झांसी मेडिकल कॉलेज में अग्निशमन कार्यशाला सेमिनार आयोजित हुआ
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के DM अविनाश कुमार द्वारा बढ़ती आगजनी की घटनाओं को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें निर्णय लिया गया की विभिन्न स्थानों पर अग्निशमन कार्यशाला सेमिनार मॉकड्रिल करके लोगों को जागरूक किया जाए। इसी क्रम में आज पुलिस महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तर प्रदेश मुख्यालय लखनऊ तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी की आदेश अनुसार मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय की उपस्थिति में मेडिकल कॉलेज के में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
