झांसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 6 मजदूर गंभीर घायल
Samthar, Uttar Pradesh:झांसी के समथर थाना क्षेत्र में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह फैक्ट्री समथर के जंगल में स्थित थी, जहां अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। बताया गया है कि फैक्ट्री का मालिक केवल पटाखे बेचने का लाइसेंस लिए हुए था, जबकि वह निर्माण कार्य अवैध तरीके से करवा रहा था। विस्फोट में 17 वर्षीय एक लड़की भी गंभीर रूप से जख्मी हुई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
