284001
दैनिक क्रियाओ की भांति ही यातायात नियमों का पालन भी करें - प्रगति शर्मा
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के कैंट स्थित लाल कुर्ती में 416 एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के बौद्धिक सत्र में यातायात जागरूकता पर सेमिनार आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि यातायात निरीक्षक उमाकांत ओझा थे। कार्यक्रम का संयोजन ट्रैफिक वार्डन कुमारी प्रगति शर्मा ने किया। उन्होंने एनसीसी के सीनियर और जूनियर कैडेट्स को यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी और कहा कि नियमों का पालन करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। कैडेट्स को अपने साथ-साथ दूसरों को भी यातायात नियमों का पालन करवाना चाहिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दुर्ग डायल-112 की त्वरित कार्रवाई से बची कई जानें, SSP ने 9 कर्मचारियों को किया सम्मानित Durg Dial-
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग डायल-112 स्टाफ की तत्परता से सड़क दुर्घटनाओं और आत्महत्या प्रयासों में कई लोगों की जान बची। 27 मई से 11 जून के बीच फुंडा, मर्रा, मोहन नगर, डिमर व सुपेला में टीम ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया व आत्मघाती कदम रोककर समझाइश दी। कर्तव्यनिष्ठा व संवेदनशीलता के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 9 आरक्षकों व चालकों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दुर्ग पुलिस ने आपात स्थिति में डायल-112 पर तत्काल सूचना देने की अपील की।0
0
Report
मोदी सरकार के 12 साल लार बाजार में भाजपा नेता ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
Deoria, Uttar Pradesh:"मोदी सरकार के 12 साल: लार बाजार में उतरे भाजपा नेता रणविजय कुमार, समर्थकों के साथ गिनाईं उपलब्धियां" देवरिया के लार बाजार में उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया, जब मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा नेता रणविजय कुमार अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सड़कों पर उतरे। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता के बीच पहुंचाया। बाजार में भ्रमण के दौरान समर्थकों ने सरकार के पक्ष में नारे लगाए और लोगों को विभिन्न विकास कार्यों, गरीब कल्याण योजनाओं, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा नेता रणविजय कुमार ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई ऊंचाइयों को छुआ है, जबकि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून व्यवस्था, बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों में अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचा है और इसी उपलब्धि को लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार के कार्यों को बता रहे हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिससे लार बाजार का माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंगा नजर आया।0
0
Report
बस्तर के ठेकेदारों के खिलाफ बड़ा एक्शन: 8 नोटिस, पंजीकरण रद्द
Jagdalpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जगदलपुर बस्तर में सड़कों और पुलों के निर्माण की धीमी गति से नाराज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, 8 ठेकदारों को कारण बताओ नोटिस, 2 ठेकेदारों के पंजीयन किए गए निरस्त, दो अन्य ठेकेदारों पर भी हो सकती है कार्रवाई, पिछले हफ्ते बस्तर संभाग के 4 दिवसीय दौरे में पहुंचे थे उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग के मंत्री अरुण साव, कोंडागांव में पुलों का निर्माण कर रहे ठेकेदार मेसर्स गुप्ता कन्सट्रक्शन कंपनी एवं कांकेर में उच्च स्तरीय पुल ठेकेदार निर्भय राम साहू का पंजीयन दो वर्षों के लिए निरस्त किया गया।0
0
Report
Advertisement
कवर्धा: विद्युत सामग्री चोरी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा। दसरंगपुर चौकी पुलिस ने विद्युत सामग्री चोरी के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी शैलेन्द्र वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरडीएसएस योजना के तहत ग्राम कोसमंदा में विद्युत कार्य के लिए जारी केबल, कंडक्टर और अन्य सामग्री को चोरी कर बेचा जा रहा है। जांच के दौरान पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की, जिसमें मुख्य आरोपी सोनु तिवारी और उसके साथियों ने चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोपीयों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आयशर ट्रक क्रमांक यूपी-14 आरटी-6618, एक्सयूवी कार क्रमांक यूपी-46 वी-4143 तथा लगभग 2470 किलोग्राम विद्युत सामग्री जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों में सोनु तिवारी, दिनेश शर्मा, अभिषेक बघेल, ददनु तिवारी और घनश्याम आजाद शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले की विवेचना अभी जारी है तथा पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।0
