284001
झांसी के नगर आयुक्त से मुलाकात कर पूर्व मंत्री प्रदीप जैन ने हो रहे विकासकार्यों पर की चर्चा
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के नगर आयुक्त से मुलाकात कर कांग्रेस पार्टी पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने शहर में हो रहे विकासकार्यों में हो रहे घोटालों के विषय में वार्ता की एवं भ्रष्ट ठेकेदारों पर कड़ी कार्यवाही करने के लिए कहा। इसके उपरांत शहर में अवैध पार्किंग, शिक्मी किराएदारों से अवैध किराया शुक्ल वसूलने, सीपरी बाज़ार में फलों के ठेलों को हटाने जाने आदि विभिन्न विषयों पर चर्चा की और उचित कार्यवाही करने का निवेदन किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बच्चे खेल रहे हैं
Noida, Uttar Pradesh:Children Playing0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं: कृपया सत्यापित सामग्री दें
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
नामली फोरलेन दुर्घटना के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन, 1 करोड़ मुआवजे की मांग
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के नामली में सड़क हादसे में घायल 50 वर्षीय मुकेश की इंदौर में इलाज के दौरान मौत के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। शुक्रवार को पूरे दिन ग्रामीणों ने नामली फोरलेन पर प्रदर्शन किया और देर रात तक धरना जारी रखा। प्रदर्शनकारी मृतक परिवार को 1 करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। ग्रामीणों का आक्रोश इतना बढ़ गया कि वे फोरलेन पर ही दाह संस्कार करने की मांग पर डटे हुए हैं। प्रशासन लगातार समझाइश में जुटा है, लेकिन अब शनिवार सुबह शव गांव पहुंचने के बाद माहौल और गरमाने के आसार हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।0
0
Report
Advertisement
Girly Problems: कोई समाचार उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
कलेक्टर कवर्धा ने टॉपर रिया के घर पहुंचकर दी बधाई, जमकर खुशी
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा कलेक्टर ने टॉपर रिया के घर पहुंचकर दी बधाई, परिवार में खुशी की लहर छग.माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं परीक्षा में पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करने वाली रिया केसरवानी को बधाई देने कबीरधाम जिले के कलेक्टर स्वयं उनके घर पहुंचे। कलेक्टर के अचानक घर पहुंचने से रिया और उनके परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान कलेक्टर ने रिया से आत्मीय बातचीत की और उनकी मेहनत व लगन की सराहना की। उन्होंने रिया को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उच्च शिक्षा में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कलेक्टर ने कहा कि रिया की सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी रिया से प्रेरणा लेने की बात कही। कलेक्टर के इस सम्मान से रिया और उनके परिवार ने आभार व्यक्त किया और आगे भी इसी तरह मेहनत जारी रखने का संकल्प लिया।0
0
Report
नौगांव में पिता ने बच्चों को आग लगाने का प्रयास; पड़ोसियों ने बचाई जान
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के नौगांव में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. घटना छतरपुर रोड स्थित धर्म कांटा के पास तिवारी मोहल्ले में आज शाम एक पिता ने अपने ही मासूम बच्चों को जलाने का प्रयास किया. समय रहते पड़ोसियों की सतर्कता से दोनों बच्चों की जान बच गई. फिलहाल दोनों का इलाज नौगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है. टीकमगढ़ जिले के थाना पलेरा निवासी राघवेंद्र तिवारी अपनी पत्नी व बच्चों के साथ छतरपुर रोड स्थित किराए के मकान में रह रहा था, जबकि नौगांव में अपना मकान बनवा रहा था. आज उसकी पत्नी सुबह से ही तिवारी मोहल्ले में अपने मायके गई हुई थी. इसी दौरान शाम को राघवेंद्र तिवारी दोनों बच्चों—आठ वर्षीय जय तिवारी और पांच वर्षीय बेटी हर्षा मणि तिवारी—को किराए के मकान में ले गया. बताया जा रहा है कि जब पत्नी ने शाम को पति को फोन कर बच्चों के बारे में पूछा, तो फोन पर बच्चों के रोने और चीखने की आवाज सुनाई दी. इसी बीच आसपास के लोगों ने मकान से धुआं उठता देखा और तुरंत मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला. अंदर दोनों बच्चे घबराए हुए हालत में मिले. लोगों ने तत्काल आग पर काबू पाया और बच्चों को बाहर निकालकर सुरक्षित किया. दोनों बच्चों को तुरंत नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. घटना के बाद बच्चे इतने सहमे हुए हैं कि वे ठीक से बोल भी नहीं पा रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता राघवेंद्र तिवारी को हिरासत में लेकर थाने ले गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है.0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरनगर में नाबालिग के साथ रिश्तेदारों के रेप से हड़कंप, पिता-चाचा गिरफ्तार
