icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने नमस्ते न्यूजीलैंड 2026 के मंच पर संस्कृति का संदेश दिया

Patna, Bihar:बिहार विधानसभा सचिवालय प्रेस विज्ञप्ति दिनांक — 27/09/2026 भारत के महावाणिज्य दूतावास, ऑकलैंड द्वारा आयोजित नमस्ते न्यूजीलैंड 2026 में शामिल हुए बिहार विधानसभा अध्यक्ष ‘नमस्ते न्यूजीलैंड 2026’ भारतीय संस्कृति और विरासत से जुड़ने का सशक्त माध्यम : डॉ. प्रेम कुमार अपने न्यूजीलैंड दौरे के क्रम में बिहार विधानसभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार आज भारतीय महावाणिज्य दूतावास, ऑकलैंड द्वारा श्री स्वामीनारायण मंदिर परिसर, पापाटोएटो में आयोजित "नमस्ते न्यूजीलैंड 2026" सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए。 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विदेशों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारत केवल एक देश नहीं, बल्कि हजारों वर्षों की सभ्यता, संस्कृति और परंपराओं की विरासत है। भारतीय भाषाएं, त्योहार, संगीत, नृत्य, पारिवारिक मूल्य और जीवनशैली हमारी विशिष्ट पहचान हैं। विदेशों में रह रहे भारतीय मूल के लोग अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहते हुए न्यूजीलैंड की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना विशेष रूप से आवश्यक है। भारतीय संगीत, नृत्य, भाषाओं और परंपराओं से जुड़ाव बच्चों और युवाओं में अपनी पहचान और विरासत के प्रति गर्व की भावना विकसित करता है। उन्होंने कहा कि आर्थिक प्रगति और आधुनिकता के साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत का महावाणिज्य दूतावास, ऑकलैंड भारतीय संस्कृति, भाषाओं और मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। ऐसे आयोजन भारत और न्यूजीलैंड के बीच परस्पर संबंधों को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारत और न्यूजीलैंड लोकतांत्रिक मूल्यों, विविधता के सम्मान और बहुसांस्कृतिक समाज की भावना में विश्वास रखने वाले मित्र देश हैं। न्यूजीलैंड में रह रहा भारतीय समुदाय दोनों देशों के बीच मैत्री और सहयोग का महत्वपूर्ण सेतु है। अंत में डॉ. प्रेम कुमार ने ‘नमस्ते न्यूजीलैंड 2026’ की सफलता के लिए कलाकारों, स्वयंसेवकों, सामुदायिक संगठनों और आयोजकों को शुभकामनाएं दीं तथा कामना की कि यह आयोजन आने वाले वर्षों में और व्यापक रूप ले तथा भारतीय संस्कृति की विरासत को नई पीढ़ियों तक पहुंचाने का माध्यम बना रहे। इस अवसर पर ऑकलैंड के महावाणिज्य दूत डॉ. मदन मोहन सेठी , न्यूजीलैंड की माननीय सांसद डॉ. परमजीत परमार सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे。
0
0
Report

बिजवासन में हर्ष मल्होत्रा ने विपक्ष पर निशाना, मन की बात के बाद हमला

New Delhi, Delhi:बिजवासन में बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हर्ष मल्होत्रा ने सुनी मन की बात, विपक्ष पर साधा निशाना लगाये आरोप लोकेशन — बिजवासन, एंकर —साउथ वेस्ट दिल्ली के बिजवासन विधानसभा क्षेत्र में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात सुनी मन की बात के बाद हर्ष मल्होत्रा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को लेकर राजनीतिक हमला बोला। साथ ही SIR और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी केंद्रीय मंत्री और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों और उनकी बातों को लेकर विपक्ष में बेचैनी दिखाई दे रही है。 हर्ष मल्होत्रा ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने SIR को लेकर विपक्ष की आपत्तियों और चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। बाइट — हर्ष मल्होत्रा अध्यक्ष, बीजेपी दिल्ली एवं केंद्रीय मंत्री
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा कांग्रेस: गुटबाज़ी नहीं, अनुशासन कड़ा; भाजपा पर वोट चोरी का आरोप

