284003
झांसी पाताल कोट ट्रेन में फर्जी महिला TC पकड़ी गई
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी से पातालकोट जा रही ट्रेन में एक महिला ने खुद को TC बताकर यात्रियों से जुर्माने के नाम पर पैसे वसूले। यात्री चंद्रपाल सिंह ने रेल सुरक्षा बल को सूचना दी कि महिला फर्जी थी। रेल सुरक्षा बल ने डबरा स्टेशन पर महिला को उतारकर पूछताछ की। महिला की पहचान धौलपुर से ट्रेन में सवार होने की बताई जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बाबा कीनाराम जन्मोत्सव का आज समापन, लाखों भक्तों ने दर्शन पूजन कर लिया आशीर्वाद
Bbrasi, Uttar Pradesh:अघोराचार्य बाबा कीनाराम जन्मोत्सव के अंतिम दिन सही भक्ति की रसधार। *राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, विधायक सुशील सिंह सहीत कई नामी गिरामी हस्तिओ ने बाबा का दर्शन पूजन कर लिया आशीर्वाद* चहनिया। स्थानीय क्षेत्र की रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम जन्मोत्सव के आज अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में पहुंचकर दर्शन पूजन किया एवं बाबा से आशीर्वाद लिया सुबह भोर से लेकर शाम तक लगभग लाखों की संख्या में पहुंचकर भक्तों ने बाबा कीनाराम के चरणों में मत्था टेका एवं माला फूल अर्पित कर मोक्ष की कामना की इस दौरान राज्यसभा सांसद दर्शन सिंह सैयद राजा विधायक सुशील सिंह सहित कई नामी गिरामी हस्तियों ने बाबा के दरबार में माथा ठेका एवं आशीर्वाद लिया हर हर महादेव एवं बाबा कीनाराम के जयघोष के साथ पूरी परिसर में भक्ति की गंगा बहु एवं पूरा क्षेत्र भक्ति में हो गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ हजारों की संख्या में भक्त पहुंचकर गीत संगीत का आनंद लिया । लोकनाथ महाविद्यालय छात्र छात्राए व अमर ज्योति सेवा संस्थान के दृष्टिबाधित बच्चों के द्वारा प्रस्तुति ने मन मोह लिया वहीं संजय तिवारी व साथियों ने भजन प्रस्तुत किया। हूनर रंग मंच द्वारा मेरे राम जी आयेंगे की प्रस्तुति ने मन को मोह लिया । अभय, प्रद्युम्न,शैल बाला ने भोजपुरी गीत व भजन गाकर पुरे पंडाल को भक्तिमय कर दिया। जन्मोत्सव के अंतिम दिन दिन दर्शनार्थीयो का तांता लगा रहा जो अनवरत रात-भर दर्शन पूजन के बाद मेले के आयोजन के साथ गायक कलाकार विजय यादव एवं रूचि यादव के बिरहा मुकाबला के साथ हर-हर महादेव व बाबा कीनाराम जयघोष के बाद समापन हुआ। इस दौरान प्रधान मठ व्यवस्थापक अरुण सिंह, महिला मंडल अध्यक्ष रुबी सिंह,लोकनाथ महाविद्यालय संस्थापक प्रबंधक धनंजय सिंह,मठ व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह, डा० राजेन्द्र प्रताप सिंह,डा० आशुतोष सिंह , रमेश राय,अभय कुमार पीके, राजेन्द्र प्रताप पांडेय,शुर्यनाथ सिंह,दिनेश सोनकर , अशोक कुशवाहा, मुकेश निषाद , धर्मेंद्र गुप्ता, अरुण यादव,डा, संगीता सिंह,मधु सिंह,सत्या,संजु श्रीवास्तव, कुलदीप वर्मा,निलेश यादव आदि लोग मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन धनंजय सिंह ने किया।0
0
Report
घड़साना तहसील के बाहर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन जारी; पानी मुआवजे मांग
Sri Ganganagar, Rajasthan:घड़साना तहसील कार्यालय के बाहर किसानों का आंदोलन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। खेत बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले किसान अनिश्चितकालीन धरने पर डٹے हुए हैं। तहसील के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी हैं, जबकि दोनों गेटों पर बैरिकेडिंग की गई है। किसानों की प्रमुख मांगों में आगामी छह माह का रेगुलेशन जारी करना, चार में से दो समूह पानी देना, मूंग फसल खराबे का मुआवजा तथा अनूपगढ़ शाखा को रिजर्व करना शामिल है। किसानों ने 18 सितंबर से पहले मांगों पर कार्रवाई की मांग की है। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई है। धरना स्थल पर किसान रात-दिन मौजूद रहकर आंदोलन जारी रखे हुए हैं。0
0
Report
घाघरा के उफान से बलिया में बाढ़, कटान से मकान खतरे में
Noida, Uttar Pradesh:बलिया में घाघरा नदी का उफान लोगों को डरा रहा है... और चिंता बढ़ा रहा है... क्योंकि उफनती नदी लगातार कटान कर रही है... नदी के कटान में लोगों के मकान तक समा जा रहे हैं। घाघरा नदी के उफान से कई तटवर्तीय इलाके जलमग्न हैं... एक तरफ कटान का खतरा है तो दूसरी तरफ बाढ़ की मार से लोग परेशान हैं...0
