284003
झांसी ध्यानचंद स्टेडियम में महिला हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में ध्यानचंद स्टेडियम में दोनों नॉर्थ महिला और पुरुष जूनियर चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश हॉकी टीमों ने शानदार प्रदर्शन दिखाया। सुबह (महिला) और शाम (पुरुष) टीमों के बीच चल रहे मुकाबलों में सभी खिलाड़ी उत्कृष्ट खेल प्रदर्शित कर रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फर्रुखाबाद में बाढ़ के बीच सांप डसे युवक अस्पताल पहुँचा, जिंदा सांप साथ
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से सांप के डसने की हैरान करने वाली खबर सामने आई है। फर्रुखाबाद में बाढ़ के बीच युवक को सांप ने डसा, जिंदा सांप लेकर अस्पताल पहुंचा दोस्त उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर क्षेत्र स्थित ग्राम तीसराम की मड़ैया से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गांव में गंगा की बाढ़ का पानी भरा हुआ है और ग्रामीणों के लिए आवागमन का एकमात्र साधन नाव बनी हुई है। करीब 22 वर्षीय प्रदीप अपने दोस्त अनुज के साथ नाव से घर लौट रहा था। गांव के पास नाव से उतरते समय बाढ़ के पानी में मौजूद सांप ने प्रदीप के पैर में डस लिया। सांप के डसने के बाद प्रदीप की हालत बिगड़ने लगी। उसके दोस्त अनुज ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को पकड़ लिया और ग्रामीणों की मदद से उसे एक डिब्बे में बंद कर दिया। इसके बाद प्रदीप और डिब्बे में बंद जिंदा सांप, दोनों को जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी में लाया गया। जिंदा सांप को देखकर अस्पताल में मौजूद डॉक्टर भी हैरान रह गए। जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक अभय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदीप को 10 एंटी-स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाए गए हैं। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है और डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं। प्रदीप को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। बाइट - अनुज , प्रदीप का दोस्त बाइट- प्रदीप , जिसे सांप ने काटा बाइट - डॉक्टर अभय श्रीवास्तव, डॉ.राममनोहर लोहिया अस्पताल , फर्रुखाबाद0
0
Report
युवा शंखनाद महोत्सव में हजारों युवाओं ने बर्फ, आग और पानी के बीच दमखम दिखाया
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आज रविवार को युवा शंखनाद महोत्सव का आयोजन हुआ। हजारों कि संख्या में युवाओं ने अपने शौर्य ओर साहस का प्रदर्शन किया। युवाओं को देश आने वाली हर चुनौती से निबटने के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित किया। युवाओं ने पानी, बर्फ ओर अग्नि दरिया जैसी बाधाओं से होकर गुजरे तो कई युवा पाइप, टायर के बीच रेंगकर निकले। हर बाधा को पार कर कुश्ती में भी दमखम दिखाया। इन कारनामों के बाद युवाओं की मोबाइल से दूर रहकर शारीरिक और मानसिक विकास पर जोर देने के लिए प्रेरित किया गया।0
0
Report
दिल्ली में अटल कैंटीन का उद्घाटन: विकासपुरी में दो कैंटीन, मंत्री पंकज सिंह ने रीबन काटा
Delhi, Delhi:देश के पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने विकासपुरी में किया दो अटल कैंटीन का रीबन काटकर उद्घाटन रक्षा बन्धन तक मिलेगा महिलाओं को पिंक टिकट की सुविधा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर विकासपुरी को मिली दो अटल कैंटीन की सौगात पश्चिमी दिल्ली की विकासपुरी विधानसभा के इंदिरा कैंप में देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर दो अटल कैंटीन का उद्घाटन किया गया। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने दोनों अटल कैंटीन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज सिंह का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने अटल कैंटीन शुरू होने पर खुशी जताई और इसे जरूरतमंद लोगों के लिए उपयोगी पहल बताया।0
0
Report
Advertisement
