गुरसरांय में 1001 बहनों से राखी बंधवाएंगे पूर्व विधायक गरौठा दीप नारायण सिंह यादव
Garautha, Uttar Pradesh:पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन उत्सव 2024 को गुरसरांय के पटेल गार्डन में 21 अगस्त को भव्यता से मनाया जाएगा। इस अवसर पर 1001 बहनों के साथ हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की जाएगी। हजारों की संख्या में बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए इस आयोजन में शामिल होंगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
