284001
पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारतीय दल को प्रोत्साहित करने का कार्यक्रम
Jhansi, Uttar Pradesh:पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए देशभर में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। फिजिकल एजुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन और उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वाधान में झांसी के सर्किट हाउस में भारतीय दल को प्रोत्साहित करने और स्वदेशी खेलों को ओलंपिक में शामिल करने हेतु एक खेल चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार मौजूद रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पोठिया के सिंघिमारी गांव जमीन विवाद सुलझा: दोनों पक्ष सहमत
Kishanganj, Bihar:किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत कोल्था पंचायत स्थित सिंघिमारी गांव में चार सितंबर को आदिवासी और शेरशाहवादी समुदाय के बीच हुए जमीनी विवाद को जिला प्रशासन ने सुलझा लिया है। आज पोठिया अंचलाधिकारी मोहित राज ने दोनों पक्षों के बीच वार्ता कर इस विवाद को निपटाया। चार सितंबर को हुए विवाद के बाद आज पोठिया अंचल कार्यालय में दोनों पक्षों को बुलाया गया। जहां प्रखंड कार्यालय में सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग पहुंचे हुए थे। वहीं पुलिस प्रशासन के द्वारा मौके पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था। वहीं दर्जनों पुलिस पदाधिकारी और अंचलाधिकारी की मौजूदगी में घंटों चली इस बैठक के बाद आपसी सहमति बनी। बैठक के बाद आदिवासी समुदाय के लोगों ने बताया कि सीओ ने आश्वासन दिया है कि विवादित सरकारी जमीन पहले आदिवासी समुदाय के बीच वितरण की जाएगी। जमीन बचने पर ही शेरशाहवादी समुदाय के बीच वितरण होगा। अंचलाधिकारी मोहित राज ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच विवादित जमीन को लेकर सहमति बन गई है। उन्होंने आदिवासी समुदाय की मांग को वरीय पदाधिकारियों को अवगत करा दिया है। आगे जो निर्णय आएगा, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब हो कि पोठिया प्रखंड के सिंघिमारी गांव में गैर-मजरुआ बिहार सरकार की कुल 202 एकड़ 93 डिसमिल है जिसमें 20 एकड़ 43 डिसमिल जमीन में कब्जा को लेकर दोनों समुदाय के बीच विवाद पैदा हुई थी।0
0
Report
आरा में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता रथ रवाना
Mumbai, Maharashtra:आज प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर, आरा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जागरूकता रथ को सिविल कोर्ट, आरा के गेट नं.-1 से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर आम जनमानस को राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभों के बारे में जागरूक करेगा। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 12.09.2026 को व्यवहार न्यायालय परिसर, आरा में किया जा रहा है। इस लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, एन.आई. एक्ट के मामले, बैंक रिकवरी मामले, मोटर दुर्घटना दावा मामले, श्रम विवाद, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण मामले, बिजली एवं पानी के बिल से संबंधित मामले, मनरेगा एवं अन्य सुलहनीय प्रकृति के मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित एवं निःशुल्क निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने लंबित मामलों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कराकर इसका लाभ उठाएं। लोक अदालत में पारित अवार्ड अंतिम होता है तथा इसके विरुद्ध किसी न्यायालय में अपील नहीं होती है। इस अवसर पर सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, बैंक पदाधिकारी उपस्थित रहे।0
0
Report
रामपुर के लतीफपुर में पानी के विवाद में दलित परिवार पर हमला, केस दर्ज
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में हैंडपम्प से पानी भरने को लेकर दो पक्ष भिड़े, दलित समाज के भाई-बहन के साथ मारपीट,जान से मारने की कोशिश का आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू की, रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के रामनगर लतीफपुर गांव में हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो पक्ष के बीच विवाद हो गया,देखते ही देखते विवाद बढ़ गया,आरोप है कि दलित समाज के परिवार के भाई और बहन के साथ मारपीट कर उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई,घटना के बाद पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है,दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है, तस्वीरें रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के रामनगर लतीफपुर गांव की हैं,जहां एक हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए,बताया जा रहा है कि पानी भरने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बढ़ गया,आरोप है कि एक पक्ष ने दलित समाज के परिवार के भाई और उसकी बहन के साथ मारपीट की और उन्हें जान से मारने की कोशिश की,घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया,विवाद में भाई-बहन घायल हो गए, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया,मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है, पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है,फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है,पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, घायल भाई,बहन थाना टाण्डा0
