icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोटा में बीजेपी का घोषणा पत्र जारी, ट्रिपल इंजन सरकार का संकल्प

Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम चुनाव 2026 बीजेपी ने जारी किया अपना संकल्प पत्र महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने जारी किया संकल्प पत्र बावनकुले को बनाया गया है राज्य निकाय चुनाव का प्रभारी डबल इंजन के बाद ट्रिपल इंजन सरकार बनाने का लिया संकल्प कोटा में बीजेपी ने घोषणा पत्र जारी किया। प्रेस वार्ता में महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और राज्य निकाय चुनाव के प्रभारी चंद्रशेखर बावनकुले ने घोषणा पत्र जारी किया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी सहित भाजपा के नेता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता हमें नगर निगम चुनाव जिताएगी और हमारे सभी वादे पूरे करेंगे। राजस्थान की जनता दो तिहाई बहुमत से हमारे बोर्ड बैठायेगी। डबल इंजन के बाद राजस्थान में ट्रिपल इंजन सरकार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है। राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं।
0
0
Report

कोटा के इटावा में ट्यूबवेल विवाद पर देवर ने भाभी की हत्या

Kota, Rajasthan:कोटा: जानवरों को पानी पिलाने के विवाद में देवर ने की भाभी की हत्या इटावा के किशनपुरा की घटना ट्यूबवेल चालू करने पर हुआ था झगड़ा, इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम कोटा। जिले के इटावा थाना क्षेत्र के किशनपुरा गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां मामूली बात पर हुए विवाद में देवर ने अपनी ही भाभी की पीट-पीटकर हत्या कर दी。 इटावा थाने के एएसआई कमल प्रसाद मीणा ने बताया कि किशनपुरा निवासी यशोदा मीणा का उसके देवर के साथ जानवरों को पानी पिलाने के लिए ट्यूबवेल चालू करने को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर देवर ने आपा खो दिया और भाभी के साथ गंभीर मारपीट कर दी। लहू-लुहान हालत में यशोदा को कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार शाम मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。 बाइट परिजन बाइट जांच अधिकारी पुलिस
0
0
Report

टोंक: डारडाहिन्द गांव ने नगरपालिका चुनाव बहिष्कार का निर्णय, 59 वार्ड में ही मतदान

Tonk, Rajasthan:TONK टोंक में डारडाहिन्द गांव ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय । चार प्रत्याशियों ने एक साथ वापस लिये नाम । डारडाहिन्द गांव का दर्द हमे क्यो नगर परिषद में शामिल किया गया नही डालेंगे वोट... अब टोंक में 60 की जगह 59 वार्डो में ही होगा मतदान । इससे पहले पिछले सप्ताह राजस्थान में नगर निकाय चुनावों की सरगर्मियों के बीच जंहा राजनेतिक पार्टियां टिकिट बांटने ओर डेमेज कंट्रोल से बचने के जुगाड़ में लगी थी उसी बीच सचिन पायलट के गढ़ टोंक में परिसीमन के बाद पंचायत से हटाकर डारडाहिन्द गांव को नगर परिषद क्षेत्र में शामिल किए जाने से नाराज गांव की जनता ने निर्णय लिया है कि वह नगर परिषद चुनाव का बहिष्कार करेंगे और न गांव से कोई चुनाव ही लड़ेगा ओर न ही गांव में वोट डाले जाएंगे ग्रामीणों की बैठक में हुए निर्णय के बाद प्रसाशन की ओर से उपखण्ड अधिकारी सीमा खेतान ने गांव पंहुचकर ग्रामीणों से समझाइश का प्रयास किया था लेकिन बात नही बन पाई थी लेकिन नामांकन प्रक्रिया के दौरान इस वार्ड से 4 महिला प्रत्याशियों ने अपने अपने फार्म भरे थे जिससे प्रसाशन ने राहत की सांस ली थी लेकिन नामांकन वापसी के अंतिम दिन चारो प्रत्याशियों ने गांव की जनता के फैसले के साथ जाकर चुनाव बहिष्कार के निर्णय पर अपनी मोहर लगा दी । ग्रामीणों का कहना है कि जब तक डारदाहिन्द को पुनः ग्राम पंचायत नहीं बनाया जाता, उनका आंदोलन और चुनाव बहिष्कार जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

