284204
पूर्व भाजपा विधायक प्रागीलाल अहिरवार ने मऊरानीपुर नगर पालिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा
Mauranipur, Uttar Pradesh:झांसी के मऊरानीपुर नगर पालिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ पूर्व भाजपा विधायक प्रागीलाल अहिरवार ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सैकड़ों समर्थकों के साथ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के साथ कई कार्यकर्ता और ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खंडवा में तुलसी सिलावट ने 2027-28 तक 100 लाख हेक्टेयर सिंचाई का लक्ष्य बताया
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट का बड़ा बयान...2027-28 तक MP में सिंचाई का रकबा 100 लाख हेक्टेयर का लक्ष्य...कांग्रेस पर साधा निशाना मध्यप्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ाने को लेकर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री ने कहा कि वर्ष 2003 से पहले प्रदेश में महज 7 लाख हेक्टेयर जमीन पर सिंचाई की सुविधा थी, जो भाजपा सरकार के कार्यकाल में बढ़कर 54 लाख हेक्टेयर हो गई है। अब सरकार का लक्ष्य वर्ष 2027-28 तक 100 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचित करने का है। मंत्री तुलसी सिलावट आज खंडवा प्रवास पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने खंडवा-बुरहानपुर संगठन की बैठक में हिस्सा लिया। मध्यप्रदेश में सिंचाई क्षमता का लगातार विस्तार हुआ है। वर्ष 2003 से पहले जहां केवल 7 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित होती تھی, वहीं भाजपा सरकार के प्रयासों से यह आंकड़ा बढ़कर 54 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है। सरकार अब इसे और आगे ले जाने की तैयारी में है। वर्ष 2027-28 तक 100 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।0
0
Report
छठ पर्व के दौरान रेलवे ने यात्रियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की
Darbhanga, Bihar:एंकर-एंकर... छठ पर्व पर यात्रियों की भारी भीड़ को लेकर रेलवे ने व्यापक व्यवस्था की है। स्टेशन परिसर में ठहराव के लिए टेंट लगाए गए हैं वहीं पीने के लिए पानी, शौचालय सहित सुरक्षा के व्यापक व्यवस्था किए गए हैं। वहीं ट्रेनों में यात्रियों को चढ़ाने के लिए आरपीएफ को भी मौजूद किया गया है। इसी का निरीक्षण करने के लिए आज पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग दरभंगा स्टेशन पहुंचे जहां उन्होंने तमाम व्यवस्थाओं की मुआयना किया। इस बाबत महाप्रबंधक ने कहा की छठ पर्व चल रहा है। हमारे यहां काफी यात्री का मूवमेंट होता है। लोग काफी संख्या में घर जाते हैं, उनको कोई दिक़त नहीं हो, इसी का निरीक्षण कर रहे हैं। यात्रियों के लिए जगह-जगह पर टेंट लगाए जा रहे हैं। साथ ही शौचालय पानी सहित उन्हें गाड़ियों में चढ़ने के लिए पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल भी लगाया जा रहे हैं। स्टेशनों पर अधिकारीयोर को भी लगाए गए हैं जो यात्रियों की सुविधा के लिए तैनात रहेंगे। वहीं रेलवे की तरफ से स्पेशल गाड़ियों का भी व्यवस्था की गई है।0
0
Report
जींद में विकास गति तेज, 2027 से पहले समृद्धि नहर से पानी पहुंचेगा
Jhanj Kalan, Haryana:जींद में विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्डा ने अधिकारियों की अहम बैठक ली। बैठक में सभी विभागों के कामकाज की समीक्षा करते हुए पुराने लंबित कार्यों, नई स्वीकृतियों, मुख्यमंत्री घोषणाओं, अधूरे प्रोजेक्ट और जनता की शिकायतों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद जी मीडिया संवाददाता गुलशन चावला से खास बातचीत करते हुए डिप्टी स्पीकर ने कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने जींद में पेयजल संकट के समाधान को लेकर बड़ा भरोसा दिलाया और कहा कि वर्ष 2027 के गर्म summers के मौसम से पहले समृद्धि नहर का पानी जींद तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं स्मृति ईरानी सहित कई वरिष्ठ नेताओं के प्रस्तावित संगठनात्मक दौरे और कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों पर भी उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया। देखिए जी मीडिया की यह खास रिपोर्ट।0
