284003
झांसी प्रेमनगर थाना में पुलिस झंडा दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम मनाया
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी प्रेमनगर थाना में पुलिस झंडा दिवस पर ध्वजारोहण प्रभारी बोले ध्वज की गरिमा बनाए रखें कर्तव्यों को इमानदारी से निभायें। थाना प्रेमनगर में "पुलिस झंडा दिवस" के अवसर पर पुलिस ध्वज फहराया गया और प्रेरणादायक संदेशों का आदान-प्रदान हुआ। जहां पर थाना प्रभारी ने ध्वजारोहण कर सलामी दी। सभी पुलिस कर्मी एवं महिला कांस्टेबल और पुरुष कांस्टेबल सभी उपस्थित रहे l
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पवन टरबाइन की स्थापना: नई ऊर्जा क्रांति शुरू
Noida, Uttar Pradesh:Wind turbine installation0
0
Report
तलवार-आकार के ड्रोन: नया मॉड्यूल दिखा
Noida, Uttar Pradesh:sword shaped drones0
0
Report
जानवर कैसे प्रतिक्रिया करते हैं? देखें रोचक प्रतिक्रियाएं
Noida, Uttar Pradesh:animals react How animals react0
0
Report
Advertisement
शुतुरमुर्ग अंडा बनाम इमू: क्या फर्क है?
Noida, Uttar Pradesh:ostrich egg vs emu0
0
Report
ई-ट्राइक व्हीलचेयर: नई पहल
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
कला और वाइब्रेशन: नया शोध और प्रस्तुति
Noida, Uttar Pradesh:ART AND VIBRATION0
0
Report
Advertisement
रतलाम के करवाचौथ पर चांद ने सुहागिनों का इंतजार किया पूरा
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में करवाचौथ के दिन सुहागिनों को चांद ने आखिरकार लंबा इंतजार करवा ही दिया... देर रात करीब 10 बजकर 10 मिनट पर आसमान में चांद की पहली झलक दिखाई दी, जिसके बाद महिलाओं के चेहरे खिल उठे। चांद के दीदार के साथ छलनी से जीवनसाथी का चेहरा देखा गया, पूजा-अर्चना हुई और फिर सुहागिनों ने अपना व्रत खोला। देर शाम से ही बादलों के बीच चांद की लुकाछिपी चलती रही और हर नजर आसमान पर टिकी रही। इस बीच रतलाम शहर में करवाचौथ के अलग-अलग रंग भी नजर आएं. कहीं पर्व धूमधाम से मनाया गया, तो कहीं पारंपरिक अंदाज में रंगोली सजाकर करवे रखे गए और विधि-विधान से पूजा हुई। वहीं कुछ जगहों पर करवाचौथ का मॉडर्न अंदाज भी देखने को मिला। चांद के इंतजार के बीच कपल्स ने कैटवॉक किया, नकली चांद पर बैठकर जीवनसाथी के साथ गीत गुनगुनाए और इस खास दिन को यादगार बनाया।0
0
Report
पति की दीर्घायु की कामना कर निर्जला करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिला की छत से गिरकर दर्दनाक मौत
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर - पति की दीर्घायु की कामना कर निर्जला करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिला की छत से गिरकर दर्दनाक मौत सास और ननद के साथ घर की छत पर चढ़कर चांद के दीदार कर व्रत का पारण करने पहुंची थी 30 वर्षीय आरती अचानक संतुलन बिगड़ने से छत से सीधे पक्की सड़क पर गिरी महिला, जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में हुई मौत थाना ललपुरा के रूरीपारा गांव में गुरुवार की देर रात 10 बजे के आसपास हुआ दर्दनाक हादसा.0
0
Report
करवा चौथ प्रसाद के बाद गैस सिलेंडर विस्फोट, किचन जलकर खाक; छह लोग सुरक्षित
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग के मरारपारा में एक बड़ा हादसा टल गया जहाँ करवा चौथ का प्रसाद तैयार करने के बाद महिला जैसे ही किचन से दूसरे कमरे में गई अचानक गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया विस्फोट के बाद लगी भीषण आग से किचन का सारा सामान जलकर खाक हो गया गनीमत रही कि घर में मौजूद सभी 6 सदस्य सुरक्षित बच गए आग जैसी ही लगी तत्काल घर के लोगो ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी लेकिन दमकल के आने से पहले ही आस पास के लोगो ने पानी डालकर आग पर काबू पा लिया वही आग लगने से किचन में रखे सभी बर्तन जलकर स्वाहा हो गए फिलहाल आग लगने की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई है.0
0
Report
Advertisement
मोबाइल लौटाने थाने पहुंचे ऑटो चालक से एक हजार रुपये लेने का आरोप, सिपाही पर उठे सवाल
