGA_CONVICTION_R ANCHOR - बड़ी ख़बर बगहा से है जहाँ चौतरवा थाना क्षेत्र में कुश्ती के अखाड़े के पास युवक को बंधक बनाकर सरेआम गोली मारकर हत्या करने के करीब 26 वर्ष पुराने मामले में अदालत ने कुख्यात दस्यु चुमन यादव को उम्र कैद की सजा सुनाई है। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय रविरंजन की अदालत ने कोर्ट में प्रस्तुत साक्ष्यों, गवाहों के बयान और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद दोषी को सजा का ऐलान किया है । जंगल राज़ के दौरान इलाके में आतंक का पर्याय रहे दस्यु सरगना चुम्मन यादव को अब बाकी जीवन कारागार में निरुद्ध होकर बिताना होगा। इस मामले की जानकारी देते हुए सीविल कोर्ट बगहा के अपर लोक अभियोजक कमलेश शर्मा ने बताया कि मामला चौतरवा थाना कांड संख्या 106/2000 से संबंधित है। ज़ब मृतक बृजेश यादव के पिता अदालत यादव ने घटना को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के मुताबिक बगीचा स्थित कुश्ती के अखाड़े के समीप दस्यु चुम्मन यादव और उसके अन्य डाकू साथीٔों ने बृजेश दास को पहले पकड़ लिया फ़िर हाथ बाँधकर गोली मार हत्या कर दीं। बताया जा रहा है की बदमाशों ने बृजेश के हाथ गमछे से बांध दिए और इसके बाद दोनाली बंदूक से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई । पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की और आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। लिहाजा मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 12 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए। गवाहों की गवाही और कोर्ट में प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने कुख्यात चुम्मन यादव को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का दोषी माना और आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। राशि जमा नहीं करने पर उसे तीन त्रिमाही अतिरिक्त कारावास भुगतनें के आदेश पारित किये हैं। बता दें की डाकूओं द्वारा इलाके में दहशत फैलाने को लेकर किए गए हत्या के इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत भी दस्यु चुम्मन यादव को सजा सुनाई गई है। जिसके बाद कुख्यात चुम्मन यादव को पुलिस अभिरक्षा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उपकारा बगहा भेज दिया गया । बाइट - कमलेश शर्मा, एपीपी, सीविल कोर्ट बगहा0
0
Report
24 घंटे में दूसरी बार ई-रिक्शा पलटा, जालौन की कोंच-नदीगांव सड़क बदहाल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बदहाल सड़क बनी हादसों का कारण, 24 घंटे में दूसरा हादसा, नदीगाँव रोड पर गड्ढे में पलटा सवारियों से भरा ई-रिक्शा, सवारियां दबीं, जिओ ऑफिस के सामने हादसे के बाद सवारियों में मची चीख-पुकार, स्थानीय लोगों ने दौड़कर ई-रिक्शा में दबी सवारियों को बाहर निकाला, बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह बने जानलेवा गड्ढे, पानी भरने से गड्ढों की गहराई का नहीं चल रहा पता, 24 घंटे में दूसरी बार ई-रिक्शा पलटने से सड़क की बदहाली उजागर, राहगीरों और वाहन चालकों के लिए कोंच-नदीगांव रोड बना जोखिम, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के कोंच-नदीगांव मार्ग का मामला।0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर में मस्जिद ढहाने के साथ संविधान की आत्मा पर हमला; ओलमा परिषद का विरोध
