icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284002
Eshan KhanEshan KhanFollow7 Nov 2024, 06:44 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बारिश से कच्चे रास्ते पर ट्रैक्टर पलट, चालक जहीर हसन की मौत

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के सांगाठेड़ा-गुड़छप्पर मार्ग पर मंगलवार को बारिश के कारण हुए हादसे में ट्रैक्टर चालक जहीर हसन की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मजदूर इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार जहीर हसन खेत में फंसी पराली से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को निकालने के लिए खाली ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। लगातार बारिश से कच्चा रास्ता दलदल में बदल चुका था। इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया धंस गया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से जहीर हसन की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। घायल इरशाद को जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
0
0
Report
Advertisement

श्रवण कांवड़ में बहुओं संग माँ पालकी में बैठाकर परिवार ने सेवा की मिसाल

Saharanpur, Uttar Pradesh:श्रवण कावड़ में मां बिठाकर कांवड़ यात्रा पर निकले बेटा बहुएं, बोले - माँ बाप की सेवा ही भोले नाथ की सच्ची भक्ति सावन का महीना शुरू होते ही देव भूमि हरिद्वार में शिव भगतों की भीड़ उमड़ पड़ती है। हर की पैड़ी से कावड़ में गंगाजल भर कर शिव भगत कावड़िये अपने गंतव्यों की ओर बढ़ रहे हैं। कावड़िये लाखों रूपयों खर्च कर एक से बढ़ कर एक अनोखी कावड़ लेकर आ रहे हैं। चंडीगढ़ के राजकुमार अपनी पत्नी और भाभी के साथ पालकी में अपनी मां बिठाकर हरिद्वार से चंडीगढ़ के लिए पैदल यात्रा कर रहे हैं। खास बात ये है कि बेटे के साथ बहुएं भी कावड़ में बैठी अपनी सास जयदेई को कंधो पर उठाकर चल रही हैं। यही वजह है कि कावड़ में बैठी बूढ़ी मां अपने बेटेों और बहुओं को आशीर्वाद देते नहीं थक रही। परिवार के लोगों ने इस कावड़ का नाम श्रवण कावड़ दिया है। राजकुमार का कहना है कि मेरे परिवार में सभी प्रेम से मिलजुल कर रहते हैं कावड़ के जरिये वह अपने परिवार में सद्भाव और प्यार बनाए रखने की नाथों के नाथ भोले नाथ से करते हैं। आपको बता दें कि 21वीं सदी में जब लोग रिश्तों को महज एक औपचारिकता मानने लगे हैं, ऐसे में आज भी बहुत से ऐसे लोग हैं जो रिश्तों को अहमियत देते हैं। धर्मनगरी हरिद्वार में कावड़ यात्रा के दौरान एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली है। एक परिवार (कलयुग का श्रवण कुमार) कावड़ उठाने के साथ बच्चे अपने माता पिता को पालकी में बैठाकर तीर्थ की यात्रा करवा रहे हैं। बेटे के साथ दो बहुएं भी इस शुभ काम में कंधे से कंधा मिलाकर साथ चल रही हैं। यह परिवार मूल रूप से हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ का रहने वाला है। एक अगस्त को हर की पैड़ी पर उन्होंने सबसे पहले बूढ़ी अम्मा के पैर धोए और गंगा जी में स्नान कराया। इसके बाद कावड़ में गंगाजल भर कर माँ जयदेई को पालकी में बिठा कंधो पर उठाया और अपने गंतव्य की ओर निकल पड़े। चार दिन की पैदल यात्रा के बाद मंगलवार की शाम यह परिवार श्रवण कावड़ लेकर सहारनपुर पहुंचे। जहां उन्हें देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई बेटे राजकुमार के साथ दोनों बहुओं पूजा और केतकी की खूब सरहना कर रहा है। बड़ा बहु केतकी बताती हैं कि उनके माता-पिता ने जो संस्कार दिए हैं वह उन्हीं का पालन कर रही हैं। वे अपनी सास के साथ माँ की तरह रहती हैं। उनकी सास उन्हें अपनी बेटियों की तरह प्यार करती हैं। आज अपनी सास कावड़ में लाकर दिल और आत्मा को अलग ही शकुन मिल रहा है। छोटी बहु पूजा का कहना है कि उनकी सास उनके साथ सास जैसा व्यवहार किया ही नहीं उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं होने दिया कि वह अपनी ससुराल में आई हुई है। वह दोनों बहुओं के साथ बेटियों जैसा ही सलूक करती है। पूरा परिवार मिलजुल कर एक ही घर में रहता है और एक ही चूल्हे पर खाना बनाकर खाता है। अपनी बूढ़ी सास की सेवा करके उन्हें बहुत अच्छा लगता है। कभी-कभी गलतियों पर उनकी सास जयदेई उन्हें डांट तो देती हैं लेकिन कभी लड़ाई नहीं करती है। यही वजह है आज उनका पूरा परिवार एक साथ प्यार से रहता है। बेटे राजकुमार का कहना है कि यह सब उनकी माँ जयदेई के संस्कार और आशीर्वाद ही है जो उनका परिवार प्यार से एक साथ रहता है। उन्होंने पांच साल पहले मन बनाया था कि अब जब भी कावड़ लाएंगे तो श्रवण कावड़ ही लाएंगे। इस बार वह अपनी भाभी और पत्नी के साथ बच्चे को लेकर श्रवण कावड़ लेने निकल पड़े। माँ जयदेई को कावड़ में बिठाकर चंडीगढ़ की ओर बढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि जब माता-पिता कई-कई बच्चों का पालन पोषण कर उन्हें पढ़ा-लिखाकर काबिल कर सकते हैं तो ऐसे में बच्चों को भी चाहिए कि अपने माता-पिता की सेवा करें। कावड़ में बैठी जयदेई ने अपने श्रवण कुमार बेटे और बहुओं के लिए कहा है कि भगवान उन्हें सुखी रखे, धनदौलत से सुखी रखें, खुश रहें, भगवान खुश रखें, भगवान इनको जीते जी खुश रखें। फिलहाल कांवड़ यात्रा के दौरान कलयुग के श्रवण कुमार को जो भी देख रहा है तारीफ ही करता नजर आ रहा है.
0
0
Report

