icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284003
Eshan KhanEshan KhanFollow25 Oct 2024, 06:19 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आंगनवाड़ी बहनों के वेतन और गुणवत्ता पर जोर

Noida, Uttar Pradesh:पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "मैं आप सभी से बस यही आग्रह करूंगा कि आप याद रखें कि समाज कल्याण विभाग आपके बच्चों के लिए हमेशा चिंतित रहता है, और आंगनवाड़ी केंद्रों में काम करने वाली सहायिकाएं (हमारी बहनें) आपके अपने परिवारों का ही हिस्सा हैं। उनका चयन आपमें से ही किया जाता है और वे समाज की सेवा करती हैं। हालांकि उन्हें अधिक पारिश्रमिक नहीं मिलता, फिर भी वे समर्पण भाव से समाज की सेवा के लिए तत्पर रहती हैं। राज्य भर में लगभग 115,000 ऐसी बहनें सहायिका के रूप में कार्यरत हैं और सभी अपना योगदान दे रही हैं। मेरा आपसे बस यही अनुरोध है कि यदि कोई कमी हो, तो उसकी जानकारी सरकार, मंत्री और विधायकों तक अवश्य पहुंचे। हमें यह विचार करना चाहिए कि और क्या सुधार किए जा सकते हैं—उदाहरण के लिए, भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करना ताकि वह उचित और अनियमितताओं से मुक्त हो, और यह सुनिश्चित करना कि बच्चों को फल और दूध मिले। हमारा उद्देश्य बच्चों को घर से बाहर निकलकर आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों में जाने के लिए प्रोत्साहित करना भी है..."
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर में सच की लैब ने पैथोलॉजी-रेडियोलॉजी केंद्र का शुभारंभ किया

Udaipur, Rajasthan:पिछले 35 वर्षों से राजस्थान में जांच सेवाएं प्रदान कर रही डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री ने अब उदयपुर में अपनी सेवाओं का विस्तार किया है। हजारेश्वर कॉलानी, मधुबन में आज उसकी लैब का शुभारंभ निदेशक संकल्प गुप्ता ने किया। इस मौके पर राजस्थान राज्य आईएमए के अध्यक्ष डॉ आनंद गुप्ता, सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य और संयुक्त निदेशक डॉ. ओ.पी. रायपुरिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। डॉ. बी. लाल गुप्ता के अनुसार उदयपुर में लंबे समय से जांच सेवाएं प्रदान कर रही श्याम बायोटेक के सहयोग से नई एकीकृत पैथोलॉजी एवं रेडियोलॉजी लैब का शुभारंभ किया गया। इस नई सुविधा के माध्यम से उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी से जुड़ी व्यापक जांच सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। ‘सच की लैब’ डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री की उस सोच को दर्शाता है, जिसमें सेहत को लेकर अनुमान लगाने के बजाय सही जांच के माध्यम से उसकी वास्तविक स्थिति जानने पर जोर दिया गया है- क्योंकि जब बात सेहत की हो, तो ‘लगता है’ से ज्यादा जरूरी है ‘पता है’। डॉ. बी. लाल गुप्ता के अनुसार 35 वर्षों से हमारा प्रयास राजस्थान के लोगों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जांच सेवाएं पहुँचाना रहा है। ‘सच की लैब’ इसी सोच को आगे बढ़ाता है- सेहत केवल ठीक लगनी नहीं चाहिए, उसका सच पता होना चाहिए। श्याम बायोटेक के साथ उदयपुर में यह शुरुआत उसी भरोसे को और अधिक लोगों तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री और श्याम बायोटेक का यह सहयोग 35 वर्षों की जांच विशेषज्ञता और उदयपुर में वर्षों से स्थापित स्थानीय विश्वास को एक साथ लाता है। दोनों संस्थानों का उद्देश्य सटीक जांच, गुणवत्ता और समयबद्ध सेवाओं के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को बेहतर जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
0
0
Report

दुद्धी पुलिस ने 20 हजार के इनामी एनडीपीएस आरोपी अब्दुल्लाह को गिरफ्तार किया

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में दुद्धी पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहा था। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के बाद घेराबंदी कर आरोपी को कोन तिराहे से गिरफ्तार किया गया。 गिरफ्तार आरोपी की पहचान झारखंड के पलामू निवासी अब्दुल्लाह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी थाना दुद्धी में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी विंढमगंज थाना क्षेत्र के कोन तिराहे की ओर आने वाला है। सूचना मिलते ही दुद्धी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी अब्दुल्लाह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ दुद्धी थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
0
0
Report