Azamgarh, Uttar Pradesh:सहारनपुर में बुलडोज़र सिर्फ मस्जिद पर नहीं बल्कि संविधान की आत्मा पर भी चला है-राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल। सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद ढाए जाने की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया कि सहारनपुर में 1911 से पहले की बनी मस्जिद को बिना अपील का मौका दिए और कानूनी प्रक्रिया पूर्ण रूप से पालन किये आज सुबह अचानक से शहीद कर दिया गया। मस्जिद की ज़मीन काग़ज़ों में मुस्लमानों के नाम मिल्कियत है। The Places of Worship Act, Waqf by User और Limitation Act जैसे महत्वपूर्ण कानून लागू होते हैं जो मस्जिद के अस्तित्व और वैधता का स्वयम ही सबसे बड़ा प्रमाण हैं। तो स्पष्ट है कि मस्जिद को गैर कानूनी ढंग से ढहाया गया है। जब मामला अदालत में था, तो मस्जिद कमेटी को अपनी बात रखने और इंसाफ़ के लिए लड़ने का पूरा अवसर क्यों नहीं दिया गया? क्या ये अन्याय नहीं है? अगर सिर्फ सरकार की मंशा या सत्ता में बैठे हुए लोगों के राजनीतिक लाभ के लिए established process of law को दरकिनार किया जाएगा, तो फिर न्याय, लोकतंत्र, कानून के राज और संवैधानिक मूल्यों का महत्व ही क्या रह जाएगा? कहा कि ये मुसलमानों से जुड़ा मामला है इसलिए सबको पता है कि कोई जवाबदेही नहीं होगी, कोई कार्यवाही नहीं होगी। जो चाहे जैसे चाहे जो कार्यवाही कर ले और कोई सवाल नहीं होगा? हमारी मांग है कि संवैधानिक मूल्यों और लोकतंत्र के हित में न्यायपालिका तत्काल स्वतः संज्ञान ले और इस तरह की दमनकारी कार्यवाही पर रोक लगाए ताकि कानून और संविधान का इक़बाल कायम रहे, इस कार्रवाई की वैधानिकता की जांच हो और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाए। क्या हमारे बड़ों ने भारत की आज़ादी में अपनी जाने इसीलिए कुर्बान की थीं कि एक रोज मुसलमानों की जान, इज़्ज़त, मकान, मस्जिद, मदरसे, मजार सब कानून और संविधान को परे रखते हुए सिर्फ इसलिए तोड़ दिए जाएंगे कि एक वर्ग विशेष की यही मंशा है? सत्ता पाने का यही रास्ता है? आज बुलडोज़र सिर्फ मस्जिद पे नहीं बल्कि संविधान की रूह पर भी चला है।0
0
Report
कोलार में सड़क-दीवार धसने से हड़कंप, बिल्डर को नोटिस जारी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल बिल्डर द्वारा बनायी गई सड़क और दीवार को लेकर प्रशासन हुआ सख़्त कोलार में सड़क और दीवार धसने के मामले में नगर निगम ने जारी किया बिल्डर को नोटिस बीती रात कोलार सलैया रोड पर कलियासोत नदी के किनारे बनी आम्र वैली कॉलोनी की दीवार और सड़क धसने से रहवासियों की कई गाड़ियाँ 30 फिट गड्डे में गिरी रहवासी मल्टी के महज़ 20 फिट दूर की दीवार एवं सड़क धसने से रहवासियों में दहशत का माहौल हो सकती थी बड़ी घटना0
0
Report
पेट्रोल डालते वक्त आग से 16 वर्षीय नाबालिग झुलसा, अवैध पेट्रोल बिक्री का मामला उजागर
Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले के मझगवां थाना क्षेत्र के हिरौंदी गांव में शनिवार को बाइक में पेट्रोल डालते समय अचानक आग भड़क गई। हादसे में 16 वर्षीय नाबालिग गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, नाबालिग बाइक में पेट्रोल डाल रहा था। इसी दौरान पास में किसी व्यक्ति ने लाइटर जला दिया। लाइटर की लौ के संपर्क में आते ही पेट्रोल ने आग पकड़ ली। आग तेजी से फैलने के कारण नाबालिग का पेट और शरीर का ऊपरी हिस्सा करीब 30 प्रतिशत तक झुलस गया। मझगवां बीएमओ डॉ. रूपेश सोनी ने बताया कि आग से नाबालिग का चेस्ट, पेट और हाथ बुरी तरह झुलसे हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और जिला अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे के बाद क्षेत्र में घरों और दुकानों से पेट्रोल-डीजल की अवैध बिक्री का मामला भी सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आसपास कई लोग पेट्रोल और डीजल खरीदकर अवैध रूप से राहगीरों को बेचते हैं। बताया जा रहा है कि नाबालिग भी इसी कारोबार से जुड़ा था। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
