284001
झांसी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 80वीं जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक, शक्तिशाली और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का काम किया। उन्होंने साम्राज्यवाद और साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ संघर्ष करते हुए जीवन की बलि दी और सारी दुनिया को सद्भावना का संदेश दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोरखपुर के धर्मशाला-गोरखनाथ मार्ग पर कार पलटना, रवि किशन ने राहत-यातायात के निर्देश दिए
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में मंगलवार को धर्मशाला से गोरखनाथ मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हादसे के दौरान उधर से गुजर रहे गोरखपुर के सदर सांसद और अभिनेता रवि किशन तत्काल घटनास्थल पर रुक कर कार चालकों से बातचीत की और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को तत्काल सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराने के निर्देश दिए। दरअसल, मंगलवार को गोरखपुर के व्यस्त धर्मशाला-गोरखनाथ मार्ग पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटनाग्रस्त कार को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि इस घटना में दो कारें शामिल थीं। हालाँकि, राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई और कोई जनहानि नहीं हुई। इसी बीच गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन शुक्ला अपने काफिले के साथ उधर से गुजर रहे थे सांसद ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों کا निरीक्षण किया और दोनों कार चालकों से बातचीत कर हादसे की जानकारी ली। मौके पर मौजूद लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी हासिल की। सांसद ने पूरे घटनाक्रम को समझते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से राहत-बचाव तथा यातायात व्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी ली। मौके पर मौजूद अधिकारियों को सांसद रवि किशन ने स्पष्ट निर्देश दिया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को तत्काल सड़क से हटवाया जाए, ताकि किसी अन्य वाहन के साथ हादसा न हो और सड़क पर जाम की स्थिति पैदा न हो। उन्होंने कहा कि व्यस्त मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के पड़े रहने से आम लोगों और राहगीरों को परेशानी होती है। इसलिए प्राथमिकता के आधार पर सड़क को खाली कराकर यातायात सुचारु कराया जाए। सांसद के निर्देश के बाद पुलिस और प्रशासनिक टीम सक्रिय हुई। दुर्घटनाग्रस्त कारों को सड़क से हटवाने की कार्रवाई शुरू की गई। हादसे के बाद कुछ समय तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। वहीं, प्रशासन की टीम यातायात व्यवस्था को सामान्य कराने में लगी रही। गोरखपुर के धर्मशाला-गोरखनाथ मार्ग पर हुए इस हादसे में भले ही एक कार सड़क पर पलट गई, लेकिन गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। घटना की सूचना मिलते ही सांसद रवि किशन का मौके पर पहुंचना और अधिकारियों को तत्काल राहत-बचाव एवं यातायात सामान्य कराने के निर्देश देना चर्चा का विषय बना रहा। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता सड़क से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर आवागमन सुचारु कराना रही। फलحال इस दुर्घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
न्यू इंग्लैंड में बर्फ गिरना शुरू, Northeast में ताप गिरते ही बर्फ की संभावना
Noida, Uttar Pradesh:FLAKES FLYING IN NEW ENGLAND! As temps continue to drop, snow chances continue to ramp up across the Northeast! With the first flakes flying high over the weekend in Northern Vermont! Who's ready for more snow?0
0
Report
गोंडा के इंटर कॉलेज में दलित छात्र की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल
Gonda, Uttar Pradesh:गत खबर गोंडा जिले के खोडारे थाना क्षेत्र में एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले 16 वर्षीय दलित 11वीं छात्र के साथ स्कूल से उसे बंधक बनाकर दूर झाड़ियां में ले जाकर बेरहमी से मारपीट, जातिसूचक अपमान और पैर छुआ कर वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र की मां के तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी अक्षय सहित सात अज्ञात के खिलाफ दंगा व बलवा, बंधक बनाना, चोट पहुँचाने, शांति भंग करने के इरादे से अपमान, धमकी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह मारपीट 28 अक्टूबर दोपहर 12:30 बजे की घटना है और वीडियो 6:20 बजे सामने आया है। खोण्डारे थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्राम कूकनगर ग्रान्ट में रहने वाले छात्र की तहरीर के अनुसार 28 अक्टूबर को दोपहर लंच के समय विपक्षी अक्षय कुमार और छह साथियों ने उसका मुंह बाधक बनाकर एक पक्के बंगले में ले जाकर पीटा, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।0
0
Report
Advertisement
इरफान अंसारी ने सोनिया गांधी के त्याग और नेतृत्व की तारीफ की
