झांसी में बीजेपी कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के झांसी महानगर कार्यालय में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। झांसी महानगर जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार की उपस्थिति में यह कार्यक्रम हुआ। समारोह में शामिल होकर सभी ने स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन के आदर्शों को मार्गदर्शक मानने की बात की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