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:DATE - 01.05.2026 पिता और चाचा बने हैवान ( नाबालिक भतीजी को पहले चाचा ने बनाया अपनी हवस का शिकार,फिर पिता से की शिकायत तो पिता भी बन बैठा हैवान और अपनी ही बेटी को बनाया अपनी हवस का शिकार,नाबालिक ने किसी तरह अपनी मामी को घटना की जानकारी देकर पुलिस को करी मामले की शिकायत,पुलिस ने पिता और चाचा को गिरफ्तार कर पहुँचाया सलाखों के पीछे। ) एंकर - उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामना आई है। जहाँ पहले एक चाचा ने अपनी नाबालिक बेटी को हवस का शिकार बनाया तो वहीं इसकी शिकायत पीड़िता द्वारा जब अपने पिता को की गई तो ये कलयुगी पिता भी हैवान बन बैठा। जिसके चलते इस कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी के साथ बलात्कार कर रिश्तों को शर्मसार कर दिया। दरसअल नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक 14 वर्षीय नाबालिक किशोरी ने 30 अप्रैल को अपने पिता फरमान और चाचा आसिफ पर कई महीना तक बलात्कार करने का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर पुलिस ने उस दौरान तुरंत पिता और चाचा के विरुद्ध बीएनएस की धारा 65(1),115(2),351(3) और 5/6 पोक्सो अधिनियम मैं मुकदमा दर्ज कर तुरंत कलयुगी पिता और चाचा को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित किशोरी की मां कुछ साल पहले आरोपी पिता की हरकतों से परेशान होकर उन्हें छोड़कर चली गई थी। जिसके चलते एक दिन मौका पाकर पीड़िता के चाचा आसिफ ने पहले उसके साथ घिनोना काम किया और फिर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए 4 महीनों तक लगातार पीड़िता के साथ बलात्कार करता रहा। जिसके बाद परेशान होकर किसी तरह पीड़ित किशोरी ने जब अपने पिता को चाचा की करतूत बताई तो इस कलयुगी पिता ने भी एक दिन अपनी इस बेटी के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला। जिसके बाद किसी तरह पीड़ित किशोरी ने शामली निवासी अपनी मामी से संपर्क किया और अपने पिता और चाचा की सारी करतूत बताई। जिस पर पीड़ित किशोरी ने अपने मामी के साथ कोतवाली पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई थी। बरहाल इस मामले में एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर के सामने एक बच्ची आई। जिसकी उम्र 14 साल थी। उसने आरोप लगाया। उसके पिता और उसके चाचा ने कुछ महीनों के अंतराल में रिपीटेडली उसके साथ रेप किया। दुष्कर्म किया सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा तुरंत मुकदमा दर्ज किया गया। बीएनएस और पोक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में और पिता और चाचा को गिरफ्तार किया गया। बच्ची के बयान लिए जा रहे हैं। और साथ ही आगे की करवाही की जा रही हैं। अभी तक जितना पता चला है। जांच के आधार पर वह उसका सगा बाप था। बाइट - सिद्धार्थ के मिश्रा ( एएसपी - मुजफ्फरनगर )0
0
Report
रायबरेली: चलती कार में आग, कार सवारों ने कूदकर बचाई अपनी जान
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली: चलती कार में आग, कार सवारों ने कूदकर बचाई अपनी जान, कुछ मिनट में ही धूं धूं कर जली पूरी कार, मिल एरिया थाना क्षेत्र के सारस होटल के पास स्थित ओवरब्रिज की घटना0
0
Report
कन्नौज एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीन कुशवाहा की मौत
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज ब्रेकिंग लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, इनोवा कार खम्बे से टकराई, हादसे मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीन कुशवाहा की लखनऊ अपोलो अस्पताल में मौत, कांग्रेसी नेता की साली, कार चालक की हालत नाजुक. हादसे मे 4 लोग हुये थे घायल. घायल अवस्था मे कांग्रेसी नेता व उनकी साली को लखनऊ के अपोलो अस्पताल मे कराया गया था भर्ती। कन्नौज कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पुस्पेंद्र पांडे ने दी जानकारी। घटना तालग्राम थाना इलाके की। मृतक प्रवीण बिहार सीएम के बताए जा रहे करीबी。0
