284001
झांसी में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण,डीआईजी ने शहीदों को नमन किया
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीआईजी श्री कला निधि नैथानी ने रेंज कार्यालय में ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी और शहीदों को नमन करते हुए पुलिस को आजादी को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी समझाई। इस मौके पर 18 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया और सभी पुलिसकर्मी समारोह में मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शिवाजी पार्क में CJP प्रदर्शन पर हंगामा, पुलिस ने एफआईआर दर्ज
Mumbai, Maharashtra:मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क मैदान में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित CJP के प्रदर्शन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस से अनुमति मांगे जाने के बावजूद अनुमति नहीं मिलने और इसके बाद भी प्रदर्शन आयोजित किए जाने के आरोप में शिवाजी पार्क पुलिस ने CJP से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने सीजेपी नेता अभिजीत दिपके समेत कुछ लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है, जबकि प्रदर्शन में मौजूद भीड़ के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, CJP की ओर से शिवाजी पार्क में प्रदर्शन आयोजित करने के लिए पुलिस से अनुमति मांगी गई थी। हालांकि, शिवाजी पार्क में कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व निर्देशों का हवाला देते हुए पुलिस की ओर से अनुमति नहीं दी गई। इसके बावजूद प्रदर्शन आयोजित किया गया। पुलिस का आरोप है कि बिना अनुमति के बड़ी संख्या में लोगों को एकत्र कर प्रदर्शन किया गया, जिसके बाद संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग शिवाजी पार्क पहुंचे। इसके चलते आसपास के इलाकों में ट्रैफिक और लोगों की आवाजाही प्रभावित होने की शिकायतें सामने आईं। स्थानीय लोगों की ओर से शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी गई। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि प्रदर्शन की वजह से उन्हें अपने घरों तक पहुंचने में परेशानी हुई और सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। इस मामले में फैजान अंसारी नाम के एक व्यक्ति की ओर से अभिजीत दिपके के खिलाफ अलग शिकायत दिए जाने की भी जानकारी सामने आई है। शिकायत में अभिजीत दिपके पर देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े होने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। हालांकि, ये शिकायत में लगाए गए आरोप हैं और इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। CJP के इसी प्रदर्शन के दौरान एक 75 वर्षीय व्यक्ति, जिनकी पहचान पिल्लई के तौर पर बताई जा रही है, की हार्ट अटैक के बाद मौत होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, इसी दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद प्रदर्शन में शामिल लोगों के लिए मेडिकल और इमरजेंसी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। सवाल यह है कि जब बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल होने वाले थे, तो आयोजकों की ओर से मौके पर प्राथमिक चिकित्सा या किसी तरह की आपातकालीन व्यवस्था की गई थी या नहीं। हालांकि, चूंकि पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी, इसलिए प्रशासन की जिम्मेदारी को लेकर भी अलग कानूनी सवाल खड़े होते हैं। दूसरी तरफ, प्रदर्शन आयोजित करने वाले आयोजकों की ओर से प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए गए थे, यह भी जांच का विषय है। इस पूरे मामले में अभिजीत दिपके और आयोजकों की भूमिका को लेकर पुलिस की जांच महत्वपूर्ण होगी। प्रदर्शन में शामिल एक लड़की ने शरजील इमाम और उमर खालिद का जिक्र करते हुए उन्हें बेहद पढ़ा-लिखा और बौद्धिक व्यक्ति बताया और आरोप लगाया कि सरकार की ओर से उनका दमन किया जा रहा है। शरजील इमाम और उमर खालिद से जुड़े मामलों में अदालतों और जांच एजेंसियों की कार्रवाई का अपना अलग कानूनी रिकॉर्ड है। ऐसे में प्रदर्शन के स्थल से उनके समर्थन में दिए गए बयानों को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या CJP के मंच पर ऐसे लोगों को समर्थन देने वाली आवाजों को जगह दी जा रही थी। फिलहाल शिवाजी पार्क पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि प्रदर्शन के आयोजन में किन लोगों की क्या भूमिका थी, अनुमति नहीं होने के बावजूद भीड़ कैसे जुटाई गई और प्रदर्शन के दौरान नियमों का उल्लंघन किस स्तर पर हुआ। अब इस मामले में पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है और एफआईआर में नामजद लोगों से पूछताछ या अन्य कानूनी कदम कब उठाए जाते हैं, इस पर नजर रहेगी।0