0
Report
Advertisement
छठ पूजा के लिए रेलवे ने 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, 15 ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे
Bikaner, Rajasthan:छठ पूजा पर रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी सौगात 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का किया जा रहा संचालन बीकानेर मंडल की 15 ट्रेनों में बढ़ाए गए अतिरिक्त डिब्बे बीकानेर रेलवे स्टेशन पर 500 यात्रियों की क्षमता वाला होल्डिंग एरिया तैयार भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर, हेल्प डेस्क और कर्मचारियों की तैनाती छठ पूजा के अवसर पर ट्रेनों में बढ़ती यात्र्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने व्यापक इंतजाम किए हैं यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने के लिए स्पेशल ट्रेनों के संचालन से लेकर अतिरिक्त कोच लगाने और स्टेशनों पर सुविधाएं बढ़ाने तक कई कदम उठाए गए हैं बीकानेर मंडल ने भी त्योहार के दौरान भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष तैयारी की है छठ पूजा के मौके पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इसके साथ ही बीकानेर मंडल की 15 ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे लगाए गए हैं रेलवे का कहना है कि यात्रियों की संख्या और जरूरत को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों की संख्या आगे भी बढ़ाई जा सकती है बीकानेर रेलवे स्टेशन पर करीब 500 यात्रियों की क्षमता वाला होल्डिंग एरिया तैयार किया गया है, ताकि भीड़ को व्यवस्थित किया जा सके प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर, हेल्प डेस्क और रेल कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है यात्रियों को टिकट लेने में आसानी हो, इसके लिए डिजिटल भुगतान, एटीवीएम मशीन और रेलवन ऐप की सुविधा उपलब्ध कराई गई है वहीं सीसीटीवी कैमरों और वार रूम के जरिए 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है रेल मदद पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों का भी त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। स्टेशनों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की लगातार घोषणाएं की जा रही हैं, ताकि यात्रियों को जरूरी जानकारी समय पर मिल सके। डीआरएम गौरव गोविल ने बताया कि रेलवे का प्रयास है कि त्योहार के दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलें और भीड़ के बावजूद उनका सफर सुगम और सुरक्षित रहे। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा में सहयोग दें।0
0
Report
उदयपुर में कार स्टंटबाजी: गुजराती पर्यटक हिरासत में, पुलिस ने कार्रवाई शुरू की
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर से खबर, चलती कार में स्टंटबाजी करना गुजराती पर्यटकों को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई सुखेर थाना पुलिस, स्टंटबाज पर्यटकों को गुजरात से किया गया डिटेन, डिटेन कर पुलिस स्टंटबाजो को लेकर आई उदयपुर, हाथ जोड़ कर माफी मांगते नजर आए स्टंटबाज, पुलिस कर रही मोटर वाहन अधिनयम में कार्रवाई,0
0
Report
अलवर बल्लाना: बुलडोजर से 7-10 बीघा सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
