284001
गरौठा पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव ने जन्मदिन के अपसर पर मेडिकल कॉलेज में किया ब्लड डोनेट
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में पूर्व गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह ने जन्मदिन के मौके पर मेडिकल कॉलेज में ब्लड डोनेट किया जिसमें मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर नरेंद्र सिंह सेंगर उपस्थित रहे और सभी दीप नारायण सिंह यादव के साथ के पार्टी के सभी समाजवादी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे डॉक्टर की निगरानी में जन्मदिन के अवसर पर ब्लड डोनेट किया l
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेमेतरा में सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, समीक्षा बैठक में निर्देश
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल ने कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं समेत सभी विभागों के नोडल अधिकारी बैठक में मौजूद रहे। मंत्री ने कार्यक्रमों को लेकर अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। अभियान के तहत 23 सितंबर को बेमेतरा में स्वच्छता अभियान और 25 सितंबर को ग्राम मऊ में स्वच्छता कार्यक्रम होगा। 26 सितंबर को नवागढ़ में महिला सम्मान और खेलकूद कार्यक्रम आयोजित होगा। 27 से 30 सितंबर तक विकासखंड स्तर पर खाद्य विभाग के विशेष शिविर लगाए जाएंगे। वहीं 2 अक्टूबर को पौधारोपण, 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा और रंगोली प्रतियोगिता तथा 9 अक्टूबर को नवागढ़ और साजा में रक्तदान शिविर होगा।0
0
Report
सिंधिया ने महाराज बाड़े की मल्टीलेवल पार्किंग निरीक्षण किया, फरवरी तक पूर्णता का भरोसा
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के महाराज बाड़े पर करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से बन रही मल्टीलेवल पार्किंग का आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निरीक्षण किया। करीब 18 महीने में पूरा होने वाला प्रोजेक्ट अब तीन साल से ज्यादा की देरी से चल रहा है। निरीक्षण के बाद सिंधिया ने फरवरी तक काम पूरा होने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद महाराज बाड़ा की पार्किंग समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। दरअसल महाराज बाड़ा... ग्वालियर की पहचान और शहर का सबसे व्यस्त इलाका। लेकिन यहां पार्किंग की समस्या लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। इसी समस्या के समाधान के लिए करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण शुरू हुआ था। शुरूआत में प्रोजेक्ट को 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य था... लेकिन तय समय निकलने के बाद भी काम पूरा नहीं हो सका। आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मौके पर पहुंचकर प्रोजेक्ट की स्थिति का निरीक्षण किया। सिंधिया ने माना कि प्रोजेक्ट में काफी देरी हुई है और इसकी वजह से आम लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब आने वाले फरवरी तक मल्टीलेवल पार्किंग का काम पूरा हो जाएगा। निरीक्षण के दौरान सिंधिया ने प्रोजेक्ट की जमीनी स्थिति भी देखी। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ कागजों में प्रोजेक्ट की प्रगति नहीं देखना चाहते, बल्कि मौके पर पहुंचकर उसकी हकीकत जानना चाहते हैं। सिंधिया ने कहा कि इंजीनियरिंग उनके खून में है, इसलिए वह प्रोजेक्ट की जमीनी स्थिति समझने के लिए खुद नीचे जाकर निरीक्षण कर रहे हैं। लेकिन बड़ा सवाल यही है कि आखिर तीन साल से ज्यादा की देरी क्यों? IBC24 ने भी मल्टीलेवल पार्किंग की मौके पर स्थिति को देखा। प्रोजेक्ट में देरी की एक बड़ी वजह पार्किंग के निर्माण स्थल पर पानी और उससे जुड़ी तकनीकी समस्या बताई जा रही है। निर्माण के दौरान पानी के रिसाव और उसे निकालने की चुनौती ने काम की रफ्तार को प्रभावित किया।0