0
Report
Advertisement
आवारा पशुओं के आतंक के बीच बच्चा बचाने के लिए मां ने किया सामना
Sirohi, Rajasthan:आबूरोड की शिवाजी कॉलोनी में तीन वर्षीय मासूम पर गाय-सांड ने किया हमला, बचाने दौड़ी मां भी घायल तीन वर्षीय बच्चा माता के प्रयास से सुरक्षित रहा, पर उसकी मां घायल हो गईं आबूरोड के शिवाजी कॉलोनी, वार्ड संख्या 24 निवासी दुर्गेश कुमार राव ने नगर पालिका प्रशासन को शिकायत देकर बताया कि 11 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे उनके घर के मुख्य द्वार के बाहर उनकी पत्नी, छोटी बहन और तीन वर्षीय पुत्र निशांत मौजूद थे। इसी दौरान अचानक आवारा पशु वहां पहुंच गए और तीन वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे को बचाने के लिए मां ने साहस दिखाते हुए पशु का सामना किया। हमले के दौरान बच्चा नीचे गिर गया, जिसके बाद पशु ने उसे उठाकर हवा में उछाल दिया। इससे बच्चे के सिर में चोट आई, वहीं उसे बचाने के प्रयास में उसकी मां भी घायल हो गई। कॉलोनी में खुले घूम रहे पशु, लोगों में बढ़ रहा भय शिकायत में बताया गया कि शिवाजी कॉलोनी सहित शहर की कई गलियों और मोहल्लों में बड़ी संख्या में आवारा गाय एवं सांड खुले घूम रहे हैं। ये पशु आए दिन राहगीरों के पीछे दौड़ते हैं और आपस में लड़ने के दौरान लोगों के लिए खतरा बन जाते हैं। कई जगह सड़क के बीचों-बीच बैठने से यातायात भी प्रभावित होता है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री दुर्गेश कुमार राव ने नगर पालिका प्रशासन से आवारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित गौशाला में पहुंचाने और पशu मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत में चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते प्रशासन ने प्रभावी कदम नहीं उठाए तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि मासूम बच्चों और आम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए आवारा पशुओं के खिलाफ तत्काल अभियान चलाया जाए।0
0
Report
कुरुक्षेत्र पहुंचे मंत्री बेदी, सफाई कर्मियों ने किया जोरदार स्वागत
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, सफाई कर्मचारियों ने किया जोरदार स्वागत, वाल्मीकि आश्रम में बेदी को तौला लड्डुओं से, बेदी बोले- सभी के प्रयासों से हड़ताल हुई खत्म, कर्मचारी खुशी-खुशी लोटे काम पर कुरुक्षेत्र। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शनिवार को कुरुक्षेत्र पहुंचे। यहां सफाई कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वाल्मीकि आश्रम में पहुंचने पर मंत्री कृष्ण कुमार बेदी को लड्डुओं से तौला गया। इस दौरान कर्मचारियों और समाज के लोगों ने खुशी जताई और सरकार के फैसले का स्वागत किया। मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार और कर्मचारियों के बीच बातचीत हुई और सभी के प्रयासों से हड़ताल खत्म हो सकी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के काम पर लौटने से शहरों में सफाई व्यवस्था फिर से सुचारु रूप से चल सकेगी। बेदी ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों को लेकर गंभीर है और बातचीत के माध्यम से समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से भी पूरी मेहनत और जिम्मेदारी के साथ अपने काम पर जुटने की अपील की। वहीं, हड़ताल खत्म होने के बाद कर्मचारियों में भी खुशी का माहौल देखने को मिला। मंत्री के स्वागत के दौरान कर्मचारियों ने उनका आभार जताया और कहा कि वे अब खुशी-खुशी अपने काम पर लौट आए हैं। बाइट:- कृष्ण कुमार बेदी, केबिनेट मंत्री हरियाणा0
0
Report