0
Report
Advertisement
बक्सर कोर्ट परिसर में दुष्कर्म के आरोपियों की पेशी पर भारी हंगामा
Buxar, Bihar:बक्सर कोर्ट परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया, जब कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के नथुनी अहीर डेरा मध्य विद्यालय के छात्र से दुष्कर्म मामले के आरोपियों को पुलिस पेशी के लिए लेकर पहुंची। आरोपियों को देखते ही कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों और अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। इस दौरान आरोपी की पिटाई को लेकर भी हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र से दुष्कर्म मामले में आरोपी वीरेंद्र पाल और विकास कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेशी के लिए बक्सर कोर्ट लाया गया। आरोपियों के कोर्ट पहुंचते ही लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिसकर्मियों ने तत्काल सुरक्षा घेरा बनाते हुए आरोपियों को भीड़ से बचाया। पुलिस ने किसी तरह दोनों आरोपियों को सुरक्षित अपनी गाड़ी में बैठाया और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें सेंट्रल जेल भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई।0
0
Report
अमेठी में चोरी: ताला तोड़कर दुकान से सिगरेट, गुटखा और नकदी पार
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - अमेठी में अनोखी चोरी चोरों ने सिगरेट गुटखा और दाल पर किया हाथ साफ चोरों ने फिर दी पुलिस को चुनौती, दुकान का ताला तोड़कर चोरी बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों रुपये का सामान किया पार。 दुकान पहुंचने पर पीड़ित को हुई चोरी की जानकारी。 पीड़ित ने मामले की लिखित तहरीर पुलिस को दी。 सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच-पड़ताल शुरू की。 जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के रानीगंज-वारिशगंज रोड, सरकारी ठेके के बगल का मामला。0
0
Report
रंगदारी मांगने वाले आरोपी की गिरफ्तारी, बच्चों की जान लेने की धमकी शामिल
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार कौशांबी में बेटे की जान बचाने के नाम पर नौ लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने व्हाट्सऐप कॉल के जरिए धमकी दी थी कि पैसे नहीं दिए तो दोनों बेटों की जान ले ली जाएगी। शिकायत के बाद पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया है। चरवा थाना क्षेत्र के सैय्यद सरावां निवासी राम भवन यादव ने संदीपनघाट थाना क्षेत्र के काजीपुर चौराहे पर दुकान खोल रखी है। दुकान पर राम भवन के मोबाइल पर मैसेज भेजकर बेटे को बचाने के लिए नौ लाख रुपये तैयार रखने की धमकी दी गई थी। व्हाट्सऐप कॉल पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए पैसे नहीं देने पर दोनों बेटों की हत्या की धमकी दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी सत्यम यादव को सैय्यद सरावां मोड़ तेरह मील के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहा से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।0
0
Report
Advertisement
हल्द्वानी के शुद्धिकरण केस में पहली FIR, जातिगत भेदभाव के आरोप
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी के बहुचर्चित शुद्धिकरण मामले में पहली FIR दर्ज हो गई है, हल्द्वानी कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है...दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रामलीला मैदान में हुई रैली के बाद कथित तौर पर शुद्धिकरण किया गया था...इसी मामले को लेकर अधिवक्ता अंजू की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है...पुलिस ने मामले में जातिगत भेदभाव, सामाजिक अपमान और अनुसूचित जाति के व्यक्ति के प्रति घृणा एवं हीनता का भाव रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है... मामले में BNS की धारा 196 और 299 के साथ SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(R) के तहत FIR दर्ज की गई है... अब इस पूरे मामले की जांच एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र करेंगे... फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान और पूरे घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच में जुट गई है... शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज होने के बाद हल्द्वानी की सियासत भी गरमा गई है। बाइट : मंजूनाथ टी सी, SSP नैनीताल FIR दर्ज होने के बाद एडवोकेट अंजू नें कहा सोशल मीडिया पर उन्होंने किसी व्यक्ति का अपमान करने वाला शुद्धिकरण वाला वीडियो देखा, उन्होंने कहा मैं किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं, लेकिन मैंने धार्मिक सौहार्द, सामाजिक समरसता, जातिवाद और राजनीतिक मजबूत करने के लिए जो वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित की जा रहे हैं उनके खिलाफ जांच करने के लिए मैं पुलिस को 15 अगस्त को तहरीर दी थी, लेकिन फिर आज 8 सितंबर को दर्ज हुई है और मैं चाहती हूं कि पुलिस इसमें निष्पक्ष जांच करें, बाइट : एडवोकेट अंजू, शिकायतकर्ता0