सिकंद्राराऊ में गुलाब वर्षा से कांवड़ियों का स्वागत, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा का सेवा संदेश
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ। श्रावण मास के पावन अवसर पर रविवार को सिकंदराराऊ के पंतन चौराहे पर क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा एवं उनकी पूरी टीम द्वारा कांवड़ यात्रियों और शिवभक्तों का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं पर गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिवभक्त, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों से गुजर रहे कांवड़ियों का विधायक एवं उनकी टीम ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। जैसे ही कांवड़िए पांच वाला चौराहे पर पहुंचे, उन पर गुलाब की पंखुड़ियों की बौछार की गई। इस दृश्य ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से क्षेत्र गूंज उठा।इस अवसर पर विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने अपने संबोधन में कहा कि श्रावण मास हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि हजारों श्रद्धालु कछला गंगा घाट से पवित्र गंगाजल लेकर लंबी यात्रा तय करते हुए अपने-अपने गंतव्य स्थानों तक पहुंचते हैं और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। यह आस्था, श्रद्धा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करना और उनका सम्मान करना पुण्य का कार्य है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में सहयोग करना चाहिए। विधायक ने सभी कांवड़ियों की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल जीवन एवं सुख-समृद्धि के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की। इस मौके पर सिकंद्राराऊ नगर पालिका अध्यक्ष हाजी अध्यक्ष मुशीर कुरैशी मौजूद रहे l कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को जलपान की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई। पूरे आयोजन में श्रद्धा, सेवा और धार्मिक उत्साह का वातावरण देखने को मिला। इस मौके पर नितिन पुंडीर ,पंकज गुप्ता, गिरीश मोहन गुप्ता, मुकुल गुप्ता, कमलेश शर्मा ,रानू, सूरज वार्ष्णेय आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे l0
0
Report
बुराड़ी में RWA का चक्का जाम, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के समाधान की मांग
New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में जनसमस्याओं को लेकर दर्जनों RWA और स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। कौशिक हॉस्पिटल से बुराड़ी मेट्रो स्टेशन तक पैदल मार्च निकाला गया, जिसके बाद चक्का जाम कर दिल्ली सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से समस्याओं के समाधान की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बुराड़ी की 100 फुटा रोड लंबे समय से बदहाल है। जगह-जगह गड्ढे, टूटी गलियां, जलभराव और गंदगी के अंबार ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आरोप है कि खराब सड़क व्यवस्था के चलते यातायात प्रभावित हो रहा है और स्थानीय दुकानदारों तथा व्यापारियों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायत सिर्फ सड़क तक सीमित नहीं है। स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर शिक्षा व्यवस्था और सफाई जैसे बुनियादी मुद्दों को लेकर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से समस्याएं सामने रखे जाने के बावजूद उनका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। दरअसल, बुराड़ी की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस की ओर से फेडरेशन ऑफ बुराड़ी RWA का गठन किया गया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मंगेश त्यागी के नेतृत्व में बुराड़ी की छोटी-बड़ी RWA को एक मंच पर लाने की कोशिश की गई है। इससे पहले बुराड़ी बंद का आह्वान किया गया था और अब चक्का जाम आंदोलन के जरिए लोगों की आवाज बुलंद करने का दावा किया गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 100 फुटा रोड की बदहाली के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा रही है। वहीं बाजार और व्यापार पर भी इसका असर पड़ रहा है। कुछ व्यापारियों के व्यापार प्रभावित होने और पलायन की स्थिति बनने का दावा किया गया है। सड़क पर उतरे लोगों ने दिल्ली सरकार, सांसद, विधायक और स्थानीय पार्षदों से मांग की कि बुराड़ी की मूलभूत समस्याओं का तत्काल समाधान कराया जाए। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक उनकी समस्याओं पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन को और तेज किया जा सकता है। अब देखना होगा कि बुराड़ी की जनता के इस विरोध प्रदर्शन के बाद जिम्मेदार विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधि कब तक सड़क, सफाई, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े इन मुद्दों पर ठोस कदम उठाते हैं।0
0
Report
रोहतक में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर गंदा, सरकार के वादे पूरे नहीं
Rohtak, Haryana:रोहतक में सफाई कर्मचारियों ने सड़कों पर फैलाई गंदगी मांगे पूरी न किए जाने से नाराज, बोले- सरकार अनदेखी कर रही, आमजन से मांगा सहयोग रोहतक में नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पिछले 11 दिन से चल रही है, जिस कारण लोग परेशान है। कर्मचारियों ने खुद ही शहर में सड़कों पर गंदगी डालनी शुरू कर दी है, जिसके चलते हर तरफ कचरा नजर आ रहा है। मुख्य चौराहों पर कचरे की गाड़ी को खाली किया जा रहा है। जिससे हर तरफ बदबू का आलम बना हुआ है नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने 13 मई को वार्ता के बाद कर्मचारियों की मांगों को मान लिया था, लेकिन सरकार अब अपने वादों से मुकर रही है। 22 मई को हाईकोर्ट में शपथ पत्र देकर कर्मचारियों की मांग मानने से इनकार कर दिया। इससे सरकार का दोहरा चरित्र सामने आया है। कर्मचारियों को उनके अधिकारों से वंचित रखने का प्रयास किया जा रहा है नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान शंभू टांक ने कहा कि 17 अगस्त से नगर पालिका कर्मचारी संघ एवं फायर कर्मचारी यूनियन प्रदेश के सभी विधायकों एवं सांसदों, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रदेश एवं जिला अध्यक्षों, नगर पालिका, नगर परिषद एवं नगर निगमों के सदस्यों, चेयरमैनों एवं मेयरों से समर्थन मांगने जाएंगे। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन करेंगे जिला प्रधान शंभू टांक ने कहा कि सरकार ने 13 मई को 17 सूत्रीय मांगों को मान लिया था, लेकिन उन्हें लागू नहीं कर रही। मानी गई मांगों को लागू करवाने के लिए कर्मचारी हड़ताल कर रहे है, लेकिन सरकार ने अब तक बातचीत नहीं की है। शंभू टांक ने आमजन से सरकार के खिलाफ लड़ाई में कर्मचारियों का साथ देने का आह्वान किया, ताकि कर्मचारियों की मांग पूरी हो सके0
0
Report
Advertisement
चरखी दादरी में मामूली विवाद के बाद गोलीकांड, एक युवक गंभीर
Charkhi Dadri, Haryana:चरखी दादरी जिले के गांव खेड़ी बूरा के समीप मामूली के विवाद को एक युवक पर जानलेवा हमला करने में बदला गया। चार युवाओं ने गाड़ी सवार व्यक्ति पर तीन राउंड फायरिंग की, जिनमें से एक गोली उसकी छाती में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को नागरिक अस्पताल चरखी दादरी में भर्ती किया गया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया; हालत नाजुक होने पर मेदांता में इलाज के लिए भेजा गया। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।0
0
Report
पश्चिमी यूपी में जाट-मुस्लिम वोटबैंक से रालोद की किस्मत तय