टोंक के देवली में पुलिसिंग समीक्षा: साइबर अपराध व NDPS पर तेज कार्रवाई

Tonk, Rajasthan:देवली (टोंक) एडीजी आर्म्ड बटालियन्स एवं एसडीआरएफ राजस्थान, जयपुर रूपिंदर सिंघ देवली पहुंचे। पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद नगर पालिका सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी हुई। बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की समीक्षा हुई। अधिकारियों को लंबित मामलों के जल्द निपटारे और अपराधों की रोकथाम के निर्देश मिले। साइबर अपराध और एनडीपीएस एक्ट के मामलों पर जोर दिया गया। इन पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। आमजन को बेहतर पुलिसिंग देने के भी निर्देश मिले। पुलिस व्यवस्था को असरदार बनाने, जांच में तेजी लाने और शिकायतों को प्राथमिकता से हल करने पर भी चर्चा हुई। गोष्ठी में अजमेर रेंज के महानिरीक्षक डॉ. रवि, टोंक एसपी रोशन मीना और सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व वृताधिकारी मौजूद थे。
0
0
Report
Advertisement

पंजाब में नशा मुक्त यात्रा BJP का दावा: बदलाव चाहते हैं लोग, 117 सीटें

Chandigarh, Chandigarh:पंजाब और जम्मू कश्मीर बीजेपी के प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री डॉ सतीश पूनिया से खास बातचीत सतीश पूनिया ने कहा पंजाब में बीजेपी की नशा मुक्त पंजाब यात्रा जारी है इस नशा मुक्त यात्रा का कल समापन जालंधर में होगा पंजाब में 4 हजार किलोमीटर बीजेपी की नशा यात्रा चली है जिसमें लोग सामाजिक तौर पर इस यात्रा के साथ जुड़े हैं डॉ सतीश पूनिया ने कहा पंजाब में तीन बड़े मुद्दे हैं जिसमें करप्शन , कानून व्यवस्था और नशा शामिल है पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार जाने का कारण भी नशा ही बनेगा चूंकि पंजाब में नशे से लोग बुरी तरह प्रभावित है डॉ सतीश पूनिया ने कहा पंजाब में भाजपा अकेले 117 सीट पर लड़ेगी चुनाव डॉ सतीश पूनिया ने कहा लोग पंजाब में बदलाव चाहते है और बीजेपी के साथ है
0
0
Report
Advertisement

गोपालगंज में गंडक नदी उफान: 5 लाख क्यूसेक डिस्चार्ज के बाद अलर्ट जारी

Gopalganj, Bihar:बाल्मीकि बराज से 5 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज के बाद गोपालगंज में गंडक नदी उफान पर है जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है बाढ़ को लेकर गोपालगंज जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। प्रशासन की ओर से नदी के आसपास के इलाकों और बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है। जल संसाधन विभाग के सचिव चंद्रशेखर सिंह डीएम समीर सौरभ के साथ यादोपुर पहुँचे जहाँ बांध व पुल का निरीक्षण किया वही कई जगहों पर सारण तटबंध का निरीक्षण किया और कम्युनिटी किचेन सहित सभी सहायता को लेकर सीओ को निर्देश दिया। जल संसाधन विभाग के सचिव चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि नेपाल में हुई भारी बारिश के बाद लगभग साढ़े पांच लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हुआ वही 200 मिलीमीटर की बारिश हुई है गंडक के डाउन स्ट्रीम में अभी लगभग साढ़े छः लाख पानी पार कर रहा है। गंडक के दोनों तरफ तटबंधों पर काफी दबाव है रात दिन फ्लड फाइटिंग का काम चल रहा है।
0
0
Report