इंदौर जनसुनवाई के दौरान एडवोकेट ने कलेक्टर के सामने फर्जी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में जनसुनवाई के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अपनी शिकायत लेकर पहुंचे एक एडवोकेट अचानक कलेक्टर के पैरों में बैठ गए। एडवोकेट ने कलेक्टर के पैर पकड़कर शहर में कथित फर्जी अस्पतालों और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। एडवोकेट का आरोप है कि वे पिछले 8 महीने से लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। तस्वीरें इंदौर कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई की हैं जहां अपनी शिकायत लेकर पहुंचे एडवोकेट चर्चित शास्त्री ने प्रशासन के सामने शहर में कथित तौर पर बिना अनुमति संचालित हो रहे अस्पतालों और फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी। शिकायत बताते-बताते एडवोकेट अचानक घुटनों के बल बैठ गए और कलेक्टर के पैर पकड़कर आम जनता की जान की सुरक्षा की गुहार लगाने लगे। एडवोकेट चर्चित शास्त्री का आरोप है कि शहर में कुछ अस्पताल और चिकित्सकीय संस्थान ऐसे हैं, जिनकी वैधता और संचालन की अनुमति को लेकर गंभीर सवाल हैं। उनका दावा है कि इन मामलों में कार्रवाई नहीं होने से आम लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है। एडवोकेट ने अपनी शिकायत के साथ भर्ती पर्ची, ऑनलाइन पेमेंट पर्ची और अन्य दस्तावेज भी प्रशासन को सौंपे हैं। एडवोकेट ने इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी माधव हासानी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि सीएमएचओ द्वारा कथित फर्जी डॉक्टरों और अस्पतालों को संरक्षण दिया जा रहा है। हालांकिं इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी है।
0
0
Report
Advertisement

लुधियाणा में दलितों के विरुद्ध भेदभाव के आरोप: कुलदीप वैद ने भाजपा-आरएसएस पर हमला

Ludhiana, Punjab:ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ’ਤੇ FIR ਮਗਰੋਂ ਲੂਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਵੈਦ ਦੀ ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਾਨਫਰੰਸ,BJP te RSS ’ਤੇ ਦਲਿਤਾਂ ਨਾਲ ਭੇਦਭਾਵ ਦੇ ਗੰਭੀਰ ਇਲਜ਼ਾਮ ਹਿਲਦਵਾਨੀ ਵਿੱਚ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਦਰਜ ਹੋਈ FIR ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਵੈਦ ਵੱਲੋਂ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ BJP ਅਤੇ RSS ’ਤੇ ਤਿੱਖੇ ਨਿਸ਼ਾਨੇ ਸਾਧੇ ਅਤੇ ਦਲਿਤਾਂ ਨਾਲ ਕਥਿਤ ਭੇਦਭਾਵ ਦੇ ਇਲਜ਼ਾਮ ਲਗਾਏ। ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਵੈਦ ਨੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ RSS ਦੀ ਸੋਚ ਸ਼ੁਰੂ ਤੋਂ ਹੀ ਨੀਵੀਂ ਜਾਤ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਦਬਾਉਣ ਵਾਲੀ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮਲਿਕਾਰਜੁਨ ਖੜਗੇ ਦੇ ਹਲਦਵਾਨੀ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਥਿਤ ਤੌਰ ’ਤੇ ਸ਼ੁੱਧੀਕਰਨ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ, ਜੋ ਬੇਹੱਦ ਸ਼ਰਮਨਾਕ ਗੱਲ ਹੈ। ਵੈਦ ਨੇ ਜਗਨਨਾਥ ਪੁਰੀ ਮੰਦਰ ਨਾਲ ਜੁੜੀਆਂ ਪੁਰਾਣੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਦਾ ਹਵਾਲਾ ਦਿੰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਰਾਮਨਾਥ ਕੋਵਿੰਦ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਪਤਨੀ ਨੂੰ ਮੰਦਰ ਦੀ ਮੁੱਖ ਮੂਰਤੀ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਤੋਂ ਰੋਕੇ ਜਾਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਲੱਗੇ ਸਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਦ੍ਰੌਪਦੀ ਮੁਰਮੂ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਮੰਦਰ ਵਿਵਾਦ ਦਾ ਵੀ ਜ਼ਿਕਰ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ BJP ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਦਲਿਤਾਂ ਪ੍ਰਤੀ ਸੋਚ ਨੂੰ ਦਰਸਾਉਂਦਾ ਹੈ। ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਵੈਦ ਨੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਇਆ ਕਿ ਜਿੱਥੇ-ਜਿੱਥੇ BJP ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਹੈ, ਉੱਥੇ ਦਲਿਤਾਂ ਨਾਲ ਮਾੜਾ ਵਰਤਾਰਾ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ。
0
0
Report

भाजपा पूर्व जिलाअध्यक्ष पर डेढ़ लाखरुपये 12सालतक न देने का आरोप,खुदbjp कार्यकर्ता ने एसपी को शिकायतदी

