icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मौलाना बरेलवी का अखिलेश पर हमला: आज़म खान का जलवा नहीं, ब्लैकमेल 2027 पर भारी

Noida, Uttar Pradesh:बरेली:- आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने अखिलेश यादव की रामपुर यात्रा, फिर जेल में बंद आज़म खान से मिलने के बाद प्रेस को दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मौलाना ने कहा कि अखिलेश यादव को ग़लत फहमी हो गई है, कि आज़म खान का जलवा आज भी कायम है। हां बहुत सालों पहले आज़म खान का जलवा हुआ करता था, मगर अब जलवा नहीं है, और न ही भविष्य के दिनों में जलवा रहने वाला है। इस का उदाहरण खुद रामपुर में देखा जा सकता है, लोकसभा के चुनाव में आज़म खान की मुखालफत के बावजूद मौलाना मोहेब्बुला नकवी जीते, खुद उनका क्षेत्र शहर विधानसभा, और उनके बेटे का क्षेत्र स्वार विधानसभा में वो लोग जीतने में कामयाब हो गए जो आज़म खान के घोर विरोधी है। इसलिए अखिलेश यादव की बातों को सही nahi कहा जा सकता , वो भ्रमित है। मौलाना बरेलवी ने कहा कि तोते के पिंजरे की तरह जेल में बंद आज़म खान को दिखाकर अखिलेश यादव मुसलमानो को ब्लैकमेल कर रहे हैं। ये ब्लैकमेल करना 2027 के चुनाव में अखिलेश यादव को भारी पड़ेगा.
0
0
Report

हरियाणा बिजली कर्मचारी-इंजीनियर संघर्ष मोर्चा: निजीकरण पर सरकार से वापस लेने की मांग

VRVIJAY RANAJust now
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा की प्रेस कॉन्फ्रंेस हरियाणा में पावर लाइसेंस देने और बिजली निजीकरण की नीति का हम विरोध करते हैं। प्रदेश को प्रयोगशाला बनाया जा रहा है। बीएसएनएल की तरह पहले निजी कंपनियां सस्ती दरों पर उपभोक्ताओं को जोड़ेंगी और बाद में मनमाने तरीके से बिजली के दाम बढ़ा सकती हैं। यह हड़ताल कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता के हितों की रक्षा के लिए है। निजीकरण हरियाणा के लिए घातक साबित हो सकता है। महाराष्ट्र में 2022 में निजी कंपनियों के आवेदन का विरोध किया गया था। हरियाणा सरकार को भी जनहित में इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। हड़ताल के पहले दिन और आज भी 90 प्रतिशत से अधिक कर्मचारी शामिल हैं। कर्मचारियों में भारी रोष है। जब डीएचबीवीएन और यूएचबीवीएन अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, तो निजीकरण की जरूरत क्यों है? आज की बैठक को लेकर अभी तक सरकार की ओर से कोई लिखित सूचना नहीं मिली है। जब तक सरकार निजीकरण का फैसला वापस नहीं लेती, हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों का कहना है कि हड़ताल के दौरान बिजली आपूर्ति में खराबी आने पर मरम्मत नहीं की जाएगी, आवश्यक सेवाओं में भी नहीं।
0
0
Report
Advertisement

पटना स्नातक-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान तेज, मंत्री अशोक चौधरी ने दावा किया उत्साह बढ़ा

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों पर मतदान जारी है। इसी बीच बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने पटना के मिलर स्कूल मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि शुरुआत में मतदान की रफ्तार धीमी है, लेकिन धीरे-धीरे इसमें तेजी आ रही है। उन्हें उम्मीद है कि मतदान प्रतिशत बेहतर रहेगा। वहीं, जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार की जीत को लेकर अशोक चौधरी ने कहा कि पार्टी ने जीत के लिए पूरी मेहनत की है, लेकिन चुनाव में अंतिम फैसला मतदाताओं के हाथ में होता है। उन्होंने कहा कि कई बार आखिरी समय तक जीत की उम्मीद रहती है, लेकिन नतीजे अलग आते हैं। वहीं, डॉ. संजीव कुमार के घर पुलिस पहुंचने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की ज्यादा जानकारी नहीं है और पुलिस अपना काम कर रही है。
0
0
Report