0
Report
राम मंदिर दान चोरी मामले में SIT की स्टेटस रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी
Noida, Uttar Pradesh:राम मंदिर दान चोरी का मामला सुप्रीम कोर्ट के आज के आदेश में SIT की स्टेटस रिपोर्ट के मुख्य हिस्से दिए गए हैं सुप्रीम कोर्ट ने 16 सितंबर, 2026 को कोर्ट की निगरानी वाली स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की फाइल की गई लेटेस्ट स्टेटस रिपोर्ट का रिव्यू किया है। CCTV और चोरी के सबूत: PFC बिल्डिंग में काउंटिंग रूम के CCTV फुटेज से 8 पहचाने गए आरोपियों और उनके मददगारों के साथ बिना इजाज़त के करेंसी निकालने या छिपाने के 105 अलग-अलग मामले सामने आए। कीमती सामान का वेरिफिकेशन: 803 रिसीप्टेड सामान को वेरिफाई किया गया और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के लॉकर के अंदर फिजिकली जांचा गया; इसमें कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। 86 अनरिसीप्टेड सामान: अलग से पहचाने गए और फिजिकली वेरिफाई किए गए। चांदी: सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SPMCIL) को पिघलाने के लिए भेजे गए 944.411 kg सफेद धातु (चांदी) के रिकॉर्ड की जांच की गई। सोशल मीडिया/मीडिया के आरोप: बताए गए खास दान (जिसमें 200 kg और 38.288 kg चांदी की ईंटें, एक चांदी का हार, चरण पादुका और एक रामचरितमानस दान शामिल हैं) की जांच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है।` गवाहों के बयान: 14 सितंबर, 2026 तक 173 गवाहों (ट्रस्ट अधिकारियों, बैंकिंग कर्मचारियों, CCTV ऑपरेटरों, चार्टर्ड अकाउंटेंट और सुरक्षा कर्मचारियों सहित) के बयान दर्ज किए गए। सॉलिसिटर जनरल ने बताया कि जांच पूरी हो गई है और SIT का इरादा 25 सितंबर, 2026 को या उससे पहले चार्जशीट फाइल करने का है।0
0
Report
Advertisement
गोंडा जमीन विवाद: चार आरोपियों की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खरगूपुर गांव में बीते 9 अगस्त को जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग के मामले में विश्व हिंदू परिषद के गोंडा विभाग संयोजक व हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला शारदाकांत पांडेय समेत चार आरोपियों को गोंडा न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। इन चारों आरोपियों को अदालत से राहत नहीं मिली जिला सत्र न्यायाधीश दुर्गा नारायण सिंह की अदालत ने शारदाकांत पांडेय,पुत्र अमन पांडेय उर्फ पवन पांडेय, भाई नीरज कांत पांडेय और अमरकांत पांडेय उर्फ गौरव की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी है। पुलिस के मुताबिक 10 अगस्त को दर्ज प्राथमिकी में जमीन विवाद को लेकर नौ अगस्त की रात फायरिंग का आरोप लगाया गया था। प्राथमिकी में चारों समेत अन्य लोगों को नामजद किया गया है। आरोप है कि विवादित जमीन पर निर्माण की सूचना मिलने पर पहुंचे लोगों पर फायरिंग की गई जिसमें तीन लोग घायल हुए। अदालत ने विवेचना में सामने आए साक्ष्यों का संज्ञान लिया आदेश के अनुसार जितेंद्र पांडेय,अभय पांडेय और विकास पांडेय की मेडिकल रिपोर्ट में गनशॉट इंजरी और पेललेट दर्ज है। घटनास्थल से एक खोखा कारतूस बरामद होने की बात भी विवेचना में सामने आई है। आरोपियों की ओर से घटना में शामिल नहीं होने और जमीन विवाद में दूसरे पक्ष पर रंजिश के तहत फंसाने का तर्क दिया गया। अभियोजन ने आरोपों की गंभीरता और विवेचना में मिले साक्ष्यों का हवाला देते हुए जमानत का विरोध किया। अदालत ने कहा कि चारों आरोपी प्राथमिकी में नामजद हैं और उनके खिलाफ प्रथमदृष्टया पर्याप्त साक्ष्य विवेचना में एकत्र किए गए हैं। मामले की गंभीरता और विवेचना जारी होने को देखते हुए चारों की अग्रिम जमानत अर्जी निरस्त कर दी गई।इस जमीन विवाद में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज कराए गए थे। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की थी। शारदाकांत पांडेय को पूर्व में भी विहिप के विभाग संयोजक के तौर पर विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय देखा गया है。0