Shrvan PanditShrvan PanditFollow4m ago
Lilaun, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ... भाजपा नेता की गुंडागर्दी, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत ..... शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के एक व्यापारी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाये हैं। पीड़ित व्यापारी ने कहा,कि करीब 12 सालों से भाजपा नेता उसका शोषण करते हुए लाखों रुपए कब्जा किया हुए हैं।पीड़ित ने झिंझाना थाने में भी 3 महीने पहले शिकायत की थी लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद वह आज एसपी ऑफिस पहुंचा है।वही इस मामले में आरोप लगने वाले भाजपा नेता से बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने सभी आरोपी को निराधार बताया है। ..... आपको बता दे कि मामला शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के कस्बा झिंझाना का है। जहां पर सतपाल बंसल नाम के व्यापारी ने करीब 12 साल पहले एक प्लॉट भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष रहे सतेंद्र तोमर को बेचा था। पीड़ित व्यापारी का आरोप है कि बैनामा करते समय मुझे विश्वास में लेकर भाजपा नेता सतेंद्र तोमर ने बाकी बची हुई डेढ़ लाख रुपए की रकम घर जाकर देने का वादा किया था लेकिन 12 साल बीतने के बाद भी उसने मुझे मेरी घर जाने के दौरान दिए जाने वाले रकम आज तक नहीं दी। घटना के मामले में पीड़ित न हीं कई बार सम्मानित लोगों की पंचायत बुलाई और झिंझाना थाने में भी तहरीर देकर पुलिस द्वारा आरोपी भाजपा नेता से रुपये दिलाने की गुहार लगाई , । लेकिन 3 महीने बीत जाने के बाद भी खुद भाजपा व्यापारी नेता की सुनवाई झिझाना थाना पुलिस ने नहीं की और पीड़ित आज पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा से अपने रुपए वापस दिलाने की गुहार लगाते हुए एक एसपी शामली को शिकायती पत्र दिया है जिसमें पुलिस अधीक्षक ने जांच कर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया हौ। वही इस मामले में भाजपा नेता व पूर्व जिला अध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने बताया कि मैं और सतपाल बंसल ने अन्य लोगो के साझे में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम किया था ₹500000 मेरे खुद के उसके ऊपर निकलते थे साढ़े तीन लाख रुपए आ चुके हैं,ओर डेढ़ लाख रुपए मेरे ही बकाया है,भाजपा नेताओं के बीच हुई इस रूपयो के लेनदेन के मामले को लेकर मामला गरमा गया है एक और भाजपा कार्यकर्ता सतपाल बंसल ने 3 महीने पहले भी झिझाना थानां मे शिकायत की थी।लेकिन उसका निस्तारण अभी तक नहीं हुआ,जबकि अब पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बैठकर मामले की निस्तारण करने की बात कह रहा है।
0
0
Report
Advertisement

*निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने थाने पर किया हंगामा*

MADAN LAL JAISWALMADAN LAL JAISWALFollow7m ago
Newal Garh, Uttar Pradesh:कोतवाली जरवा क्षेत्र के ग्राम शेखडीह जरवा निवासी 26 वर्षीय अशफाक पुत्र इरशाद की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से नाराज परिजनों ने शव को थाना तुलसीपुर ले जाकर विरोध प्रदर्शन किया। मृतक के भाई जुल्फेकार ने बताया कि मंगलवार शाम भाई अशफाक को अचानक पेट में असहनीय दर्द और बुखार हुआ। परिजन जावेद और छोटे भाई मोहर्रम अली के साथ उसे वाहन से तुलसीपुर के अवध हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टर अब्दुल महबूब खान ने इलाज शुरू किया। तीन दिन चले इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह डॉक्टर ने लगभग 60 हजार रुपये जमा कराने के बाद मरीज को दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन पैसे देकर मरीज को लेकर जिला अस्पताल के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। फोन पर सूचना देने पर डॉक्टर ने कहा कि मैं क्या कर सकता हूं। इसके बाद परिजन वापस अस्पताल गए, जहां डॉक्टर ने बात नहीं की। सूचना पर प्रधान शकील खान और ग्रामीण तुलसीपुर थाने पहुंचे और प्रदर्शन कर लिखित तहरीर दी। मामले में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। उनके निर्देश पर उपनिरीक्षक रमेश चंद्र उपाध्याय व सिपाही उमेश कुमार के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक की एक दो वर्षीय पुत्री है। वह हैदराबाद में मजदूरी करता था और लगभग 8 माह से घर पर ही रह रहा था। परिजनों ने जिलाधिकारी से अस्पताल की जांच कराकर संचालक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, अवध अस्पताल संचालक डॉक्टर अब्दुल महबूब खान ने बताया कि मरीज के मृत होने की सूचना मिलते ही ली गई फीस वापस कर दी गई है।
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक 130 मीटर चौड़ी सड़क जोड़ने का प्रस्ताव