0
Report
एसीबी ने बूंदी में VDO मुकेश बैरवा को रिश्वत के साथ पकड़ लिया
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी, 15 जून। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को बूंदी में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत गरड़दा के सचिव एवं वीडीओ मुकेश बैरवा को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी ने बिल पास करने की एवज में रिश्वत की मांग की थी। एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए नैनवा रोड स्थित आरोपी के आवास से उसे दबोच लिया। इसके बाद टीम आरोपी को पूछताछ एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए कोतवाली होते हुए एसीबी कार्यालय लेकर पहुंची। बताया जा रहा है कि मुकेश बैरवा ग्राम पंचायत गरड़दा में VDO के पद पर कार्यरत है। एसीबी टीम मामले से जुड़े दस्तावेजों की जांच और पूछताछ में जुटी हुई है। मामले में विस्तृत खुलासा एसीबी द्वारा जल्द किए जाने की संभावना है।0
0
Report
बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल: NH 30 जाम, डीजल-खाद-बीज की तात्कालिक मांग
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में किसानों के मुद्दे पर एक बार फिर कांग्रेस ने हल्ला बोलते हुए जमकर प्रदर्शन किया, भानपुरी में कांग्रेस नेताओं के साथ ही स्थानीय किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 30 को जाम कर दिया, इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की, कांग्रेसियों ने इस दौरान डीजल की किल्लत दिखाने के लिए प्रदर्शन में अपने साथ टैक्टर लेकर पहुंचे, हालांकि पुलिस ने NH खुलवाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की कोशिश नाकाफी साबित हुई ,अधिकारियों को ज्ञापन देने के बाद ही कांग्रेसी NH से हटे, कांग्रेस ने धान बुआई सीजन के दौरान खाद बीज और डीजल की उपलब्धता को सुनिश्चित करने की मांग राज्य सरकार से की है।0
0
Report
Advertisement
ओवैसी के बयान पर मुस्लिम जमात के नेता बोले- नफरत फैलाना सपना नहीं
Bareilly, Uttar Pradesh:बहराइच में ओवैसी के बयान पर आल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शाहबुद्दीन ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ओवैसी देश मे नफरत फैलाना चाहते है जिसको कभी भी पूरा नही हो सकता है, मौलाना ने कहा कि इससे पहले की सपा सरकार में ओवैसी प्रदेश में आने से डरते थे लेकिन अब वो मुस्लिम राजनीति के भामाशाह बनने की बात कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि ओवैसी के कभी भी मंसूबे कभी भी पूरे नही होंगे, बाइट मौलाना शाहबुद्दीन बरेलवी, अध्यक्ष, आल इंडिया मुस्लिम जमात0
0
Report
जयपुर में अवैध गैस भंडारण-कालाबाज़ारी पर संयुक्त छापा; 78 सिलेंडर, रिफ़लिंग उपकरण पकड़े
Jaipur, Rajasthan:जयपुरअवैध गैस भंडारण और कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई। जिला प्रशासन के "ऑपरेशन प्रवर्तन" के तहत एक्शन。 चार अलग अलग सतर्कता दलों की संयुक्त कार्रवाई。 गोनेर रोड और इंदिरा गांधी नगर क्षेत्र में छापेमारी अवैध रिफलिंग और गैस सिलेंडर भंडारण का खुलासा。 कुल 78 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त。 7 इलेक्ट्रॉनिक मोटर, इलेक्ट्रॉनिक कांटे और रिफलिंग उपकरण बरामद。 5 लोगों के खिलाफ कार्रवाई, FIR दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू。 खोनागोरियान थाना पुलिस के साथ संयुक्त अभियान बजरंग विहार,राजीव नगर और गोनेर रोड पर कार्रवाई。 अवैध रिफलिंग से जुड़े कई ठिकानों का भंडाफोड़。 DSO प्रियव्रत सिंह चारण के नेतृत्व में कार्रवाई。 जिला कलक्टर संदेश नायक के निर्देशन में चला अभियान。 अवैध गैस कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी。 संदिग्ध गैस रिफलिंग और कालाबाजारी की सूचना देने की अपील。0
0
Report
रामावारी पावर canal में महिला शव बरामद, दो डूबे की आशंका, SDRF खोज जारी
Aram Pora, Ganderbal, Ganderbal, June 15: A female body has been recovered from the power canal near Ramawari, Gund, during the ongoing search and rescue operation launched after two persons were suspected to have drowned. Officials said rescue teams successfully retrieved the body of the woman, while efforts are continuing to locate the missing male. SDRF teams from Gund and Ganderbal, along with other agencies, are conducting an extensive search operation in the canal and adjoining areas. The operation was launched earlier on Monday after reports emerged that two individuals had allegedly drowned in the power canal at Gund-21. The identity of the deceased woman is yet to be officially confirmed. Search efforts for the missing male are ongoing. Further updates are awaited.0
