icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

माना थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के विवाद में महिला पर जलाने की कोशिश

Begun, Rajasthan:रायपुर के माना थाना क्षेत्र से महिला को जिंदा जलाने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है. माना बस्ती से बरौंदा जाने वाले कनेक्टिंग रोड पर ATC के पीछे गेट नंबर-5 के पास अंधेरे में एक महिला पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे जलाने की कोशिश की गई.. वारदात के बाद महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.. पुलिस ने महिला की पहचान राजकुमारी साहू, निवासी मोखला, थाना आरंग के रूप में की है. पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान भी सामने आ गई है.. प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद का बताया जा रहा है.. हालांकि, हमले की असल वजह क्या थी और वारदात में आरोपी की भूमिका कितनी है, इसे लेकर माना थाना पुलिस जांच में जुटी है..
0
0
Report

ग्वालियर में नशे में पिता-पुत्र ने स्कूल बस रोककर बच्चों के साथ गुंडागर्दी की, गिरफ्तार

Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर में स्कूली वाहन भी अब अपराधियों के रडार पर आ गए हैं। पड़ाव थाना क्षेत्र में नशे में धुत पिता-पुत्र ने स्कूली बच्चों से भरी बस को रोककर जमकर गुंडागर्दी की। बस का कांच तोड़ दिया और बच्चों को धमकाया। पुलिस ने दोनों पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। वीओ- दअरसल घटना शनिवार सुबह करीब 8 बजे की है। एएमआई शिशु मंदिर स्कूल की 17 सीटर बस 15 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बस चालक शेरसिंह राजावत ने बताया कि आरपी कॉलोनी में रघुवीर सिंह तोमर के मकान के सामने पिता-पुत्र नशे में धुत होकर सड़क पर आ गए। हॉर्न बजाने पर दोनों भड़क गए और बस के सामने आकर उसे रोक लिया। आरोपियों ने पत्थर मारकर बस का साइड ग्लास तोड़ दिया। बस में बैठे बच्चों से अभद्रता की और धमकाते हुए कहा कि पढ़कर क्या करोगे। सरेआम गुंडागर्दी से बच्चे सहम गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची। लेकिन आरोपी पुलिसकर्मियों पर भी आस्तीन तानने लगे और काबू में नहीं आए और फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर कल रात दोनों पिता पुत्र को धर दबोच लिया। आरोपियों की पहचान रघुवीर सिंह तोमर और उसके बेटे भारत के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है। बाइट- शैलेंद्र भार्गव -प्रभारी, पड़ाव थाना ग्वालियर
0
0
Report
Advertisement

अरुणावती नदी में डूबे दम्पति: पत्नी की मौत, पति अभी लापता

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-खेत गए दंपति नदी के तेज बहाव में बहे,पत्नी का शव बरामद पति की तलाश जारी वरला थाना क्षेत्र के बलवाड़ी निवासी दंपति खेत से घर लौटने के दौरान अरूणावती नदी के तेज बहाव में बह गए सुबह घटनास्थल से करीब 5 से 6 किलोमीटर दूर बालवाड़ी की नई पुलिया के पास पत्नी का शव बरामद हुआ है वहीं पति की तलाश जारी है जानकारी के अनुसार बलवाड़ी निवासी किसान किशोर सोनवने अपनी पत्नी कोमल सोनवने के साथ रविवार सुबह करीब 11 बजे 6 किलोमीटर दूर भूरी किराड़ फलिया अपने खेत में उड़द तोड़ने के लिए गए थे देर शाम तक पति-पत्नी जब घर नहीं लोटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की खेत में जानकारी मिली कि दोनों खेत से घर के लिए निकल गए थे इसके बाद नदी में आसपास तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला देर शाम को ही वरला थाना पुलिस को इसकी सूचना दी करीब 10 से 20 किलोमीटर के दायरे में तलाश करने के बाद भी कोई पता नहीं चला और आज सुबह करीब 6 किलोमीटर दूर बलवाड़ी की अरूणावती नदी के नए पुल के पास पत्नी कोमल का शव बरामद हुआ है वही पति किशोर अभी भी लापता है जिसकी तलाश की जा रही है सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे हैं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए वरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है आशंका जताई जा रही है की पानी के तेज बहाव के बीच नदी पार करने के दौरान दोनों बह गए फिलहाल लापता पति की तलाश की जा रही है
0
0
Report