बाढ़ पीड़ितों के बीच DM-SP की पहल: खुद खाना परोसकर राहत की मिसाल

Motihari, Bihar:जब आपदा की घड़ी हो, जनता परेशान हो तब ऐसे में अगर सरकार जनता के साथ खड़ी दिखे तो जनता को लोकतंत्र में रहने का अहसास और भरोसा होता है. सरकार का जनता के साथ खड़े होने का एहसास स्थानीय अधिकारी ही करवाते हैं. मोतिहारी से आई यह तस्वीर ना सिर्फ बाढ़ पीड़ितों को सुकून दे रही है बल्कि बाढ़ प्रभावित इलाकों के डीएम को भी ऐसा ही कुछ करने की प्रेरणा दे रही है. मोतिहारी में आए बाढ़ के त्रासदी के बीच एक राहत देने वाली तस्वीर भी सामने आई है. यहां डीएम और एसपी खुद अपने हाथों से बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच खाना परोस रहे हैं, तो डीडीसी प्रदीप कुमार सलाद पड़ोस रहे हैं. मोतिहारी के संग्रामपुर, अररिया, पहाड़पुर और केसरिया प्रखंड के पंद्रह पंचायत बाढ़ प्रभावित हैं जहां पर लोगों के खाने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा कई सामुदायिक किचन चलाए जा रहे हैं. सामुदायिक किचन की खास बात यह है कि बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ सामुदायिक किचन में खुद डीएम और एसपी खाना खाकर खाने की गुणवत्ता जाँच रहे हैं. इतना ही नहीं इस आपदा की घड़ी में मोतिहारी के डीएम सुमन सौरभ यादव और एसपी स्वर्ण प्रभात सामुदायिक किचन में खुद अपने हाथों से बाढ़ प्रभावित लोगों को खाना भी पड़ोस कर खुद को उनके बीच और हर कदम बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ होने का एहसास भी करवा रहे हैं. डीएम सुमन सौरभ यादव जिला प्रशासन के तमाम आलाधिकारियों को बाढ़ प्रभावित इलाकों में जिम्मेदारी दे रखा है।
0
0
Report

दलदल में फंसी एंबुलेंस: पिपरिया लुहार गांव में सड़कों की हालत बदहाल

Damoh, Madhya Pradesh:अब दलदल में फंस गई एंबुलेंस, महिला और बच्चे को उतरना पड़ा कीचड़ में.. सड़को के लिए दद्दा से पूछने की बात कहने वाले आनंद विभाग के मंत्री लखन पटेल के विधानसभा क्षेत का मामला.. एंकर/ आपको याद होगा कि कुछ दिन पहले सूबे के आनन्द विभाग के मंत्री लखन पटेल का एक बयान सामने आया था जिसमें वो सड़कों को लेकर कुछ ऐसा बोल गए कि बयान देश की सुर्खियों में रहा, उन्होंने कहा था कि अपने दद्दा यानि पिताजी से पूछो सड़क देखी थी? इस बयान पर खूब राजनीति हुईं और मामला शांत हो लेकिन आज मंत्री जी को जरूर उनके ही विधानसभा क्षेत्र की एक सड़क हम दिखा रहे है जिसे देखने के बाद बहुत कुछ कहने सुनने को नहीं रह जाएगा। अब जरा गौर से देखिए इस सड़क को जो सड़क कहीं से नजर नहीं आ रही बल्कि दलदल ही ये , कहीं दो फिट तो कहीं चार चार फिट गड्ढे है और कीचड़ पानी भरा हुआ है और ऐसे ही दलदल में से यहां लोग गुजर रहे हैं। ये बहुत सामान्य तस्वीरें है लेकिन अब दूसरा दृश्य देखिए, इसी दलदल में एक एंबुलेंस फंसी हुई है, उसे बाहर निकालने की जद्दोजहद चल रही है लोग मशक्कत कर रहे है लेकिन दलदल एंबुलेंस को छोड़ने तैयार नहीं है शायद जिम्मेदारों को ये दलदल बुला रहा है कि आइए देखिए मेरी हालत को और इसे देखने के बाद शायद जिम्मेदार सड़क का जिक्र कहीं नहीं करें। ये तश्वीरें है प्रदेश के आनंद विभाग के मंत्री लखन पटेल के विधानसभा क्षेत्र पथरिया के गांव पिपरिया लुहार का, इस गांव में हफ्ते भर पहले एक गर्भवती महिला को दर्द हुआ तो परिजनों ने एंबुलेंस को काल किया, एंबुलेंस आई लेकिन गांव तक नहीं पहुंच पाई और परिजनों के साथ गांव के लोग दर्द से कराहती महिला को जैसे तैसे तीन किलाेमीटर का दलदल वाला सफर पूरा कर मुख्य मार्ग तक ले गए और महिला सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंच गई और उसने बच्चे को जन्म दिया। अब बारी वापस गांव आने की थी, तो अस्पताल प्रबंधन ने बाकायदा नियमों के तहत उसे एमबुलेस मुहैया कराई, लोग खुशी खुशी मां और बच्चे को घर ले जा रहे थे, हफ्ते भर से गिर रही बारिश आज कुछ थमी थी और लोगों को लगा कि एंबुलेंस गांव तक चली जाएगी , एंबुलेंस के ड्राइवर ने भी एक नवजात और उसकी मां को ध्यान में रखते हुए एंबुलेंस को इस दलदल वाले रास्ते में डाल दिया लेकिन उसका निर्णय शायद गलत था, कुछ कदम ही एंबुलेंस चली और कीचड़ में फस गई, फिर क्या था कोशिश की गई लेकिन एंबुलेंस टस से मस नहीं हुई और नवजात और उसकी मां को ऐसे ही कीचड़ में उतारा गया और इस हालत में महिला ने गोद में बच्चे को लेकर परिजनों के साथ घर तक का सफ़र तय किया, यहां घंटे भर से ज्यादा मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के सहारे एंबुलेंस दलदल से बाहर निकल पाई। ये दृश्य तो कैमरे में कैद हो गए लेकिन पिपरिया लुहार के ग्रामीण आज़ादी के बाद से आज तक ऐसा ही झेलने को मजबूर है। साल में चार महीने इसी दलदल से से होकर लोगों को गुजरना पड़ता है और पूरा गांव अस्त व्यस्त रहता है। इस गांव के लोगों ने भी प्रशासन और नेताओं से इस शिकायत को किया आग्रह किया लेकिन सिस्टम महज तीन किलोमीटर की सड़क भी मुहैया नहीं करा पाया और आलम सबके सामने है।
0
0
Report
Advertisement

