icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

0
0
Report

चेन्नई की लathिका मिस वेदान्थावादी बनीं, कोथंडावर घुड़दौड़ उत्सव में जीत

ARAarti RaiJust now
Noida, Uttar Pradesh:Koothandavar Chariot Festival: Chennai-based Lathika selected as Miss Vedanthavadi. Ahead of the Koothandavar chariot festival, in the Miss Vedanthavadi pageant held as part of the celebrations, Lathika from Chennai was crowned Miss Vedanthavadi. At the Sri Koothandavar Temple located in Vedanthavadi village near Keel Pennathur in Tiruvannamalai district, Tamil Nadu, the Koothandavar festival is celebrated grandly every year during the Tamil month of Chithirai for 20 days. Accordingly, the 204th annual festival began on the 3rd with a Mahabharata discourse and is currently being conducted in a grand manner. For the festival, hundreds of transgender women from various places including Tiruvannamalai, Chennai, Mumbai, Kolkata, Delhi, Villupuram, Salem, and Puducherry have gathered in Vedanthavadi. On the 26th day, last night, several events took place including women preparing pongal and offering it to the deity in a procession, the “pen azhaippu” (inviting the bride) ceremony, and the symbolic “thali tying” ceremony for transgender women. This was followed by a grand beauty pageant for transgender participants. Television and film actor Sabari attended the event and inaugurated the Miss Vedanthavadi competition. In this beauty contest, many transgender participants showcased themselves gracefully in a variety of outfits, captivating the audience. In the competition, Lathika from Chennai won the first prize. Bhavya from Puducherry secured the second prize. and Sai Sri from Chennai won the third prize. The winners were crowned and felicitated. A large number of people from Tiruvannamalai, Vedanthavadi, Mangalam, Avalurpet, and nearby villages attended and enjoyed the pageant. Lathika, who won the first prize, spoke to reporters: “I am very happy to have won the first prize. I will continue to participate in this festival and competition every year without fail. I aspire to achieve great success in modeling. I sincerely thank the people of Vedanthavadi village for organizing this festival so wonderfully every year.”
0
0
Report

मंडana में 41 जोड़ों का आदर्श सामूहिक विवाह, सामाजिक एकता की मिसाल

Kota, Rajasthan:एंकर इंट्रो: कोटा जिले के मंडाना क्षेत्र से एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है, जहाँ सामाजिक एकता और परंपरा का अनूठा उदाहरण देखने को मिला。 वीओ मंडाना क्षेत्र के नयारोड सिंहपुरा स्थित क्षेत्रीय बाहरवां मीणा विकास समिति द्वारा 41वां आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इस भव्य आयोजन में 37 जोड़ों का विधिवत पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न हुआ。 सम्मेलन स्थल को शाही अंदाज में सजाया गया, जहां स्वागत गैलेरी, वर-वधु के लिए विशेष टेंट, स्टेज और वरमाला के लिए चकरी स्टेज की आकर्षक व्यवस्था की गई। भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजन में कूलर, पंखे और शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई, वहीं महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग भोजन व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम में कृषि राज्य मंत्री करोड़ीलाल मीणा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी और भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आयोजन को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया था, जिससे आने वाले मेहमानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। समिति के सदस्यों ने बताया कि सम्मेलन में अनुशासन बनाए रखने के लिए शराब पीकर आने वाले व्यक्तियों पर जुर्माने का प्रावधान भी रखा गया था। एंकर आउट्रो: सामूहिक विवाह जैसे आयोजन न सिर्फ सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं, बल्कि फिजूलखर्ची पर भी रोक लगाते हैं—मंडाना क्षेत्र का यह आयोजन इसी दिशा में एक सराहनीय पहल माना जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