कैमौर में 1.40 करोड़ के साइबर फ्रॉड का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर जिले साइबर थाना पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य आरोपी पुनीत तिवारी (निवासी कुड़ासन, भभुआ) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विभिन्न फर्जी फर्मों के नाम पर म्यूल (Mule) बैंक खाते खुलवाकर देशभर में करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दे रहा था। साइबर डीएसपी नीतू सिंह ने बताया आरोपी ने एक्सिस बैंक में 'श्री श्याम एंटरप्राइजेज' के नाम से एक करंट अकाउंट खुलवाया था। इस खाते में लगभग एक वर्ष के भीतर 1,40,38,939 रुपये का क्रेडिट और 1,35,12,841 रुपये का डेबिट लेनदेन हुआ। आरोपी खाता खुलवाने के बाद पासबुक, चेकबुक और सिम कार्ड अपने पास रख लेता था और उसकी जानकारी साइबर सिंडिकेट के अन्य सदस्यों को शेयर करता था। NCCRP पोर्टल पर पड़ताल में इस अकेले खाते के विरुद्ध झारखंड, छत्तीसगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड जैसे राज्यों से 8 गंभीर शिकायतें दर्ज पाई गईं। इनमें 'डिजिटल अरेस्ट' के जरिए करोड़ों की ठगी के मामले शामिल हैं। गिरोह ने चंडीगढ़ में 3.45 करोड़, झारखंड में 1 करोड़ तथा राजस्थान में 88.94 लाख रुपये की ठगी की, जिसमें से लाखों रुपये की रकम इसी खाते में ट्रांसफर की गई थी। शिकायताओं के बाद जब बैंक खाता फ्रीज हुआ, तो आरोपी उसे एक्टिवेट कराने खुद बैंक पहुंचा था, जिसकी सीसीटीवी (CCTV) फुटेज पुलिस ने हासिल कर ली है। जांच में आरोपी के पास से अन्य फर्में (जैसे पुनीत, सुजीत व सूरज एंटरप्राइजेज) और फर्जी ईमेल आईडी भी बरामद हुई हैं। पुलिस सिंडिकेट से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।0
0
Report
बलरामपुर में यूजीसी नियमों के rollback की मांग पर सवर्ण आर्मी का जोरदार प्रदर्शन
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में यूजीसी के नए नियमों के रोलबैक की मांग पर सड़कों पर उतरे सवर्ण, 2 किमी तक निकाला जुलूस बलरामपुर जनपद में यूजीसी के नए नियमों को तत्काल वापस लेने समेत चार मांगों को लेकर शनिवार को सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बलरामपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन की जिला इकाई के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता वीर विनय चौक पर एकत्र हुए और कलेक्ट्रेट परिसर तक जुलूस निकालकर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने करीब दो किलोमीटर तक सड़क पर नारेबाजी की। इसके चलते मार्ग पर लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियाँ और बैनर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यूजीसी के नए नियमों को तत्काल रोलबैक करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। सवर्ण आर्मी ने आरक्षण व्यवस्था को जाति के आधार पर लागू करने के बजाय आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग की। संगठन ने एससी-एसटी एक्ट को समाप्त करने तथा सवर्ण समाज के हितों और समस्याओं के समाधान के लिए सवर्ण आयोग के गठन की मांग भी रखी। संगठन के पदाधికారियों ने कहा कि सवर्ण समाज लंबे समय से इन मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठा रहा है। शनिवार को आयोजित प्रदर्शन के माध्यम से सरकार और केंद्र स्तर तक अपनी मांग पहुंचाने का प्रयास किया गया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान संगठन के जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। सवर्ण आर्मी ने स्पष्ट किया कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। संगठन ने केंद्र सरकार से यूजीसी के नियमों पर तत्काल पुनर्विचार करने और ज्ञापन में उठाई गई अन्य मांगों पर भी निर्णय लेने की मांग की.0
0
Report
अहरौरा स्टोन क्रेशर प्लांट धंसने से चार मजदूरों की मौत, जाँच शुरू