DM-SP ने बाढ़ पीड़ितों के बीच खाना परोसकर साथ खड़े रहने का संदेश दिया

Motihari, Bihar:जब आपदा की घड़ी हो,जनता परेशान हो तब ऐसे में अग़र सरकार जनता के साथ खड़ी दिखे तो जनता को लोकतंत्र में रहने का अहसास और भरोसा होता है। सरकार का जनता के साथ खड़े होने का एहसास स्थानीय अधिकारी ही करवाते है।मोतिहारी से आई यह तस्वीर ना सिर्फ बाढ़ पीड़ितों को सुकून दे रही है बल्कि बाढ़ प्रभावित इलाकों के डीएम को भी ऐसा ही कुछ करने की प्रेरणा भी दे रहीं है।मोतिहारी में आए बाढ़ के त्रासदी के बीच एक राहत देने वाली तस्वीर भी सामने आई है। यहां डीएम और एसपी खुद अपने हाथों से बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच खाना परोस रहे हैं, तो डीडीसी प्रदीप कुमार सलाद पड़ोस रहे हैं।मोतिहारी के संग्रामपुर,अरेराज,पहाड़पुर और केसरिया प्रखंड के पंद्रह पंचायत बाढ़ प्रभावित है जहां पर लोगो के खाने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा कई सामुदायिक किचन चलाया जा रहा है। सामुदायिक किचन की खास बात यह है कि बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ सामुदायिक किचन में खुद डीएम और एसपी खाना खा कर खाना की गुणवत्ता जाँच रहे है । इतना ही नहीं इस आपदा की घड़ी में मोतिहारी के डीएम सुमन सौरभ यादव और एसपी स्वर्ण प्रभात सामुदायिक किचन में खुद अपने हाथों से बाढ़ प्रभावित लोगों को खाना भी पड़ोस कर खुद को उनके बीच और हरकदम बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ होने का एहसास भी करवा रहे हैं। डीएम सुमन सौरभ यादव जिला प्रशासन के तमाम आलाधिकारियों को बाढ़ प्रभावित इलाकों में जिम्मेदारी दे रखा है।
0
0
Report

SIR मामले पर झारखंड में विरोध तेज, झामुमो का लोक भवन घेराव तय

Ranchi, Jharkhand:SIR को लेकर झारखंड में लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा भी कल SIR को लेकर लोक भवन घेराव करने की तैयारी कर रही। इस घेराव के कार्यक्रम में रांची जिले के साथ-साथ खूंटी और लोहरद gagा जिले के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि SIR पर पूर्व से ही हमें संदेह था। मुख्य चुनाव आयुक्त के कारनामे अब सामने आ चुके हैं। यह बातें अब सामने आ चुकी है कि कैसे उन्होंने भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए SIR में छेड़छाड़ किया और उसकी साजिश झारखंड में भी चल रही है। झारखंड में भी 65 लाख लोगों को नाम काटने की तैयारी ह। यह लोग लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं इस वजह से सड़क से लेकर सड़क तक हमारा आंदोलन होगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top