नीमकाथाना में जनगणना 2027 के पहले चरण की तैयारी तेज

Sikar, Rajasthan:जिला सीकर लोकेशन नीमकाथाना जनगणना 2027 को लेकर नीमकाथाना में तैयारियां तेज。 प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण और स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर तहसील कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता।तहसीलदार देवीलाल चौधरी मीडिया से रूबरू हुए。 एंकर जनगणना 2027 को लेकर नीमकाथाना में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण और स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर तहसील कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें तहसीलदार देवीलाल चौधरी मीडिया से रूबरू हुए।नीमकाथाना तहसील कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में तहसीलदार देवीलाल चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना 2027 का प्रथम चरण, यानी मकान सूचीकरण का कार्य 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक चलेगा। इसके साथ ही स्व-गणना की सुविधा 1 मई से 15 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी, जिसमें नागरिक भारत सरकार की अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे。 उन्होंने बताया कि नीमकाथाना क्षेत्र के कुल 93 राजस्व ग्रामों को 323 ब्लॉकों में विभाजित किया गया है। इस कार्य को पूरा करने के लिए 53 पर्यवेक्षक और 315 प्रगणक नियुक्त किए गए हैं। सभी कार्मिकों को 4 मई से 12 मई तक तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसका आयोजन सीताराम मोदी आचार्य राजकीय महाविद्यालय में किया जाएगा।तहसीलदार ने कहा कि जनगणना का कार्य देश के विकास और योजनाओं के निर्माण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्व-गणना में बढ़-चढ़कर भाग लें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने यह भी बताया कि देश में पहली बार जनगणना के इतिहास में स्व-गणना का विकल्प दिया गया है, जिससे आमजन मोबाइल और लैपटॉप के जरिए आसानी से अपनी जानकारी भर सकेंगे।इस दौरान फील्ड ट्रेनर्स अरविन्द, सुरेश यादव, धर्मेन्द्र शर्मा, संजीव शर्मा, शशिकान्त शर्मा, जनगणना लिपिक श्रीकान्त शर्मा और शाखा प्रभारी मुकेश कुमार जांगिड सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे。 बाइट तहसीलदार देवीलाल चौधरी。
0
0
Report

पश्चिमी विक्षोभ से यूपी-बिहार समेत तीन राज्यों में मौसम बदलेगा

Noida, Uttar Pradesh:पश्चिमी विक्षोभ, जो पछुआ हवाओं में एक गर्त के रूप में समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर स्थित है, अबलगभग 70° पूर्व देशांतर के अनुदिश अक्षांश 30° उत्तर की ओर चल रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उत्तरी हरियाणा से मणिपुर तक फैला पूर्व-पश्चिम गर्त, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और दक्षिणी असम के चक्रवाती परिसंचरण को पार करते हुए समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है। 2 मई 2026 से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। Weather Report • अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और उसके बाद लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। 29 अप्रैल से 4 मई 2026 के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। पिछले मौसम • पिछले 24 घंटों में दिल्ली में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 1-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26-29 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली में न्यूनतम तापमान कुछ स्थानों पर सामान्य से काफी अधिक (5.1°C या उससे अधिक), कुछ स्थानों पर सामान्य से काफी अधिक (3.1°C से 5.0°C), कुछ स्थानों पर सामान्य से अधिक (1.6°C से 3.0°C) और शेष स्थानों पर सामान्य (-1.5°C से 1.5°C) रहा। दिल्ली में अधिकतम तापमान कुछ स्थानों पर सामान्य से कम (-1.6°C से -3.0°C) और शेष स्थानों पर सामान्य (-1.5°C से 1.5°C) रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 15-20 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिमी हवाएं चलीं, जिनकी रफ्तार 59 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई।
0
0
Report
Advertisement

