icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गरियाबंद के बजाड़ी गांव में ढाई एकड़ जमीन की फर्जी रजिस्ट्री मामले की जांच शुरू

Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद के मैनपुर में बजाड़ी ग्राम में ढाई एकड़ जमीन की फर्जी रजिस्ट्री के मामले की जांच देवभोग तहसीलदार ने शुरू कर दिया है। देवभोग तहसीलदार ने प्रकरण दर्ज कर रजिस्ट्री से जुड़े क्रेता, विक्रेता, गवाह, स्टाम्प वेंडर से लेकर जुड़े लोगों का साक्ष्य कथन दर्ज किया। भूमि के किस्म परिवर्तन से लेकर अन्य दस्तावेज तैयार करने में चिचिया कोटवार मोतीलाल की संलिप्तता पाए जाने पर उसे निलंबित कर दिया गया। आरंभिक जांच में रजिस्ट्री के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की पुष्टि हुई है। मामले में पटवारी समेत अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। दरअसल बजाडी गांव का रहने वाला भवरसिंह, अपने पड़ोसी के आधार कार्ड पर छेड़छाड़ कर हरिसिंह बना और ढाई एकड़ जमीन उरमाल के शांति लाल जैन को बेच दिया था हालांकि सरपंच की जागरूकता से नामांतरण नहीं हो सका और मामले का खुलासा हो गया।
0
0
Report

रांची में डूरंड कप 2026 की मेजबानी, मुफ्त टिकटों के साथ मैच शुरू

Ranchi, Jharkhand:रांची अब सिर्फ क्रिकेट या हॉकी नहीं, बल्कि राष्ट्रीय फुटबॉल मानचित्र पर भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने जा रहा है। देश के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप 2026 की मेजबानी पहली बार झारखंड की राजधानी को मिली है और इसके साथ ही शहर में खेलों का माहौल पूरी तरह बदलता नजर आ रहा है। 26 जुलाई से शुरू होने वाले मुकाबलों से पहले मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम के गेट नंबर 13 से आज से टिकेट मिलेंगे। दरअसल मैचेस देखने के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है लेकिन अगर आपको स्टेडियम के अंदर जाकर मैच देखना है तो इसके लिए आपको टिकट की जरूरत होगी जो मुफ्त है । और मुफ्त टिकट के लिए 12 काउंटर्स बनाए गए हैं।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

जमुई में बीए छात्रा की मौत, कमरे में फंदे से लटकी मिली, जांच जारी

Jamui, Bihar:जमुई: शहर के शांति नगर मोहल्ले में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही बीए प्रथम वर्ष की एक छात्रा का शव मंगलवार देर रात कमरे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के हरपेटी गांव निवासी उमेश तांती की पुत्री रुबी कुमारी उम्र 18 वर्ष के रूप में हुई है। वह केकेएम कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी और पढ़ाई के उद्देश्य से अपनी सहेली के साथ करीब 15 दिन पहले ही जमुई शहर में किराये के मकान में रहने आई थी। मृतका की सहेली ने बताया कि मंगलवार रात दोनों छत पर टहल रही थीं। कुछ देर बाद रुबी नीचे कमरे में चली गई। जब वह भी नीचे लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद मकान मालिकन और आसपास के लोगों को बुलाया गया। खिड़की की जाली काटकर कमरे के अंदर पहुंचे लोगों ने देखा कि रुबी दुपट्टे के सहारे छत की कड़ी से लटकी हुई थी। स्थानीय लोगों की मदद से छात्रा को तुरंत नीचे उतारकर शहर के बोधवन तालाब स्थित एक निजी क्लीनिक ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बुधवार सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस छात्रा की सहेली और परिजनों से पूछताछ कर विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। इस घटना से मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं शांति नगर मोहल्ले में भी शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

गोरखपुर में छत के तार से करंट लगने से महिला की मौत

Gorakhpur, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी。 Date: 22-07-2026 लोकेशन:गोरखपुर。 स्लग: बारिश में कपड़े उतारने छत पर गई महिला की करंट लगने से दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा。 एंकर: गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र में बारिश के बीच एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छत पर सूख रहे कपड़े उतारने गई एक महिला की बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, जबकि ग्रामीण बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि छत से सटे बिजली के तारों को हटाने की मांग पहले भी कई बार की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई。 VO: गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के भिटहा ग्राम सभा के सोकहना गांव में गुरुवार को बारिश एक परिवार के लिए मातम बन गई。 बताया जा रहा है कि गांव निवासी इन्द्रावती देवी (45 वर्ष), पत्नी रामभरोस बारिश शुरू होने पर छत पर सूख रहे कपड़े उतारने गई थीं। इसी दौरान छत के बेहद करीब से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आ गईं। तेज करंट लगते ही वह छत पर ही गिर पड़ीं。 महिला की चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया。 महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक का माहौल है。 घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा बिजली विभाग पर फूट पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि छतों के बेहद नजदीक से गुजर रहे बिजली के तार लंबे समय से खतरा बने हुए हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग ने न तो तारों को हटाया और न ही कोई सुरक्षा उपाय किए। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती तो यह हादसा टाला जा सकता था。 फिलहाल पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीण बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और क्षेत्र में जर्जर तथा छतों से सटे बिजली के तारों को तत्काल सुरक्षित कराने की मांग कर रहे हैं。 बारिश के मौसम में बिजली के खुले या छतों के करीब से गुजर रहे तार कभी भी जानलेवा साबित हो सकते हैं। ऐसे में बिजली विभाग की सतर्कता और समय पर रखरखाव बेहद जरूरी है, ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report

तबादलों के बाद सपोटरा नगरपालिका की सेवाओं में भ्रष्टाचार के आरोप

Karauli, Rajasthan:लोकेशन- सपोटरा अधिकारियों के तबादलों के बाद भगवान भरोसे नगरपालिका सपोटरा, शहरी सेवा शिविर के फॉलोअप कैंप चल रहे केवल कागजों में, अधिशासी अधिकारी सहित अन्य कार्मिकों के तबादले के बाद गड़बड़ाया नगर पालिका का सिस्टम, अधिकारियों के तबादले होने से लोगों के नहीं हो रहे कार्य, लंबित फाइलों का नहीं हो रहा निस्तारण, किसी अन्य अधिकारियों को भी नहीं दिया गया अतिरिक्त चार्ज, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र,पट्टे अनापत्ति प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सरकारी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोग काट रहे चक्कर, आमजन ने शीघ्र अधिकारियों की नियुक्ति करने की उठाई मांग,
0
0
Report
Advertisement

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top