खरगोन जिला अस्पताल ICU में प्रसूता महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Khargone, Madhya Pradesh:जिला अस्पताल के ICU में महिला की मौत पर आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा. बीती रात गर्भवती महिला छाया पति लखन कौर की ऑपरेशन से डिलेवरी हुई थी. जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ थे. अचानक महिला की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई. महिला ने लड़के को जन्म दिया जो स्वस्थ है. घटना को लेकर परिजनों ने डॉक्टरों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक महिला छाया के भाई शेरसिंह ने कहा कि हम लोग बिस्टान थाना क्षेत्र के गारी के निवासी हैं. छाया को दर्द बढ़ने पर बिस्टान अस्पताल लाए. यहां से जिला अस्पताल खरगोन भेजा गया. जिला अस्पताल खरगोन में डॉक्टरों द्वारा ब्लीडिंग होने से ऑपरेशन कर डिलेवरी करने को कहा और इंदौर ले जाने की एडवाइज दी. परिजनों ने खरगोन में ऑपरेशन के रिस्क नहीं की बात पर जिला अस्पताल के मातृत्व में ऑपरेशन हुआ. ऑपरेशन के डिलेवरी के बाद प्रसूता महिला एवं उसका बच्चा दोनों स्वस्थ होकर अस्पताल के ICU ward में इलाज चल रहा था इस दौरान महिला की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई. परिजनों लापरवाही के आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की. परिजनों ने हंगामा कर विरोध जताया. मौके पर जैतापुर थाने से पुलिस पहुंची, परिजनों को समझाइश दे रही है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. जैतापुर पुलिस प्रत्येक बिंदु पर बारीकी से पड़ताल कर रही है.0
0
Report
Advertisement
बोकारो के समाहरणालय में हिंदी पखवाड़ा का शुभारम्भ, नुक्कड़ नाटक से संदेश
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के समाहरणालय परिसर में हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक व सांस्कृतिक प्रस्तुति ने बांधा समां. समाहरणालय परिसर में हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त अजय नाथ झा एवं उप विकास आयुक्त श्रीमती शताब्दी मजूमदार सहित अन्य पदाधिकारी ने आसमान में गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पूर्व, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हिंदी के कत्ल हो गया का प्रभावशाली मंचन किया। नाटक के माध्यम से हिंदी भाषा के महत्व, उसके सम्मान एवं दैनिक जीवन में उसके प्रयोग को लेकर सार्थक संदेश दिया। वहीं कलाकारों की टीम ने वंदे हिंदी मातरम्, राजभाषा मातरम्... की संगीतमय प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर अपने संबोधन में उपायुक्त अजय नाथ झा ने सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी दिवस का आयोजन केवल एक दिन तक सीमित रखने के बजाय हिंदी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता एवं लगाव को पूरे वर्ष बनाए रखना हमारा उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा देश और विशेषकर झारखंड भाषाई विविधताओं से समृद्ध है। यहां हिंदी के साथ-साथ संथाली, मुंडारी, बांग्ला एवं अनेक अन्य भाषाएं बोली जाती हैं। भारत की सभी भाषाएं मिलकर भारत को भारत बनाती हैं। हिंदी देश के एक बड़े भूभाग में बोली एवं समझी जाने वाली महत्वपूर्ण भाषा है और देश को जोड़ने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। साथ ही हमें अन्य भारतीय भाषाओं के प्रति भी सम्मान और जिज्ञासा का भाव रखना चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि भाषा का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य संवाद है। हमारी भाषा ऐसी होनी चाहिए, जिसे सामने वाला सहजता से समझ सके। ग्रामीणों से संवाद करते समय भाषा सरल एवं लोकजीवन से जुड़ी होनी चाहिए, ताकि आमजन तक हमारी बात आसानी से पहुंच सके। उन्होंने कहा कि भाषा वही सार्थक है, जो सामने वाले तक हमारी बात पहुंचा सके और जिसमें हमारी संस्कृति, परंपरा एवं समाज पूरी तरह से प्रतिबिंबित हो। अपनी मातृभाषा एवं भारतीय भाषाओं का संरक्षण और संवर्धन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाने का कार्य करता है। उपायुक्त ने सभी से हिंदी के साथ-साथ भारतीय भाषाओं का सम्मान करने तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने कहा कि नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हिंदी की तुलना मां से की गई है, जो अत्यंत सार्थक है। जिस प्रकार एक मां परिवार के सभी सदस्यों को प्रेम और स्नेह के सूत्र में बांधकर रखती है, उसी प्रकार हिंदी भी लोगों को आपस में जोड़ने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि हिंदी एक लिंक लैंग्वेज और ब्रिज