Alwar, Rajasthan:अलवर के बल्लाना में यूआईटी की बड़ी कार्रवाई, 7 से 10 बीघा बेशकीमती जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त बुलडोजर चलाकर हटाए अवैध कब्जे, नोटिस के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर न्यास प्रशासन ने की कार्रवाई अतिक्रमणकारियों को पहले दिए गए थे नोटिस अलवर। अलवर नगर विकास न्यास ने सरकारी और न्यास की खातेदारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम बल्लाना में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। न्यास सचिव के निर्देशन में शुक्रवार को पहुंची टीम ने बुलडोजर की मदद से अवैध कब्जों को हटाते हुए करीब 7 से 10 बीघा बेशकीमती भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 19 से अधिक खसरा नंबरों की जमीन पर था अतिक्रमण न्यास प्रशासन के अनुसार ग्राम बल्लाना के विभिन्न खसरा नंबरों 341, 343, 344, 345, 346, 347, 351, 355, 356, 357, 361, 364, 365, 372, 373, 374, 376, 377 और 378 सहित अन्य खसरा नंबरों की भूमि नगर विकास न्यास की खातेदारी में दर्ज है। इन जमीनों पर किए गए अवैध कब्जों को चिह्नित करने के बाद न्यास प्रशासन ने संबंधित पक्षों को 21 और 28 अक्टूबर को विधिवत नोटिस जारी किए थे। 15 दिन से अधिक का समय देने के बाद भी नहीं हटाए कब्जे न्यास प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित लोगों को 15 दिन से अधिक का समय दिया गया था। इसके बावजूद निर्धारित अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाए गए। इसके बाद शुक्रवार को न्यास की टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की सहायता से अवैध निर्माण और कब्जों को हटाने की कार्रवाई की। न्यास की जमीन पर कब्जा करने वालों को सख्त चेतावनी नगर विकास न्यास प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी और न्यास की खातेदारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा। बल्लाना में हुई इस कार्रवाई के बाद अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया है।0
0
Report
Advertisement
बीकाणा मुद्रा महोत्सव: सिक्कों के बीच विदेशी कलेक्टर्स भी पहुंचे
Bikaner, Rajasthan:तीन दिवसीय बीकाणा मुद्रा महोत्सव का भव्य आगाज. दुर्लभ और ऐतिहासिक सिक्कों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र. मुगलकाल और रियासतकाल के सिक्कों से रूबरू हो रहे लोग. देश के 50 शहरों से 100 से अधिक मुद्रा संग्रहकर्ता पहुंचे बीकानेर. पुराने सिक्कों और नोटों के नाम पर होने वाली ऑनलाइन ठगी को लेकर भी किया जाएगा जागरूक. बीकानेर में इतिहास और विरासत के शौकीनों के लिए खास आयोजन शुरू हुआ है शहर में तीन दिवसीय बीकाणा मुद्रा महोत्सव का आगाज हो गया है यहां देशभर से पहुंचे मुद्रा संग्रहकर्ता अपने दुर्लभ संग्रह के साथ शामिल हुए हैं प्रदर्शनी में मुगलकाल से लेकर रियासतकाल के ऐतिहासिक सिक्के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. बीकानेर में तीन दिवसीय बीकाणा मुद्रा महोत्सव की शुरुआत संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा और जिला कलेक्टर निशांत जैन ने उद्घाटन कर की इस मौके पर महापौर अनिल कल्ला और भाजपा शहर जिलाध्यक्ष छाजेड़ भी मौजूद रहे. महोत्सव में देश के करीब 50 शहरों से 100 से अधिक मुद्रा संग्रहकर्ता पहुंचे हैं प्रदर्शनी में मुगलकाल और रियासतकाल के दुर्लभ सिक्कों के साथ ऐतिहासिक करेंसी को प्रदर्शित किया जा रहा है हर सिक्का अपने दौर की कहानी और इतिहास को समेटे हुए है. इस आयोजन का उद्देश्य केवल मुद्रा संग्रह के शौकीनों को एक मंच पर लाना नहीं, बल्कि आमजन और नई पीढ़ी को देश की ऐतिहासिक धरोहर से रूबरू कराना भी है. यहां आने वाले लोगों को पुराने सिक्कों और नोटों के इतिहास, उनकी पहचान और संग्रह से जुड़ी खास जानकारियां मिलेंगी. महोत्सव में एक अहम पहल ऑनलाइन ठगी के प्रति जागरूकता की भी है. पुराने सिक्कों और नोटों को ऊंची कीमत पर खरीदने-बेचने का लालच देकर होने वाली धोखाधड़ी से लोगों को सावधान किया जाएगा. बीकाणा मुद्रा महोत्सव में इस बार देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी मुद्रा संग्रहकर्ता अपने अनूठे और दुर्लभ संग्रह के साथ पहुंचे हैं. अलग-अलग देशों, अलग-अलग दौर और अलग-अलग सभ्यताओं की मुद्राएं यहां एक ही छत के नीचे देखने को मिल रही