दमोह की बुजुर्ग महिला हत्या: स्पेशल टीम से जल्द खुलासे की उम्मीद

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में मंगलवार की सुबह सामने आये एक सनसनीखेज घटनाक्रम ने पूरे इलाके को दहशत में पहुंचा दिया है तो पुलिस ने भी इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। दमोह शहर के नूरी नगर बड़ापुरा इलाके में रहने वाली 60 साल की बेसहारा महिला शरीफ़न बी का शव उनके घर में सन्दिग्ध हालत में मिला था और शव जिस हालत में था उसने सब को झकझोर दिया। शव को देखकर अनुमान लगाया गया कि इस बुजुर्ग महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम देने के बाद उसे मौत के घाट उतारा गया है। मामला संदिग्ध था।लिहाजा सागर से स्पेशल टीम बुलाई है और फिंगर प्रिंट स्पेशलिस्ट के अलावा फारेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड यहां पहुंची और कोतवाली पुलिस के साथ दिन भर और फिर देर रात तक जांच पड़ताल होती रही। एसपी के मुताबिक मामला अंधे हत्याकांड का है इस बुजुर्ग महिला की किसी से बुराई नहीं है और न हो उसे मारने की कोई वजह समझ में आती है जिस कारण मामला पेंचीदा हो गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और पुलिस हर एंगल से इसकी जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्दी ही इसका खुलासा होगा।
0
0
Report

MT-7 बाघिन को खुले जंगल में छोड़ा गया, मुकुंदरा हिल्स में रि-वाइल्डिंग सफल

Kota, Rajasthan:बाघिन MT-7 की 'आज़ाद' दहाड मुकुंदरा हिल्स का घना जंगल, वन विभाग की गाड़ियाँ, एनक्लोज़र (बाड़ा) का खुलता हुआ दरवाज़ा और जंगल में धीरे-धीरे कदम बढ़ाती बाघिन के फुटेज। राजस्थान के कोटा से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक बहुत बड़ी और सुखद खबर सामने आई है। मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिज़र्व में बाघों के कुनबे को बसाने की कोशिशों को आज एक बड़ी कामयाबी मिली है। 'पुनर्वन्यीकरण' यानी रि-वाइल्डिंग प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षित की गई बाघिन MT-7 को आज आखिरकार खुले जंगल के प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया है। बाघिन अब 21 हेक्टेयर के सीमित बाड़े से निकलकर 82 वर्ग किलोमीटर के विशाल वन क्षेत्र में राज करेगी। आइए देखते हैं इस खास ऑपरेशन की पूरी रिपोर्ट। ये तस्वीरें गवाही हैं राजस्थान में बाघ संरक्षण की एक नई इबारत की। मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिज़र्व के उसी एनक्लोज़र का गेट आज सुबह 9:00 बजे खोला गया, जहाँ पिछले कई महीनों से बाघिन MT-7 को 'जंगल के कायदों' के लिए तैयार किया जा रहा था। समय: सुबह 9:00 बजे (द्वार खुला), शाम 6:00 बजे (बाघिन बाहर निकली) क्षेत्रफल: 82 वर्ग किलोमीटर का खुला वन क्षेत्र निगरानी: रेडियो-टेलीमेट्री और कैमरा ट्रैप राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के दिशा-निर्देशों पर चली इस लंबी प्रक्रिया में विशेषज्ञों ने MT-7 के शिकार करने के तरीके और उसके व्यवहार का बारीकी से अध्ययन किया। जब समिति इस बात से संतुष्ट हो गई कि MT-7 अब खुद अपना शिकार करने और प्राकृतिक वातावरण में रहने के लिए पूरी तरह सक्षम है, तब मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक ने उसे मुक्त करने का आदेश जारी किया।
0
0
Report
Advertisement

