झांसी में शराबी और दुकानदार के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के मोठ थाना क्षेत्र के कस्बे में एक बुजुर्ग दुकानदार और एक शराबी के बीच झगड़ा हो गया। जब शराबी ने दुकानदार पर हमला करने की कोशिश की तो दुकानदार ने उसकी पिटाई कर दी और दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इस घटना का वीडियो वहां खड़े किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बाजार में दोनों के बीच लात-घूंसे चल रहे हैं और दोनों एक-दूसरे पर हमला करने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ जागरूक लोगों ने बीच-बचाव किया और दोनों को अलग कर शांत कराया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