Bhiwani, Haryana: -कांग्रेस का सम्मेलन -गुटबाजी के सवाल पर राव नरेंद्र बोले- सभी मिलकर चलेंगे, -अनुशासन तोड़ने पर कार्रवाई हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भिवानी के गांव बामला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। उनके साथ प्रदेश प्रभारी संजय दत्त भी मौजूद रहे। सम्मेलन से पहले मीडिया से बातचीत में राव नरेंद्र से कांग्रेस में गुटबबाजी और हिसार सांसद जयप्रकाश व पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी के बीच चल रही बयानबाजी को लेकर सवाल किया गया。 इस पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है और सभी मिलकर पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी अनुशासन तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। बवानीखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम के बाद हिसार सांसद जयप्रकाश और पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी के बीच सार्वजनिक रूप से बयानबाजी सामने आई थी। दोनों नेताओं की ओर से एक-दूसरे पर टिप्पणियां की गई थीं। इसी को लेकर राव नरेंद्र से सवाल किया गया। राव नरेंद्र ने जवाब देते हुए कहा कि उनका जुलाना में कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है और आगे सभी मिलकर चलेंगे। सांसद जयप्रकाश के लिए इस्तेमाल किए गए विवादित शब्दों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी में यह मामला नहीं है। उन्होंने पार्टी नेताओं से अनुशासन बनाए रखने की बात कही और कहा कि अनुशासन तोड़ने पर कार्रवाई होगी। बामला में आयोजित सम्मेलन कांग्रेस के ब्लॉक स्तर के संगठनात्मक कार्यक्रमों का हिस्सा था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी की ओर से पिछले दिनों प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद पर जोर दिया जा रहा है。 सम्मेलन को संबोधित करते हुए हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने ‘वोट चोरी’ करके सरकार बनाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से इस्तीफा देकर दोबारा चुनाव कराने की मांग की और कहा कि इससे जनता के समर्थन का पता चल जाएगा। संजय दत्त ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोगों के हित में काम नहीं कर रही है और इसी कारण लोगों में रोष है। ये आरोप कांग्रेस नेता की ओर से लगाए गए राजनीतिक दावे हैं। हालिया रिपोर्टों में भी राव नरेंद्र और संजय दत्त के प्रदेशभर में संगठनात्मक सम्मेलन करने की जानकारी सामने आई है।
0
0
Report

आउटर रिंग रोड पर मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ थप्पड़ का वीडियो वायरल

Delhi, Delhi:विकासपुरी के आउटर रिंग रोड पर सड़क का इंस्पेक्शन करने आए मंत्री प्रवेश वर्मा पर थप्पड़ मारने का आरोप को लेकर हंगामा मच गया है। एक सड़क की गुणवत्ता को लेकर पहले सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होता रहा और अंत में सोशल मीडिया से यह लड़ाई सड़क पर आ गई और लड़ाई भी ऐसी थी जिसमें दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर प्रवेश वर्मा द्वारा एक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और विधायक दफ्तर में काम करने वाले ऑर्डिनेटर को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद पूरा मामला तूल पकड़ रहा है और आम आदमी पार्टी के विधायक जनरल सिंह के साथ-साथ पूरी आम आदमी पार्टी मंत्री प्रवेश वर्मा पर एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहा है। मामला कुछ यूं हुआ दरअसल आउटर रिंग रोड जो पश्चिम विहार से जनकपुरी की तरफ आती है उसे 2 दिन पहले ही पीडब्ल्यूडी ने बनाया जिसकी गुणवत्ता को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक जनरल सिंह लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो डाल रहे हैं। अब इस सड़क को देखने के लिए पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर प्रवेश वर्मा पहुंचे उन्होंने इलाके के विधायक को भी फोन कर बुला लिया और जब वहां पर आम आदमी पार्टी के विधायक मंत्री जी को सड़क उखड़ कर दिखाने लगे तो इसी दौरान उनके कोऑर्डिनेटर जो वीडियो बना रहे थे उसे पर अचानक प्रवेश वर्मा ने हाथ उठा दिया जिसके बाद मंत्री जी निकल गए लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं और सड़को पर बवाल मचा हुआ है। मौके पर आप विधायक सरदार जरनैल सिंह और जिसे थप्पड़ लगा साहिब सिंह के साथ वाक थ्रू
0
0
Report
Advertisement