0
Report
इटावा में 20 दिनों में छह बार सांप ने काटा युवक, अस्पताल में भर्ती
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में एक युवक को सांप ने 20 दिन में 6 बार काटा, युवक ने बताया रक्षाबन्धन के बाद से लगातार उसको सांप के द्वारा काटा जा रहा है हालांकि युवक को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर उसका इलाज जारी है इटावा जनपद के थाना जसवंत नगर इलाके के अंतर्गत सारी भूपत्र के पास पढ़ने वाले नगला भगत गांव के रहने वाले अंकुश के साथ पिछले कई दिनों से अजीबोगरीब वाकया हो रहा है अंकुश का कहना है कि रक्षाबन्धन के बाद से सांप के द्वारा उसे पर हमला करके कई बार काटा जा चुका है पिछले 20 दिनों की बात की जाए तो 20 दिनों में करीब 6 बार सांप के द्वारा अंकुश को काटा गया है और वह रिश्तेदारी या कहीं अन्य परिचित कि यहां जाता है तो वहां पर भी सांप के द्वारा काटा जाता है जिसको लेकर युवक ने सैफई समेत कई जगह पर इलाज कराया वही आज शाम को भी जब अंकुश को सांप ने काटा तो परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर युवक को डॉक्टर ने भारती कर इलाज जारी रखा है बाइट:अंकुश पीड़ित बाइट:- डॉ. ओम राजपूत - ई.एम.ओ जिला अस्पताल इटावा0
0
Report
खैरथल के तिजारा में गाड़ियों से पहुँचे निर्वाचित पार्षद, सुरक्षा चौकसी बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:खैरथल के तिजारा में गाड़ियों से पहुँचे निर्वाचित पार्षद, दिन भर रहा गहमागहमी का माहौल, गाड़ियों से सीधा पहुंचे पोलिंग बूथ, पुलिस का भारी जाप्ता मौके पर मौजूद, अभी तक 31 पार्षदों ने किया अपने मत का प्रयोग, 4 पार्षदों का अभी भी इंतजार, 10 बजे तक वोटिंग का समय, वोटिंग के तुरंत बाद होगी काउंटिंग शुरू वोट डालकर बाहर निकले पार्षदों ने सुनाई अपनी आप बीती,0
0
Report
Advertisement
मेड़ता नगरपालिका में भाजपा ने 27-13 से स्पष्ट बहुमत के साथ बोर्ड बना लिया
Nagaur, Rajasthan:मेड़ता नगरपालिका में 27 मत प्राप्त कर भाजपा ने बनाया अपना बोर्ड भाजपा की कंचन सांखला को 27 और कांग्रेस की नाज परवीन को 13 मत हुए प्राप्त कंचन सांखला ने भाजपा के 21 पार्षद और 6 निर्दलीय पार्षदों के साथ जीत का किया था दावा मेड़ता में भाजपा को 20 साल बाद मिला स्पष्ट बहुमत मेड़ता सिटी नगर पालिका में भाजपा ने 20 साल बाद स्पष्ट बहुमत के साथ भाजपा का बोर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। भाजपा की कंचन सांखला ने कांग्रेस की नाच परवीन को 27 - 13 मतों से हरा कर यह जीत हासिल की। 40 वार्ड की मेड़ता नगर पालिका में भाजपा ने बहुमत के आंकड़े को छुते हुए 21 पार्षदो के साथ बोर्ड बनाने का दावा किया। भाजपा ने 6 निर्दलीय पार्षदों को अपने साथ मिलाकर बोर्ड पर मजबूत पकड़ बनाते हुए कब्जा कर लिया। भाजपा की जीत से आश्वस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिसर के सामने जमकर आतिशबाजी की और गुलाल उड़ाया।0
0
Report
टोडाभीम में करंट से युवक की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम
Karauli, Rajasthan:टोडाभीम(करौली) बिजली के तार की चपेट में आने से युवक की मौत मामला, गुस्साये ग्रामीण और परिजनों ने कर रखा है सड़क मार्ग जाम, टोडाभीम महवा मार्ग पर मन्डेरू मोड़ के पास लगा रखा है जाम, सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची टोडाभीम पुलिस, पुलिस उपाधीक्षक भंवरलाल बुनकर ग्रमीण और परिजनों से कर रहे समझाईश, झाड़ीसा गांव में बिजली के तार की चपेट में आने से युवक की हुई थी मौत, परिजनों ने लापरवाही के लगाए आरोप, विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष, मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग0
0
Report
जोधपुर के खेजड़ली पर्यावरण मेले ने स्थानीय प्रजातियों के बीज संरक्षण पर जोर