Ukhdand, Uttar Pradesh:अहरौरा, मीरजापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौती देई स्थित एसएस रंजन स्टोन क्रेशर प्लांट में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान डग की फाउंडेशन अचानक धंसने से चार मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल राजकुमार मीणा, चुनार उपजिलाधिकारी अनेग सिंह, सीओ मड़िहान मो. फहीम, तहसीलदार चुनार और थाना प्रभारी अजय मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। ग्रामीणों ने मलबे में कुछ और मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई, जिसके बाद पुलिस ने जेसीबी मंगाकर मलबे की तलाश शुरू कराई। करीब आधे घंटे तक खोजबीन के बाद मलबे से कोई शव नहीं मिला। इसी बीच जानकारी सामने आई कि प्लांट मालिक और कर्मचारियों द्वारा मलबे से चार मजदूरों को निकालकर निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चार मजदूरों की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अर्पणा रजत कौशिक भी घटनास्थल पर पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी ली। ब्लास्टिंग के दौरान मलबा धंसने की बात प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार प्लांट में ब्लास्टिंग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक मलबा धंस गया और चार मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। शव मौके से ले जाने का आरोप हादसे के बाद प्लांट कर्मचारियों पर शवों को तत्काल निजी अस्पताल ले जाने और घटना को छिपाने का आरोप भी लगाया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान लाल बहादुर (35), अशोक (38), राकेश (28) और दुर्योधन (28) के रूप में हुई है। सभी थाना जुगैल क्षेत्र के बड़ागांव, सोनभद्र के निवासी बताए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
अखिलेश यादव ने एलपीएस शिक्षकों को किया सम्मानित
Lucknow, Uttar Pradesh:अखिलेश यादव ने एलपीएस के शिक्षकों को किया सम्मानित शिक्षक बदलेंगे तो शिक्षा बदलेगी और शिक्षा बदलेगी तो भारत बदलेगा : डॉ. एस. पी. सिंह शिक्षक केवल भविष्य नहीं बनाते, वे राष्ट्र का भविष्य गढ़ते हैं : डॉ. एस. पी. सिंह शिक्षक दिवस के अवसर पर लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज की ओर से लखनऊ पब्लिक कॉलेज, गोमती नगर स्थित श्री रामलाल मेमोरियल ऑडिटोरियम में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संस्थान की विभिन्न शाखाओं से आए प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पण एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए करीब 50 लाख रुपए के आकर्षक पुरस्कारों, कलाई घड़ियां, बोरोसिल के डिजाइनर बाउल सेट, बोरोसिल मग- प्लेट- सेट , इलेक्ट्रिक इंडक्शन , बोरोसिल लंच बॉक्स, इलेक्ट्रिक केसरोल, बोरोसिल टिफिन एवं बोतल, शाल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कन्नौज सांसद अखिलेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज के संस्थापक एवं चेयरमैन सांसद डॉ. एस. पी. सिंह ने अखिलेश यादव को शॉल एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा अनेक आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संगीत, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न शाखाओं से आये शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। मुख्य अतिथि अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश में विद्यालयों के बंद होने की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालयों के बंद होने से विशेष रूप से गरीब और वंचित परिवारों के बच्चों के लिए शिक्षा प्राप्त करना कठिन होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज के हर वर्ग तक पहुंचनी चाहिए और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का समान अवसर मिलना आवश्यक है। उन्होंने शिक्षा को समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे महत्वपूर्ण आधार बताते हुए शिक्षकों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज के संस्थापक एवं चेयरमैन सांसद डॉ. एस. पी. