झांसी मंडल में फैमिली सेमिनार, महिलाओं और बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी मंडल की जूही लॉबी में फैमिली सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें 24 रनिंग परिवारों के सदस्य, मु0 क्रू0 नियंत्रक, 4 CLI, और 38 LP/ALP उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों के लिए क्विज आयोजित किया गया, जिसमें पुरस्कार वितरण भी किया गया। लोको पायलट और सहायक लोको पायलट की पत्नियों को घर की छोटी समस्याओं का समाधान स्वयं करने और रनिंग रूम में क्वालिटी रेस्ट के महत्व के बारे में प्रेरित किया गया। क्विज में सफल पहले तीन परिवारों को महिला कार्यालय अधीक्षक द्वारा पुरस्कार दिए गए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