0
Report
Advertisement
गुड्डी आदिवासी को अध्यक्ष नियुक्त; सत्येंद्र भूषण बने MP लघु उद्योग निगम अध्यक्ष
Bhopal, Madhya Pradesh:गुड्डी आदिवासी को राज्य स्तरीय सहरिया विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया सत्येंद्र भूषण बने मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष0
0
Report
आदिकैलाश के कपाट खुले: 2026 यात्रा का भव्य शुभारंभ
Noida, Uttar Pradesh:बुद्ध पूर्णिमा पर आदिकैलाश के कपाट खुले, 2026 यात्रा का शुभारम्भ पावन बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ स्थित पवित्र आदिकैलाश धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कपाट उद्घाटन के साथ ही वर्ष 2026 की आदिकैलाश एवं ॐ पर्वत दर्शन यात्रा का भव्य शुभारम्भ हो गया। उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित आदिकैलाश में आज सुबह पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार मंदिर के कपाट खोले गए। शिव- पार्वती मंदिर के पुजारी गोपाल सिंह कुटियाल, वीरेंद्र सिंह कुटियाल एवं रमेश कुटियाल ने प्रातः लगभग 10:30 बजे विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं विश्व कल्याण की कामना की। कपाट खुलते ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों ने हिंदी एवं रं भाषा में भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर आध्यात्मिक वातावरण को और भी दिव्य बना दिया। इस दौरान लगभग 100 किलोग्राम फूलों से मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया, जिसने पूरे आयोजन को भव्यता प्रदान की। कपाट उद्घाटन के साथ ही 2026 की आदिकैलाश यात्रा एवं ॐ पर्वत दर्शन यात्रा का विधिवत शुभारम्भ हो गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस, आईटीबीपी, ग्रेफ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मौसम भी पूरी तरह अनुकूल रहा, जिससे करीब 250 से अधिक यात्रियों एवं स्थानीय ग्रामीणों को आदिकैलाश पर्वत के स्पष्ट और दिव्य दर्शन प्राप्त हुए। जिला प्रशासन ने यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। यात्रा मार्गों की स्थिति सुधारने के साथ-साथ आवास, चिकित्सा, संचार एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें और बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सावधानियां बरतें। धार्मिक आस्था के साथ-साथ यह यात्रा सीमांत क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में भी अहम भूमिका निभाएगी।0
0
Report
मऊचंदपुर वृहद गौ संरक्षण केंद्र का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में मिली खामियां
Bareilly, Uttar Pradesh:आंवला। विकास खंड रामनगर स्थित वृहद गौ संरक्षण केंद्र मऊचंदपुर का आंवला एसडीएम विदुषी सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों से गौवंश के लिए भूसा, खल एवं पेयजल की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण में पाया गया कि गौवंश के खान-पान की व्यवस्था संतोषजनक नहीं थी और कई पशुओं के पेट खाली मिले। साथ ही केंद्र पर अन्य व्यवस्थाएं भी ठीक नहीं पाई गईं। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि गौवंश को समय पर भूसा, खल एवं पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाए, ताकि उनकी देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि गौ संरक्षण केंद्र में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं और पशुओं के स्वास्थ्य व खान-पान का विशेष ध्यान रखा जाए।0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार घाट पर महिला के कुत्ते को गंगा में नहलाने से उठा विवाद