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:श्यामदेउरवा थाने के सिपाही पर 1500 रुपये मांगने का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, सीओ सदर ने दिए जांच के संकेत परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाने में तैनात सिपाही योगराज सिंह पर मोबाइल लौटाने पहुंचे एक ऑटो चालक से एक हजार रुपये लेने का आरोप लगा है। मामले से जुड़ा करीब 44 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। पीड़ित ऑटो चालक ने आरोप लगाया है कि रुपये नहीं देने पर उसे थाने में बैठाए रखा गया और देर रात एक हजार रुपये देने के बाद घर जाने दिया गया। नगर पंचायत परतावल निवासी ऑटो चालक विकटेस चंद ने वायरल वीडियो में बताया कि वह ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। करीब पांच महीने पहले उन्हें एक मोबाइल फोन मिला था। मोबाइल पर कॉल आने के बाद उन्होंने संबंधित व्यक्ति को फोन लेने के लिए परतावल बुलाया, लेकिन दो-तीन दिन तक कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद उन्होंने मोबाइल में अपना सिम लगाकर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। ऑटो चालक के मुताबिक, बुधवार को श्यामदेउरवा पुलिस ने फोन कर मोबाइल के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने पुलिस को पूरी जानकारी दी। इसके बाद उन्हें मोबाइल लेकर थाने बुलाया गया और मोबाइल जमा कर घर चले जाने की बात कही गई।आरोप है कि थाने पहुंचने पर सिपाही योगराज सिंह ने उनसे 1500 रुपये की मांग की। आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए रुपये देने में असमर्थता जताने पर उन्हें थाने में बैठा लिया गया। विकटेस का कहना है कि देर रात किसी तरह एक हजार रुपये की व्यवस्था कर सिपाही को दिए, जिसके बाद उन्हें घर जाने दिया गया। मामले में सीओ सदर अंकुर गौतम ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित सिपाही के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
भालता कस्बे में मारपीट के बाद व्यापारी प्रदर्शन पर कस्बा बंद
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के भालता कस्बे में गुरुवार शाम को एक व्यक्ति द्वारा व्यापारी से मारपीट के मामले में कस्बे में तनाव का माहौल हो गया। सभी दुकानदार व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर विरोध जताया। व्यापारियों को ग्रामीणों ने समर्थन दिया और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने तक भालता कस्बा बंद रखने की चेतावनी दी है। पीड़ित व्यापारी भेरूलाल गुप्ता ने बताया कि गुरुवार शाम को 7 बजे वो अपनी दुकान पर बैठे थे। उसी दौरान रमेश रुहेला नाम का व्यक्ति वहां पहुंचा और उनकी दुकान में अंदर घुसकर सामान बिखेरकर कर अभद्रता और गाली गलौच करते हुए मारपीट की। आरोपी ने चुनावी रंजिश को लेकर उन्हें धमकी भी दी। जिससे पूरे कस्बे के लोगों में रोष व्याप्त है। ग्रामवासियों और व्यापारियों ने मारपीट के विरोध में दुकानें बंद कर दी। पीड़ित व्यापारी का कहना है कि पुलिस में रिपोर्ट देने के बाद भी अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई। जिसे लेकर व्यापारियों और ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीण और व्यापारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने तक भाजपा कस्बा बंद रखने की भी चेतावनी दी है।0
0
Report
यमुनानगर के उद्योगपति रोशन लाल कंबोज ने करवा चौथ में रीति-रिवाज निभाए
Yamuna Nagar, Haryana:करवा चौथ का पर्व श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर यमुनानगर के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी रोशन लाल कंबोज ने भी अपनी पत्नी के साथ करवा चौथ की रस्म अदा की। करवा चौथ पर्व के दौरान परिवार में धार्मिक आस्था और पारिवारिक प्रेम का सुंदर संगम देखने को मिला。 करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए दिनभर निर्जला व्रत रखा। शाम को विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करने के बाद महिलाओं को चांद निकलने का इंतजार रहा। चंद्रमा के दर्शन होने पर रोशन लाल कंबोज की पत्नी ने परंपरागत तरीके से चांद को अर्घ्य दिया और अपने पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत खोला。 उद्योग जगत में अपनी पहचान रखने वाले रोशन लाल कंबोज सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते हैं। करवा चौथ के अवसर पर उनके परिवार द्वारा निभाई गई पारंपरिक रस्म ने भारतीय संस्कृति और पारिवारिक परंपराओं के महत्व को दर्शाया।0
0
Report
Advertisement
सुल्तानपुर के सारोला में पुरानी रंजिश पर चाकू हमला, घायल कोटा रेफर
Kota, Rajasthan:सुल्तानपुर. क्षेत्र के सारौला गांव में गुरुवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सुल्तानपुर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में कोटा रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सारोला निवासी दीपांशु गोचर पुत्र दयाराम गोचर गुरुवार शाम करीब चार बजे खेत से लौट रहा था। इसी दौरान गांव के चौराहे पर पुरानी रंजिश को लेकर प्रदीप गुर्जर ने कथित तौर पर उसे रोककर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दीपांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल सुल्तानपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर कर दिया। घायल को कोटा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में घायल युवक के दादा चौथमल गुर्जर ने आरोपी प्रदीप गुर्जर के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।0