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज के बदलते दौर में शिक्षक की भूमिका केवल पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित नहीं है। आज शिक्षक को विद्यार्थियों में सोचने, प्रश्न करने, तर्क करने, समस्याओं का समाधान खोजने और नई परिस्थितियों के अनुरूप सीखने की क्षमता विकसित करनी होगी। उन्होंने कहा कि “शिक्षक बदलेंगे तो शिक्षा बदलेगी और शिक्षा बदलेगी तो भारत बदलेगा।” उन्होंने कहा कि शिक्षा का केंद्र “बच्चा” होना चाहिए। शिक्षक को यह देखने के बजाय कि उसने कक्षा में कितना पढ़ाया, यह देखना चाहिए कि बच्चे ने कितना सीखा, कितना समझा, कितना प्रश्न किया और अपने ज्ञान को व्यवहार में कितना उतारा। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थी-केंद्रित एवं अनुभव आधारित शिक्षण पद्धतियों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे की क्षमता अलग होती है और शिक्षक का दायित्व है कि वह हर विद्यार्थी की प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारे। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को केवल परीक्षा के लिए नहीं, बल्कि जीवन के लिए तैयार करें — केवल नौकरी पाने के लिए नहीं, बल्कि नए अवसर पैदा करने के योग्य बनाएं। समारोह में एम.डी. सुशील कुमार, मुख्य प्रशासिका कान्ति सिंह (पूर्व एम.एल.सी.), जनरल मैनेजर्स हर्षित सिंह एवं Shikhar पाल सिंह, डायरेक्टर्स नेहा सिंह, गरिमा सिंह एवं निकिता सिंह सहित विभिन्न शाखाओं के प्रधानाचार्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षक दिवस का यह आयोजन शिक्षा, संस्कार, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की सर्वोच्च भूमिका का संदेश देता हुआ यादगार बन गया।0
0
Report
सीबी गंज क्षेत्र स्थित कान्हा उपवन गौशाला की अव्यवस्थाओं पर गौ सेवकों में आक्रोश,सात दिन का अल्टीमेट
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन गौशाला में गोवंश की कथित बदहाली, अव्यवस्थाओं और देखरेख में लापरवाही को लेकर स्थानीय गौ सेवकों और विभिन्न हिंदू संगठनों में रोष है। समस्याओं के समाधान और गोवंश के संरक्षण की मांग को लेकर ‘कान्हा उपवन संघर्ष समिति’ का गठन किया गया है। समिति ने प्रशासन से गौशाला की व्यवस्थाओं की स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।समिति का आरोप है कि गौशाला में नियमित निगरानी और प्रभावी नियंत्रण का अभाव है। इसके चलते गोवंश को पर्याप्त चारा-पानी, समय पर उपचार और जरूरी देखभाल नहीं मिल पा रही है। समिति ने शासन और नगर निगम की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और संसाधनों के वास्तविक उपयोग की भी जांच कराने की मांग की है।समिति ने नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह की भूमिका की जांच की मांग भी उठाई है। समिति के मुताबिक, डॉ. हरपाल सिंह की पूर्व तैनाती मेरठ के कान्हा उपवन गौशाला में रही है, जहां गोवंश की दुर्दशा और मौतों से जुड़ा मामला सामने आया था। समिति ने बरेली की जांच में मेरठ से संबंधित एफआईआर, जांच रिपोर्ट और विभागीय कार्रवाई के अभिलेख भी शामिल करने की मांग की है।संघर्ष समिति ने गौशाला में चारा, पानी, उपचार और अन्य संसाधनों की पारदर्शी व्यवस्था, बीमार व घायल गोवंश के तत्काल उपचार, मृत्यु रजिस्टर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, उपचार अभिलेख, चारा आपूर्ति एवं स्टॉक रजिस्टर तथा भुगतान संबंधी दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की है। दोष सिद्ध होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है।समिति ने प्रशासन को मांगों के निस्तारण के लिए सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। समिति का कहना है कि तय अवधि में संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो गौ सेवक और हिंदू संगठन लोकतांत्रिक एवं विधिसम्मत तरीके से आंदोलन करेंगे। समिति ने स्पष्ट किया कि अभियान किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि गोवंश संरक्षण और गौशाला व्यवस्था में पारदर्शिता के लिए है।0