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार के एक घाट पर उस वक्त विवाद की स्थिति बन गई, जब एक महिला अपने पालतू कुत्ते को गंगा में नहलाने लगी। बताया जा रहा है कि सर्वानंद घाट पर यह घटना हुई, जहां मौजूद श्रद्धालुओं ने इस पर आपत्ति जताई और महिला से ऐसा न करने को कहा। इस दौरान मौके पर बहस की स्थिति बन गई और माहौल कुछ देर के लिए गरमा गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विरोध होने पर महिला ने नाराजगी जताई, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख उसके साथ मौजूद परिजनों ने उसे समझाकर वहां से हटाया। इसके बाद महिला कुत्ते को लेकर घाट से चली गई और मामला वहीं शांत हो गया।घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिस पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं और धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने की बात कर रहे हैं। हालांकि इस घटना के समय और तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।0
0
Report
राजस्थान हाईकोर्ट के वकीलों ने स्वैच्छिक कार्य बहिष्कार का एलान किया; रिपोर्ट की मांग
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट से जुड़े वकीलों के संगठनों ने न्यायिक कार्यप्रणाली से जुड़े मुद्दों को लेकर कल शनिवार को स्वैच्छिक कार्य बहिष्कार किया जाएगा। राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन, जोधपुर, राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन, जोधपुर और राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, जयपुर की संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया कि हाईकोर्ट द्वारा 20 दिसंबर 2025 को जारी अधिसूचना के तहत हर माह के दूसरे शनिवार को कार्य दिवस घोषित किया गया था, जिसका वकील लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। इस संबंध में मुख्य न्यायाधीश से भी मुलाकात कर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। वकीलों का कहना है कि इस मुद्दे पर गठित कमेटी की रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक नहीं की गई, जिससे अधिवक्ताओं में असंतोष बढ़ रहा है। उनका आरोप है कि लंबित मामलों के निस्तारण के नाम पर कार्य दिवस बढ़ाने का दबाव डाला जा रहा है, जबकि यह व्यवस्था स्वैच्छिक होनी चाहिए। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक अधिसूचना पर पुनर्विचार नहीं किया जाता और कमेटी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं होती, तब तक विरोध जारी रहेगा。0
0
Report
जोधपुर NDPS अदालत ने 8 ग्राम स्मेक बरामदगी के मामले में भंवरलाल को एक वर्ष की सजा दी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। एनडीपीएस न्यायालय जोधपुर के विशिष्ट न्यायाधीश मधुसूदन मिश्रा ने 13 साल पुराने अवैध मादक पदार्थ स्मेक बरामदगी के मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी भंवरलाल पुत्र हीराराम निवासी काकेलाव पुलिस थाना डांगियावास जोधपुर को 1 वर्ष का कारावास और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। 1 माह का कठोर कारावास भुगतने का दण्डादेश पारित किया। विशिष्ठ लोक अभियोजक मनोहर लाल पालीवाल ने बताया कि दिनांक 24/01/2013 पुलिस थाना डांगियावास के तत्कालीन थानाधिकारी सत्यनारायण मय जाब्ता गश्त करते हुए बिरडावास रोड पहुंचे। सामने आरोपी भंवरलाल पैदल आता दिखाई दिया तथा पुलिस गाड़ी को देखकर वापस मुड़कर भागने लगा। जिसे दस्तयाब कर जमा तलाशी ली गई तो उसकी पेंट की जेब में प्लास्टिक की थैली में रखी दो अखबार की पुडियो में अवैध स्मेक बरामद हुई। जिसे कब्जा पुलिस लिया जाकर वजन करने पर 8 ग्राम हुआ बाद बरामदगी संबंधी कार्रवाई मौके पर कर बरामद माल को माल खाना लाकर जमा करवाया व रिपोर्ट दर्ज की गई। दौराने अनुसंधान आरोपी को गिरफ्तार किया तथा बाद अनुसंधान आरोपी के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया। न्यायालय से वर्तमान में अवैध मादक पदार्थों के मामलों में उतरोत्तर वृद्धि होने, अवैध मादक पदार्थों के अपराध गंभीर किस्म की प्रकृति के अपराध होने और उसका समाज में प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की वजह से आरोपी को कठोर से कठोरतम सजा देने की मांग की, जबकि आरोपी की ओर से नरमी बरतने का आग्रह किया। एनडीपीएस अदालत ने अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत कुल 09 गवाह, 21 दस्तावेजी साक्ष्य और 03 आर्टिकल के आधार पर अभियुक्त भंवरलाल को दोषी ठहराते हुए उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 8 ग्राम स्मेक बरामदगी को देखते हुए 1 वर्ष का कारावास व 10 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई।0
0
Report
Advertisement