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में 130 मीटर चौड़ी सड़क को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (नेशनल हाइवे-24) से जोड़ने की दिशा में कवायद तेज हो गई है। गुरुवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड के समक्ष प्रस्ताव रखा गया। इस पर सहमति बन गई है। नोएडा व यीडा की सहमति लेकर परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराने के लिए एनएचएआई को जिम्मा सौंपा था। एनएचएआई के सर्वेक्षण में दो वैकल्पिक मार्ग सामने आए। पहले विकल्प में एक मूर्ति से नाले तक डबल डेकर सड़क प्रस्तावित की गई, जबकि दूसरे में शाहबेरी से नाले के साथ लिंक रोड जोड़ने का प्रस्ताव है। इस सड़क को बनाने के लिए बनी समिति ने पहले चरण में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से एक मूर्ति तक डबल डेकर सड़क बनाने का निर्णय लिया है, जिसकी लागत 756.01 करोड़ रुपये होगी। दूसरे चरण में शेष सड़क का निर्माण पूरा किया जाएगा। परियोजना की लागत यमुना एक्सप्रेसवे, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद प्राधिकरण समान रूप से वहन करेंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। इस फैसले से 130 मीटर चौड़ी सड़क से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। ग्रेटर नोएडा से ईस्टर्न पेरिफेरल तक बनेगी 105 मीटर चौड़ी सड़क ग्रेटर नोएडा में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए 105 मीटर चौड़ी सड़क को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। ग्रेटर नोएडा फेस-1 में इस सड़क का करीब 6 किलोमीटर हिस्सा पहले ही बन चुका है। अब फेस-2 में ग्राम जुनपत से ईस्टर्न पेरिफेरल तक करीब 12 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण होना है। इस सड़क के अलाइनमेंट में ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर लिंक लाइन और जीटी रोड आएंगे। इन स्थानों पर तीन ओवरब्रिज बनाया जाएगा। सड़क को 10 लेन तथा चार सर्विस लेन के रूप में विकसित किया जाएगा। इस सड़क के लिए आवश्यक भूमि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण उपलब्ध कराएगा, जबकि निर्माण पर आने वाला खर्च एनएचएआई वहन करेगा। सड़क के दायरे में ग्रेटर नोएडा फेस-1, फेस-2 और डीएनजीआईआर क्षेत्र की भूमि शामिल है。
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर में सड़क किनारे खेत पर महिला की नग्न लाश, दुष्कर्म हत्या की आशंका

Gorakhpur, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: नागेंद्र मणि त्रिपाठी लोकेशन: गोरखपुर सड़क किनारे खेत में महिला की नग्न लाश मिलने की खबर शहर में सनसनी फैलाने लगी है। झंगहा थाना क्षेत्र के गहिरा गांव के भूमिहार टोला में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की नजर खेत में पड़े शव पर पड़ी। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव की हालत और गले पर मिले चोट के निशान को देखते हुए पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका से भी जांच कर रही है। हालांकि, दुष्कर्म हुआ या नहीं और महिला की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। घटनास्थल से एक मोबाइल फोन, चप्पल और लोअर भी बरामद हुआ है। पुलिस इन सामानों के जरिए महिला की पहचान और घटना की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र का गहिरा गांव... गुरुवार सुबह तक यहां सब कुछ सामान्य था, लेकिन सड़क किनारे खेत में एक महिला की लाश मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि कुछ लोग रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे खेत में पड़े महिला के शव पर गई। शव की स्थिति देखकर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही झंगहा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस की शुरुआती छानबीन में शव से कुछ दूरी पर एक मोबाइल फोन, चप्पल और लोअर मिला है। पुलिस ने इन सभी सामानों को कब्जे में ले लिया है। अब मोबाइल फोन पुलिस की जांच में अहम कड़ी माना जा रहा है। पुलिस मोबाइल के जरिए महिला की पहचान और उसके आखिरी संपर्कों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर महिला कौन थी? वह यहां तक कैसे पहुंची? उसकी मौत कैसे हुई? और क्या उसकी हत्या कहीं और करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया? इन तमाम सवालों के जवाब तलाशने में पुलिस जुटी हुई है। महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के जिलों की पुलिस से भी संपर्क कर महिला की गुमशुदगी से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र सिंह भी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और जरूरी साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में महिला के गले पर चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका को ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है। हालांकि, अभी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह साफ हो सकेगी। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं महिला की हत्या किसी दूसरी जगह तो नहीं की गई और बाद में शव को यहां लाकर फेंका गया। घटनास्थल से मिले मोबाइल फोन और दूसरे सामानों की जांच के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता महिला की पहचान करना है। महिला की पहचान होने के बाद ही उसकी गतिविधियों, उसके संपर्कों और घटनास्थल तक पहुंचने की पूरी कड़ी सामने आ सकेगी। फिलहाल गोरखपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की कई एंगल से जांच की जा रही है। महिला की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस सनसनीखेज मामले की असली तस्वीर सामने आएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top