लैंग्वेज के रूप में देश के विभिन्न राज्यों, भाषाओं और संस्कृतियों को आपस में जोड़ती है। उप विकास आयुक्त ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनकी मातृभाषा बांग्ला है, जबकि उनके ससुराल पक्ष की मातृभाषा अवधी है। ऐसे में दोनों परिवारों के बीच संवाद स्थापित करने और उन्हें जोड़ने का कार्य हिंदी ने किया है। हिंदी विभिन्न परिवारों, राज्यों एवं संस्कृतियों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मौके पर उप निदेशक पीआरडी रवि कुमार ने कहा कि हिंदी संपूर्ण राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधने वाली भाषा है। हिंदी केवल संवाद का माध्यम ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार एवं राष्ट्रीय एकता की सशक्त अभिव्यक्ति भी है। कार्यक्रम के दौरान हिंदी पखवाड़ा के तहत हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। उपस्थित डीसी, डीडीसी समेत सभी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं प्रतिभागियों ने हस्ताक्षर कर अपने दैनिक कार्यों एवं व्यवहार में अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करने का संकल्प लिया।0
0
Report
80 साल बाद भी अररिया के चचरी पुल से जनता जूझ रही है
Forbesganj, Bihar:अररिया जिले के झोखरन में लोगो को आवागमन के लिए चचरी के पुल का सहारा है। चचरी पुल के सहारे ही हजारों लोगों को आवागमन करना पड़ रहा है। नेपाल से आने वाली धार के ऊपर ग्रामीणों द्वारा चचरी पुल का निर्माण कराया जाता है और इस पर ही से महिलाओं बुजुर्गों बच्चों सभी को आवागमन के लिए मजबूर रहना पड़ता है। बरसात के दिनों में जब धार का पानी काफी बढ़ जाता है तो गांव के मरीजों और गर्भवती महिलाओं को फारबिसगंज लाने के लिए ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने पुल निर्माण को लेकर अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक से सैकड़ों बार गुहार लगाई है लेकिन कोई इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।0
0
Report
BRICS सम्मेलन में भारत की वैश्विक भूमिका पर मोदी की दूरदर्शिता की प्रशंसा
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने दिल्ली में आज से शुरू हो रहे BRICS सम्मेलन को लेकर बड़ा बयान दिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की है। उन्होंने सासाराम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई में दुनिया के कई शक्तिशाली देश आज भारत में इकट्ठा हो रहा है। रूस के राष्ट्रपति के अलावा चीन के राष्ट्रध्यक्ष भी पहुंच रहे हैं। ऐसे में भारत को दुनिया भर के शक्तिशाली और महत्वपूर्ण देशों के अगुवाई करने का अवसर मिला है और यह सब संभव हो पाया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता के कारण। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा काफी बढ़ रही है और उसी का परिणाम है कि आज विश्व के 11 देशों के राष्ट्रध्यक्ष भारत में इकट्ठा हो रहे हैं। दिल्ली के भारत मंडपम से आज दुनिया भारत की ताकत को देख रही है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह भारत के लिए गौरव का क्षण है और इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रशंसा के पात्र हैं।0
0
Report
Advertisement
पटना में पिस्टल के साथ राहुल कुमार गिरफ्तार; भाई राजा की गिरफ्तारी जारी
Patna, Bihar:पीरबहोर थाना क्षेत्र के GM रोड दवा मंडी से पुलिस ने 26 वर्षीय राहुल कुमार को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, TOP प्रभारी की टीम शराब तस्कर को पकड़ने के लिए सादे लिबास में जाल बिछाकर निगरानी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर राहुल पर पड़ी, जो पिस्टल लेकर जा रहा था। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो एक पिस्टल और दो मैगजीन बरामद हुईं। पिस्टल पर Made in USA, Made in Italy और Made in China लिखा हुआ है। पूछताछ में राहुल ने बताया कि वह प्रफुल्ल पैलेस स्थित कमल डिस्ट्रीब्यूटर के यहां काम करता है। राहुल के मुताबिक, उसके भाई राजा ने उसे पिस्टल दी थी। पुलिस को आशंका है कि वह पिस्टल बेचने के लिए ले जा रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और राहुल के भाई राजा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।0