सरकारी किताबों में 40% कमीशनखोरी के आरोप, शिक्षामंत्री पर सवालात

New Delhi, Delhi:सौरभ भारद्वाज, आप प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी की सरकारें हमसे शिक्षा के विरुद्ध रही है, सरकारी स्कूलों को और शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद किया जा रहा है। सरकारी स्कूलों में मुफ्त में बटने वाली किताबों में भ्रष्टाचार हो रहा है, और सरकारी स्कूलों में किताबे ही नहीं बाटी गई है। आशीष सूद मंत्री के जो विभाग ने किताब छपवाई है वो सस्ती कागज है, प्रिंट छोटा है, उसमें घोटाला किया गया है। NCERT की यही किताब 65 रुपये की प्राइवेट दुकान पर मिल रही है, और सरकार द्वारा छपवाई गई किताबों की क्वालिटी में बहुत फ़र्क़ है 40 प्रतिशत का कमीशन खाया गया है। 5 टेंडर किए गया है। सरकारी स्कूल खुलने के बाद भी बच्चों को किताबें नहीं मिलीं। आधा शैक्षणिक सत्र बीत जाने के बाद भी किताबें नहीं पहुंचीं। कक्षा 1 से 8 तक की किताबों के टेंडर में वही स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं, जो बाजार में मिलने वाली NCERT की किताबों के हैं। बाजार में कक्षा 8 की NCERT की मल्हार किताब 65 रुपये की मिलती है। इसमें दुकानदार और डिस्ट्रीब्यूटर का कमीशन भी शामिल है। टेंडर के मुताबिक किताब का आकार A4 होना चाहिए और कागज 80 GSM का होना चाहिए, लेकिन सरकार द्वारा छपवाई गई किताब की गुणवत्ता बेहद खराब है। बाजार से खरीदी गई किताब और दिल्ली सरकार की किताब में कागज की गुणवत्ता, रंग, प्रिंट और आकार में जमीन-आसमान का अंतर है। सरकारी किताब का कागज ग्रे रंग का है और प्रिंट इतना छोटा है कि आठवीं कक्षा के बच्चों को पढ़ने में परेशानी हो सकती है। प्रिंटर के मुताबिक, कागज की गुणवत्ता और आकार के हिसाब से दोनों किताबों की लागत में कम से कम 40% का अंतर है। साइकिल खरीद में 40% कमीशनखोरी हुई, उसी तरह किताबों की खरीद में भी करीब 40% कमीशन खाया गया है। मैं शिक्षा मंत्री आशीष सूद से पूछना चाहता हूं कि किताबों की खरीद में कथित कमीशनखोरी का पैसा किस-किस ने खाया? रेखा गुप्ता बताएं कि उनकी सरकार में किताबों तक की खरीद में 40% कमीशनखोरी कौन कर रहा है और इसके लिए जिम्मेदार कौन है?दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप 1 लागू। दिल्ली में सर्दी के आने से पहले ही प्रदूषण आ गया है लैंडफिल साइड का कूड़ा दिल्ली में खुले मैदान में डाला गया, कूड़े के छोटे कण में उड़ रहे हैं, उससे प्रदूषण फैल रहा है इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। सौरभ भारद्वाज के मुताबिक आठवीं कक्षा की किताब का 9 करोड़ 42 लाख रुपये है। 1 से 3 कक्षा तक 5 करोड़ 94 लाख रुपए का, चौथी और 5वीं कक्षा के लिए 9 करोड़ रुपए, छठी कक्षा के लिए 8 करोड़ 77 लाख रुपए, सातवीं कक्षा की किताबों के लिए 11 करोड़ 28 लाख के कुल 5 टेंडर किए गए।
0
0
Report
Advertisement

धामी ने कहा: नशे से युवाओं को बचाना चुनौती, ड्रग्स फ्री उत्तराखंड अभियान तेज

Noida, Uttar Pradesh:देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, " युवाओं को नशे की लत से बाहर निकालना एक बहुत बड़ी चुनौती है। उसी क्रम में हम यहाँ पर ड्रग्स फ्री उत्तराखंड बनाने के लिए संकल्प लेकर अभियान चला रहे हैं। आज यहाँ ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए दौड़ का आयोजन किया गया।" उन्होंने आगे कहा, "चारधाम यात्रा में इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए और सारे पिछले रिकॉर्ड पीछे छूट गए। इस साल 60 लाख श्रद्धालु चारधाम यात्रा कर चुके हैं और अभी यात्रा चल रही है। एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है...कावड़ यात्रा में इस बार 5 करोड़ के लगभग कावड़ यात्री आए। अभी कुंभ का आयोजन होना है, उसकी भी सभी तैयारियाँ चल रही हैं।
0
0
Report

