284001
गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने तहसील मोंठ में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान का शुभारंभ किया
Jhansi, Uttar Pradesh:गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के तहत तहसील मोंठ में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और प्रभागीय वनाधिकारी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे और वृक्षारोपण किया। इसके साथ ही उन्होंने जनसामान्य से "एक पेड़ मां के नाम" लगाने की अपील भी की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बलरामपुर: यूट्यूब से सीखा साइबर फ्रॉड, iPhone से UPI हैक कर लाखों नेपाल कैसीनो में
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में यूट्यूब देखकर सीखा साइबर फ्रॉड का तरीका: iPhone में सिम लगाकर UPI करते थे हैक, नेपाल के कैसीनो में उड़ाए लाखों रुपये बलरामपुर जिले में साइबर अपराध के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक आरोपी और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। तीनों पर लोगों के मोबाइल की सिम निकालकर अपने iPhone में लगाना, UPI अकाउंट से छेड़छाड़ कर खातों से लाखों रुपये निकालने और नेपाल के कैसीनो में ऑनलाइन भुगतान कर नकदी लेने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से साइबर अपराध में प्रयुक्त तीन iPhone, एक एंड्रॉयड मोबाइल और 24 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान 'Cy-Vajra' के तहत यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में की गई। मामले की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक एवं साइबर क्राइम के नोडल अधिकारी विशाल पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ. जितेन्द्र कुमार ने की। जांच कोतवाली उतरौला में दर्ज मुकदमे के आधार पर आगे बढ़ाई गई। पुलिस के मुताबिक,_amya देवरिया निवासी अरुण कुमार वर्मा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साइबर सेल और पुलिस टीम ने साक्ष्य जुटाकर आरोपी सनी चौरसिया निवासी आर्यनगर, उतरौला तथा दो बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यूट्यूब वीडियो देखकर iPhone के जरिए UPI और डिजिटल वॉलेट को हैक करने का तरीका सीखा था। इसके बाद वे सेकेंड हैंड iPhone खरीदते थे और परिचितों से बात करने या फोटो खींचने के बहाने उनका मोबाइल लेकर सिम निकालकर अपने iPhone में लगा देते थे। फिर NAVI UPI, Paytm जैसे ऐप में लॉगिन कर नया पासकोड बना लेते थे। सिम वापस पीड़ित के मोबाइल में लगा दी जाती थी, लेकिन Apple Cloud की वजह से उनके iPhone में UPI लॉगिन सक्रिय बना रहता था। इसके बाद आरोपियों ने नेपाल के चन्द्रौटा स्थित कैसीनो और अन्य स्थानों पर जाकर पीड़ितों के खातों से UPI के जरिए भुगतान करते थे। बदले में कैसीनो से नकद रुपये ले लेते थे, जिससे ऐसा प्रतीत होता था कि लेनदेन खाताधारक ने स्वयं किया है। पुलिस के अनुसार, ठगी से मिले पैसों का कुछ हिस्सा ऑनलाइन गेमिंग ऐप 'तिरंगा मोबाइल' में लगाया जाता था, जबकि बाकी रकम विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर निकाल ली जाती थी। घटना के बाद इस्तेमाल किए गए iPhone स्थानीय मोबाइल दुकानों पर बेचकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया जाता था। जांच में सामने आया कि 28 मई 2026 को आरोपियों ने रवि वर्मा के मोबाइल की सिम अपने iPhone-12 में लगाकर NAVI UPI सक्रिय किया और उसी दिन नेपाल के कैसीनो में तीन ट्रांजेक्शन के जरिए 95 हजार रुपये खर्च कर नकद प्राप्त कर लिए। इसके बाद फोन बेच दिया गया। इसी तरह अरुण वर्मा के मोबाइल से भी फोटो खींचने के बहाने सिम निकालकर Paytm UPI लॉगिन किया गया। 3 जुलाई को नेपाल में उनके खाते से एक लाख रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया गया। बाद में ठगी की रकम में से 65 हजार रुपये ऑनलाइन गेमिंग ऐप में लगाए गए, जिसमें 9 हजार रुपये का नुकसान हुआ, जबकि शेष 56 हजार रुपये आरोपी ने अपनी पत्नी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर निकाल लिए। इस तरह अरुण वर्मा से कुल 1.65 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य संभावित पीड़ितों और आर्थिक लेनदेन की भी जांच की जा रही है। साइबर सेल आरोपियों के मोबाइल और डिजिटल डिवाइस की फोरेंसिक जांच करा रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके。0
0
Report
एटा में सावन के पहले सोमवार को कांवड़ यात्रा सुरक्षित, पैनी निगरानी जारी
