icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उज्जैन सिंहस्थ 2028: तीन मार्गों के चौड़ीकरण से यातायात सुधरेगा ट्रैफिक में

Ujjain, Madhya Pradesh:निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने तीन प्रमुख मार्गों का किया निरीक्षण, तय समय में काम पूरा करने और निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश उज्जैन में सिंहस्थ 2028 को देखते हुए शहर की सड़कों को चौड़ा करने का काम चल रहा है। इसी सिलसिले में नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने अधिकारियों के साथ अलग-अलग मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गति और गुणवत्ता का जायजा लिया। खजूर वाली मस्जिद से गणेश चौक तक सड़क चौड़ीकरण का काम धीमी गति से मिलने पर संबंधित ठेकेदार पर 2 लाख रुपए की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने खजूर वाली मस्जिद से now अब्दालपुरा और जीवाजीगंज थाना होते हुए गणेश चौक तक के मार्ग का निरीक्षण किया। करीब 730 मीटर लंबे इस मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। इस काम पर करीब 9 करोड़ 80 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। आयुक्त ने सड़क पर पड़ा मलबा जल्द हटाने और नालियों सहित अन्य काम तेजी से पूरे करने के निर्देश दिए। इसके बाद आयुक्त जयसिंहपुरा अंडरपास से चारधाम पार्किंग और नूतन स्कूल तक चल रहे निर्माण कार्य देखने पहुंचे। करीब 740 मीटर लंबे इस मार्ग को 18 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। इस पर 7 करोड़ 52 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। यहां सीसी सड़क और नाली निर्माण का काम चल रहा है। आयुक्त ने शेष भवनों की मार्किंग और जरूरी कार्रवाई पूरी कर निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा। आयुक्त ने नीलगंगा चौराहे से शांति नगर तक सड़क चौड़ीकरण के काम का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए तय समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। नगर निगम के मुताबिक, इन मार्गों के चौड़ा होने से शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। साथ ही सिंहस्थ 2028 के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
0
0
Report

Bareilly: फर्जी फर्म से 3.06 करोड़ कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार

Bareilly, Uttar Pradesh:3.06 करोड़ की बोगस आईटीसी से कर चोरी के मामले में एक गिरफ्तार फर्जी फर्म के जरिए टैक्स चोरी का आरोप, पूछताछ में सामने आया नेटवर्क बरेली। फर्जी फर्म के माध्यम से करीब 3.06 करोड़ रुपये की कर चोरी और बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पासऑन करने के मामले में इज्जतनगर पुलिस और जीएसटी एसआईटी की टीम ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सचिन कुमार (25) पुत्र गिरीश कुमार निवासी किशोर बाजार, बिहारीपुर, थाना कोतवाली, बरेली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 17 अक्टूबर को नैनीताल रोड स्थित कुदेशिया पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया। राज्य कर विभाग के उपायुक्त, खंड-08, बरेली की लिखित शिकायत पर थाना इज्जतनगर में मुकदमा में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में एम/एस जगेश्वर ट्रेडर्स के स्वामी अमन कश्यप और सचिन कुमार पर फर्जी एवं अस्तित्वहीन फर्म के माध्यम से बोगस आईटीसी का अनुचित लाभ लेने और अन्य व्यापारियों को आईटीसी पासऑन कर कर चोरी करने का आरोप है। जांच के दौरान फर्म का घोषित कारोबारी स्थल मौल्या मार्केट, छोटी बिहार, पीलीभीत बाईपास पर मौजूद नहीं मिला। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सचिन ने बताया कि उसकी मुलाकात प्रशांत गुप्ता से विशप मंडप नुमाइश में हुई थी। आरोप है कि प्रशांत ने उसे और उसके परिचितों को उनके दस्तावेजों के आधार पर फर्म बनवाकर कारोबार दिखाने तथा रुपये देने का प्रस्ताव दिया था। सचिन के मुताबिक, इसके बाद उसने अमन कश्यप और अरुण कुमार को भी इसके लिए तैयार किया। उनसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो लिए गए। सचिन ने बताया कि उसे करीब छह महीने तक रुपये मिलते रहे। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में करीब 3.06 करोड़ रुपये की कर चोरी का आरोप है। प्रशांत गुप्ता को इससे पहले भी इज्जतनगर थाने में दर्ज एक अन्य मुकदमे में 12 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वह आंवला और इज्जतनगर थानों में दर्ज अन्य मुकदमों में भी वांछित बताया गया है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक अपराध के पर्यवेक्षण में की गई। टीम का नेतृत्व थाना कैंट के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार धीर ने किया।
0
0
Report
Advertisement

