झांसी के पूंछ कस्बे में कच्चे मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी जनपद के थाना पूंछ के बड़ेरा रोड पर पूंछ कस्बे में हरीराम प्रजापति के कच्चे घर में अचानक आग लग गई। आग ने तीन कमरों को अपनी चपेट में ले लिया और मकान का छप्पर भी नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया लेकिन अनुमान है कि इसकी वजह बिजली के तारों में हुई शॉर्ट सर्किट हो सकती है। इस घटना से घर में लाखों का सामान नष्ट हो गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