Noida, Uttar Pradesh:एंकर—विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही प्रदेश की सियासत गरमाने लगी है। सबसे ज्यादा हलचल पश्चिमी यूपी में है, जहां गठबंधन और जातीय समीकरण चुनाव का नतीजा तय करेंगे। इस बीच राष्ट्रीय लोक दल के सामने अपनी जमीन बचाने की चुनौती है। वीओ— विधानसभा चुनाव रालोद के लिए सिर्फ सीटों का हिसाब नहीं होगा। यह तय करेगा कि भाजपा के साथ गठबंधन के बाद पार्टी का सामाजिक आधार कितना बचा है और कितना बढ़ा है। पहले सपा के साथ गठबंधन में रालोद को जाट मुस्लिम समीकरण का सीधा फायदा मिलता था। पश्चिमी यूपी की कई सीटों पर यही समीकरण पार्टी की जीत की कुंजी था। लेकिन अब रालोद भाजपा के साथ है। ऐसे में मुस्लिम मतदाता का रुख रालोद के साथ रहेगा इसपर अभी संशय है यहां सपा भी अपने पुराने जाट-मुस्लिम आधार को वापस पाने की कोशिश कर रही है कुल मिलाकर 2027 रालोद के लिए एक प्रयोग भी है। उत्तर प्रदेश में पश्चिमी यूपी (जाटलैंड) में जाट समुदाय की संख्या लगभग 15 से 20% के बीच आती है, जो लोकसभा और विधानसभा सीटों पर निर्णायक भूमिका निभाती है. कुछ क्षेत्रों जैसे बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, मथुरा, सहारनपुर जैसे जिलों में जाट वोटर 15 से 2 फीसदी तक पहुंचते हैं. पश्चिमी यूपी में 17-20% के करीब जाट वोटर हैं. जाट वोट बैंक कई सीटों पर हार-जीत फैसला कर सकता है. इसी तरह से मुस्लिम वोट बैंक भी इन्हीं इलाकों में अपना फैक्टर इसी आकंड़े के अनुसार दिखाते है रालोद ने कुल 33 सीटों पर चुनाव लड़ा और 8 सीटों पर जीत दर्ज की जहां मुस्लिम मतदाता अच्छी स्थिति में है वीओ—रालोद के लिए लड़ाई सिर्फ मुस्लिम मतदाता तक सीमित नहीं है। पार्टी को अपने कोर जाट वोट बैंक को बचाने के साथ-साथ गुर्जर, त्यागी, अन्य पिछड़ा वर्ग और छोटे समुदायों में भी पैठ बनानी होगी। अगर मुस्लिम मतदाता इस बार रालोद से दूर जाता है, तो पार्टी सिर्फ जाट वोट के सहारे पश्चिमी यूपी में टिक पाएगी वहीं, अगर रालोद जाट, मुस्लिम, गुर्जर, त्यागी और पिछड़ों का संतुलन साधने में कामयाब होती है, तो भाजपा के साथ उसका गठबंधन दोनों के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। भाजपा के साथ रहकर पार्टी कितना सामाजिक विस्तार कर पाती है और कितना परंपरागत वोट बचाती है, इसी पर पश्चिमी यूपी का भविष्य और रालोद की प्रासंगिकता दोनों निर्भर करेंगे。0
0
Report
दूदू में छात्र घेराव चेतावनी, सरकारी कॉलेजों के पक्ष में आवाज तेज
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) युवा करेंगे विधानसभा का घेराव, छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर दूदू में छात्र संवाद आयोजित। छात्र नेता नीरज खिचड़ ने कहा कि हर छात्र आर्थिक रूप से इतना सक्षम नहीं होता कि वह निजी कॉलेजों में शिक्षा प्राप्त कर सके। ऐसे में सरकारी कॉलेज ही आम, किसान और गरीब परिवारों के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा का सबसे बड़ा माध्यम हैं। छात्रों ने 21 अगस्त को राजस्थान विधानसभा का घेराव करने की दी चेतावनी। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव तेजकरण चौधरी विधानसभा अध्यक्ष, आरिफ शेख सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं वार्ड आरक्षण लॉटरी कल सुबह 11 बजे, पूरी प्रक्रिया पारदर्शी
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं में नगर निकायों के वार्ड आरक्षण की लॉटरी सोमवार को जिले के 19 शहरी निकायों के वार्डों का होगा आरक्षण निर्धारण एक नगर परिषद और 18 नगरपालिकाओं के वार्डों की निकलेगी लॉटरी सुबह 11 बजे शुरू होगी वार्ड आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया एससी, एसटी, ओबीसी और सामान्य महिला वर्ग के लिए होगा आरक्षण जनसंख्या के आधार पर एससी वार्डों का होगा सबसे पहले चयन अवरोही क्रम में अधिक आबादी वाले वार्डों को मिलेगी प्राथमिकता एससी के बाद एसटी और ओबीसी वार्डों का होगा निर्धारण अनारक्षित वार्डों में सामान्य महिला आरक्षण की निकलेगी लॉटरी जिले के सातों विधायकों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी सूचना सबसे पहले झुंझुनूं नगर परिषद के वार्डों का होगा आरक्षण तय इसके बाद एक—एक कर सभी 18 नगरपालिकाओं के वार्डों का होगा आरक्षण राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी लॉटरी जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने दी लॉटरी प्रक्रिया की जानकारी झुंझुनूं जिले में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर नगर परिषद झुंझुनूं सहित 18 नगरपालिकाओं के वार्डों के आरक्षण की लॉटरी कल सोमवार सुबह 11 बजे निकाली जाएगी। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि जिले में कुल 19 शहरी निकाय हैं। जिनमें एक नगर परिषद और 18 नगरपालिकाएं शामिल हैं। निकाय अध्यक्षों के आरक्षण की लॉटरी राज्य स्तर पर पहले ही निकाली जा चुकी है, अब सभी वार्डों के आरक्षण का निर्धारण किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने बताया कि वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार की जाएगी। सबसे पहले अनुसूचित जाति (एससी) के लिए वार्डों का निर्धारण होगा। एससी आरक्षण के लिए वार्डों का चयन संबंधित वार्डों की जनसंख्या के आधार पर अवरोही क्रम में किया जाएगा। यानी जिन वार्डों में एससी आबादी का प्रतिशत अधिक होगा, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आरक्षित किया जाएगा। इसके बाद आरक्षित एससी वार्डों में से एससी महिला के लिए वार्ड का निर्धारण किया जाएगा। इसके बाद जहां अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षण लागू होगा, वहाँ संबंधित वार्डों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाएगा और इनमें से एसटी महिला के लिए वार्ड आरक्षित किया जाएगा।एससी और एसटी आरक्षण के बाद शेष वार्डों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण की प्रक्रिया होगी। ओबीसी के लिए निर्धारित वार्डों में से ओबीसी महिला के लिए वार्ड का चयन किया जाएगा। इसके बाद बचे हुए अनारक्षित वार्डों में से सामान्य महिला वर्ग के लिए लॉटरी निकाली जाएगी।डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि लॉटरी प्रक्रिया में जिले के सातों विधायकों तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला स्तरीय प्रतिनिधियों को सूचना दी गई है। उनकी उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी।उन्होंने बताया कि नगर परिषद झुंझुनूं के बाद निर्धारित क्रम के अनुसार जिले की 18 नगरपालिकाओं के वार्डों की लॉटरी निकाली जाएगी। सभी निकायों के वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरक्षित वार्डों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। बाइट : डॉ. अरुण गर्ग, जिला कलेक्टर, झुंझुनूं0
0
Report
पटियाला के निजी स्कूल से 3 छात्राएं अचानक लापता, प्रशासन की सक्रिय खोज जारी
Patiala, Punjab:Patiala ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਇੱਕ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲ ਚ ਪੜਨ ਵਾਲੀਆਂ 3 ਵਿਦਿਆਰਥਣਾਂ ਅਚਾਨਕ ਲਾਪਤਾ ਹੋਣ ਦੀ ਖਬਰ ਨੇ ਇਲਾਕੇ ਚ ਸਨਸਨੀ ਫੇਲਾ ਦਿਤੀ ਹਾਲਕੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਰਾਤ ਭਰ ਆਪਣੀਆਂ ਬੱਚਿਆ ਦੀ ਭਾਲ ਖੁਦ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦਿਖਾਈ ਦਿਤੇ ਇਹ ਵੀ ਇਲਾਜਮ ਲੱਗੇ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਭਾਲ ਲਈ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਮੱਦਦ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਲੈਤਿ ਜਦੋ ਮੀਡਿਆ ਚ ਇਹ ਖਬਰ ਚੱਲੀ ਤਾਂ ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਐਸ ਪੀ ਨੇ ਖੁਦ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਕਰਕੇ ਕਿਹਾ ਅਸੀਂ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਟੱਚ ਚ ਹਾਂ ਤੇ ਬਚਿਆ ਨੂੰ ਲੱਭਣ ਲਈ ਹਰੁ ਮੁਮਕਿਨ ਕੋਸਿਸ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ ਬਾਈਟ ਗੁੰਮ ਹੋਈ ਬੱਚਿਆ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰ ਬਾਈਟ ਐਸ ਪੀ ਸਿਟੀ ਪਟਿਆਲਾ0
0
Report
हिमाचल में भाजपा भाजयुमो का राष्ट्रगीत के अपमान के विरोध में कैंडल मार्च