हैं. किसी सिक्के पर किसी दौर के शासक की छाप है, तो किसी पर उस समय की संस्कृति, कला और ऐतिहासिक घटनाओं की झलक दिखाई देती है. यहां प्रदर्शित हर मुद्रा अपने आप में इतिहास का एक दस्तावेज है. पुराने सिक्के बताते हैं कि समय के साथ शासन व्यवस्था कैसे बदली, राज्यों की सीमाएं कैसे बदलीं और व्यापार से लेकर सामाजिक जीवन तक में किस तरह परिवर्तन आया. भारत की प्राचीन और रियासतकालीन मुद्राओं के साथ दुनिया के अलग-अलग देशों की करेंसी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. मुद्रा संग्रहकर्ताओं के लिए यह महोत्सव केवल अपने संग्रह को प्रदर्शित करने का मंच नहीं, बल्कि एक-दूसरे के अनुभव और जानकारी साझा करने का अवसर भी है. वहीं इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों और विद्यार्थियों के लिए यह किसी खुली ऐतिहासिक पाठशाला से कम नहीं है. यहां किताबों में पढ़े जाने वाले इतिहास को सिक्कों और नोटों के जरिए करीब से देखने और समझने का मौका मिल रहा है. खास बात यह है कि एक छोटी-सी मुद्रा अपने भीतर किसी देश की पहचान, उसकी अर्थव्यवस्था, कला, संस्कृति और उस दौर की राजनीतिक परिस्थितियों की कहानी समेटे हुए है. यही वजह है कि बीकाणा मुद्रा महोत्सव में सिक्कों की खनक के साथ इतिहास के कई अनसुने अध्याय भी सामने आ रहे हैं. तीन दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में सिक्कों और करेंसी की दुनिया से जुड़ी कई खास जानकारियां सामने आएंगी इतिहास, विरासत और संग्रह का यह अनूठा संगम बीकानेर के लोगों को अतीत की अनमोल धरोहर से जोड़ने का प्रयास है. बाईट - फ़िरोज़ (गुजरात से आए संग्रहणकर्ता). बाईट - किशन राज सोनी ( राजस्थान से संग्रहणकर्ता).0
0
Report
आगरा में दलित सम्मेलन से पहले भाजपा ने दलितों को साधने के लिए बड़ा कार्यक्रम किया
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग सपा के दलित सम्मेलन से पहले भाजपा का भंते सम्मेलन कार्यक्रम आगरा के कालिंदी विहार में दलित समाज के भांतों का सम्मेलन जाटव समाज के आराध्य भगवान बुद्ध के निर्माणाधीन धर्मस्थल पर आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम जाटव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने महासभा के लोगों के साथ की थी मुख्यमंत्री से मुलाकात कालिंदी विहार में भगवान बुद्ध और उनके शिष्यों के साथ धर्मस्थल बनाने की मांग की थी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रस्ताव को मंजूरी दे 10 करोड़ किए थे सेंशन उसी बुद्ध धर्मस्थल पर जाटव महासभ के पदाधिकारियों को भंते होंगे सम्मानित सपा के दलित सम्मेलन से पहले भाजपा भी दलितों को अपने पक्ष में करने को जुटी 15 नवंबर को आगरा के जीईसी मैदान में सपा मुखिया अखिलेश यादव दलित सम्मेलन को संबोधित करने आ रहे आगरा सपा के दलित सम्मेलन से पहले भाजपा ने दलित समाज को सम्मान देने के लिए आयोजित कर रही आयोजन0
0
Report
उत्तराखण्ड प्रवासी सम्मेलन: प्रवासियों ने विकास में भागीदारी बढ़ाने पर ज़ोर दिया
Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड में एकदिवसीय प्रवासी सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें बड़े पैमाने पर देश विदेश में रह रहे उत्तराखण्डी प्रवासियों ने शिरकत की। इस एक दिवसीय सम्मेलन में दो सेशन किए गए: पहला सेशन उत्तराखण्डी प्रवासियों का उत्तराखण्ड के विकास में भागीदारी, जबकि दूसरा सेशन उत्तराखण्ड में युवाओं की भागीदारी थीम पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्र में काम कर रहे उत्तराखण्ड प्रवासियों ने उत्तराखण्ड से जुड़ाव का नाता बताया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्डी प्रवासियों से अपील की है कि उत्तराखण्ड आज विकास की रफ्तार तेजी से पकड़ रहा है और हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है जिसमें उत्तराखण्ड प्रवासियों और युवाओं की बड़ी भागीदारी है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में उत्तराखण्ड का बजट 1 लाख 19 हजार करोड़ पहुंच गया है, जबकि राज्य के गठन के दौरान सन 2000 में बजट केवल 4000 करोड़ था। उन्होंने कहा कि साढ़े तीन लाख लखपति दीदीयों को भी उत्तराखण्ड सरकार में प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने प्रवासियों से कहा कि अपने पैतृक गांव में पुश्तैनी मकान को जरूर आबाद करें, उन्होंने अपनी जन्मस्थली में अपने मां के नाम से होम स्टे बनाया है।0