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। खेजड़ली शहीदी स्थल पर आयोजित पर्यावरण मेले में 363 पर्यावरण शहीदों की स्मृति एवं वृक्ष संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए माँ अमृता देवी बीज बैंक एवं पौधशाला शोध संस्थान द्वारा सीड बॉल तथा स्थानीय प्रजाति कंकेड़ी एवं जाल के पौधों का निशुल्क वितरण किया गया। संस्था द्वारा आमजन को स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। संस्था के अध्यक्ष रामनिवास बुध नगर ने बताया कि माँ अमृत देवी बीज बैंक एवं पौधशाला शोध संस्थान द्वारा स्थानीय प्रजातियों के बीजों के संरक्षण, संवर्धन एवं पौधों की उन्नति के लिए विशेष रूप से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जोधपुर संभाग में कंकेड़ी एवं जाल जैसी स्थानीय प्रजातियों के संरक्षण एवं संवर्धन पर अपेक्षाकृत कम कार्य हो रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए संस्था द्वारा स्थानीय एवं देशज प्रजातियों के बीज संरक्षण से लेकर पौध तैयार करने और उन्हें आमजन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। मेले में संस्था के स्टॉल का मुख्य वन संरक्षक अजय चित्तौड़ा, उप वन संरक्षक आनंद कुमार एवं सहायक वन संरक्षक शिव प्रकाश बिश्नोई ने संस्था द्वारा स्थानीय प्रजातियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस दौरान संस्था की ओर से मुख्य वन संरक्षक एवं उप वन संरक्षक को कंकेड़ी का पौधा भेंट किया गया। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने भी संस्था के स्टॉल पर पहुंचकर संस्था के कार्यों की जानकारी ली और कार्य की सराहना की। उन्होंने जाल का पौधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया, जिस पर संस्था अध्यक्ष रामनिवास बुध नगर ने उन्हें जाल का पौधा भेंट किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक लोहावट किसानाराम बिश्नोई एवं खेजड़ली शहीद स्थल अध्यक्ष मलखान सिंह बिश्नोई ने भी संस्था द्वारा स्थानीय प्रजातियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। मेले में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले महिला एवं पुरुष रक्तदाताओं को संस्था की ओर से एक-एक पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण एवं रक्तदान के संदेश को एक साथ आगे बढ़ाया गया। संस्था ने आमजन से अपील की कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक स्थानीय एवं देशज प्रजातियों के पौधे लगाएं, उनका संरक्षण करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं जैव-विविधता से समृद्ध पर्यावरण तैयार करने में अपनी भागीदारी निभाएं।0
0
Report
Advertisement
जयपुर में थार सवार बदमाशों ने ओवरटेकिंग के बहाने मारपीट की, प Pistl दिखाकर फरार
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnu ओवरटेकिंग को लेकर थार सवार बदमाशों के मारपीट करने का मामला पिस्टल की नोक पर मारपीट करने का मामला आया सामने स्विफ्ट डिजायर कार में तोड़फोड़ और चालक से मारपीट की गई खोरा बीसल थाना इलाके के नांगल पुलिया के नीचे कल देर रात का मामला कार में तोड़फोड़ और चालक से मारपीट कर फरार हुए बदमाश शराब के नशे में धुत्त बताए जा रहे बदमाश सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस ने मारपीट के साथ आर्म्स एक्ट के तहत मामला किया दर्ज0
0
Report
उज्जैन: डोल ग्यारस समारोह के लिए मार्ग निरीक्षण, महापौर ने तैयारी करने के निर्देश