0
Report
आगरा के JK अस्पताल में इलाज में लापरवाही से धर्मपाल की मौत, परिवार ने हंगामा किया
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग इलाज में लापरवाही का आरोप, 48 वर्षीय धर्मपाल की मौत उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद कल रात करीब 10 बजे जेके हॉस्पिटल में कराया गया था भर्ती परिजनों का आरोप—गलत इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी हालत इलाज के दौरान 48 वर्षीय धर्मपाल की मौत, राजमिस्त्री थे मृतक अस्पताल के अंदर रखा शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल मौत के बाद अस्पताल के बाहर परिजनों ने किया हंगामा अस्पताल संचालक ने मृतक के परिजनों को दिया एक लाख रुपए देने की बात हंगामे की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर तैनात ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित जेके हॉस्पिटल का मामला0
0
Report
धनबाद SNMMCH में पारा मेडिकल छात्रों को बकाया मानदेय भुगतान की मांग तेज
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल यानी SNMMCH में सेवा दे रहे पारा मेडिकल छात्रों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। करीब छह से सात महीने से मानदेय नहीं मिलने से नाराज बड़ी संख्या में पारा मेडिकल छात्र मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे। छात्रों का कहना है कि सरकार की बांड आधारित सेवा शर्तों के तहत वे अस्पताल के अलग-अलग विभागों में लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन सेवा के एवज में मिलने वाला मानदेय अब तक नहीं मिला है। सिविल सर्जन के छुट्टी पर रहने के कारण छात्रों ने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार से मुलाकात की और अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। छात्रों ने जल्द से जल्द बकाया मानदेय का भुगतान कराने की मांग की। दरअसल, ये मामला 2023-25 बैच के करीब 50 पारा मेडिकल छात्रों से जुड़ा है। छात्रों के मुताबिक उनकी सेवा मार्च महीने से शुरू हुई थी। सेवा शुरू हुए करीब छह से सात महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी भी छात्र को मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। छात्रों का कहना है कि वे अस्पताल के विभिन्न विभागों में टेक्नीशियन के पद पर नियमित रूप से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। GOVERNMENT की बांड आधारित सेवा व्यवस्था के तहत काम करने के एवज में प्रत्येक छात्र को 12 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाना है। इस हिसाब से छह महीने का मानदेय जोड़ें तो एक छात्र का करीब 72 हजार रुपये बकाया है। वहीं करीब 50 छात्रों के स्तर पर यह राशि लगभग 36 लाख रुपये तक पहुंचती है। सात महीने के हिसाब से बकाया राशि और भी बढ़ जाती है। छात्रों का कहना है कि लगातार सेवा देने के बावजूद मानदेय नहीं मिलने से उनके सामने पढ़ाई, रहने और रोजमर्रा के खर्च को लेकर परेशानी खड़ी हो रही है। छात्रों ने अधिकारियों से मामले में जल्द पहल करते हुए बकाया राशि का भुगतान कराने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
राहुल गांधी के ट्वीट से मध्यप्रदेश में जहरीली शराब कांड पर सियासी घमासान
Sagar, Madhya Pradesh:सागर के बंडा शराब कांड पर राहुल गांधी का tweet आया एमपी सरकार को।सबसे भ्रष्ट सरकार बताया...एमपी के सागर जिले के बंडा इलाके में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का ट्वीट आया है जिसमें उन्होंने बंडा की घटना का जिक्र करते हुए लिखा है कि देश की सबसे भ्रषट सरकार एमपी की है। राहुल ने एक्स पर एमपी कांग्रेस की पोस्ट को री ट्वीट करते हुये लिखा है कि भारत की सबसे भ्रषट सरकार वाले राज्य मध्यप्रदेश में शासन नाम की कोर्ई चीज़ बची ही नहीं, जहरीली शराब ने प्रदेश के सागर में अनेक लोगों की जान लेकर उन सभी घरों में मातम पहुंचा दिया है। मगर पूरे मध्यप्रदेश को पता है आगे क्या होगा - कुछ गिरफ्तारियां होंगी, कुछ अधिकारी सस्पेंड होंगे, जांच के आदेश होंगे, क्योंकि ये पहली बार नहीं है। कुछ ही वक्त पहले इंदौर में दूषित पानी पीने से कई लोगों की मौत हुई। पिछले साल जहरीली cough syrup से जाने कितने छोटे बच्चों की जान चली गरई दवा जहरीली। शराब जहरीली/ पानी ज़हरीला। नए कानून बना दिए जाते हैं, लेकिन उन्हें किसी तहखाने में डाल दिया जाता है -अगले हादसे तक। 20 साल से ज्यादा समय से BJP की सरकार में मध्यप्रदेश में है हादसे की कोई रोकथाम नहीं, उसके बाद नाम की कार्रवाई -कहां है जवाबदेही? आखिर कब तक लोगों की जान की कीमत सिर्फ हादसे के बाद की कार्रवाई होगी? निष्यक्ष जांच हो, इन मौतों की पूरी सच्चाई सामने आए और सिर्फ छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं - जिसकी भी लापरवाही या मिलीभगत सामने आए, उसकी जवाबदेही तय हो।0