Etah, Uttar Pradesh:एटा में सावन के पहले सोमवार पर कैलाश मंदिर में श्रद्धालुओं का उमड़ा हुजूम, रात 3 बजे से मंदिर परिसर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, हजारों कावड़िये आज शंकर जी पर चढ़ाएंगे गंगाजल, मंदिर और शिवालय “हर हर महादेव” और “बम बम भोले” के जयकारों से गूंज उठे, सुबह मंगला आरती के बाद से शुरू हुए दर्शन एवं जलाभिषेक, भारी संख्या में पूजा अर्चना व जलाभिषेक करने पहुंच रहे भोले भक्त कांवड़िए, मंदिर परिसर में हर गतिविधियों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर, भरी पुलिस बल तैनात, SP सिटी श्वेताभ पांडेय ने मंदिर पहुंचकर भगवान भोलनाथ के किया जलाभिषेक और दर्शन कर जिले के लिए शांति और अमन चैन की कामना की, सोरो गंगा घाट से बड़ी संख्या में राजस्थान और मध्य प्रदेश से आने वाले कांवड़िये गंगा जल भरकर ले जाते हैं अपने अपने शिवालयों पर, एटा के एसपी सिटी स्वेताभ पाण्डेय ने बताया कि एटा पूरे जनपद में 1000 से ज़्यादा पुलिस फोर्स लगाया गया है और 21 थाना प्रभारी अलग अलग जगह पर लगाये गए है वहीं 700 कांस्टेबल,500 के लगभग होमगार्ड और PRD जवान की ड्यूटी लगाई गई हैं, कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता - पुलिस0
0
Report
बरेली में सावन के पहले सोमवार पर झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दी
Bareilly, Uttar Pradesh:सावन की पहले सोमवार को बरेली में शिवभक्तों पर मौसम खासा मेहरबान नजर आया, अचानक मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई, झमाझम बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दिलाई, पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस से परेशान लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली. ठंडी हवाओं के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे सावन का पहला सोमवार का मौसम सुहावना हो गया0
0
Report
Advertisement
साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक सक्रिय गैंग का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम थाना और मंझनपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए आरोपी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को पैसा दोगुना करने का लालच देकर ठगी करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, फर्जी दस्तावेज और नकदी बरामद की है। साइबर क्राइम थाना और मंझनपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर साइबर फ्रॉड गैंग के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निखिल सिंह, आदित्य कुमार और आयुष यादव के रूप में हुई है। इनमें आरोपी कौशाम्बी और फतेहपुर जनपद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों को पैसा दोगुना करने का झांसा देते थे। इसके बाद फर्जी बैंक खातों में रुपये मंगवाकर ऑनलाइन साइबर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस लगातार इनके नेटवर्क पर नजर रख रही थी। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, फर्जी आधार कार्ड, दिल्ली पुलिस के फर्जी आई-कार्ड और नगदी बरामद हुई है। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि इस गैंग ने अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है और इसके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।0
0
Report
नाबालिग चालक पर सख्त चालानी कार्रवाई, तीन दिन में ₹84,000 का जुर्माना
Saiki, Bihar:स्लग/अभियान के दौरान अब तक 52 प्रकरणों में कुल ₹84,000 की चालानी कार्यवाही। नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और नाबालिगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष पहल। एंकर/सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन व मार्गदर्शन में जिला यातायात सेल द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने तथा नाबालिगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय विशेष एवं सघन चालानी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़कों पर वाहन दौड़ाते पाए गए नाबालिग चालकों के अभिभावकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत सख्त चालानी कार्यवाही की गई। कार्यवाही के साथ-साथ यातायात पुलिस टीम ने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को रोककर समझाइश दी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी स्थिति में दोपहिया या चारपहिया वाहन चलाने की अनुमति न दें। यह न केवल कानून का गंभीर उल्लंघन है, बल्कि स्वयं बच्चों की जीवन रक्षा तथा सड़क पर चलने वाले अन्य नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी खतरनाक हो सकता है। तीन दिवसीय सघन अभियान की कार्यवाही के अंतर्गत में कुल 52 मामलों में 84,000 रुपये की चालानी कार्यवाही की गई।0