0
Report
सारण में बाढ़ राहत: एयर ड्रॉप से 28 टन सामग्री पहुंचाई गई
Noida, Uttar Pradesh:प्रेस विज्ञप्ति आपदा प्रबंधन विभाग 03 अक्टूबर 2026 सारण में एयर ड्रॉपिंग के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई जा रही राहत सामग्री माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग ने गृह मंत्रालय तथा रक्षा मंत्रालय से समन्वय स्थापित कर की विशेष व्यवस्था भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टरों के द्वारा अब तक 15 उड़ानों में 5,600 से अधिक ड्राई राशन पैकेट के माध्यम से 28 टन से अधिक खाद्य सामग्री एयर ड्रॉप किये गए सारण जिले में बाढ़ के कारण प्रभावित एवं दुर्गम क्षेत्रों में राहत सामग्री की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा गृह मंत्रालय व रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार से समन्वय स्थापित कर एयर ड्रॉपिंग की विशेष व्यवस्था की गई है। इस पहल का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित उन क्षेत्रों में भी आवश्यक खाद्य सामग्री पहुंचाना है, जहां जलजमाव एवं बाढ़ के कारण सड़क मार्ग से राहत सामग्री पहुंचाना कठिन हो गया है। सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टरों के द्वारा अब तक 15 उड़ानों में 5,600 से अधिक ड्राई राशन पैकेट के माध्यम से 28 टन से अधिक खाद्य सामग्री एयर ड्रॉप किए जा चुके हैं। एयर ड्रॉपिंग के माध्यम से प्रभावित परिवारों तक आवश्यक खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही है, जिससे बाढ़ के कारण सामान्य आवागमन बाधित होने की स्थिति में भी लोगों को समय पर राहत उपलब्ध हो सके। आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रभावित आबादी की आवश्यकता के अनुसार राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए सड़क मार्ग के साथ-साथ आवश्यकतानुसार वैकल्पिक माध्यमों का भी उपयोग किया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार तक यथाशीघ्र आवश्यक राहत एवं खाद्य सामग्री पहुंचाई जाए। इस विशेष राहत अभियान में भारतीय वायु सेना की विभिन्न इकाइयों के पायलटों एवं कर्मियों द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। एयर ड्रॉपिंग अभियान का संचालन ग्रुप कैप्टन अनुज गुप्ता एवं विंग कमांडर विशाल खत्री (गोरखपुर), स्क्वाड्रन लीडर रोहित दादरवाल एवं फ्लाइट लेफ्टिनेंट कुणाल कलमकर (बागडोगरा) तथा फ्लाइट लेफ्टिनेंट राठौड़ भरत सिंह (बागडोगरा) के नेतृत्व में किया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री ने इस चुनौतीपूर्ण समय में बिहार के बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार तथा भारतीय वायु सेना के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है。0
0
Report
कोटा नगर से जुड़ी खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
गांधी जयंती पर शहर में अवैध शराब, वीडियो वायरल; दो हिरासत में
Raipur, Chhattisgarh:2 अक्टूबर गांधी जयंती के बावजूद शहर भर में बिकी अवैध शराब. स्टेशन रोड पर अवैध शराब बिक्री का वीडियो वायरल. देर रात तक अवैध शराब बिक्री का वीडियो आया सामने. वीडियो में एक युवक शराब बेचता आया नजर. स्टेशन रोड स्थित प्राइवेट बार का बताया जा रहा है कर्मचारी. देर रात पुलिस ने दोनो आरोपियों को लिया हिरासत में. बार संचालक द्वारा शराब बिकवाने की आशंका. गंज थाना इलाके का मामला.....0
0
Report
हमीरपुर समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने फरियादियाँ सुनी, 62 शिकायतें दर्ज, 7 निस्तारण
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर-: सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम एसपी ने सुनी फरियादियों की शिकायतें, समाधान दिवस में पहुँची 62 शिकायतें, 7 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण, राजस्व,पेंशन और आपसी विवाद से संबंधित थी ज्यादातर शिकायतें, डीएम अशोक कुमार और एसपी मृगांक शेखर पाठक ने फरियादियों की समस्याओ को सुनकर संबंधित अधिकारियो को निस्तारण के दिये निर्देश, मौदहा तहसील परिसर मे किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन。0
0
Report
विकासनगर में 18वां आदिवासी अधिवेशन: पिछड़े वर्गों के उत्थान पर मंथन
Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर के सेलाकुई क्षेत्र में आज अखिल भारतीय आदिवासी समन्वय समिति का 18 वे राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। इस अधिवेशन में देशभर से 151 से ज्यादा कश्यप, केवट, धिवर, मोई केवट, कोली, रेवट सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान वक्ताओं ने पिछड़े और ओबीसी समाज के उत्थान को लेकर मंथन और चर्चा की। अधिवेशन में पहुंचे लोगों ने समाज के उत्थान को लेकर चिंताएं और समाधान को लेकर चर्चा की। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी समाज की भागीदारी और हिस्सेदारी को लेकर माँग की गई। 2 दिन के इस अधिवेशन में कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर दशहरा खर्च पर पारदर्शिता मांग: कांग्रेस के सवाल और सत्ता का खेल
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। दशहरा से पहले बिलासपुर में रावण दहन को लेकर सियासत गरमा गई है। नगर निगम द्वारा साइंस कॉलेज मैदान में अलग से दशहरा उत्सव कराने की तैयारी पर कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए करीब 20 लाख रुपए के प्रस्तावित खर्च को लेकर पारदर्शिता की मांग की है। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, आयोजन के लिए जारी निविदा में टेंट, मंच और बैठक व्यवस्था पर 9.96 लाख, आतिशबाजी पर 4 लाख और लाइट-साउंड पर 6 लाख रुपए का प्रावधान है। वहीं करीब 80 फीट ऊंचे रावण के पुतले की लागत को लेकर भी कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, पूर्व महापौर रामशरण यादव और पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूछा कि जब नगर निगम का दशहरा आयोजन परंपरागत रूप से पुलिस ग्राउंड में होता रहा है, तो साइंस कॉलेज में अलग आयोजन क्यों किया जा रहा है? कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि महापौर पूजा विधानी को साइंस कॉलेज में निगम के आयोजन की जानकारी नहीं होने की बात सामने आई है। साथ ही पूर्व महापौर और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता वर्तमान में नगर निगम के सभापति विनोद सोनी ने भी कहा कि उन्हें इस आयोजन के बारे में जानकारी नहीं है MIC से इस आयोजन को पास किया गया है। ऐसे में सवाल उठाया गया कि निविदा किस स्तर पर और किसकी मंजूरी से जारी हुई। कांग्रेस ने आयोजन के सरकारीकरण, सार्वजनिक धन के इस्तेमाल और साइंस कॉलेज मैदान में वर्षों से दशहरा आयोजित करने वाली स्थानीय समिति की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए हैं। नेताओं ने कहा कि उन्हें दशहरा आयोजन से आपत्ति नहीं है, लेकिन जनता के पैसे से होने वाले खर्च का पूरा हिसाब सार्वजनिक होना चाहिए। प्रेस वार्ता में कांग्रेस ने रामसेतु सौंदर्याकरण के लिए स्वीकृत 2.62 करोड़ रुपए का मुद्दा भी उठाया और कहा कि निगम को स्थायी विकास कार्यों पर प्राथमिकता से ध्यान देना चाहिए। वहीं साइंस कॉलेज मैदान में रावण दहन के मुख्य अतिथि को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कांग्रेस ने दावा किया कि एमआईसी के प्रस्ताव में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल का नाम चर्चा में है, जबकि सुशांत शुक्ला के नाम को लेकर भी अटकलें हैं। हालांकि आधिकारिक घोषणा होने तक इसे महज चर्चा माना जा रहा है। अब कांग्रेस के सवालों के बाद नजर नगर निगम के जवाब पर है कि साइंस कॉलेज में अलग दशहरा आयोजन का फैसला किस आधार पर लिया गया, करीब 20 लाख रुपए के खर्च को मंजूरी कैसे मिली और आयोजन में मुख्य अतिथि कौन होगा।0
0
Report
निजी वीडियो वायरल करने व धमकी देने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, जशपुर पुलिस की कार्रवाई
Palidih, Pathalgain, Chhattisgarh:जशपुर पुलिस ने युवती की निजी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने वाले 24 वर्षीय आरोपी शोभित कुशवाहा (उत्तर प्रदेश) को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पीड़िता से आरोपी की पहचान '4Fun' ऐप पर हुई थी, जिसके बाद उसने वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर अश्लील सामग्री व्हाट्सएप ग्रुपों में साझा कर दी थी। सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी का मोबाइल जब्त किया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।0
0
Report
बालोद में कांग्रेस ने EC के खिलाफ मोर्चा खोला, CEC हटाने की मांग
