284003
झांसी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के थाना रक्सा क्षेत्र में बाजना रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों में से एक के पैर में पुलिस की गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश इम्मू उर्फ इमरान के कब्जे से एक तमंचा, बिना नंबर प्लेट की बाइक और चार जिन्दा कारतूस बरामद किए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोटा में अवैध शराब विवाद के बाद चाकूबाजी, 4 घायल
Kota, Rajasthan:कोटा में देर रात खूनी संघर्ष अवैध शराब विवाद में ताबड़तोड़ चाकूबाजी, महिला समेत 4 घायल दादाबाड़ी की उड़िया बस्ती में मामूली कहासुनी के बाद हमला; न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती, एक की हालत गंभीर कोटा के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र स्थित उड़िया बस्ती में देर रात अवैध शराब बिक्री को लेकर हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। आपसी रंजिश के चलते एक बदमाश ने देवर, भाभी और भाई पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए एक अन्य युवक पर भी बदमाश ने चाकू से कई वार कर दिए। घटना में महिला समेत चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची दादाबाड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है。0
0
Report
राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पैंथर की मौत
Rajsamand, Rajasthan:राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पैंथर की मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। रेंजर जसराज पारीक के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पैंथर के शव को कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। वन विभाग के अनुसार पैंथर की मौत वाहन की टक्कर से हुई। पोस्टमार्टम के बाद पैंथर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन की जानकारी जुटाने की कार्रवाई शुरू की गई।0
0
Report
NDMC के कमांड सेंटर से ब्रिक्स सम्मेलन के लिए 24x7 सुरक्षा मॉनिटरिंग
Noida, Uttar Pradesh:एनडीएमसी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से मॉनिटरिंग दिखाते हुए वॉकथ्रू दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान सिक्योरिटी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं जिसको एनडीएमसी लगातार मॉनिटर कर रहा है एनडीएमसी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में 24 घंटे टीम काम कर रही है और 600 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरा को मॉनिटर किया जा रहा है कहां पर कितनी सिक्यूरिटी है किस तरीके के इंतजाम है लगातार उसे पर नजर रखी जा रही है और इसी के साथ साथ दिल्ली में क्योंकि काफी ज्यादा वीआईपी मूवमेंट है तो इस बीच साफ सफाई के सेनिटेशन के डेकोरेशन के लाइट के जो सब इंतजाम है उनको भी लगातार मॉनिटर किया जा रहा एनडीएमसी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में 50 से ज्यादा लोग एक बार में ड्यूटी पर रहते हैं जहां पर सबसे पहले सीसीटीवी को मॉनिटर किया जाता है उसमें कनॉट प्लेस भारत मंडपम के पास जनपद एनडीएमसी के वह सभी सेंसिटिव एरिया को लगातार मॉनिटर किया जाता है और फिर जो एनडीएमसी की सफाई कर्मचारी है और उनकी गाड़ियां हैं वह जीपीएस के माध्यम से मॉनिटर की जाती हैं कि क्या वह समय पर पहुंच रहे हैं सफाई हो रही है इसी के साथ साथ जो लगातार डेकोरेट कर रहा है एनडीएमसी उनको भी ध्यान रखा जाता है और जो लाइटिंग है दिल्ली में वह भी स्मार्ट लाइट से की गई है जिसको कंट्रोल रूम से ही कंट्रोल किया जा रहा है कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में अलग से ऑपरेशन टीम है कंप्लेंट्स टीम है जो लगातार जो कॉल्स आते हैं कंप्लेंट आती है उनको भी सॉल्व करती है तुरंत और लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है एनडीएमसी हमेशा इस तरीके से काम करता है कंट्रोल सेंटर 24 घंटे ऑपरेशनल रहता है और अब शिखर सम्मेलन के टाइम और ज्यादा शक्ति से काम किया जा रहा है0
0
Report
Advertisement
भारी बारिश से सरास गांव में भूस्खलन, सेब बगीचे और मकान मलबे से प्रभावित
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:भारी बारिश से सरास गांव में भूस्खलन, सेब के बगीचे तबाह; कई मकानों में घुसा मलबा उत्तरकाशी उत्तरकाशी जनपद के मोरी विकासखंड के बंगाण मासमोर पट्टी के सरास गांव में देर रात हुई भारी बारिश के बाद भूस्खलन की हुआ है अचानक पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा और बोल्डर नीचे आने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। भूस्खलन की चपेट में आने से सेब के बगीचों को भारी नुकसान पहुंचा है, जबकि कुछ मकानों में भी मलबा घुस गया है। ग्रामीणों के अनुसार, देर रात तेज बारिश के बीच पहाड़ी से मलबा खिसकने लगा। देखते ही देखते मलबा खेतों और बगीचों तक पहुंच गया। कई स्थानों पर सेब के पेड़ और बगीचे मलबे में दब गए हैं। मकानों के आसपास भी मलबा जमा होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।।घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने मौके की स्थिति का जायजा लेने के लिए टीम रवाना कर दी है। फिलहाल घटना में किसी तरह की जनहानि या पशुहानि की सूचना नहीं है। टीम के मौके पर पहुंचने के बाद नुकसान का विस्तृत आकलन किया जाएगा।0