0
Report
योगी के राज में लोनी में नाबालिगों से रेप: दो आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी इलाके में योगी फोर्स ने नाबालिग हिंदू लड़कियों से रेप के दो आरोपियों गुलजार और अहसन उर्फ नदीम के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. ये आज का उत्तर प्रदेश है यानि मतलब साफ है योगी राज में अपराधी सुधर जाएं नहीं तो इलाज पक्का है0
0
Report
महाराजपुर में बुजुर्ग महिला से लाख की लूट, CCTV से चोर की तलाश
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के महाराजपुर में चौरो नै बुजुर्ग महिला के साथ लूट की घटना को अंजाम दे दिया ,बुजुर्ग महिला के साथ उस समय घटना घटित हुई सब्जी खरीदते समय एक महिला के थैले से 1 लाख रुपये चोरी हो गए। पैसे गायब मिलते ही महिला सड़क किनारे जमीन पर बैठकर फूट-फूटकर रोने लगी।,दरअसल मामला महाराजपुर के होलिका पार्क के पास का है। कुसमा के वार्ड नंबर 12 निवासी रामदेवी प्रजापति आज सुबह अपने भतीजे संतोष प्रजापति के साथ बैंक से 1 लाख रुपये निकालकर घर लौट रही थी। रास्ते में वो होलिका पार्क के पास सब्जी के ठेले पर सब्जी खरीदने के लिए रुकी।,इसी दौरान किसी अज्ञात चोर ने मौका पाकर महिला के थैले में रखे 1 लाख रुपये पार कर दिए। जब महिला ने थैला चेक किया तो रुपये गायब थे। ये देखते ही महिला के होश उड़ गए और वो वहीं सड़क पर बैठकर रोने लगी।,घटना की सूचना पर डायल 112 और महाराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं और चोर की तलाश में जुट गई है। बाईट-रामदेवी -पीडिता बाईट-संतोष प्रजापति-परिजन बाईट-रजत सकलेचा-एसपी0
0
Report
Advertisement
CM योगी अयोध्या: आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 12,000 मानदेय और 5 लाख कैशलेस बीमा
Noida, Uttar Pradesh:CM योगी ने अयोध्या... प्रदेश के अंदर इन सभी आंगनबाड़ी और सहायिकाओं को प्रतिवर्ष ₹5 लाख की कैशलेस की स्वास्थ्य बीमा का कवर मिलेगा... ये केवल एक बार के लिए नहीं है, हर वर्ष उनके लिए ₹5 लाख की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था किसी भी इम्पैनल्ड हॉस्पिटल में या सरकारी हॉस्पिटल में या मेडिकल कॉलेजो में ये सुविधा उन्हें उपलब्ध होगी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जो मानदेय पहले 3,000 मिलता था, उसे 8,000 प्रतिमाह बढ़ाया गया था और आज मुझे बताते हुए प्रसन्नता है, हम उसको बढ़ा करके यहाँ पर ₹12,000 प्रतिमाह उनको करने जा रहे हैं। सहायिकाओं का जो पहले 1,500 मिलता था, हमने उसको पहले बढ़ा करके 1,500 से 4,000 किया और 4,000 से अब हम उसको बढ़ा करके 6,000 करने जा रहे हैं। आंगनबाड़ी महिलाओं की बाइट0
0
Report
अमेठी के मुख्यमंत्री कंपोजिट स्कूल निर्माण में अनियमितता, जांच में खामियां पाई गईं
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय के निर्माण में अनियमितता, जांच में मिली खामियां पीली ईंट और सफेद मोरंग के इस्तेमाल का आरोप, बीईओ ने जेई और ठेकेदार को लगाई फटकार अमेठी। भेटुआ चौराहे के पास निर्माणाधीन मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय के भवन निर्माण में मानकों की अनदेखी का मामला सामने आया है। निर्माण कार्य में पीली ईंट और सफेद मोरंग के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने बेसिक शिक्षा विभाग से शिकायत की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया。 मामले की जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी और खंड शिक्षा अधिकारी संतोष यादव को दी गई। सूचना मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी संतोष यादव निर्माणाधीन विद्यालय भवन का निरीक्षण करने मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में कुछ अनियमितताएं पाए जाने पर उन्होंने संबंधित जेई विनोद कुमार और ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। बीईओ ने जेई और ठेकेदार को निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों और गुणवत्ता का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालय भवन के निर्माण में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। खंड शिक्षा अधिकारी संतोष यादव ने बताया कि मौके पर निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में अनियमितता पाई गई है। इसकी आख्या तैयार कर बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。 वहीं, स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और विद्यालय भवन का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप कराने की मांग की है。0
0
Report
सपा ने छात्रसभा की ड्रेस नीली कर दी; दलित राजनीति की दिशा क्या बदलेगी?
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- सपा ने छात्रसभा की ड्रेस का रंग बदलकर नीला कर दिया है, सवाल क्या अखिलेश MY समीकरण के साथ साथ दलित राजनीति की ओर शिफ्ट कर रहे हैं बाइट- राजनीतिक विश्लेषक संदीप श्रीवास्तव की बाइट0
0
Report
Advertisement