0
Report
Advertisement
जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर को थप्पड़, हंगामा से परिसर गूंज उठा
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर, राजस्थान कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर को मारा थप्पड़ शहीद स्मारक पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन पार्टी फाउंडर अभिजीत दिपके सभा स्थल पर पहुंचे सभा स्थल में प्रवेश के दौरान हुआ हंगामा एक अज्ञात युवक ने अभिजीत दिपके को थप्पड़ मारा थप्पड़ मारने के बाद युवक मौके से फरार घटना के बाद कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई अभिजीत दिपके ने लोगों से शांति बनाए रखने को कहा पुलिस मामले की जांच और युवक की तलाश में जुटी0
0
Report
बिजली कंपनी और भाजपा नेता विवाद में बार ने निष्पक्ष जाँच की मांग की
Bikaner, Rajasthan:बिजली कंपनी और भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया के बीच चल रहे विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है इस मामले में अब बीकानेर का वकील समुदाय भी भगवान सिंह मेड़तिया के समर्थन में उतर आया है बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। बार एसोसिएशन अध्यक्ष अजय पुरोहित की अगुवाई में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा जहां उन्होंने एसपी को ज्ञापन सौंपकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वकीलों का कहना है कि अघोषित बिजली कटौती से अस्पतालों, न्यायालयों और आम नागरिकों का कामकाज प्रभावित हो रहा है अधिवक्ताओं ने कहा कि जो लोग जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाते हैं और आमजन की समस्याओं की आवाज बनते हैं उन्हें दबाने का प्रयास किया जा रहा है उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध की आवाज को पुलिस की मदद से दबाने की कोशिश की जा रही है बार एसोसिएशन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग प्रशासन से की।0
0
Report
निम्बाहेड़ा के टेंट गोदाम की आग सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर गई; जनहानि नहीं
Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा शहर के काबरा टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग ने एक बार फिर टेंट व्यवसाय में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर कर दिया है। रिहायशी इलाके के बीच बने इस तीन मंजिला गोदाम में बड़ी मात्रा में टेंट कपड़े, प्लास्टिक कुर्सियां, फोम, रुई और अन्य ज्वलनशील सामग्री का भंडारण किया गया था। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब इसी गोदाम में पिछले 10 वर्षों में दो बार पहले भी आग लग चुकी थी, तब आखिर सुरक्षा और भंडारण व्यवस्था को लेकर क्या सबक लिया गया था। सोमबार सुबह लगी आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम के भीतर बड़ी मात्रा में रखी ज्वलनशील सामग्री आग के लिए ईंधन साबित हुई। टेंट के कपड़े, प्लास्टिक सामान, रुई और फोम के गद्दों ने आग को तेजी से फैलाया, जिसके चलते दमकल कर्मियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। आग की लपटें और धुएं का गुबार इतना अधिक था कि आसपास की मकानों तक इसका असर दिखाई दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि समय पर राहत कार्य शुरू नहीं होता तो नुकसान और भी बड़ा हो सकता था। इस पूरे मामले में सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। वर्ष 2016 में भी इसी काबरा टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग चुकी थी, जिसमें करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था। बाद में भी आग की घटना सामने आई और अब तीसरी बार गोदाम आग की चपेट में आया है। लगातार घटनाओं के बावजूद बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री को आबादी क्षेत्र के बीच संग्रहित किया जाता रहा। यही कारण रहा कि आग लगते ही हालात बेकाबू होते चले गए। अब यह घटना टेंट व्यवसाय से जुड़े सुरक्षा प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा उपायों और ज्वलनशील सामग्री के भंडारण को लेकर गंभीर बहस का विषय बन गई है। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि इस तरह के व्यवसायों में सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं देने की कीमत कभी भी भारी पड़ सकती है। राहत की बात यह रही कि इस भीषण आग में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लगातार तीसरी बार आग की घटना ने यह जरूर साबित कर दिया कि ज्वलनशील सामग्री के भंडारण और सुरक्षा उपायों को लेकर गंभीरता दिखाना समय की मांग है। काबरा टेंट हाउस में लगी यह आग सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि टेंट व्यवसाय से जुड़े सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर भी बड़ा सवालिया निशान छोड़ गई है। अब देखना होगा कि भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी में मतदाता सूची मामले: वोट कटे के आरोप, DM ने जांच शुरू की
Mainpuri, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - मैनपुरी मैनपुरी से पंचायत मतदाता सूची से जुड़ी बड़ी खबर कई मतदाताओं के वोट काटने का आरोप नाराज ग्रामीणों का DM कार्यालय पर किया प्रदर्शन ग्रामीणों ने BLO पर लगाए गंभीर आरोप 200-250 लोगों के वोट काटने का आरोप मतदाता सूची में जल्द सुधार की रखी गई मांग DM डॉ. इंद्रामणि त्रिपाठी ने मामले में जाँच के दिए आदेश मैनपुरी के ग्राम हुसैनपुर का मामला0
0
Report
डिलीवरी के दौरान रिश्वत मांगने पर लापरवाही से ग्राम प्रधान की मौत: अस्पताल पर सवाल
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के रहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी के दौरान रिश्वत की मांग पूरी नहीं होने पर स्टाफ नर्स द्वारा इलाज में लापरवाही से गांव मलकपुर की मौजूदा ग्राम प्रधान नीलम देवी और अजन्मे बच्चे की मौत से सरकारी सिस्टम पर सवाल खड़ा हो गया है, पूरे मामले में मृतक ग्राम प्रधान के पति ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है अमरोहा जनपद के रहरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी के दौरान गांव मलकपुर की ग्राम प्रधान नीलम देवी और उनके अजन्मे बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के पति मनोज कुमार ने आरोप लगाया कि डिलीवरी के नाम पर स्टाफ नर्स दीपा और ममता ने तीन हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पैसे बाद में देने की बात कहने पर मेडिकल स्टाफ ने लापरवाही बरती और उनकी पत्नी को गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। मनोज कुमार के अनुसार रविवार सुबह करीब 11:30 बजे नीलम देवी और गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ अस्पताल से चले गए और शव को वहीं छोड़ दिया। मृतका अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। पीड़ित परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले में मनोज कुमार प्रधानपति का बयान भी सामने आया है। फिलहाल संबंधित स्वास्थ्य विभाग का पक्ष सामने नहीं आया है।0
0
Report
आजादी के बाद पहली बार प्राचीन मंदिर तक सड़क,ग्राम औंता में विधायक ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- आजादी के बाद पहली बार प्राचीन मंदिर तक सड़क, ग्राम औंता में सदर विधायक ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन प्लेस-जालौन यूपी डेट-15-06-2026 एंकर जालौन में उरई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डकोर विकासखंड के ग्राम औंता में स्थित कई वर्षों पुराने प्राचीन मंदिर तक आजादी के बाद पहली बार सड़क निर्माण होने से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से मंदिर तक सुगम मार्ग की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। इस अवसर पर सदर विधायक उरई गौरीशंकर वर्मा ने पहुंचकर सड़क एवं विकास कार्यों का लोकार्पण किया। बुंदेलखंड विकास निधि (जिलांश) योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत डकोर क्षेत्र के ग्राम औंता में बड़ी माता मंदिर की ओर इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण विधायक गौरीशंकर वर्मा के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। यह निर्माण कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उरई (जालौन) द्वारा कराया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस दौरान विधायक गौरीशंकर वर्मा ने ग्राम औंता में लगभग 3 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया। करीब 2 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह मार्ग गांव की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएगा तथा ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा प्रदान करेगा। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के समग्र विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। बाइट:- गौरीशंकर वर्मा--सदर विधायक, उरई0
0
Report
Advertisement