Raipur, Chhattisgarh:बालोद छत्तीसगढ़ के बालोद में कांग्रेस ने भारत निर्वाचन आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 'लोकतंत्र बचाओ सप्ताह' के तहत आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग की। कांग्रेस का आरोप है कि अकेले बालोद जिले में 55 हजार वोटरों के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। राजीव भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी और संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े किए। नेताओं ने दावा किया कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR प्रक्रिया के तहत देश भर में करीब 13 करोड़ 30 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए हैं, जो नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का सीधा हनन है। बाइट - संगीता सिन्हा, विधायक "लोकतंत्र निष्पक्ष चुनाव पर टिका है। मतदाता सूची में इतनी बड़ी गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त को तुरंत पद से हटाकर गिरफ्तार किया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच हो।" बाइट - चंद्रेश हिरवानी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कांग्रेस ने दो टूक चेतावनी दी है कि हटाए गए वैध वोटरों के नाम तुरंत बहाल किए जाएं, वरना पार्टी संसद से लेकर सड़क तक इस लड़ाई को और तेज करेगी।0
0
Report
Advertisement
Nestlé Low Fat Dairy Whitener पर FSSAI की रोक: Unsafe रिपोर्ट के बाद बिक्री रोक
Noida, Uttar Pradesh:मेसीर्स भारत होटल्स लिमिटेड (द ललित), नई दिल्ली से लिए गए नेस्ले "लो फैट डेयरी व्हाइटनर" के सैंपल को FSS एक्ट, 2006 के तहत फूड एनालिस्ट रिपोर्ट में अनसेफ और सबस्टैंडर्ड बताया गया है। इस प्रोडक्ट की बिक्री पर तुरंत रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं: FSSAI0
0
Report
खाटूश्यामजी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा के साथ
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूधाम में श्रीमद्भागवत कथा शनिवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। गोपीनाथ मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित कथा के शुभारम्भ पर श्याम कुंड से भव्य कलश यात्रा निकली। यात्रा में श्रद्धालु गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-झूमते हुए शामिल हुए। कथा 3 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक चलेगी। कथा के आयोजक राधेश्याम व्यास ने बताया कि श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा। पार्षद प्रतिनिधि गोपाल व्यास ने कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से प्रभु इच्छा तक आयोजित होने की जानकारी दी। वृंदावन धाम के कथावाचक मोहन श्याम दीक्षित महाराज श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराएंगे। प्रथम दिन कलश यात्रा के बाद महात्म्य का वर्णन किया गया। कथा श्रवण के लिए स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ बाहरी क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।0
0
Report
पति ने दोस्त के साथ मिलकर ज्योति चौरसिया की हत्या की, गिरफ्तार
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कल सुबह महिला ज्योति चौरसिया की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया ,महिला की हत्या उसके पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी ,पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है, एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि आरोपी मृतका का पति लखन जोशी और उसका साथी सोनू कुशवाहा हैं। दोनों को यूपी की तरफ महोबा की ओर भागते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार और बाइक भी जब्त कर ली है। जाँच में सामने आया है कि लखन जोशी और ज्योति चौरसिया का 7-8 साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। दोनों महाराजपुर क्षेत्र के रहने वाले थे। पिछला कुछ समय से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। आरोपी पति चाह रहा था कि बच्चे उसके साथ रहें, इसी बात को लेकर लगातार विवाद हो रहा था। इसी रंजिश में प्लान बनाकर हत्या की गई। लेकिन पति अपनी पत्नी की नाक काटना चाह रहा था लेकिन उसके चाकूओं के बार से ज्योति की मौत हो गई, पुलिस का कहना है कि मीडिया और अन्य स्रोतों से जमीन विवाद का बिंदु भी सामने आया है। सभी एंगल पर जांच की जा रही है और जो भी कारण होगा, उसे डायरी में शामिल किया जाएगा। वही आरोपी पति का कहना है कि वह अपने बच्चो को साथ रखना चाह रहा था लेकिन उसकी पत्नी तैयार नही थी ।यही वजह बनी हत्या की । बाईट-रजत सकलेचा-एसपी बाईट-लखन जोशी -आरोपी पति0
0
Report
Advertisement
रायसेन जिला पंचायत उपचुनाव में पूजा चौकसे ने भारी जीत हासिल की