लेस्लीगंज में हत्या साजिश: पति की हत्या, सात आरोपित गिरफ्तार

Babhandih, Jharkhand:पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के एकता जंगल में मिले पंकज उरांव के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में जानकारी देते हुए एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि मृतक पति पंकज की मारपीट से परेशान पत्नी अनिमा कुमारी ने अपने पिता के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि एनएच के लिए जमीन अधिग्रहण के एवज में करीब 50 लाख रुपये की राशि अनिमा के पिता के खाते में आई थी, इसी रकम में से 10 लाख रुपये झाड़ फूंक का काम करने वाली तेतरी देवी और उसके पति पिंटू कुमार को 10 लाख की सुपारी दी गई थी। तेतरी देवी ने आगे जितेंद्र उरांव और उसकी पत्नी रिंकी देवी को साजिश में शामिल किया। इसी बीच प्लान के मुताबिक, रिंकी देवी ने ‘काजल’ बनकर पंकज उरांव से फोन पर बातचीत की और उसे मिलने के लिए बुलाया। इसी दौरान अन्य लोगों के साथ मिलकर आरोपियों ने दुपट्टे से गला दबाकर पंकज उरांव हत्या कर शव को एकता जंगल में फेंक दिया। पूरे मामले में एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए सातों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report

देवरी पुलिस ने लूटकांड के मुख्य आरोपी संतोष पासवान उर्फ चरकु गिरफ्तार

Giridih, Jharkhand:बीते सोलह अगस्त को देवरी थाना क्षेत्र के पुरनाबथान (चतरो) में स्थित न्यू स्वर्ण शांति ज्वेलर्स चतरो के संचालक श्यामसुंदर सोनार ग्राम जमडीहा के साथ हुई लूट की घटना में अप्राथमिकी अभियुक्त संतोष पासवान उर्फ चरकु ग्राम बेलाटांड़ माधोपुर थाना चंद्रमंडी जिला जमुई - बिहार को देवरी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। खोरीमहुआ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने देवरी थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उक्त जानकारी दिया। एसडीपीओ ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के द्वारा छापामारी दल का गठन किया गया था। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में संलिप्त अपराधियों को चिन्हित किया गया। इसके बाद घटना में शामिल अपराधी संतोष पासवान उर्फ चरकु को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी के पास से व्यवसायी से लुटा गया चांदी का चेन, बिछिया, पायल बरामद किया गया है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। इसके पूर्व में टीवीएस अपाची व बजाज पल्सर बाइक को जब्त किया गया था। गिरफ्तार अपराधी को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। छापेमारी टीम में गावां अंचल के इंस्पेेक्टर रोहित कुमार महतो, देवरी की थाना प्रभारी श्वेता कुमारी, भेलवाघाटी के थाना प्रभारी निरंजन कच्छप, देवरी थाना के एसआई रिशु कुमार सिन्हा, उपेंद्र यादव आदि शामिल थे।
0
0
Report
Advertisement