0
Report
ऑनलाइन शेयर धोखाधड़ी में इंदौर से पांच गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस ने कार्रवाई की
Darogapara, Chhattisgarh:शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर रायगढ़ के डॉक्टर से ₹34.17 लाख की ऑनलाइन ठगी के मामले में रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के इंदौर से तीन युवतियों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में कॉल सेंटर के जरिए साइबर ठगी, म्यूल बैंक खातों और सिम कार्ड के माध्यम से ठगी की रकम का लेनदेन करने से जुड़े अहम तथ्य सामने आए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी से साइबर थाना रायगढ़ में दर्ज दो मामलों का खुलासा हुआ है। साइबर पुलिस की विशेष टीम ने इंदौर में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, सोनकरपारा निवासी डॉ. दिलीप कुमार मिश्रा को शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर 34 लाख 17 हजार 531 रुपये निवेश कराए गए थे। उन्हें व्हाट्सऐप पर पोर्टफोलियो दिखाकर भरोसे में लिया गया, लेकिन रकम निकालने की कोशिश करने पर पैसे वापस नहीं मिले। इसके बाद डॉक्टर ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। दूसरे मामले में रायगढ़ निवासी सूरज शर्मा के बैंक खाते में करीब 2.97 लाख रुपये का संदिग्ध लेनदेन सामने आया। जांच में कथित तौर पर साइबर ठगी की रकम के लेनदेन के लिए बैंक खाते का इस्तेमाल और कमीशन मिलने के तथ्य सामने आए। विवेचना के दौरान मोबाइल नंबरों और बैंकिंग लेनदेन की कड़ियां इंदौर के एक कॉल सेंटर तक पहुंचीं। पुलिस टीम ने पलासिया क्षेत्र में दबिश देकर गायत्री विश्वकर्मा और तनिषा पाटिल को पकड़ा। इसके बाद ज्योति मालवीय और तरुण नागर को गिरफ्तार किया गया। वहीं, सूरज शर्मा को खरसिया में उसके रिश्तेदार के यहां से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में ज्योति मालवीय, तनिषा पाटिल, तरुण नागर, गायत्री कुमारी विश्वकर्मा और सूरज शर्मा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, साइबर ठगी के लिए करीब 140 से 150 सिम कार्ड उपलब्ध कराने की जानकारी भी सामने आई है। आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर बैंक खातों और लेनदेन की जांच की जा रही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों के मुताबिक, दूसरे राज्यों में भी आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बिलासपुर में रिश्वत के आरोप पर पटवारी निलंबित, प्रशासन ने जांच आदेश दिए
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। शासकीय राजस्व कार्य के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने और लेने के मामले में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने पटवारी ऋषिपुरी गोस्वामी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया और समाचार पोर्टलों पर वायरल हुए वीडियो की जांच के बाद जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। तहसीलदार पचपेड़ी द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में पटवारी के खिलाफ लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए गए हैं।जानकारी के अनुसार, ऋषिपुरी गोस्वामी पूर्व में पटवारी हल्का नंबर 14 में पदस्थ थे। वर्तमान में वे तहसील पचपेड़ी के पटवारी हल्का नंबर 05 में कार्यरत थे। वायरल वीडियो के संबंध में तहसीलदार पचपेड़ी ने 28 अक्टूबर 2026 को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था। प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर ने निलंबन का आदेश जारी किया।आदेश में पटवारी के कृत्य को सिविल सेवा आचरण नियमों के विपरीत और गंभीर कदाचरण की श्रेणी में माना गया है। साथ ही, इस मामले को शासन की छवि धूमिल करने वाला बताया गया है।निलंबन अवधि के दौरान पटवारी का मुख्यालय अनुव plung बिभागीय अधिकारी राजस्व, कोटा कार्यालय निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। वहीं, कलेक्टर ने तहसीलदार पचपेड़ी को संबंधित पटवारी के विरुद्ध आरोप पत्र तैयार कर सात दिनों के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