Raisen, Madhya Pradesh:एंकर रायसेन जिला पंचायत के उप चुनाव में पूजा चौकसे ने उप चुनाव में निकटतम प्रतिद्वंद्वी लक्ष्मण लोधी को लगभग 4 हज़ार 900 वोटों से हराया.... जिला पंचायत के वार्ड नंबर तीन में उपचुनाव हुआ था। तीन राउंड में हुई गिनती में हर राउंड में ही पूजा चौकसे आगे रहीं कुल छह राउंड हुई गिनती रायसेन नगर के स्थानीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में हुई... पूजा चौकसे ने राजेंद्र बघेल के फर्जी प्रमाण पत्र के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी थी तब जाकर ये सीट शून्य घोषित हो पायी थी तथा राजेंद्र बघेल का जाति प्रमाण पत्र ग़लत पाया गया था।0
0
Report
UP Police in Action Mode: 23,601 Fugitives Arrested, ₹15,233 Crore Assets Seized
Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी जारी की राज्य सरकार का कहना है, "योगी सरकार में 2017 से अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है, अब तक 23,000 से ज़्यादा इनामी अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। ₹15,233 करोड़ की गैर-कानूनी संपत्ति ज़ब्त की गई है। UP पुलिस 'एक्शन मोड' में है—साइबर क्राइम से निपटने से लेकर माफिया की संपत्ति ज़ब्त करने तक। साइबर क्राइम रोकने में UP सबसे आगे है, ₹874.58 करोड़ के फंड फ्रीज़ किए गए हैं और इनामी वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है और माफिया नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की गई है। राज्य के सभी 75 जिलों में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन चल रहे हैं। 20 मार्च, 2017 से पुलिस एनकाउंटर में 303 अपराधी मारे गए हैं। UP पुलिस के साथ एनकाउंटर में 12,202 अपराधी घायल हुए हैं। अब तक, इनामी 23,601 अपराधियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। गैंगस्टर एक्ट के तहत 87,835 अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। और नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के तहत 995 अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। गैंगस्टर्स एक्ट के तहत ₹152.33 करोड़ की चल और अचल संपत्ति जब्त की गई। राज्य स्तर पर पहचाने गए 68 माफिया लोगों के साथ-साथ उनके गैंग के सदस्यों और सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की गई; 909 मामले दर्ज किए गए; 651 लोगों को गिरफ्तार किया गया।0
0
Report
आजमगढ़ में CEIR पोर्टल से 61 लाख के 265 मोबाइल लौटे, मालिकों की खुशी
Azamgarh, Uttar Pradesh:रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा स्थान - Azamgarh सीईआईआर पोर्टल के जरिए करीब 61 लाख रुपये के 265 मोबाइल रिकवर, बरामद मोबाइल स्वामियों को सौंपे, लोगों के चेहरे पर खुशी। जनपद आजमगढ़ की पुलिस ने खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में लगातार एक और बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सीईआईआर पोर्टल की मदद से माह सितंबर 2026 में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से खोए हुए 265 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किये गये। इनकी अनुमानित कीमत करीब 61 लाख रुपये बताई गई है। इस प्रकार विगत 32 माह में कुल 6035 एण्ड्रायड मोबाइल फोन, जिसकी कुल कीमत लगभग 14 करोड़ 37 लाख रूपये का मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को सुपुर्द किया गया है। जिन्हें मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किया गया, वहीं लंबे समय बाद आज मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों ने खुशी जाहिर करते हुए पुलिस के प्रति आभार जताया। आजमगढ़ जिले में माह फरवरी 2024 से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सी.ई.आई.आर. पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है। जिसके आधार पर सीसीटीएनएस प्रभारी एवं संबंधित पुलिस टीम मोबाइल की तलाश कर उसे बरामद करती है। उसी क्रम में आज जिले के रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसपी ग्रामीण ने बरामद 265 मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की। आपको बता दें कि इस वर्ष 2026 में अब तक जिले के पुलिस ने 2398 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत 6 करोड़ 31 लाख 75 हजार रुपये की बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपी गई है। इस प्रकार विगत फरवरी 2024 से अब तक के 32 माह में कुल 6035 एण्ड्रॉयड मोबाइल फोन (कुल कीमत लगभग 14 करोड़ 37 लाख रूपये) को बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया गया। लोगों से अपील भी किया कि अगर जिनके मोबाइल खोते हैं वह CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, जिससे ट्रेस कर उसे बरामद किया जा सके।0
0
Report
Advertisement