308 चक्के वाला महाकाय ट्रक रिंग रोड पार कराने में बना चर्चा का केंद्र

Chandauli, Uttar Pradesh:चंदौली, यूपी: 308 पहियों वाला वायरल ट्रक वाराणसी-चंदौली रिंग रोड पर नेशनल हाईवे-19 से सर्विस लेन में लाया गया है। इसे पुल पार कराने के लिए ट्रांसपोर्टर की टीम और एनएचएआई के कर्मचारी आगे बढ़ रहे हैं। लगभग 180 टन वजनी यह ट्रक बेल्जियम से समुद्री मार्ग से ओडिशा के पारादीप बंदरगाह लाया गया था, जहां से झारखंड और बिहार होते हुए यूपी में दाखिल कर वाराणसी के रास्ते बलरामपुर ले जाया जा रहा है। मुगलसराय क्षेत्र के पचपेड़वा में पिछले तीन दिनों से यह विशाल ट्रांसपोर्टर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है; ट्रक के साथ 18-20 पुलिया हटाए गए और दो इंजन लगाकर चार दर्जन कर्मी इसके साथ काम कर रहे हैं ताकि रिंग रोड पुल पार कर सके। रिंग रोड पुल पार कराने के लिए ट्रक को सर्विस लेन में लाकर यू-टर्न कर नेशनल हाईवे-19 पर उतारने की कवायद जारी है। आसपास के गांवों से लोग पहुँच रहे हैं और सेल्फी/वीडियो बनाकर इस विशाल ट्रक को देख रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक इसे आगे बढ़ाने के लिए अवरोध हटाए जा रहे हैं और ट्रांसपोर्टर के साथ काम किया जा रहा है।
0
0
Report

झांसी के समाजसेवी जितेंद्र तिवारी ने लावारिस मृतकों के लिए पिंडदान किया

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी पितृपक्ष में लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण करते हैं। और अपने पूर्वजों के लिए कर्मकांड करते हुए तो आपने कई लोगों को देखा होगा। लेकिन किसी लावारिस मृतक के लिए पिंडदान करने वाला व्यक्ति आपने शायद ही देखा होगा। झांसी के रहने वाले जितेंद्र तिवारी ने आज वह काम कर दिखाया है जो शायद ही किसी और शख्स ने किया होगा। झांसी के पहुज नदी तट पर बने तर्पण स्थल पर जिला जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने लावारिस मृतकों के लिए पिंडदान, तर्पण और कर्मकांड किया। उन्होंने उन सभी लोगों के लिए पिंडदान किया जो किसी रेल दुर्घटना और रोड एक्सिडेंट में मृत हो गए और कोई उनके शव को लेने नहीं आया। ऐसे कई लोग हैं जिन्हें शायद यह भी नहीं पता कि उनके परिजन का देहांत हो चुका। वह सालों तक अपने परिजन को खोज नहीं पाते। कई लोगों की दो पीढ़ियां भी खत्म हो गई। इन सभी लोगों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किया है। जितेंद्र तिवारी ने कहा कि कल 28 सितंबर को चंबल एक्सप्रेस से गया जी में जाकर हम पवित्र पिंडों को ले जाकर वहां पिंडदान करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा: हजारों ग्रामीणों का भारी बारिश में प्रदर्शन

Haldwani, Uttarakhand:रैली जड़ सेक्टर के पास से शुरू होकर लालकुआं तहसील परिसर पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की और सरकार से लंबे समय से लंबित मांग पर जल्द ठोस निर्णय लेने की अपील की। तहसील परिसर पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि बिंदुखत्ता क्षेत्र के लोग लंबे समय से राजस्व गांव के दर्जे की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व गांव का दर्जा मिलने से क्षेत्र के विकास कार्यों और लोगों से जुड़े प्रशासनिक कार्यों में सुविधा मिल सकेगी। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से वर्षों पुरानी मांग पर जल्द निर्णय लेने की मांग की। भारी बारिश के बावजूद हजारों ग्रामीणों की मौजूदगी ने प्रदर्शन को व्यापक रूप दिया। वन अधिकार समिति ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top