महराजगंज में विधायक निधि नाम पर कमीशन मांगने के आरोप, वरिष्ठ सहायक विरुद्ध मुकदमा

Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले में विधायक निधि से जुड़े कार्यों में अधिकारियों के नाम पर कथित रूप से कमीशन मांगने के आरोप सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर një एक वीडियो वायरल होने के बाद विकास भवन में तैनात वरिष्ठ सहायक अर्जुन कुमार गौतम के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो में आरोपी कर्मचारी विधायक निधि से स्वीकृत एक कार्य के एवज में अधिकारियों के नाम लेकर कथित तौर पर रिश्वत की मांग करते हुए दिख रहा था। मामला विभागीय अधिकारियों के संज्ञान में आते ही हड़कंप मच गया और प्रशासनिक स्तर पर इसे बेहद गंभीरता से लिया गया। विभागीय साख पर लगे इस दाग को देखते हुए परियोजना निदेशक रामदरस चौधरी ने मामले की त्वरित जांच और कार्रवाई के लिए सदर कोतवाली पुलिस को writen तहरीर सौंपी। तहरीर में स्पष्ट किया गया कि सार्वजनिक रूप से वायरल हो रहे इस लेन-देन के वीडियो से आम जनता के बीच भारी भ्रम, असंतोष और आक्रोश का माहौल बन रहा है और ऐसे आचरण से शासन-प्रशासन की छवि और विश्वसनीयता धूमिल हो रही है, जिससे राज्य सरकार की शून्य-भ्रष्टाचार नीति पर सवाल उठते हैं। प्रशासनिक शिकायत के मद्देनजर सदर कोतवाली पुलिस ने वरिष्ठ सहायक अर्जुन कुमार गौतम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अब वायरल वीडियो क्लिप की प्रामाणिकता की जांच कर रही है और इस पूरे मामले से जुड़े अन्य तकनीकी व भौतिक साक्ष्यों को जुटाने में लगी है। सदर कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने पुष्टि की कि परियोजना निदेशक की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच के दौरान जो भी नए तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कठोर कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

राहुल गांधी के दौरे पर मुख्यमंत्री के तंज से सियासत गर्म

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राहुल गांधी के दौरे को लेकर सीएम के तंज पर गरमाई सियासत भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा राहुल गांधी इंदौर में झूठ की गूंज कार्यक्रम करने आ रहे हैं... वह जब मध्य प्रदेश आएंगे तो उनको विकास की गूंज दिखाई देगी क्योंकि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में कई विकास कार्य हो रहे हैं उनको यहां आकर उनके पूर्व के किए गए वादों को लेकर के जनता से माफी मांगनी चाहिए.... उनकी झूठ की गूंज नहीं चलेगी.... कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा सीएम तंज युवाओं पर कस रहे हैं.... छात्रों पर और बेरोजगारों पर कस रहे हैं.... राहुल गांधी मध्य प्रदेश आएंगे और छात्रों के साथ संवाद करेंगे... आज का युवा राहुल गांधी के साथ है कांग्रेस के साथ है....
0
0
Report

घनसाली में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग से क्षेत्रीय विकास की उम्मीद जगी

New Tehri, Uttarakhand:टिहरी जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर अब घनसालीवासियों ने भी घनसाली के पोखाल में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग की है,घनसाली के लोगो का कहना है कि नई टिहरी और नरेंद्र नगर में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर जो आपसी खींचतान चल रही है उससे मेडिकल कॉलेज निर्माण अधर में लटक जाएगा,घनसाली के पोखाल में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर भूमि भी पर्याप्त है और पो केंद्र बिंदु है टिहरी का,आपदा की दृष्टि और सीमांत क्षेत्र होने के चलते भी घनसाली विधानसभा पिछड़ेपन का शिकार बनी है और अगर मेडिकल कॉलेज घनसाली विधानसभा में बनाया जाता है तो इससे क्षेत्र के विकास के साथ ही आसपास के क्षेत्रों और यहां तक रुद्रप्रयाग,उत्तरकाशी के लोगो को भी इसका लाभ मिलेगा।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report
Advertisement