Paonta Sahib, Himachal Pradesh:राष्ट्रगीत के अपमान के विरोध में प्रदेश भर में भाजयुमो कैंडल मार्च करेगा. स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के دوران कांग्रेस मुख्यालय पर राष्ट्रगीत के अपमान के विरोध में हिमाचल प्रदेश में भाजपा प्रदर्शन करेगी. समूचे प्रदेश में भाजयुमो आज शाम 6:00 बजे कैंडल मार्च कर विरोध दर्ज करेगी. भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि कैंडल मार्च के बाद आगामी रणनीति पर विचार किया जाएगा. राजीव बिंदल नाहन विधानसभा क्षेत्र के माजरा में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत का अपमान सहन नहीं किया जाएगा. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में सबसे पहले जन जागरण शुरू किया जा रहा है. आज शाम 6:00 बजे पूरे हिमाचल प्रदेश में भाजपा राष्ट्रगीत के अपमान के खिलाफ कैंडल मार्च करेगा. इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी. प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं की अपमानजनक भाषा पर भी कड़ा विरोध जताया. उन्होंने कहा कि राष्ट्र पुरुष के खिलाफ इस तरह की भाषा का प्रयोग कभी सहन नहीं किया जाएगा.0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं में रोजगार उत्सव और जल अर्पण: 775 युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं में रोजगार उत्सव एवं जल अर्पण कार्यक्रम आयोजित सूचना केंद्र सभागार में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम राज्य स्तरीय कार्यक्रम का किया गया सीधा प्रसारण झुंझुनूं जिले में करीब 775 युवाओं को मिला नया रोजगार नवनियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए गए नियुक्ति पत्र जल अर्पण कार्यक्रम के तहत गांवों में पहुंचा शत-प्रतिशत नल का जल झुंझुनूं जिला मुख्यालय स्थित सूचना केंद्र सभागार में रोजगार उत्सव एवं जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेशभर में रोजगार और पेयजल से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण एवं समर्पण किया गया। जिला कलेक्टर ने बताया कि झुंझुनूं जिले में करीब 775 युवाओं को नए रोजगार मिले हैं। कार्यक्रम के दौरान नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि नए राजकीय कार्मिकों के मिलने से जिले में सरकारी सेवाओं और प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी तथा आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। जल अर्पण कार्यक्रम के तहत जिले के गांवों में शत-प्रतिशत घरों तक नल से जल पहुंचाने की उपलब्धि का उल्लेख किया गया।कार्यक्रम से जिला मुख्यालय के साथ-साथ ब्लॉक एवं पंचायत स्तर से भी लोग जुड़े। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों में उत्साह और उल्लास देखने को मिला।जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि सरकार की ओर से रोजगार, पेयजल और सुशासन को लेकर किए जा रहे प्रयासों से आमजन को सीधा लाभ मिलेगा। नए राजकीय कार्मिकों के माध्यम से प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाकर लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा。0
0
Report
कांग्रेस का जयपुर बचाओ मार्च: प्रदर्शन और बड़ी भीड़
Jaipur, Rajasthan:कांग्रेस की ओर से निकाला गया जयपुर बचाओ मार्च पीसीसी सर्किल से बड़ी चौपड़ तक निकाला गया पैदल मार्च जयपुर के मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया मार्च में हिस्सा जयपुर बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस ने किया पैदल मार्च0
0
Report
मुंबई-गोवा राजमार्ग गड्ढों पर पेड़ लगाने से शिवसेना ठाकरे गुट ने सरकार को घेरा
Chendhare, Maharashtra:मुंबई-गोवा महामार्गावर पडलेल्या खड्ड्यांमध्ये चक्क वृक्षारोपण करत शिवसेना ठाकरे गटाने सरकारचा निषेध केला आहे. उपरोधिक पद्धतीने आंदोलन करत सरकारचे लक्ष वेधण्याचा प्रयत्न करण्यात आला. मुंबई-गोवा महामार्गासह सर्व्हिस रोडचीही मोठ्या प्रमाणात दुरवस्था झाली असून, ठिकठिकाणी जीवघेणे खड्डे पडले आहेत. या खड्ड्यांमुळे वाहनचालक आणि प्रवाशांना मोठ्या त्रासाला सामोरं जावं लागत आहे. महामार्गाच्या कामाची पाहणी करण्यासाठी बैठका घेतल्या जातांत, दौरे केले जातात, आश्वासनं दिली जातात; मात्र प्रत्यक्षात रस्त्यांची परिस्थिती जैसे थेच असल्याचा आरोप ठाकरे सेनेने केला आहे. यापुढेदेखील आंदोलनाचा सिलसिला कायम राहणार असल्याचं संपर्क प्रमुख संजय कदम यांनी सांगितलं.0
0
Report
Advertisement