सिंधिया ने अशोकनगर में डांडिया खेलकर नवरात्रि का रंग जमाया

Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:डांडिया की थाप पर थिरके ज्योतिरादित्य सिंधिया, - अशोकनगर में दिखा अनोखा अंदाज, - अशोकनगर प्रवास पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का दिखा अलग रूप, - नवरात्रि उत्सव में डांडिया खेलते नजर आए सिंधिया, - क्षेत्रवासियों को दी शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं, एंकर-केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर अशोक नगर आए थे। अशोकनगर में आयोजित नवरात्रि महोत्सव के दौरान सिंधिया का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला, जहां वे गरबा-डांडिया के रंग में रंगे नजर आए। सियासी व्यस्तताओं के बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर में नवरात्रि की खुशियों में शामिल हुए। डांडिया कार्यक्रम में पहुंचे सिंधिया ने पूरे उत्साह के साथ डांडिया खेला और लोगों के साथ उत्सव का आनंद लिया। सिंधिया के इस सहज और ऊर्जावान अंदाज ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। इस मौके पर उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं..!!
0
0
Report

अशोकनगर में सिंधिया ने बॉलीवुड गानों पर थिरकर युवाओं को एनर्जी दी

Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज, युवा संवाद में बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके, - 'युवा संवाद' में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया जोरदार डांस, - ओ-ओ जाने जाना' और 'अपनी तो जैसे-तैसे' गानों पर युवाओं संग थिरके सिंधिया, - सिंधिया बोले- "आपसे मिलती है एनर्जी, शरीर का कतरा-कतरा आपके लिए न्योछावर", - गले में खराश के कारण कार्यक्रम के बाद 1 दिन का दौरा रद्द कर ग्वालियर रवाना हुए सिंधिया, युवा संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक बिल्कुल अलग और ऊर्जावान अंदाज देखने को मिला। मंच पर पहुंचते ही सिंधिया युवाओं के रंग में रंग गए और 'ओ-ओ जाने जाना', 'झुमका गिरा रे' तथा 'अपनी तो जैसे-तैसे' जैसे लोकप्रिय बॉलीवुड गानों की धुन पर जमकर थिरके, केंद्रीय मंत्री को इस अंदाज में डांस करते देख कार्यक्रम में मौजूद युवाओं ने तालियों और नारों के साथ उनका जोरदार उत्साहवर्धन किया। इस दौरान युवाओं के सवालों का जवाब देते हुए सिंधिया ने कहा कि उन्हें असली ऊर्जा युवाओं से ही मिलती है और उनके शरीर का कतरा-कतरा जनता व युवाओं के लिए समर्पित है, कार्यक्रम के बाद गले में समस्या होने के चलते ज्योतिरादित्य सिंधिया दौरा रद्द कर तत्काल ग्वालियर के लिए रवाना हो गए..!!
0
0
Report

अशोकनगर में माता जगदम्बा का दरबार: 60 लाख रुपये के आभूषणों के साथ सुरक्षा चाकचौबंद

Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोक नगर -मध्य प्रदेश के अशोकनगर में मां जगदम्बा का दिव्य और भव्य शृंगार, 44 तोला सोना और 3.5 किलो चांदी से सजीं माता रानी, - लाखों के बहुमूल्य आभूषणों की सुरक्षा में सीसीटीवी कैमरो के साथ तैनात हथियारबंद गार्ड, 24 घंटे कड़ी निगरानी में मां का दरबार, - AC की ठंडक के साथ एयरकूल्ड है माता रानी का दरबार, - श्री जिंदबाबा समिति की 38 वर्षों की परंपरा, दर्शन के लिए उमड़ रहा श्रद्धालुओं का भारी सैलाब, मध्य प्रदेश के अशोकनगर में भक्ति और वैभव का एक अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। श्री जिंदबаба समिति द्वारा पिछले 38 वर्षों से लगातार मां जगदम्बा की भव्य झांकी सजाई जा रही है। इस बार माता रानी का स्वरूप इतना अलौकिक है कि देखने वाले भाव-विभोर हो रहे हैं। माता रानी के नख-शिख शृंगार में लगभग 60 लाख रुपये कीमत के 44 तोले सोने और साढ़े तीन किलोग्राम चांदी के आभूषण पहनाए गए हैं। भक्तों द्वारा अर्पित नथ, पायल और करधनी जैसे आभूषणों से मां का दरबार जगमगा उठा है। माता रानी के इस बहुमूल्य शृंगार और जेवरातों की सुरक्षा के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के मद्दनजर हथियारबंद सुरक्षा गार्ड्स की तैनाती की गई है। 24 घंटे सशस्त्र प्रहरी मुस्तैदी के साथ निगरानी कर रहे हैं ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो सके। साथ ही सीसीटीवी की निगरानी के साथ माता के दरबार में AC भी लगाए गए हैं। समिति के अध्यक्ष महेंद्र भरद्वाज का कहना है कि यह परंपरा भक्तों की अटूट आस्था और सहयोग से लगातार बढ़ती गई है।
0
0
Report
Advertisement

70 साल के बुजुर्ग को पैसा दोगुना दिखाकर ठगने वाला गैंग गिरफ्तार

Morena, Madhya Pradesh:एंकर-ग्वालियर मुरार थाना पुलिस ने रकम दुगनी करने का लालच देकर बुजुर्ग के साथ ठगी करने वाली गैंग को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश आगरा से गिरफ्तार किया गया है। गैंग ने मुरार के बाजार में 70 वर्षीय बुजुर्ग को अपना शिकार बना लिया था। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है। वी/ओ-दअरसल शहर के गोला का मंदिर आदर्श कॉलोनी में रहने वाले 70 वर्षीय रामप्रकाश दुबे बुधवार शाम करीब 5 बजे सात नंबर चौराहे पर खरीदारी करने गए थे। तभी दो युवकों ने उन्हें रोककर कहा कि वह मिनटों में पैसा दोगुना कर देते हैं। भरोसे के लिए उन्होंने बुजुर्ग की आंखों के सामने नोटों को दोगुना करके भी दिखाया। पुलिस को दी शिकायत में रामप्रकाश ने बताया कि आरोपियों ने कहा कि यह कोई जोखिम का काम नहीं है और सब कुछ उनकी आंखों के सामने होगा। बुजुर्ग झांसे में आ गए। इसके बाद ठगों ने कहा कि अगर सोने की अंगूठी पर जादू किया तो और ज्यादा पैसा मिलेगा। यह सुनकर बुजुर्ग ने उंगली से सोने की अंगूठी उतारकर दे दी। अंगूठी हाथ में आते ही तीनों आरोपी वहां से भाग निकले। काफी देर तक इंतजार के बाद जब कोई वापस नहीं आया तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इस सूचना पर मुरार थाना पुलिस ने बाजार के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में तीन युवक बुजुर्ग को घेरकर बात करते और फिर भागते हुए साफ दिखे। पुलिस ने फुटेज के आधार पर घेराबंदी कर आगरा निवासी तनुज गोस्वामी, गोपाल गोस्वामी और दिनेश गोस्वामी को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि यह गिरोह शातिर है और पहले भी शहर कटोराताल इलाके में एक कारोबारी से इसी तरह ठगी कर चुका है। गैंग के निशाने पर हमेशा अकेले चलने वाले बुजुर्ग ही रहते हैं। पुलिस अब पता लगा रही है कि आरोपियों ने ग्वालियर और आसपास के जिलों में कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।
0
0
Report