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस नेता डॉ. इरफान अंसारी एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की जमकर प्रशंसा करते हुए उन्हें भगवान का रूप और त्याग की मूर्ति बताया है。 इरफान अंसारी ने कहा कि सोनिया गांधी ने देश और पार्टी के लिए बहुत त्याग किया है। भाजपा के लोगों ने सोनिया गांधी को लेकर न जाने क्या-क्या बातें कहीं, लेकिन उन्होंने हर चुनौती का मुकाबला किया और कभी हार नहीं मानी。 मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें सोनिया गांधी के पैर पड़कर माफी मांगनी चाहिए。 इरफान अंसारी ने अपनी किताब 'A Journey of Love' का जिक्र करते हुए कहा कि यह किताब समाज के लिए प्रेरणादायक है और लोगों को त्याग, प्रेम तथा संघर्ष का संदेश देती है।0
0
Report
चित्रकूट के गधा मेला में बिके 'अमिताभ बच्चन', 'शाहरुख खान', 'मिथुन चक्रवर्ती' और 'सलमान खान'
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:चित्रकूट का गधा मेला मध्य प्रदेश के सतना जिले और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित चित्रकूट में मां मंदाकिनी नदी के तट (रामघाट) पर हर साल दीपावली के दूसरे दिन (गोवर्धन पूजा) लगता है। इस मेले की शुरुआत लगभग 300 से 350 साल पहले मुगल बादशाह औरंगजेब के शासनकाल (लगभग 1670 ईस्वी) में हुई थी। मान्यता है कि युद्ध के दौरान औरंगजेब की सेना के घोड़े और खच्चर बीमार होकर मरने लगे थे, जिसके बाद सेना के लिए गधों और खच्चरों की खरीद-बिक्री हेतु इस बाजार की शुरुआत हुई थी। इस मेले की सबसे अनोखी परंपरा यहां बिकने वाले गधों और खच्चरों के नाम फिल्मी सितारों और चर्चित हस्तियों के नाम पर रखना है। व्यापारियों द्वारा गधों की पहचान अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, मिथुन चक्रवर्ती, सलमान खान, और यहां तक कि 'चंकी पांडे' व 'लॉरेंस बिश्नोई' जैसे नामों से कराई जाती है।0
0
Report
सीतामढ़ी के होटल में मानव तस्करी के आरोप, एक नाबालिग सहित तीन मुक्त
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी शहर स्थित एक होटल में देह व्यापार के धंधे का खुलासा हुआ है । एसपी अमित रंजन के निर्देश पर पुलिस की मानव तस्करी निरोध इकाई और स्पेशल क्राइम की टीम ने देहव्यापार की आशंका पर एक होटल में छापेमारी की है। मेहसौल थाना क्षेत्र के शहर स्थित आरती होटल में निरोध इकाई के प्रभारी सुशील कुमार सिंह , स्पेशल क्राइम डीएसपी दया शंकर सिंह और अदिथी के कन्वर्जेंस विशेषज्ञ मुकुंद चौधरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जिसमें एक नाबालिग समेत तीन लड़की को मुक्त कराया गया है साथ ही होटल से दो ग्राहक और होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
दक्षिण टेक्सास में भारी वर्षा से जलभराव, किंग्सविल में सड़कें डूब
Noida, Uttar Pradesh:Heavy downpours have drenched South Texas over the past few days. On Sunday, this driver found themselves navigating a flooded roadway. In Kingsville alone, rainfall totals approached 8 inches.0
0
Report
छठ पूजा से पहले धनबाद के घाटों में सफाई और पानी की व्यवस्था तेज
Dhanbad, Jharkhand:लोक आस्था के महापर्व छठ में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर धनबाद नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर के प्रमुख तालाबों और छठ घाटों की साफ-सफाई से लेकर जरूरी सुविधाओं को दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया है। इसी कड़ी में मेयर संजीव सिंह और नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने निगम की पूरी टीम के साथ शहर के विभिन्न छठ घाटों पम्पू ,बरमसिया,मनइटाँड़ तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और जहां भी कमियां मिलीं, उन्हें जल्द दूर करने का निर्देश दिया। खासकर पंपू तालाब में घटते जलस्तर को देखते हुए मेयर ने छठ पूजा से पहले पर्याप्त पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निगरानी के दौरान मेयर संजीव सिंह और नगर आयुक्त निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ शहर के प्रमुख तालाबों और छठ घाटों पर पहुंचे। इस दौरान टीम ने घाटों की साफ-सफाई, जलस्तर और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। पंपू तालाब पहुंचने पर मेयर ने वहां पानी का जलस्तर कम देखकर चिंता जताई। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व से पहले तालाब में पर्याप्त पानी की व्यवस्था की जाए, ताकि व्रतियों को अर्घ्य देने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो। मेयर ने कहा कि छठ महापर्व को देखते हुए नगर निगम की टीमें लगातार सफाई अभियान में जुटी हैं। घाटों के आसपास जमा कचरा और गंदगी हटाने के साथ-साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है। जिन घाटों पर समस्याएं सामने आ रही हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। नगर निगम प्रशासन का दावा है कि छठ पूजा शुरू होने से पहले शहर के सभी प्रमुख तालाबों और घाटों की साफ-सफाई के साथ जरूरी सुविधाएं बहाल कर दी जाएंगी, ताकि लोक आस्था के इस महापर्व पर छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।0