पाकुड़ में गणेश उत्सव का भव्य आयोजन: 28वें वर्ष में भव्य पंडाल और उद्घाटन

Pakur, Jharkhand:पाकुड जिले भर में गणेश पूजा की धूम देखी जा रही है... धूमधाम से लोग गणेश पूजा मना रहे है... कई जगह भव्य पंडाल, आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गई है... सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा पंडालों में देखी जा रही... शहर के सार्वजनिक गणेश पूजा समिति रेलवे मैदान इस वर्ष 28वा वर्ष मना रहा है... श्रद्धालु सुबह से ही पूजा अर्चना में जुटे है... भक्तों के द्वारा श्रद्धांजलि दी जा रही है... समिति की ओर से इस वर्ष भव्य कार्यक्रम भी आयोजित की जा रही है... पूजा को लेकर की सपूर्ण रेलवे मैदान, पूजा स्थल और स्टेशन रोड को भगवा झंडे से सजाया गया है... समिति के संस्थापक हिसाबी राय ने बताया कि गणपति महोत्सत में बिहार - झारखण्ड और पश्चिम बंगाल से आये कलाकारों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित की जाएगी... समिति की ओर से इस वर्ष कई तरह के भव्य कार्यक्रम आयोजित की जा रही है... इस तर्ष रेलवे मैदान में गणपति महोत्सव का आयोजन आज आगामी 17 सितंबर तक किया जाएगा... आज सुबह गणपति प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा ,पुष्पांजलि एवं आरती का आयोजन किया गया... साथ ही बच्चों का सास्कृतिक कार्यक्रम डांडिया व मटका फोड़ प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा... वही इस महोत्सव का उद्घाटन पाकुड डीसी मेघा भारद्वाज और एसपी अनु दीप सिंह संयुक्त रूप से करेंगे... साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा...
0
0
Report

कटिहार के खोरवा में पति की हत्या, शव कब्रिस्तान में दफन; वायरल वीडियो से खुलासा

Katihar, Bihar:वायरल वीडियो -- कटिहार के खोरवा गांव में एक व्यक्ति की हत्या कर कब्रिस्तान में शव को कर दिया दफन ज़ी टीवी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है वीडियो वायरल होने पर खुली घटना की परत, मुफस्सिल थाना क्षेत्र का मामला वायरल वीडियो में पत्नी ससुराल वालो के साथ मिलकर पति की कर रही थी हत्या फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में कब्र खोदकर निकाला गया शव कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खोरवा गांव में एक व्यक्ति की हत्या कर शव को कब्रिस्तान में दफन किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आया। रविवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में फॉरेंसिक टीम ने कब्र खोदकर शव बाहर निकाला। मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार कटिहार नगर थाना क्षेत्र के रामपाड़ा मोहल्ले का रहने वाला मो० कमरूल अपनी ससुराल खोरवा गांव में ही रह रहा था। आरोप है कि शुक्रवार की रात उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को घटना के साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से पास स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया गया। घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला के गले में गमछा डालकर खींचते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो के ऑडियो में भी कथित तौर पर कुछ आपत्ताजनक शब्द सुनाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे घटनाक्रम की पुष्टि पुलिस जांच और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जानकारी पुलिस-प्रशासन को मिली। इसके बाद रविवार को कब्रिस्तान में दफन शव को बाहर निकालने की कार्रवाई की गई। फॉरेंसिक टीम की अगुवाई में कब्र खोदी गई और शव को बाहर निकाला गया। टीम ने मौके से साक्ष्य भी एकत्र किए, जिन्हें जांच में शामिल किया जाएगा। मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट सोनू भगत ने बताया कि पुलिस की सूचना पर कार्रवाई करते हुए फॉरेंसिक टीम के साथ कब्रिस्तान से शव को कब्र खोदकर बाहर निकाला गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों کا पता चलेगा। घटना में किसकी भूमिका रही और हत्या के पीछे क्या कारण था, इसकी भी जांच की जा रही है। बाइट -- सोनू भगत, मजिस्ट्रेट -- विजुअल -- रिपोर्ट - रंजन कुमार, कटिहार
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top