देवरिया के रेस्टोरेंट में चाउमीन में छिपकली मिलने से हड़कंप, खाद्य विभाग ने किया निरीक्षण

Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के पथरदेवा बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट में ग्राहक को दी गई चाउमीन में कथित तौर पर छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। निरीक्षण में साफ-सफाई की कमी मिलने पर रेस्टोरेंट के संचालन को तब तक रोकने के निर्देश दिए गए जब तक व्यवस्था दुरुस्त न हो। वहीं एक्सपायरी खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई और चाउमीन समेत अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए। सूचना पर खाद्य विभाग की टीम ने रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई में खामियां मिलने पर अधिकारियों ने व्यवस्था सुधरने तक संचालन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही एक्सपायरी खाद्य पदार्थ मौके पर नष्ट कराए गए और चाउमीन, पनीर व छेना मिठाई के नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

सक्षम कौशल जनगणना से मुंबई उपनगर में रोजगार अवसरों की नई दिशा

Mumbai, Maharashtra:महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को मुंबई उपनगर जिला प्रशासन द्वारा तैयार किए गए ‘सक्षम कौशल जनगणना’ (Saksham Skill Census) के कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार, मुंबई उपनगर के पालकमंत्री आशीष शेलार, सहपालकमंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल और मुंबई उपनगर के जिलाधिकारी सौरभ कटियार सहित कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मुंबई उपनगर जिलाधिकारी कार्यालय तथा जिला कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र के संयुक्त प्रयास से संचालित ‘सक्षम कौशल जनगणना’ देश का पहला एआई-सक्षम हाइपरलोकल स्किल सेंसस है। इसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर लोगों की कौशल क्षमता का डाटा तैयार कर उन्हें रोजगार, कौशल प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है। इस परियोजना के तहत 59,824 परिवारों का सर्वेक्षण किया गया। इसमें 44,982 उम्मीदवारों, 1,018 नियोक्ताओं और 52 प्रशिक्षण संस्थानों का डेटा एकत्र किया गया। सर्वेक्षण में बेरोजगार युवाओं, कौशल उन्नयन के इच्छुक लोगों, स्वरोजगार शुरू करने वालों और गृहिणियों के लिए रोजगार की संभावनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी संकलित की गई। सर्वेक्षण में यह भी सामने आया कि करीब 98 प्रतिशत लोगों के पास कोई औपचारिक कौशल प्रमाणपत्र नहीं है। इसे रोजगार क्षमता के सामने सबसे बड़ी चुनौती माना गया है। इसी कमी को दूर करने के लिए ‘सक्षम’ अभियान के तहत 32 हजार से अधिक उम्मीदवारों को व्यक्तिगत करियर मार्गदर्शन, 22 हजार से अधिक लोगों को बाजार की जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण, 5,800 से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं 1,690 से अधिक उम्मीदवारों से नियोक्ताओं ने सीधे भर्ती और इंटरव्यू के लिए संपर्क किया है। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए 4,000 से अधिक इच्छुक उद्यमियों को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और बिजनेस काउंसलिंग दी जाएगी। इसके अलावा 6,000 से अधिक गृहिणियों, दिव्यांगजनों और वंचित वर्ग के लोगों को औपचारिक रोजगार, कौशल प्रशिक्षण और स्वरोजगर से जोड़ने की योजना पर काम चल रहा है。 प्रशासन के अनुसार, मुंबई उपनगर का वार्षिक कौशल एवं रोजगार लक्ष्य जहां 800 से 1,000 उम्मीदवारों का था, वहीं ‘सक्षम’ के एक पायलट वार्ड प्रोजेक्ट के माध्यम से ही करीब 22 हजार लोगों के लिए आजीविका के अवसर तैयार किए गए हैं। परियोजना के अगले चरण में वार्ड स्तर पर साप्ताहिक रोजगार मेले, उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप अल्पकालिक और दीर्घकालिक कौशल प्रशिक्षण, तथा स्वरोजगार के इच्छुक लोगों को पीएमईजीपी और मुद्रा योजना जैसी सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही मेंटरशिप, उद्यमिता इनक्यूबेशन, एआई आधारित कौशल डाटाबेस, करियर काउंसलिंग और विभिन्न अप्रेंटिसशिप व रोजगार योजनाओं से उम्मीदवारों को जोड़ने की कार्ययोजना भी तैयार की गई है। प्रशासन का कहना है कि ‘सक्षम कौशल जनगणना’ मुंबई उपनगर में रोजगार सृजन, कौशल विकास और स्वरोजगार को नई दिशा देने वाला एक मॉडल साबित हो सकता है, जिसे भविष्य में अन्य जिलों में भी लागू किया जा सकता है।
0
0
Report
Advertisement

सहारनपुर में कांवड़ शिविरों का सुरक्षा निरीक्षण, निर्धारित शिविरों में ही रुकना अपील

Saharanpur, Uttar Pradesh:कांवड़ शिविरों का सुरक्षा निरीक्षण, सड़क पर विश्राम न करने की अपील सहारनपुर में कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान एसएसपी अभिनन्दन के निर्देशन में अग्निशमन अधिकारी और जनकपुरी थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ विभिन्न कांवड़ शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान अग्निशमन यंत्रों, फायर सेफ्टी व्यवस्था और अन्य सुरक्षा प्रबंधों की जांच कर शिविर संचालकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने श्रद्धालुओं से सड़क पर विश्राम न करने और केवल निर्धारित शिविरों में ही रुकने की अपील की, ताकि यातायात सुचारु रहे और दुर्घटनाओं से बचा जा सके। साथ ही विद्युत एवं गैस उपकरणों का सुरक्षित उपयोग करने और सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया।
0
0
Report