बरेली के आंवला में गोलीबारी, राहगीर की मौत से इलाके में हड़कंप

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के आंवला क्षेत्र के गंज त्रिपोलिया से मोहल्ला लठैता मोड़ के पास शनिवार रात्रि दो पक्षों में फायरिंग हो गई। इस बीच गुजर रहे दूसरे समुदाय के राहगीर की गोली लगने से मौत हो गई। मोहल्ला पुरैना ढाल निवासी सुमित भी घायल हो गए। गोलीकांड से आसपास अफरा-तफरी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आकर स्थिति को संभाला और घायल को अस्पताल भेजा। मोहल्ला गंज गौसिया चौक निवासी सज्जाद अंसारी (उम्र 65 साल) सिलाई का काम करते थे, वे रोजाना की तरह शाम को अपने नवासे नवासियों को मोहल्ला लठैता में ट्यूशन की छुट्टी होने पर उनको वापस घर लाने के लिए वहां गए थे। इसी दौरान वहां हुई दो पक्षों के बीच अंधाधुंध फायरिंग के दौरान उनके गोली लग गयी और वे बेहोश होकर वहीं गिर गए। घटना के बाद एक पक्ष मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजन गंभीर घायल सज्जाद को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचे। वहां डॉक्टरों ने सज्जाद को मृत घोषित कर कर दिया। घटना से पूरे क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना पर देर रात एसपी देहात अंशिका वर्मा मौके पर पहुंचीं और उन्होनें मृतक के परिवार से बातचीत की। घटना के बाद एक पक्ष के मोहल्ला लठैता निवासी तरूण सिंह दर्जनों लोगों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस को बताया कि वे बरेली के एक निजी विश्वविधालय के छात्र हैं। 15 अक्तूबर को जब वे कॉलेज से वापस घर लौट रहे थे तो आरोपियों ने रास्ता रोककर पीटा। इस मामले में थाना बिथरी चैनपुर में कस्बा निवासी चार आरोपियों को नामजद कराया था। तभी से आरोपी रंजिश मान रहे थे और आए दिन गालीगलौज व धमकी देते थे। शनिवार शाम आरोपियों ने गंज त्रिपोलिया पर दोबारा से रास्ता रोका और फायरिंग शुरू कर दी। तरूण सिंह जब आरोपियों के चंगुल से बचकर जब घर की ओर भागे तो आरोपियों ने उनका पीछा किया। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे मोहल्ला गौसिया चौक निवासी सज्जाद उम्र 65 साल को गोली लग गयी। और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं मृतक के परिजनों की ओर से भी घटना के मामले में नामजद तहरीर दी गई है। एसपी देहात अंशिका वर्मा ने बताया दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग के दौरान राहगीर सज्जाद को गोली लगी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी मिली है कि एक पक्ष की लड़की व दूसरे पक्ष के लड़के के बीच प्रेमप्रसंग था जिसके चलते दोनों परिवार आपस में रंजिश मानते थे। इस मामले में और अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, एक पक्ष के सुमित गंभीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर: बुजुर्ग को पैसे दोगुना दिखाकर धोखाधड़ी करने वाले गैंग गिरफ्तार