0
Report
दमोह में यूरिया संकट: ऑनलाइन टोकन भी फेल, किसानों की लंबी कतारें और हंगामा
Damoh, Madhya Pradesh:खाद यूरिया को लेकर सरकार ने दी पुरानी व्यवस्था बिगड़ गए हालात.. दमोह जिले से कुछ ऐसी ही तस्वीरें सामने आई हैं जहां सरकार के निर्णय से किसानों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।दमोह जिले के खाद वितरण केन्द्रों पर लगी किसानो की भीड़ और लंबी कतारें देखिए, जिला भर में ऐसी ही भीड़ खाद के इंतजार में देर रात से जमा हो जाती है दिन भर अपनी बारी का इंतजार किसान करता है और आखिरी में बेरंग लौट जाता है। ये सिलसिला तब था जब सरकार ने ई- विकास पोर्टल के जरिए किसानों को ऑनलाइन टोकन देना शुरू किया और टोकन लेकर किसान वितरण केन्द्रों तक पहुंच रहा था लेकिन खाद फिर भी नहीं मिल पा रही थी। अचानक सरकार ने अपना नियम संशोधित किया और ऑनलाइन के अलावा वहीं पुराना सिस्टम यानी केंद्र पर आइए कागज दिखाइए और टोकन लेकर कतार में लगिए और खाद लीजिए। प्रताप नारायण यादव (कलेक्टर दमोह) दमोह जिले के किसानों को इस बात से अवगत कराया गया कि ऑनलाइन टोकन जरूरी नहीं बल्कि सीधे केंद्र पर जाकर पुराने तरीके से टोकन ले सकते हैं। और अब ये नजारा देखिए कि खाद वितरण केन्द्रों पर आलम क्या है? हजार और दो हजार की संख्या में एक एक केंद्र पर किसान है शनिवार तक जब ई-टोकन से खाद बांटी जा रही थी तब किसानों को खाद नहीं मिल रही थी अब तो एक साथ इतनी बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए तो स्थिति तो बिगड़ना ही थी। किसानों के बीच होड़ लग गई लाइन में लगे किसान आपस में भिड़े धक्का मुक्की जो रही है और चिपचिपाने वाली उमस और गर्मी में किसान चक्कर खा कर गिर रहे हैं लेकिन खाद फिर भी नहीं मिल पा रहा। किसान गण दमोह जिले में बनाए गए तमाम खाद वितरण केन्द्रों में एक सा आलम है, कहीं धक्का मुक्की हो रही है किसान आपस में टकरा रहे है तो जिला मुख्यालय पर किसान चक्का जाम लगा रहे है। ऐसे में अब अधिकारी कल से बेहतर व्यवस्था बनाने की बात कह रहे है। बाव तो सरकार और प्रशासन के दावों के बीच की खाद यूरिया का स्टॉक भरपूर है लेकिन भरपूर होने के बाद भी यदि किसान उसे खेत में नहीं डाल पाए तो उसका गोदामों में भरा रहना किसी मतलब का नहीं, खाद गोदामों में है या नहीं है इससे किसी کو कोई मतलब नहीं लेकिन किसान की फसल बर्बाद हुई तो इसका असर सब पर जरूर पड़ेगा।0
0
Report
Advertisement
रोडवेज बस और डंपर की भिड़ंत में कई घायल, दो रेफर
Tonk, Rajasthan:रोडवेज बस व डंपर में आमने-सामने टक्कर, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, दो रेफर लांबा हरि सिंह मालपुरा सड़क मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप रोडवेज बस व डंपर में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर से घायलों की चीख पुकार सून आसपास खेतों और पास ही पेट्रोल पंप पर कार्य कर रहे कर्मचारी और सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को निकाला। रोडवेज बस मालपुरा से अजमेर जा रही थी वहीं डंपर लंबा सिंह से मालपुरा की ओर जा रहा था। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस और थाना प्रभारी घीसालाल पुलिस जवानों की सहायता से घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक अस्पताल पहुंचा वहीं कुछ घायल निजी सहायता से निजी अस्पताल पहुंचा । थाना प्रभारी घीसा लाल ने बताया कि रोडवेज बस में 35 यात्री सवार थे टक्कर में रोडवेज बस चालक परिचालक समेत आधा दर्जन से अधिक घायलों को सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया जहां दो घायलों को रेफर किया गया। घायल डंपर चालक समेत अन्य निजी अस्पतालों में उपचार करवाया।0
0
Report
बारिश के मौसम में श्री दरबार साहिब में अलौकिक दीदार का नजारा
Amritsar, Punjab:ਮੀਂਹ ਦੀ ਫੁਹਾਰ ਤੇ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦਾ ਅਲੌਕਿਕ ਦੀਦਾਰ... ਇਹ ਨਜ਼ਾਰਾ ਦਿਲਾਂ ਨੂੰ ਛੂਹ ਜਾਂਦਾ ਹੈ।0
0
Report
सरगजा के ग्रामीणों के लिए पुल नहीं, उफान मार रहे नदी नाले बना खतरा
Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा जिले के ग्रामीण इलाकों के नदी नाले उफान पर हैं। लुण्ड्रा विकास खंड के ग्राम पंचायत कोरंधा में ग्रामीण कई वर्षों से पुल की समस्या से जूझ रहे हैं। बारिश के दिनों में यह स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। हल्की बारिश होते ही नाले का पानी तेज धार के साथ सड़क के ऊपर से बहने लगता है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशनियों का सामना करना पड़ता है। सबसे चिंताजनक स्थिति उस समय बनती है जब स्कूली बच्चों, ग्रामीणों और मवेशियों को जान जोखिम में डालकर तेज बहाव वाले नाले को पार करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से यहां पुल निर्माण की मांग की जा रही है। लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी समस्या पर जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
चंद्रशेखर आज़ाद ने SC संशोधन बिल पर जल्दबाजी पर सवाल उठाए
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: CHANDRASHEKHAR AZAD RAVAN (AAZAD SAMAJ PARTY, KANSHI RAM) ON LOK SABH PASSES SUPREME COURT AMENDMENT BILL / RSS LEADER TERMS CJP PROTEST 'ANTI-NATIONAL' /YOGI ADITYANATH दिल्ली - आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने उच्चतम न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 लोकसभा में पारित होने पर कहा, "उच्चतम न्यायालय संशोधन विधेयक, 2026 जो अभी लोकसभा में पारित हुआ, मैं उस पर अपनी बात रखना चाहता था। हालांकि विपक्ष नारेबाजी कर रहा है लेकिन जो लोग अपनी बातें रखना चाहते हैं, उन्हें उनकी बातों को रखने देना चाहिए था। इसमें जो बदलाव हो रहे हैं, आप (सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की swikrit संख्या)33 से बढ़ाकर 37 कर रहे हैं, सही है लेकिन मेरा सवाल कानून मंत्री से ये था कि उन्होंने बहुत समय पहले अखिल भारतीय न्यायिक सेवा (AIJS) कमीशन की बात की थी। SC-ST, OBC के जजों को उच्च न्यायिक सेवा में जगह मिलेगी या नहीं?...सवाल पूछने थे लेकिन सरकार ने जल्दबाजी में बिल पास करवा दिया, ये ठीक नहीं है..."0
0
Report
पुणे-नाशिक महामार्ग पर टेम्पो के घुसने से 7–8 मेंढे मर गए, चालक गिरफ्तार
Shirur, Maharashtra:पुणे-नाशिक महामार्गावर आज कांदळी हद्दीत बढे सर्व्हिस स्टेशनसमोर दुर्दैवी अपघात घडलाय. भरधाव असलेली पीक क्रमांक MH-17-CV 5934 मेंढ्यांच्या कळपात घुसल्याने जवळपास सात ते आठ मेंढ्यांचा जागीच मृत्यू झालाय. या अपघातात कोणतीही जीवितहानी झाली नसली तरी मेंढपाळाचे मोठे आर्थिक नुकसान झाले आहे. अपघातानंतर परिसरात काही काळ गोंधळाचे वातावरण निर्माण झाले. घटनेची माहिती मिळतच स्थानिक नागरिकांनी घटनास्थळी धाव घेतली. चालकाला ताब्यात घेतले असून अपघातामुळे महामार्गावरील वाहतूक काही काळ सथ गतीने सुरू होती. अपघाताचे नेमके कारण शोधण्याचे काम सुरू आहे...0
0
Report
जनता मिलन में 45 शिकायतें, डीएम चमोली ने विभागों के निस्तारण के निर्देश दिए
Karnaprayag, Uttarakhand:जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 45 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमे बिजली, पानी, सड़क , स्वाथय सम्बंधित मामलों के निस्तारण के लिये डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया । बीओ 1 / जनता दरबार मे प्राप्त शिकायतों में राकेश सिंह द्वारा भूमि पर अवैध कब्जे संबंधी शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित उपजिलाधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं गोपाल दास ने रास्ते से संबंधित समस्या उठाई, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, सिंचाई खण्ड चमोली को नियमानुसार अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने तथा अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका गोपेश्वर को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।” पवित्रा देवी, निवासी गुलाबकोटी द्वारा विस्थापन एवं विद्युत लाइन हटाए जाने संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी तथा अधिशासी अभियंता, विद्युत को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बलवंत सिंह की नाली निर्माण संबंधी शिकायत पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को आवश्यक सुधारात्मक कार्य एवं पुश्ता ठीक कराने के निर्देश दिए। वहीं बच्चू लाल, निवासी नौली मल्ली द्वारा विद्युत पोल एवं लाइन के सुधारीकरण संबंधी शिकायत पर अधिशासी अभियंता, विद्युत को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान खलतरा द्वारा गांव में पेयजल समस्या उठाए जाने पर जिलाधिकारी ने कार्यों का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर मुख्य विकास अधिकारी को निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र संबंधी मांग पर जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सगानी देवी, निवासी बमोथ द्वारा जल संयोजन काटने संबंधी शिकायत पर अधिशासी अभियंता को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जल संयोजन हटाने के निर्देश दिए। वहीं मनवर लाल द्वारा खाता-खतौनी में नाम संशोधन संबंधी शिकायत पर संबंधित उपजिलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता मिलन के दौरान पेयजल संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, जल संस्थान एवं पेयजल निगम को निर्देशित किया कि पेयजल से जुड़ी शिकायतों का विभागीय स्तर पर ही त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को पेयजल संबंधी किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके अतिरिक्त प्रेम सिंह राणा, संजीव कुमार, प्रमोद लाल, भागीरथी देवी, आशीष सिंह, लता तिवारी, दीपक झिंकवान सहित अन्य फरियादियों की समस्याएं भी सुनी गईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए。0
0
Report
Advertisement
सनातन के अपमान पर हिंदू संगठनों ने कलेक्ट्रेट पर पुतला फूंक दिया
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:सांसद पप्पू यादव सहित कई सांसदों द्वारा सनातन के अपमान को लेकर जिले के हिंदू संगठनों में आक्रोश साफ नजर आ रहा है। इसी के चलते आज हिंदू संगठनों ने कलेक्ट्रेट गेट पर पप्पू यादव ,राहुल गांधी का पुतला फूंक दिया। संसद के परिसर में पप्पू यादव द्वारा किए गए सनातन के अपमान से हिंदू संगठन बेहद नाराज हैं और पप्पू यादव समेत सनातन के अपमान में शामिल राहुल गांधी ,आनन्द भदौरिया, डिम्पल यादव पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हिंदू संगठनों के पदाधिकारी ने ऐलान किया है ऐसे सनातन विरोधियों के खिलाफ सड़क पर लड़ाई लड़ी जाएगी इन्हें किसी भी हालत में माफ नहीं किया जाएगा।0
0
Report
अमेठी के खेत में बकरी भगाने पर युवक हमला; चार हिरासत में
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - खेत में फसल खा रही बकरी को भगाना युवक को पड़ा भारी, दो समुदाय के बीच हुए विवाद शुक्ल बाजार पुलिस ने नही लिया था संज्ञान, दबंगों द्वारा की मारपीट के बाद आज फिर घात लगाकर बैठे दबंगों ने युवक को अकेला पाकर किया लहूलुहान, शुक्ल बाजार पुलिस की लापरवाही के चलते हुई घटना एक दिन पूर्व हुई मारपीट की शिकायत के बाद भी नही की थी कार्यवाही, आज मामले की जानकारी पर पहुंचे सीओ अतुल कुमार सिंह, घटना की जानकारी लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए थे आदेश, गंभीर हालत में घायल युवक को इलाज के लिए रेफर किया गया हायर सेंटर, शुक्ल बाजार पुलिस ने आनन-फानन में आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए 4 लोगों को लिया हिरासत में, शुक्ल बाजार थाना क्षेत्र कस्बे का है मामला0
0
Report
शाहजहांपुर में 1.2 किलो अफीम बरामद, झारखंड से यूपी सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर पुलिस का मादक पदार्थ तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। आज पुलिस ने 1 किलो 200 ग्राम फाइंड क्वालिटी की अफीम बरामद की है। पकड़ी गई अफीम को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपए में आंकी गई है। पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को भी गिरफ्तार किया है जो झारखंड से अफीम की सप्लाई करके यूपी में बेच रहा था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए पदार्थ तस्कर से पूछताछ करने मे जुटी हुई है। दरअसल बंडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक अफीम तस्कर इलाके में बड़ी खेप की डिलीवरी करने के लिए आया हुआ है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके है शारदा नहर के पुल के पास से युसूफ नाम के तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किया गया अफीम तस्कर बरेली का रहने वाला है। जो झारखंड से सस्ते दामों पर अफीम खरीद कर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इसकी सप्लाई किया करता था। तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 200 ग्राम फाइन क्वालिटी की अफीम बरामद हुई। फिलहाल गिरफ्तार किए गए अफीम तस्कर से पुलिस पूछताछ करने में डटी हुई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में नेटवर्क से जुड़े और लोगों के नाम सामने आए हैं जिन पर कार्रवाई की जा सकती है。0
0
Report
Advertisement