0
Report
दरभंगा लूटकांड: 62 किलो चांदी समेत 1.39 करोड़ का खुलासा, 5 गिरफ्तार
Darbhanga, Bihar:दरभंगा के सोभन-एकमी रोड पर पश्चिम बंगाल के सर्राफा कारोबारी से हथियार के बल पर हुई करोड़ों की लूट, पुलिस ने पाँच आरोपितों को गिरफ्तार कर 62 किलो 195 ग्राम चांदी के 56 बिस्कुट बरामद किए, बरामद चांदी की कीमत करीब 1 करोड़ 39 लाख रुपये आंकी गई है, वारदात के दौरान कारोबारी के ड्राइवर को मारी गई थी गोली, रामबाग के कुशल रेस्टोरेंट में लूट की साजिश, भाजपा पार्टी के युवा नेता नगर महामंत्री विशाल महासेठ उर्फ निक्की की संल्प्तता भी लुट की साजिश रचने में आया सामने हुआ गिरफ्तार, 5 लाख 94 हजार रुपये नकद, मोबाइल और वाहन भी जब्त, लूटकांड में कुल 12 लोगों को किया गया नामजद, अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी।0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरनगर में दो पक्षों पथराव के बीच शादी की दावत को लेकर विवाद, 3 घायल
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर में 2 पक्षो में जमकर पथराव, दोनो पक्षो में छतों पर जमकर हुआ पथराव, शादी की दावत को लेकर हुआ था विवाद, पथराव के चलते 3 व्यक्ति गभीरं घायल, थाने से 1 आरोपी को छोड़ने के बाद हुआ पथराव, पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुटी, मंसूरपुर थाना क्षेत्र के नरा गांव का मामला।0
0
Report
मैनपुरी की भिड़ंत: एक मौत, पांच घायल — बाइक सवार हादसे का अस्पताल में इलाज जारी
Mainpuri, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - मैनपुरी 2 बाइक आमने सामने की भिड़ंत में 1 की मौत, 5 घायल नीमकरोरी बाबा के दर्शन कर बापस लौट रहे थे बाइक सवार पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में कराया भर्ती 19 वर्षीय मृतक कृष्णा के शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी बेवर थाना क्षेत्र के फर्रुखाबाद मार्ग की घटना0
0
Report
Capri के पास दो जल-तुफान: क्या इनसे संकेत मिलता है?
Noida, Uttar Pradesh:Before scientific understanding, what must people have thought. It’s a sign? A warning? Incredible twin waterspouts off the Italian Island of Capri.0
0
Report
Advertisement
मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक से सोने की चोरी: आरोपी गिरफ्तार, 17 लाख के जेवरात बरामद
Vidisha, Madhya Pradesh:मणप्पुरम गोल्ड लोन देने वाले बैंक से एक हितग्राही का सोना चोरी हुआ. सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया. 17 लाख रुपए का सोना बरामद हुआ. विदिशा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोल्ड लोन देने वाली मण्णापुरम बैंक में एक हितग्राही के सोने के 17 लाख रुपए कीमती जेवर चोरी की घटना सामने आई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की; कुछ ही समय में पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया. एडिशनल एसपी मोनिका तिवारी ने बताया कि सिविल लाइन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से चोर की पहचान की जो इस बैंक में काम करता था; आरोपी राजेश साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 17 लाख रुपए कीमती सोने के जेवरात जप्त किए गए.0
0
Report
मनोर में जमीन विवाद से हत्या, ट्रैक्टर हमला; एसपी ने जांच के निर्देश
Vidisha, Madhya Pradesh:ग्यारसपुर थाना क्षेत्र के मनोरा में जमीन विवाद पर एक युवक की मारपीट कर हुई हत्या. ट्रैक्टर से कुचलना का भी किया गया प्रयास. मेडिकल कॉलेज में कराया पीएम. एसपी में मामले की जांच की दिया आदेश. इस घटना के बारे में ग्राम मनोरा में परिवार के लोगों के बीच जमीन विवाद के कारण नीलेश रघुवंशी खेत पर काम कर रहे थे; सूरज रघुवंशी Hari Singh Raghuvanshi रिश्तेदार बताये जाते हैं, जिन्होंने ट्रैक्टर लाया और नीलेश के साथ मारपीट की. ट्रैक्टर चढ़ाने के दौरान ट्रैक्टर फंस गया और लौटते वक्त उनके ताऊजी खेलन सिंह पर ट्रैक्टर चढ़कर घायल कर दिया. घायल नीलेश को मेडिकल कॉलेज विदिशा लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर पीएम कराया गया. पुलिस कप्तान ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं.0
0
Report
जालौन में रिश्वत लेते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल: 500 रूपए की रिश्वत पकड़ी गई
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में रिश्वत लेते पुलिसकर्मी का वीडियो आया सामने, चरित्र प्रमाण पत्र बनाने के एवज में 500 रुपये की रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुआ सिपाही, थाने में तैनात सिपाही उपेंद्र कुमार का 500 रूपए रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, अनुज कुमार के नाम से चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए किया गया था आवेदन, रिश्वत के रूप में 500 रुपये लेते हुए सिपाही का वीडियो कैमरे में हुआ कैद, थाने के अंदर रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, जालौन के नदीगांव थाने का मामला।0
0
Report
Advertisement