Ujjain, Madhya Pradesh:डोल ग्यारस से पहले फूलडोल चल समारोह मार्ग का निरीक्षण महापौर ने निगम अधिकारियों और बैरवा समाज के पदाधिकारियों के साथ लिया जायजा, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश उज्जैन में 22 सितंबर को डोल ग्यारस के अवसर पर फूलडोल चल समारोह निकाला जाएगा। इसे लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को महापौर मुकेश टटवाल ने निगम अधिकारियों और बैरवा समाज के पदाधिकारियों के साथ चल समारोह के पूरे मार्ग का निरीक्षण किया। बैरवा समाज का फूलडोल चल समारोह मक्सी रोड स्थित किशनपुरा मंदिर से शुरू होगा। निरीक्षण के दौरान महापौर ने मार्ग की व्यवस्थाओं को देखा और जहां जरूरत है, वहां काम जल्द पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए。 चल समारोह के दौरान लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए सड़क पर पेंचवर्क, सफाई, पर्याप्त रोशनी और पेयजल की व्यवस्था करने को कहा गया है। इसके साथ ही मार्ग में आने वाले अतिक्रमण हटाने और झाड़ियों की कटाई-छंटाई के निर्देश भी दिए गए। डोल ग्यारस के मौके पर चल समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन और श्रद्धालु शामिल होंगे। ऐसे में नगर निगम का फोकस इस बात पर है कि पूरे मार्ग पर साफ-सफाई और रोशनी के साथ लोगों के आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो。0
0
Report
विदिशा के प्रशिक्षण में धान फसल पर रोग-कीट प्रकोप से चिंता
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में किसानों को आधुनिक खेती और फसल प्रबंधन की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। लेकिन जिस प्रशिक्षण केन्द्र में किसानों को फसल को रोग और कीटों से बचाने के तरीके बताए जा रहे हैं, उसी केन्द्र के प्रदर्शन प्लॉट में धान की फसल बीमारी और कीट प्रकोप से प्रभावित नजर आई। मौके पर फंगस, ब्लास्ट, माहू/मच्छर और पत्ती लपेटक जैसे रोग एवं कीट प्रकोप दिखाई देने की बात सामने आई है। इसे लेकर किसानों ने प्रदर्शन प्लॉट की जांच और उचित उपचार की मांग की है। पंजाब नेशनल प्रशिक्षण केंद्र में किसानों को आधुनिक खेती के तरीकों की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अलग-अलग गांवों से किसान शामिल हुए। अधिकारियों ने किसानों को फसल प्रबंधन, कीट नियंत्रण और बेहतर उत्पादन से जुड़ी जानकारी दी। वहीं प्रशिक्षण केंद्र परिसर में लगाए गए धान के प्रदर्शन प्लॉट में फसल की स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। किसानों के मुताबिक धान की फसल में फंगस, ब्लास्ट, माहू/मच्छर और पत्ती लपेटक जैसे रोग एवं कीट प्रकोप दिखाई दे रहे हैं। किसानों का कहना है कि प्रशिक्षण का असली उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब बताए गए तरीकों का प्रदर्शन खेत में भी प्रभावी तरीके से दिखाई दे। किसानों ने मांग की है कि प्रदर्शन प्लॉट की कृषि विशेषज्ञों से जांच कराई जाए और फसल में दिखाई दे रहे रोग एवं कीटों का उचित नियंत्रण किया जाए। साथ ही किसानों को मौके पर ही उपचार की पूरी जानकारी देकर व्यावहारिक उदाहरण प्रस्तुत किया जाए।0
0
Report
Advertisement
दंदरौआ धाम में बुड़वा मंगल पर लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-दंदरौआ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब! बुड़वा मंगल पर हजारों भक्तों के पैदल जत्थे पहुंचे, रात 12 बजे से होंगे डॉक्टर हनुमान के दर्शन। एंकर-भिंड के प्रसिद्ध दंदरौआ धाम में बुड़वा मंगल को लेकर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। डॉक्टर हनुमान के दर्शनों के लिए हजारों श्रद्धालु पैदल जत्थों के रूप में दंदरौआ धाम पहुंच रहे हैं। कोई ग्वालियर से पदयात्रा कर रहा है तो कोई भिंड, लहार, मुरैना, दतिया, मौ और सेवढ़ा से पैदल चलकर धाम पहुंचा है। भाद्रपद महीने के बुड़वा मंगल पर दंदरौआ धाम में 5 से 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात की व्यापक व्यवस्था की है। रात 12 बजे से डॉक्टर हनुमान के दर्शन शुरू होंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 700 से ज्यादा पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। मंदिर परिसर में प्रवेश और निकासी के लिए बैरिकेडिंग और रेलिंग लगाई गई है, ताकि भीड़ को नियंत्रित करते हुए दर्शन व्यवस्था सुचारू रखी जा सके। दूर-दराज से आने वाले वाहनों के लिए मंदिर से करीब चार से पांच किलोमीटर दूर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं श्रद्धालुओं के लिए पेयजल टैंकर, चलित शौचालय, मंदिर गेट पर चिकित्सा केंद्र और एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। भीड़ और व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर तैनात हैं, ताकि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का यह पर्व सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।0