0
Report
सीतामढ़ी जिले में शिक्षक दिवस की धूम, प्रधान शिक्षक संघ के द्वारा सेमिनार का आयोजन
Sitamarhi, Bihar:बिहार के सीतामढ़ी जिले में शिक्षक दिवस की धूम देखने को मिली जिले के सभी विद्यालयों में शिक्षक दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर सीतामढ़ी के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत प्रधान शिक्षक संघ के द्वारा शहर स्थित शिप्रा गार्डन में शिक्षक सेमिनार का आयोजन किया और सर्वपल्ली राधा कृष्णन को याद किया गया ।इस मौके पर मौजूद सीतामढ़ी के सुरसंड जेडीयू विधायक नागेंद्र राउत ने प्रधान शिक्षकों की कार्यप्रणाली को न सिर्फ सराहा बल्कि उनके कार्य को बेहतर बताते हुए सरकार से उनके वेतन वृद्धि करने की अपील की है । इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने शिक्षा के प्रति अपनी जिम्मेवारी और बच्चों के भविष्य उज्वल करने को लेकर संकल्पित हुए। बाइट - मुरली मनोहर प्रधान शिक्षक0
0
Report
Advertisement
देवघर बाबा नगरी में जन्माष्टमी के दही हांडी उत्सव ने भक्तों को आश्चर्यचकित कर दिया
Deoghar, Jharkhand:देवघर बाबा नगरी में जन्माष्टमी के दूसरे दिन दही हांडी उत्सव मनाने की सदियों पुरानी परंपरा आज भी विधि-विधान के साथ निभाई गई। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पर बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की गई। शाम करीब 4 बजकर 10 मिनट पर सरदार पंडा गुलाब नंद ओझा ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा की। बाबा मंदिर के स्टेट पुरोहित श्रीनाथ पंडित ने उन्हें विधि-विधान से पूजा कराई। इस दौरान सरदार पंडा ने मिट्टी की हांडी से बाबा बैद्यनाथ को दही अर्पित किया। इसके बाद मंदिर परिसर स्थित सभी 22 मंदिरों में बारी-बारी से दही अर्पित किया गया। दही हांडी उत्सव के बाद बाबा मंदिर का पट खुला रहा। शाम की श्रृंगार पूजा के बाद बाबा का पट बंद किया जाएगा। मान्यता है कि भगवान विष्णु यानी हरि और भगवान शिव यानी हर एक-दूसरे के इष्ट मित्र हैं। इसी भाव के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशी मनाने की यह अनूठी परंपरा निभाई जाती है। दही अर्पित किए जाने के बाद श्रद्धालु इसे एक-दूसरे के मस्तक पर तिलक के रूप में लगाकर बधाई देते हैं।0
0
Report
Kalayat में प्लॉट कब्जे के प्रयास: चार आरोपी गिरफ्तार
Kaithal, Haryana:Kalayat. थाना कलायत पुलिस ने प्लॉट पर जबरन कब्जा करने का प्रयास करने, दीवार और लोहे का गेट तोड़कर नुकसान पहुंचाने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कलायत निवासी सतबीर उर्फ सोनू, अनिल व राकेश तथा पिंजूपुरा निवासी सलीम खान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया था। रिमांड अवधि के दौरान शनिवार को सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार तथा थाना कलायत पुलिस की टीम ने सभी आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर मामले में निशानदेही करवाई। थाना कलायत प्रभारी पीएसआई अमन ने बताया कि इस संबंध में माया देवी निवासी कलायत की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, सोनू उर्फ सतवीर रबारी, सलीम खान निवासी पिंजूपुरा, प्रवीन पुत्र बिसन दत्त उर्फ डुली, राकुराणा उर्फ राकेश, अनिल रबारी तथा 5-7 अन्य