Morena, Madhya Pradesh:एंकर-ग्वालियर मुरार थाना पुलिस ने रकम दुगनी करने का लालच देकर बुजुर्ग के साथ ठगी करने वाली गैंग को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश आगरा से गिरफ्तार किया गया है। गैंग ने मुरार के बाजार में 70 वर्षीय बुजुर्ग को अपना शिकार बना लिया था। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है。 ग्वालियर शहर के गोला का मंदिर आदर्श कॉलोनी में रहने वाले 70 वर्षीय रामप्रकाश दुबे बुधवार शाम करीब 5 बजे सात नंबर चौराहे पर खरीदारी करने गए थे। तभी दो युवकों ने उन्हें रोककर कहा कि वह मिनटों में पैसा दोगुना कर देते हैं। भरोसे के लिए उन्होंने बुजुर्ग की आंखों के सामने नोटों को दोगुना करके भी दिखाया। पुलिस को दी शिकायत में रामप्रकाश ने बताया कि आरोपियों ने कहा कि यह कोई जोखिम का काम नहीं है और सब कुछ उनकी आंखों के सामने होगा। बुजुर्ग झांसे में आ गए। इसके बाद ठगों ने कहा कि अगर सोने की अंगूठी पर जादू किया तो और ज्यादा पैसा मिलेगा। यह सुनकर बुजुर्ग ने उंगली से सोने की अंगूठी उतारकर दे दी। अंगूठी हाथ में आते ही तीनों आरोपी वहां से भाग निकले। काफी देर तक इंतजार के बाद जब कोई वापस नहीं आया तो उनमें ठगी का अहसास हुआ। इस सूचना पर मुरार थाना पुलिस ने बाजार के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में तीन युवक बुजुर्ग को घेरकर बात करते और फिर भागते हुए साफ दिखे। पुलिस ने फुटेज के आधार पर घेराबंदी कर आगरा निवासी तनुज गोस्वामी, गोपाल गोस्वामी और दिनेश गोस्वामी को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि यह गिरोह शातिर है और पहले भी शहर कटोराताल इलाके में एक कारोबारी से इसी तरह ठगी कर चुका है। गैंग के निशाने पर हमेशा अकेले चलने वाले बुजुर्ग ही रहते हैं। पुलिस अब पता लगा रही है कि आरोपियों ने ग्वालियर और आसपास के जिलों में कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।
0
0
Report

सिंहस्थ 2028 की तैयारी में निर्माण लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई; ब्रिज-हेलीपैड प्रगति समीक्षा

Ujjain, Madhya Pradesh:संभागायुक्त आशीष सिंह ने फ्रीगंज ब्रिज के उपयंत्री को नोटिस देने के दिए निर्देश, एलिवेटेड ब्रिज और सदावल हेलीपैड का काम समय पर पूरा करने को कहा उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने निर्माण कार्यों में लापरवाही पर सख्ती दिखाई है। संभागायुक्त और सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ने हरिफाटक ब्रिज के निर्माण में लापरवाही पर संबंधित ठेकेदार पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, फ्रीगंज ब्रिज के निर्माण में लापरवाही सामने आने पर संबंधित उपयंत्री को नोटिस जारी किया जाएगा। संभागायुक्त ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि सिंहस्थ से जुड़े सभी निर्माण कार्य तय समय-सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। शुक्रवार को सिंहस्थ निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में आशीष सिंह ने एलिवेटेड ब्रिज के निर्माण की लगातार निगरानी करने को कहा। उन्होंने दिसंबर तक पूरे किए जाने वाले निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने और सदावल हेलीपैड का निर्माण नवंबर में अनिवार्य रूप से पूरा कराने के निर्देश दिए। फ्रीगंज ब्रिज के मामले में थर्ड पार्टी ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सिंहस्थ की तैयारियों में रेलवे और प्रशासन के बीच समन्वय को लेकर भी बैठक हुई। इसमें सड़क कनेक्टिविटी, सड़क चौड़ीकरण, जलापूर्ति और पुल निर्माण से जुड़े कामों की समीक्षा की गई। संभागायुक्त ने कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जाए और संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम करें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो। बैठक में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 की ओर स्थित जर्जर भवन को सुरक्षा के लिहाज से हटाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही रेलवे लाइन के ऊपर और नीचे बनने वाले रोड ओवर ब्रिज (ROB) और रोड अंडर ब्रिज (RUB) के प्रस्ताव जल्द तैयार करने को कहा गया। रतारिया रोड, मताना-सालारखेड़ी रोड, मेतवा रोड, देवास-लालपुर रोड और नईखेड़ी रोड से जुड़े मामलों में भी जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्रेयांस कूमट और रेलवे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन का जोर है कि सिंहस्थ से पहले जरूरी सड़क और पुल निर्माण पूरे हो जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को शहर में आने-जाने में परेशानी न हो।
0
0
Report
Advertisement