बून्दी में जिला परिषद नामांकन के आखिरी दिन BJP का बड़ा दावा

Noida, Uttar Pradesh:बून्दी पंचायती राज चुनाव 2026 बून्दी में जिला परिषद सदस्य पद के नामांकन के अंतिम दिन कलेक्ट्रेट परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। वार्ड नंबर 22 से भाजपा प्रत्याशी ओम धगाल ने रिटर्निंग अधिकारी रमेश देव के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। वार्ड 22 से कांग्रेस के हर्ष धाभाई ने भी किया पर्चा दाखिल इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, नामांकन के बाद ओम धगाल ने कहा कि डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों के दम पर भाजपा जिले में मजबूत स्थिति में है। उन्होंने जिले में भाजपा का जिला प्रमुख बनाने के साथ जिला परिषद की 27 में से 25 सीटें जीतने का दावा किया, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पंचायतीराज चुनाव प्रभारी सुरेश अग्रवाल ने भी जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि निकाय चुनाव की तर्ज पर पंचायतीराज चुनाव में भी कमल खिलेगा, 1.बाईट। ओम धगाल वार्ड संख्या 22 से जिला परिषद सदस्य के लिए उम्मीदवार 2. बाईट। सुरेश अग्रवाल प्रभारी पंचायती राज चुनाव एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा
0
0
Report

बलिया में झंडे को जलाने वाले वायरल वीडियो के दो आरोपी हिरासत में

Ballia, Uttar Pradesh:विशेष संप्रदाय के झंडे को जलाने के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया. स्थान- बलिया. दिनाँक-23-10-2026. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक युवक द्वारा अपने मुंह में ज्वलनशील द्रव्य भरकर एक विशेष संप्रदाय के झंडे को जलाने का प्रयास किया गया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के संबंध में तहरीर प्राप्त कर थाना गड़वार पर दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया. क्षेत्राधिकार नगर सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है साथ ही विधिक कार्यवाही भी प्रचलित है.
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

होमगार्ड लक्ष्मी ने ट्रैफिक ड्यूटी के समय खोया मोबाइल लौटाकर ईमानदारी की मिसाल कायम की

Bageshwar, Uttarakhand:Anchor: वर्दी पहनकर ड्यूटी निभाना जिम्मेदारी है, लेकिन उस जिम्मेदारी के साथ इंसानियत और ईमानदारी की मिसाल पेश करना किसी के लिए भी प्रेरणा बन सकता है। बागेश्वर में होमगार्ड लक्ष्मी अपने इसी सेवाभाव से लोगों का भरोसा जीत रही हैं। करीब एक साल पहले सरयू नदी किनारे ड्यूटी के दौरान एक महिला की जान बचाकर चर्चा में आईं लक्ष्मी अब ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान लोगों के खोए मोबाइल फोन लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश कर रही हैं। लक्ष्मी अब तक एक दर्जन से अधिक मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने में मदद कर चुकी हैं। हाल ही में कांडा रोड पर एक महिला का मोबाइल फोन गिर गया था। ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान लक्ष्मी को यह मोबाइल मिला। उन्होंने फोन को अपने पास रखने के बजाय उसकी असली मालिक तक पहुंचाने की पहल की और महिला को उसका मोबाइल लौटा दिया। लक्ष्मी का यह कदम बताता है कि वर्दी की जिम्मेदारी केवल यातायात व्यवस्था संभालने या नियमों का पालन कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत पड़ने पर लोगों की मदद करना भी इसका अहम हिस्सा है। सड़क पर यातायात नियंत्रित करने के बीच किसी का खोया सामान उसके मालिक तक पहुंचाना उनकी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को सामने लाता है। Byte 01:लक्ष्मी, होम गार्ड
0
0
Report
Advertisement

राजीव रंजन का दावा: राहुल गांधी को विरासत में सोने का चम्मच, कांग्रेस की हालत

Noida, Uttar Pradesh:पटना, बिहार: JDU नेता राजीव रंजन ने कहा, "यह सच है कि राहुल गांधी को विरासत में सोने का चम्मच मिला। उन्हें अनेक अवसर मिले। वो लंबे समय से भारत की संसद में बरकरार हैं मगर इसके باوجود कांग्रेस आज कहां चली गई? राहुल गांधी का मजबूत होना और कांग्रेस की दयनीय स्थिति की शुरुआत होना; इन दोनों से बिल्कुल स्पष्ट है कि राहुल गांधी ने अपना तो कुछ नहीं ही किया, कांग्रेस का भी बेड़ा गर्क कर दिया... देश के अनेक राज्यों में कांग्रेस सिमटती गई, सिकुड़ती जा रही है... जिन राज्यों में सरकारें हैं और जहां वो सरकार में नहीं हो कर भी मजबूत पार्टी के तौर पर जाने जाते हैं; उन सभी जगहों पर जो गहरा असंतोष है, पार्टी के अंदर बिखराव है; इसके नतीजे आने वाले समय में कांग्रेस को भुगतने पड़ेंगे."
0
0
Report

चूरू पंचायत चुनाव में राजेंद्र राठौड़ के बेटे-बधू की उम्मीदवारों से राजनीतिक घनिष्ठता तेज