रोन गांव में चाचा-भतीजे हत्याकांड: आरोपी गिरफ्तार

Damoh, Madhya Pradesh:हत्यारा भतीजा आया पुलिस गिरफ्त में, पुराने विवाद पर कि थी चाचा की हत्या... एंकर/ दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के रोन गांव में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का आरोपी पुलिस को गिरफ्त में आ गया है और पुलिस ने इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। दरअसल रोन गांव में 54 साल के चन्नू रैकवार सुबह सुबह खून से लथपथ घर के आंगन में डले थे उनकी बेटी ने देखा और नजदीक जाकर पूछा तो चन्नू ने बताया कि उसके भतीजे रामजी ने उसके साथ ये सब किया है। गभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया और यहां उन्होंने दम तोड़ दिया। चाचा को मौत के मुंह में धकेलकर भतीजा फरार हो गया और लड़की की शिकायत और बयानों के आधार पर नोहटा पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की तो 24 घंटे में आरोपी गिरफ्त में आ गया। एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी के मुताबिक आरोपी रामजी ने पुराने पारिवारिक विवाद के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया और पकड़े जाने के बाद आरोपी ने जुर्म कबूल किया है। आरोपी के बताए मुताबिक उससे रात पत्थर और लोहे की रॉड से चाचा की हत्या की और फिर आँखें बाहर निकाली थी। फिलहाल आरोपी को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।
0
0
Report

प्रतापगढ़ पुलिस की अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी

SALMAN KHANSALMAN KHANFollow16m ago
ACHALPUR, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मानिकपुर पुलिस को एक और सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 26.04.2026 को दर्ज मु0अ0सं0 91/2026, धारा 103(3)/70(1)/3(5)/61(2) बीएनएस से संबंधित प्रकरण में थाना मानिकपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विषुन प्रकाश गौतम पुत्र तिलकचंद, निवासी शेख का पुरवा, परियावां थाना नवाबगंज, जनपद प्रतापगढ़ (उम्र लगभग 24 वर्ष) के रूप में हुई है। अभियुक्त को थाना क्षेत्र के चौरही बाईपास अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई दीपक भूकर के निर्देशन में तथा बृजनन्दन राय एवं अमरनाथ गुप्ता के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। उल्लेखनीय है कि इसी प्रकरण में पूर्व में थाना मानिकपुर पुलिस द्वारा एक बाल अपचारी (मृतका का रिश्तेदार) को हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है।
0
0
Report
Advertisement

200 मीटर दूर लूट: 1 करोड़ के ज्वेलरी, 7 हथियारबंद, बाद भी पुलिस खाली

Gumla, Jharkhand:गुमला | घाघरा थाना क्षेत्र में अपराधियों के बढ़ते हौसले ने व्यवसायियों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार शाम करीब 7 बजे मेन रोड पर, बैंक ऑफ इंडिया – घाघरा शाखा के पास स्थित हरि ओम गहना घर के संचालक शशांक सोनी अपनी मां के साथ दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। तभी पहले से घात लगाए लगभग सात हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें रोककर ₹70 हजार नकद और करीब ₹1 करोड़ के जेवरात लूट लिए। दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने फायरिंग भी की और आराम से फरार हो गए। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटना स्थल और थाना की दूरी महज 200 मीटर है, वह भी भीड़भाड़ वाले इलाके में। 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी कर रही है। पहले भी नहीं सुलझी बड़ी चोरी इसी इलाके में स्थित मां जगदंबा ज्वेलर्स में 29 दिसंबर 2024 को हुई चोरी की घटना का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। लगातार दूसरी बड़ी वारदात ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पेट्रोलिंग और सुरक्षा दावों पर सवाल स्थानीय व्यवसायियों का कहना है कि यदि नियमित पुलिस पेट्रोलिंग होती, तो अपराधियों के हौसले इतने बुलंद नहीं होते। शांति समिति की बैठकों में सुरक्षा के बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीन पर उसका असर नहीं दिखता। लोगों का आरोप है कि पुटो रोड जैसे संवेदनशील इलाकों में अपराधियों का जमावड़ा रहता है, जिसकी शिकायतें पहले भी दी जाती रही हैं। पुलिस क्या कहती है मामला की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव और इंस्पेक्टर विनय कुमार मौके पर पहुंचे। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस हर तकनीकी पहलू की जांच कर रही है, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। व्यवसायियों में दहशत, सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल घघघा के आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top