0
Report
उज्जैन में 730 मीटर सड़क 15 मीटर चौड़ी, सिंहस्थ के लिए चौड़ीकरण शुरू
Ujjain, Madhya Pradesh:खजूर वाली मस्जिद से गणेश चौक तक 15 मीटर चौड़ी होगी सड़क 9.80 करोड़ रुपये की लागत से होगा सड़क का विकास, 272 भवन होंगे प्रभावित; नगर निगम ने नपती और मार्किंग का काम शुरू किया उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच शहर के प्रमुख रास्तों को चौड़ा करने का काम शुरू हो गया है। खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा, जीवाजीगंज थाना होते हुए गणेश चौक तक करीब 730 मीटर लंबी सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इस काम पर करीब 9.80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह शहर का व्यस्त और प्रमुख संपर्क मार्ग है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग इस रास्ते से आवाजाही करते हैं। सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ इस मार्ग पर यातायात का दबाव भी बढ़ने की संभावना है। इसी को देखते हुए सड़क को चौड़ा करने की तैयारी की जा रही है। 272 भवन होंगे प्रभावित, शुरू हुई नपती और मार्किंग सड़क चौड़ीकरण की जद में कुल 272 भवन आने की बात सामने आई है। नगर निगम ने सोमवार से सड़क की सीमा तय करने के लिए मौके पर नपती और मार्किंग का काम शुरू कर दिया है। इससे यह तय किया जा रहा है कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान कौन-कौन से भवन प्रभावित होंगे। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर भवन निरीक्षक शिवम गुप्ता और निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्वे और मार्किंग की। टीम ने सड़क की प्रस्तावित सीमा के अनुसार जानकारी जुटाई। फिलहाल नपती और सर्वे का काम किया जा रहा है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। सड़क चौड़ी होने के बाद इस व्यस्त मार्ग पर यातायात को सुगम बनाने और सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान करने में मदद मिलने की उम्मीद है.0
0
Report
उज्जैन: डोल ग्यारस व काल भैरव यात्रा पर पुलिस के फ्लैग मार्च, सुरक्षा कड़ी
Ujjain, Madhya Pradesh:डोल ग्यारस और काल भैरव सवारी से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च काल भैरव क्षेत्र और चल समारोह मार्ग पर पुलिस ने किया पैदल marcher, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा उज्जैन में डोल ग्यारस और बाबा काल भैरव की सवारी को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। धार्मिक आयोजनों के दौरान शहर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने सोमवार को काल भैरव क्षेत्र और चल समारोह के मार्ग पर फ्लैग मार्च किया。 पुलिस बल ने पैदल मार्च करते हुए पूरे क्षेत्र का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान पुलिस ने लोगों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल का भरोसा दिलाया。 फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने साफ किया कि धार्मिक आयोजनों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है। आयोजन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों पर निगरानी रखी जा रही है。 पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति और सद्भाव बनाए रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि त्योहार और धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकें।0
0
Report
Advertisement