0
Report
Advertisement
विकास कार्यों की शिकायत पर रंजिश का आरोप, एक ही प्रधान पक्ष पर धमकी देने और घर में आग लगाने के गंभीर
Unnao, Uttar Pradesh:ख़बर उन्नाव से है जहां बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के पिड़ना गांव में ग्राम प्रधान के खिलाफ विकास कार्यों में कथित धांधली की शिकायत करने वाले दो ग्रामीणों ने अलग-अलग घटनाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक ग्रामीण ने घर में घुसकर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और असलहा लहराने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे ग्रामीण ने रंजिश के चलते घर में आग लगाकर जान से मारने की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया है। दोनों मामलों में पीड़ितों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। बता दे कि पहले मामले में गांव निवासी अमरेन्द्र प्रताप सिंह का आरोप है कि उन्होंने ग्राम प्रधान के खिलाफ विकास कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत उच्च अधिकारियों से की थी। इसी बात को लेकर 11 नवंबर की शाम कुछ लोग उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए असलहा लहराने का आरोप लगाया गया है। वहीं दूसरे मामले में बृजनन्दन सिंह ने शिकायती पत्र में बताया कि 10 नवंबर की रात करीब 12 बजे वह घर में सो रहे थे। इसी दौरान उनके घर में आग लग गई। पीड़ित का आरोप है कि ग्राम प्रधान पक्ष के लोगों ने रंजिश के चलते उन्हें जान से मारने की नीयत से आग लगाई। आग से वह किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकले, लेकिन घर और उसमें रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। दोनों पीड़ितों ने स्थानीय थाने में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। अब जिलाधिकारी से दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच कराकर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं आग से हुए नुकसान के लिए पीड़ित ने आर्थिक मुआवजे की भी गुहार लगाई है।0
0
Report
जयपाल व्यस्त के पलटवार के बाद सपा सांसद के बयान पर सनातन धर्म बहस
Moradabad, Uttar Pradesh:सपा सांसद एस. पी. सिंह पटेल के दुर्गा पूजा और कावड़ यात्रा ढोंग कहने से भड़के बीजेपी के सीनियर एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त का बड़ा पलटवार, एस. पी. सिंह पटेल को ऐसे बयानों से बचना चाहिए, उनके ये बयान घोर आपत्तिजनक है, दुर्गा पूजा और कावड़ यात्रा लाखो करोड़ो हिन्दुओ की आस्था का विषय, जिस राजनीतिक दल मे वो है उस दल ने भी कभी इन पर्व, सनातन धर्म और सनातन धर्म के किसी भी त्यौहार की चिंता नहीं की, उन्होंने सदैव उपेक्षा की या आयोजको का उत्पीड़न किया, ये अपने बयान से अपने वरिष्ठ लीडर को मैसेज देना चाहते है.... की मे भी इस प्रतियोगिता मे पीछे नहीं हूं, वो उनका जता रहे है की सनातन की आलोचना करने मे भी मे कदम से कदम मिला कर तैयार खड़ा हूं।0
0
Report
कोटा मेडिकल कॉलेज ट्रॉमा वार्ड के पास बाथरूम में भ्रूण मिला, जांच जारी
Kota, Rajasthan:Kota मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में मिल्यो भ्रूण, ट्रॉमा वार्ड के पास गली का बाथरूम में मिल्यो भ्रूण, 2 महीने को बताया जा रहा भ्रूण, भ्रूण बाथरुम में कैसे पहुंचा? क्या कारण रहा? गर्भपात या कोई ओर मामलों, मोर्चरी पर रखा भ्रूण, CCTV फुटेज अन्य पहलुओं पर जांच जारी, पुलिस मामला की जांच में जुटी,0
0
Report
Advertisement