0
Report
चौमूं नगरपालिका चुनाव: भाजपा-कांग्रेस की बाड़ाबंदी, सभापति नाम पर रिज़ॉर्ट चर्चा
Jaipur, Rajasthan:चौमूं चौमूं में भी बाड़ाबंदी पॉलिटिक्स की होड़..! जीते या हारे पर मस्ती की पाठशाला शुरू मतगणना से पहले प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी भाजपा औऱ कॉंग्रेस दोनों ही पार्टियों ने की बाड़ाबंदी प्रत्याशियों बसों में बैठाकर भेजा गया जयपुर के पास एक रिजॉर्ट में क्या होटलो में ही तय हो जाएगा सभापति का नाम तय? चौमूं -कालाडेरा में दोनों ही पार्टियां बोर्ड बनाने का कर रही दावा भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा की भी हैं बड़ी परीक्षा परीक्षा का परिणाम भी टिका हैं नम्बर गेम पर यक्ष प्रश्न- परीक्षा में रामलाल शर्मा सफल होंगे या फिर विधायक डॉ शिखा मील? चौमूं में नगर निकाय चुनाव की मतगणना से पहले ही सियासी हलचल तेज हो गई है। जीत-हार के आंकड़े सामने आने से पहले ही भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी शुरू कर दी है। दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों को बसों में बैठाकर जयपुर के पास एक रिज़ॉर्ट में भेजे जाने की चर्चा है। चुनावी नतीजे कुछ भी हों, फिलहाल प्रत्याशियों के लिए ‘मस्ती की पाठशाला’ शुरू हो गई है। चौमूं-कालाडेरा में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही बोर्ड बनाने का दावा कर रही हैं। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या होटल और रिजोर्ट में ही सभापति के नाम पर भी सहमति बनेगी? वहीं भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा के लिए भी यह चुनाव बड़ी परीक्षा माना जा रहा है। दूसरी ओर कांग्रेस विधायक डॉ. शिखा मील के सामने भी बोर्ड बनाने की चुनौती है।0
0
Report
हनुमानगढ़ में 50 युवाओं के लिए विकसित भारत क्विज शुरू, राष्ट्रीय मंच का सपना
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) विकसित भारत यंग लीड लीडर्स डायलॉग 2027 में युवाओं को बड़ा मंच, 15 से 29 साल के युवा क्विज के जरिए आजमा सकेंगे अपनी प्रतिभा, 10 मिनट में 20 सवालों का देना होगा जवाब हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है... अगर आपकी उम्र 15 से 29 साल के बीच है, तो एक क्विज आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद के मंच तक पहुंचा सकती है। दरअसल, विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के तहत विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता शुरू हो गई है। माय भारत पोर्टल पर होने वाली इस क्विज में युवाओं को 10 मिनट में 20 सवालों के जवाब देने होंगे। हनुमानगढ़ जिले से 50 युवाओं का अगले चरण के लिए चयन किया जाएगा। इसके बाद निबंध और प्रस्तुतीकरण के जरिए चयन का सफर जिला स्तर से राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचेगा। खास बात यह है कि राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीधे संवाद का अवसर मिल सकता है। युवा 30 सितंबर तक इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे。0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़ में गैंगस्टर एक्ट के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, नेटवर्क वाराणसी-भदोही तक
Azamgarh, Uttar Pradesh:स्थान - Azamgarh गैंगस्टर एक्ट में 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, जामवन्त यादव उर्फ जमुना गैंग के सदस्य हैं सुमित और प्रदुम्मन, वाराणसी-भदोही तक फैला है आपराधिक नेटवर्क। गैंगस्टर एक्ट से संबंधित 25-25 हजार रुपये के दो इनामी वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भदोही जिले के कोईरौना थाना क्षेत्र के झरिहंगपुर निवासी सुमित यादव और मन्नीपुर निवासी प्रदुम्मन यादव के रूप में हुई है। दोनों आरोपी जामवन्त यादव उर्फ जमुना गैंग के सदस्य बताए गए। पुलिस के मुताबिक इस गैंग का आपराधिक नेटवर्क आजमगढ़ के साथ वाराणसी और भदोही तक फैला हुआ है。 पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी थाना मिर्जामुराद, वाराणसी में दर्ज मुकदमे में वांछित थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने 6 सितंबर 2026 को दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आज शनिवार को थानाध्यक्ष तरवां पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान तरवां-मेहनाजपुर सीमा पर पुलिया के पास ग्राम नूरपुर-भंवरपुर क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। 28 अप्रैल 2025 को थाना मिर्जामुराद में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान जामवन्त यादव उर्फ जमुना, सुमित यादव और प्रदुम्मन यादव के नाम प्रकाश में आए थे। इसके बाद मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई और विवेचना पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय भेजा गया। गैंग के प्रमुख सदस्य जामवन्त यादव उर्फ जमुना के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट, अवैध असलहा और एनडीपीएस एक्ट समेत कुल 32 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं हीरालाल यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी और एससी/एसटी एक्ट समेत 4 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। जामवन्त और हीरालाल को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस के मुताबिक गैंग के कुल चार अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
गोमती जलस्तर बढ़ने से बख्शी तालाब के गांव बाढ़ से डूबे, मुआवजा मांग
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के बख्शी तालाब इलाके के सैकड़ों गांव गोमती नदी का रौद्र रूप झेल रहे हैं। गोमती नदी के बढ़े जलस्तर के कारण गांव के गांव डूब गए हैं फसलें बर्बाद हो चुकी हैं गांव जाने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह से जलमग्न और क्षतिग्रस्त हो गई है जान जोखिम में डालकर लोग घर से निकल रहे हैं बच्चों का स्कूल जाना बंद हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया हर साल यहां यही हाल रहता है जिंदगी थम जाती है घर में सब कैद होकर रह जाते हैं। फसल बर्बाद होने से लाखों का नुकसान होता है। मुआवजे के नाम पर बहुत कुछ नहीं मिलता बच्चों की पढ़ाई बर्बाद हो जाती है। सरकार से गुजारिश है मुआवजा बढ़ाकर दें बाढ़ को रोकने के लिए बांध बनाया जाए।0
0
Report
कुलागाड़ वैली ब्रिज फिर बहा; सीमांत क्षेत्र में आवाजाही ठप
Pithoragarh, Uttarakhand:एक सप्ताह में फिर बह गया कुलागाड़ पुल सीमांत क्षेत्र की आवाजाही ठप, भारत-चीन सीमा से संपर्क प्रभावित धारचूला। सीमांत क्षेत्र में व्यवस्थाओं की पोल खोलते हुए कुलागाड़ का वैली ब्रिज एक बार फिर उफनते नाले की भेंट चढ़ गया। पुल के बहने से दारमा, व्यास और चौदास घाटी की आवाजाही दोबारा ठप हो गई है। भारत-चीन सीमा की ओर जाने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग भी प्रभावित हुआ है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब 19 अगस्त को पुल बहने के बाद इसकी गंभीरता सामने आ चुकी थी, तो महज एक सप्ताह पहले बहाल किए गए पुल को आखिर कितनी मजबूती से तैयार किया गया था? कुलागाड़ में 19 अगस्त को वैली ब्रिज बह गया था, जिसके बाद सीमांत क्षेत्र का संपर्क पूरी तरह कट गया था। लंबे इंतजार और मशक्कत के बाद 4 सितंबर को पुल पर दोबारा आवाजाही शुरू की गई। लोगों ने राहत की सांस ही ली थी कि करीब एक सप्ताह बाद शुक्रवार को कुलागाड़ नाला फिर उफान पर आ गया और वैली ब्रिज को अपने साथ बहा ले गया। बार-बार पुल बहने से सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आवश्यक सामान, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए लोगों को एक बार फिर संकट का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सामरिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील इस क्षेत्र में सड़क और पुल की बार-बार क्षति चिंता बढ़ाने वाली है। एक ही मानसून में बार-बार पुल का बहना निर्माण और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमांत क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए अस्थायी इंतजाम के बजाय स्थायी और मजबूत व्यवस्था की जरूरत है。 अब देखना होगा कि प्रशासन और संबंधित विभाग कब तक वैकल्पिक व्यवस्था तैयार कर सीमांत क्षेत्र की आवाजाही बहाल करते हैं।0
0
Report
Advertisement