सेओनी में मां मुर्गी की जहरीले सांप से भिड़ंत, 5 चूजे बच न सके

Seoni, Madhya Pradesh:5 चूजों को बचाने जहरीले सांप से भिड़ी माँ मुर्गी,लेकिन हार गई ममता की जंग - चूजों को बचाने मां मुर्गी की सांप से भिड़ंत CCTV में कैद... - एमपी के सिवनी जिले से ममता की एक ऐसी मार्मिक तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया... - कहते हैं, कि माँ अपने बच्चों की रक्षा के लिए अपनी जान तक दांव पर लगा देती है, और ग्राम चुरका से सामने आया यह CCTV वीडियो इसी बात को सच साबित करता है ...लखनादौन तहसील के ग्राम चुरका निवासी राम अहरवाल के घर में देर रात एक जहरीला सांप उस कमरे में घुस गया, जहां कबाड़ रखा था और एक मुर्गी अपने पांच नन्हे चूजों के साथ रहती थी।जैसे ही सांप ने चूजों पर हमला किया, माँ मुर्गी अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए बिना डरे जहरीले सांप से भिड़ गई।जाने जैसे ...
0
0
Report
Advertisement

फजलगंज में गुरु गोविंद सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी: आरोपी गिरफ्तार, कानून कड़क

Noida, Uttar Pradesh:थाना फजलगंज पर प्राप्त सूचना जिसमें एक व्यक्ति द्वारा सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज एवं सिख समुदाय के संबंध में अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इस संबंध में तत्काल अभियोग पंजीकृत कर तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया। निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसके पूर्व में भी एक आपराधिक प्रकरण में संलिप्त होने की जानकारी मिली है। उसके आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया जा रहा है तथा अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जा रही है।बाइट-पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव। फजलगंज थाना क्षेत्र में सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज और सिख समुदाय पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार सुबह इस मामले को लेकर सिख समाज के लोग फजलगंज थाने पहुंच गए थे। उन्होंने थाने का घेराव कर नारेबाजी की और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
0
0
Report

स्कूल में छात्र भिड़ंत: सिवनी के Excellence विद्यालय का वीडियो वायरल

Seoni, Madhya Pradesh:स्कूल बना अखाड़ा उत्कृष्ट विद्यालय में छात्रों के बीच हुई मारपीट वीडियो सोशल मीडिया में वायरल. MP के सिवनी से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां पढ़ाई की जगह स्कूल परिसर में छात्रों के बीच जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है. वायरल वीडियो उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी का बताया जा रहा है. दावा है कि यह घटना स्कूल के वॉशरूम के पास की है. सवाल यह है कि जब छात्र एक-दूसरे पर मुक्कों और थप्पड़ों की बारिश कर रहे थे, तब स्कूल प्रबंधन और शिक्षक आखिर कहां थे? वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो छात्र आपस में बुरी तरह भिड़े हुए हैं. कभी एक छात्र दूसरे के गाल पर थप्पड़ मारता है तो कभी मुक्कों की बरसात करता है. मारपीट के दौरान एक छात्र जमीन पर गिर जाता है, लेकिन दूसरा छात्र उसे नहीं छोड़ता और उसके चेहरे पर लगातार घूंसे मारता रहता है. इतना ही नहीं, दोनों छात्र एक-दूसरे को दीवार से टिकाकर भी पीटते नजर आते हैं. इस दौरान आसपास बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहते हैं, लेकिन शुरुआत में कोई भी बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं करता. काफी देर तक मारपीट चलने के बाद कुछ छात्र आगे आते हैं और दोनों को अलग कराते हैं. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि, वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
0
0
Report
Advertisement

मोनिका सोनी ने बाथरूम में फांसी, पति की मौत के बाद डिप्रेशन में थी

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-शहर के साकेत कॉलोनी रहवासी मोनिका सोनी ने अज्ञात कारणों के चलते घर के बाथरूम में लगाई फांसी, पुलिस मौके पर पहुंची करीब एक से डेढ़ माह पहले मृतिका के पति राहुल की भी सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत शहर के साकेत कॉलोनी में रहने वाली मोनिका सोनी ने घर के बाथरूम में लगे पंखे पर दुपट्टे से फांसी लगा ली सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम रूम भेज मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया हाल ही में मोनिका के पति राहुल सोनी की सड़क दुर्घटना में मौत होने के बाद मोनिका डिप्रेशन में थी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top