व्यक्तियों द्वारा उनकी जमीन पर कथित तौर पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उक्त लोगों द्वारा पहले भी इसी जमीन को लेकर मामला दर्ज करवाया गया था। आरोप है कि आरोपी बार-बार कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन पर गैरकानूनी कब्जा करने का प्रयास करते थे। शिकायत के मुताबिक, 26 जून 2026 की शाम माया देवी और उनके पति ने जमीन पर दीवार और लोहे का गेट लगाकर उसे बंद किया और घर चले गए। आरोप है कि उनके पीछे से आरोपियों ने ताला लगा लोहे का गेट तथा दीवार तोड़कर गिरा दी। शिकायतकर्ता के अनुसार, इस दौरान लाखों रुपये का नुकसान हुआ और जमीन पर नाजायज तरीके से कब्जा करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना कलायत में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस का कहना है कि जांच में आरोपियों के एक-दूसरे के साथ मिलकर कमजोर लोगों के प्लॉटों पर जबरन कब्जा करने, जबरन वसूली और धोखाधड़ी सहित अन्य वारदातों को अंजाम देने वाले कथित गिरोह से जुड़े होने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, गिरोह के कई सदस्यों के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।0
0
Report
हरियाणा की कानून-व्यवस्था पर नीरज शर्मा ने सरकार को घेरा; रंगदारी से व्यापार खतरा
Faridabad, Haryana:हरियाणा में कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने सरकार को घेरा, रंगदारी और गैंगस्टरों के आतंक पर उठाए सवाल. एनआईटी फरीदाबाद के पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तीखा हमला बोला है। नीरज शर्मा का आरोप है कि प्रदेश में अपराधियों और गैंगस्टरों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं और आम जनता के बीच डर का माहौल बना हुआ है। पूर्व विधायक ने विधानसभा के अतारांकित प्रश्न संख्या 85 और आरटीआई से सामने आई जानकारी का हवाला देते हुए सरकार से कानून व्यवस्था पर जवाब मांगा है। उनका दावा है कि धमकियां मिलने वाले लोगों की सुरक्षा में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं, जबकि थानों और चौकियों में पुलिस बल की कमी बनी हुई है। नीरज शर्मा ने सरकार से मांग की है कि रंगदारी और गैंगस्टर के आतंक पर सख्त कार्रवाई की जाए और आम जनता, व्यापारियों तथा उद्योगपतियों को भयमुक्त माहौल उपलब्ध कराया जाए। हरियाणा की कानून व्यवस्था को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। एनआईटी फरीदाबाद के पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने प्रदेश सरकार पर अपराध और रंगदारी के मुद्दे पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। नीरज शर्मा के मुताबिक, विधानसभा में पूछे गए अतारांकित प्रश्न संख्या 85 के जवाब में सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों से प्रदेश में धमकियों और आपराधिक गतिविधियों की स्थिति सामने आती है। पूर्व विधायक का कहना है कि उन्होंने आरटीआई के जरिए भी पुलिस विभाग और पंचकूला पुलिस मुख्यालय से धमकियां मिलने वाले व्यक्तियों को दी गई सुरक्षा और उस पर हुए सरकारी खर्च से जुड़ी जानकारी मांगी थी। उनका आरोप है कि कई जिलों से उन्हें अधूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई. नीरज शर्मा ने दावा किया कि करीब 700 पुलिसकर्मी धमकी प्राप्त व्यक्तियों की सुरक्षा में तैनात हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पुलिस बल का एक बड़ा हिस्सा सुरक्षा ड्यूटी में लगा है, तो थानों और चौकियों में आम जनता की सुरक्षा और शिकायतों के लिए पर्याप्त पुलिस बल कैसे उपलब्ध होगा. पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि रंगदारी और गैंगस्टरों के डर के कारण प्रदेश में व्यापार और निवेश का माहौल भी प्रभावित हो रहा है。0
0
Report
Advertisement