चिमनगंज मंडी पुलिस ने डग के शेख अमजद को गिरफ्तार; MD ड्रग केस लिंक

Ujjain, Madhya Pradesh:चिमनगंज मंडी पुलिस ने झालावाड़ जिले के डग से शेख अमजद को पकड़ा, MD ड्रग्स और उसके निर्माण में इस्तेमाल होने वाले केमिकल से जुड़े मामलों में सामने आया था नाम उज्जैन की चिमनगंज मंडी पुलिस ने NDPS एक्ट के दो मामलों में फरार चल रहे 20 हजार रुपए के इनामी आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शेख अमजद, उम्र 45 साल, निवासी डग, जिला झालावाड़, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे डग क्षेत्र से पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ दो अलग-अलग मामलों में 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पहला मामला MDMA ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल से जुड़ा है। इस मामले में अप्रैल 2026 में आगर रोड स्थित कृष्णा मोटर्स गैरेज से 75 किलो ब्रोमोपोल केमिकल पाउडर और अन्य सामग्री से जुड़े साक्ष्य जब्त किए गए थे। जांच के दौरान शेख अमजद की संलिप्तता सामने आई थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। दूसरा मामला उंडासा रोड स्थित गरोठ पुलिया के नीचे MD ड्रग्स की बरामदगी से जुड़ा है। 19 अप्रैल 2026 को पुलिस ने एक आरोपी को 28 ग्राम MD ड्रग्स के साथ पकड़ा था। इस मामले की जांच में भी शेख अमजद का नाम सामने आया था। दोनों मामलों में फरार आरोपी की तलाश की जा रही थी। आखिरकार चिमनगंज मंडी पुलिस ने उसे राजस्थान के डग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार सहित थाने की टीम की भूमिका रही।
0
0
Report

बुर्का पहनकर अस्पताल से फरार महिला inmate को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया

Bareilly, Uttar Pradesh:जिला अस्पताल से बुर्का पहनकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हुई 25 हजार रुपये की इनामी महिला बंदी ममता को25 कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे 17 अक्टूबर की रात करीब 1:40 बजे डमरू चौराहे के आगे यात्री शेड के पास नगर निगम के नीले कंटेनर की आड़ से पकड़ा। वह शहर से बाहर भागने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, ममता पत्नी पप्पू लाल निवासी तुलाशेरपुर, मुंडिया अहमदनगर, थाना इज्जतनगर फरीदपुर थाने में दर्ज एक मुकदमे में जेल में बंद थी। बीमारी के चलते उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो सितंबर 2026 को महिला पुलिसकर्मी उसकी निगरानी में तैनात थीं। शाम करीब 6:35 बजे ममता नहाने के लिए बाथरूम गई। आरोप है कि वह बुर्का पहनकर वहां से फरार हो गई। इस मामले में उसके दोनों बेटों केशव और विशाल की भूमिका भी सामने आई थी। घटना के बाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई थी। गिरफ्तारी के लिए अधिकारियों ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर को कोतवाली पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ममता डमरू चौराहे के आगे यात्री शेड के पास छिपी हुई है और शहर से बाहर जाने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। बेटे ने लाकर दिया था बुर्का. पूछताछ में ममता ने पुलिस को बताया कि जेल में रहने के डर से उसने अपने दोनों बेटों के साथ मिलकर अस्पताल से फरार होने की योजना बनाई थी। उसके बेटे केशव ने उसे बुर्का लाकर दिया था। बुर्का पहनकर वह बाथरूम के रास्ते पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकली थी। फरारी के बाद वह अलग-अलग जगह छिपती रही और अब शहर से बाहर जाने की कोशिश कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, ममता के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा लिखा गया था फरीदपुर थाने में उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में पहले से मुकदमा दर्ज है। कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक तारिक खान, कांस्टेबल आशीष चौधरी, महिला कांस्टेबल नेहा गुर्जर और आंचल की टीम ने गिरफ्तारी की।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top