Churu, Rajasthan:चूरू चूरू विधानसभा-चूरू लोकेशन--चूरू चूरू में पंचायत चुनाव राजेंद्र राठौड़ के बेटे और पुत्रवधू भी चुनावी मैदान में, कनिका सिंह ने वार्ड 23 और पराक्रम सिंह वार्ड 39 से प्रत्यासी, चूरू में पंचायत राज चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में जिले की 39 पंचायतों के लिए भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान राजनीतिक गलियारों में खास चर्चा राजेंद्र राठौड़ के बेटे प्राक्रम राठौड़ और पुत्रवधू कनिका राठौड़ की हो रही है, जो जिला परिषद के अलग-अलग वार्डों से चुनावी मैदान में उतरे हैं। राजेंद्र राठौड़ के बेटे प्राक्रम राठौड़ वार्ड नंबर 49 से, जबकि उनकी पुत्रवधू कनिका राठौड़ वार्ड नंबर 23 से चुनावी मैदान में हैं। दोनों के चुनाव लड़ने से यह मुकाबला राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है। पराक्रम ओर कनिका सिंह के चुनाव मैदान में उतरने पर दोनो से जी मीडिया की खास बातचीत की संवाददाता नवरतन प्रजापत ने, जिला परिषद चुनाव में अपनी प्राथमिकताओं को लेकर कनिका सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी कई जगह बिजली, शुद्ध पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी देखने को मिलती है। यदि वह चुनाव जीतती हैं, तो इन बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि विकास की इमारत मजबूत करने के लिए सबसे पहले मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करना जरूरी है। बिजली, पानी और जरूरी सुविधाओं के बिना ग्रामीण विकास की कल्पना अधूरी है। ऐसे में इन मुद्दों को लेकर वह क्षेत्र में काम करना चाहेंगी। पराक्रम सिंह बोले- भाजपा संगठन को मजबूत करना लक्ष्य वहीं, पराक्रम सिंह राठौड़ ने अपनी प्राथमिकताओं को लेकर कहा कि भाजपा संगठन को मजबूत करना और संगठन की कड़ी से कड़ी जोड़ना उनका लक्ष्य रहेगा। वह वार्ड संख्या 39 से भाजपा के टिकट पर जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं।
0
0
Report

धरियावद पंचायत चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला: भाजपा-कांग्रेस के बीच बीएपी की चुनौती

Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : धरियावद पंचायत समिति सदस्य चुनाव में बिछी चुनावी चौसर, भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों ने भरे नामांकन, बीएपी से त्रिकोणीय मुकाबले के आसार एंकर/इंट्रो : ग्रामीण सरकार के चुनाव को लेकर धरियावद में चुनावी चौसर अब पूरी तरह बिछ चुकी है। निर्वाचन विभाग की ओर से धरियावद पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले दिन भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किए, जिसके साथ ही क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं。 नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही कई दावेदार अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुट गए हैं। पंचायत समिति सदस्य के वार्ड नंबर 15 खूंता से कांग्रेस प्रत्याशी केसर पत्नी हरीश लबाना और वार्ड 23 से सुशीला पत्नी रामचंद्र मीणा अपने समर्थकों के साथ उपखंड कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं भाजपा की ओर से वार्ड 18 से हीरा पत्नी शम्भूलाल, वार्ड 25 से जमना बाई, वार्ड 19 से मुकेश लबाना और वार्ड 21 से कुलदीप मीणा ने नामांकन दाखिल किया। धरियावद पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस और भाजपा मजबूती से मैदान में उतरी हैं। वहीं तीसरे मोर्चे के रूप में भारत आदिवासी पार्टी भी जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाकर चुनावी रण में उतार रही है। माना जा रहा है कि बीएपी के मजबूती से चुनाव लड़ने पर भाजपा और कांग्रेस के समीकरण बिगड़ सकते हैं। इस चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और बीएपी के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के आसार नजर आ रहे हैं। इस चुनाव को काफी अहम माना जा रहा है। कुछ वार्डों में सामान्य पद के लिए ओबीसी वर्ग के लिए सीट आरक्षित होने से इन वार्डों और संभावित उम्मीदवारों पर सभी की निगाहें टिकी हैं। उधर भाजपा और कांग्रेस के नेता अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। धरियावद पंचायत समिति के कुल 25 वार्डों में करीब 1 लाख 89 हजार 872 मतदाता हैं, जिनमें 94 हजार 500 पुरुष और 95 हजार 372 महिला मतदाता शामिल हैं। ये मतदाता अपने-अपने वार्डों का भाग्य तय करेंगे। अब देखना होगा कि जनता किस वार्ड से किसे अपना जनप्रतिनिधि चुनती है और क्या भारत आदिवासी पार्टी दोनों प्रमुख दलों के अलावा पंचायती राज चुनाव में अपने पैर जमा पाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top