उदयपुर में मंशापूर्ण महादेव व्रत का सामूहिक उद्यापन, भक्तों की भीड़ और भोग आकर्षण
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में आज बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मंशापूर्ण माहादेव के व्रत का उद्यापन किया गया। इस मौके पर कई स्थानों पर सामुहिक उद्यापन का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तो ने भाग लिया। कुछ ऐसा ही नजारा लकड़वास स्थित मटून माइंस में भी देखने को मिला। जहा गंगेश्वर महादेव मंदिर में मंशापूर्ण महादेव व्रत का सामूहिक उद्यापन किया गया।उद्यापन के अवसर पर महादेव को करीब साढ़े चार क्विंटल चूरमे का भोग अर्पित किया गया। इस दौरान विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई और महादेव से सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।0
0
Report
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी: किसानों को 13,839 रुपये बोनस का लाभ
Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत होने जा रही है। धान खरीदी को लेकर शासन और जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार धान खरीदी के साथ किसानों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा भी की गई है। कृषक उन्नति योजना के तहत सरकार किसानों को प्रति एकड़ 13 हजार 839 रुपये बोनस देगी। खास बात यह है कि किसान अपने पंजीकृत रकबे के अनुसार 21 क्विंटल या उससे कम धान की बिक्री करता है, तब भी उसे निर्धारित बोनस का लाभ मिलेगा। सरकार के इस फैसले से खासकर छोटे और सीमांत किसानों को बड़ी राहत मिलने पर उनके चेहरों पर खुशी नजर आई स्थानीय जिला केंद्रीय सहकारी बैंक में किसानों ने बैंक के अध्यक्ष के साथ एक दूसरे को मिठाईया खिला कर खुशी जाहिर की राजनांदगांव जिले में भी धान खरीदी को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। जिला खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी के मुताबिक जिले के सभी 122 धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए खरीदी केंद्रों में आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। वहीं, धान खरीदी के दौरान अवैध परिवहन और कोचियों के जरिए धान खपाने की कोशिशों पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती भी बढ़ा दी है। जिले की सीमाओं पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं, जहां एआई कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है, ताकि दूसरे राज्यों से अवैध धान की आवक और बिचौलियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष 71 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ऐसे में प्रशासन के सामने खरीदी व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के साथ-साथ अवैध धान की आवक रोकने की भी बड़ी चुनौती रहेगी। कुल मिलाकर, 15 नवंबर से शुरू होने जा रही धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह है। वहीं, बोनस की घोषणा ने किसानों की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं। अब देखना होगा कि खरीदी के दौरान प्रशासन की तैयारियां कितनी कारगर साबित होती हैं और किसानों को इसका कितना लाभ मिल पाता है।0
0
Report
मारवाड़ जंक्शन के पास टिकिट एजेंट ने यात्री की पिटाई, अस्पताल में इलाज शुरू
Pali, Rajasthan:रोडवेज बस में सवारिया बिठाने को लेकर टिकिट एजेंट और एक यात्री में विवाद, टिकिट एजेंट ने की एक यात्री के साथ बेरहमी से मारपीट, बस में अत्यधिक भीड़ के बावजूद टिकिट एजेंट द्वारा सवारियाँ बिठाने की लेकर हुआ विवाद, मारवाड़ जंक्शन के रोडवेज बस स्टेशन निकट की घटना, मारपीट में बस में सवार निंबाहेड़ा निवासी यात्री कन्हैयालाल हुआ घायल, सूचना से मारवाड़ थाना पुलिस पहुंची मौके पर, पुलिस ने घायल यात्री का मारवाड़ अस्पताल में कराया उपचार, पीड़ित यात्री ने पुलिस थाने में टिकट एजेंट के खिलाफ दी रिपोर्ट, पुलिस जुटी मामले की जांच में।0
0
Report
Advertisement