0
Report
व्यौहारी विधानसभा में बदहाल सड़कें: एम्बुलेंस नहीं पहुंची, मरीज बैलगाड़ी से अस्पताल
Shahdol, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग शहडोल - व्यौहारी विधानसभा से स्वास्थ्य और सड़क व्यवस्था की बदहाली की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो सिस्टम के दावों पर सवाल खड़े करती है। आखेटपुर वार्ड नंबर-1 के डाला टोला में करीब एक किलोमीटर सड़क पर सिर्फ कीचड़ ही कीचड़ है। तबीयत खराब होने पर निवासी श्यामकली को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस बुलाई गई, लेकिन खराब सड़क के चलते एम्बुलेंस घर तक नहीं पहुंच सकी। हालात ऐसे बने कि मरीज को बैलगाड़ी के सहारे अस्पताल तक ले जाना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की बदहाली के कारण गंभीर मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता। सवाल यह है कि जब एम्बुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकती, तो स्वास्थ्य सुविधाओं के दावों का क्या मतलब? व्यौहारी विधानसभा में यह तस्वीर जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली और ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है。0
0
Report
दमोह में एक रात तीन घरों में चोरों का धावा; लाखों की ज्वेलरी गायब
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह जिले में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है और चोर न सिर्फ सूने घरों को निशाना बना रहे हैं बल्कि जिन घरों के लोग रात के वक्त सो रहे होते हैं वहां भी हाथ साफ कर रहे हैं। जिले के हट्टा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले करैया जोशी गांव में चोरों ने एक रात में तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इन तीनों घरों में लोग रात के वक्त आराम से सो रहे थे लेकिन जब देर रात उठे तो उनके घर का सामान बिखरा पड़ा था और जेवरात और नगदी गायब थी। रात के समय ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी और सुबह सुबह पुलिस मौके पर पहुंची तो हालात देखकर पुलिस भी हैरान रह गई, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉयड टीम को गांव में बुलाया गया और चोरों की तलाश के लिए कोशिशें की जा रही हैं।0
0
Report
Advertisement
हरबर्टपुर चौक पर BSNL टावर के कंट्रोल रूम में आग, दमकल ने काबू पाया
Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर के हरबर्टपुर चौक पर एक बिल्डिंग में धुएँ का गुबार निकलते देख चारों तरफ हड़कंप मच गया... BSNL टावर के ठीक नीचे कंट्रोल रूम में लगी इस भीषण आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची हरबर्टपुर चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला... चौकी इंचार्ज मयंक त्यागी अपनी जान को जोखिम में डालकर इस भीषण आग को बुझाते नजर आए... गनीमत रही कि आग के फैलने से पहले ही स्थानीय लोगों की मदद से फायर और पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद इस भीषण आग पर काबू पा लिया... समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो ये पूरी बिल्डिंग आग की चपेट में आ सकती थी... आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना ही माना जा रहा है...0
0
Report
नगर निकाय चुनाव सफल, प्रशासनिक टीम और आयुक्त को बधाई
Jaipur, Rajasthan:जयपुर।राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह को मुख्य सचिव ने दी बधाई।मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास पहुंचे राज्य निर्वाचन आयुक्त के कार्यालय।नगरीय निकाय चुनावों के सफल समापन पर दी बधाई।शांतिपूर्ण और सफल चुनाव संचालन के लिए आयोग की टीम को सराहा।राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह और उनकी पूरी टीम को दी शुभकामनाएं।मुख्य सचिव ने चुनाव व्यवस्थाओं और सफल संचालन की प्रशंसा की।राज्य निर्वाचन आयुक्त ने मुख्य सचिव का जताया आभार।आयुक्त राजेश्वर सिंह ने कहा।सद्भावनापूर्ण पहल के लिए हृदय से धन्यवाद।नगरीय निकाय चुनाव के बाद आयोग और प्रशासन की टीम की मेहनत को सराहना।चुनावी परीक्षा के बाद आयोग की टीम को मिला मुख्य सचिव का ‘बधाई संदेश’।0
0
Report
ब्रिक्स सम्मेलन के बीच यूपी में सेवासंकल्प से चुनाव तैयारी तेज
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Keshav Prasad Maurya (Deputy CM, Uttar Pradesh) On Brics Summit And Xi Jinping's India Visit/ BJP's Seva Sankalp Campaign And Preparations To Reach All Sections Ahead Of Elections/ Akhilesh Yadav's Remarks On Sanjay Nishad सर्व सेवा संकल्प अभियान की तैयारी चल रही है। आज मीटिंग हुई। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन को लेकर एक खास कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। क्योंकि सेवा संकल्प अभियान अर्थात देश भर में यह चलने वाला है और उत्तर प्रदेश के लिए तो यह मैं वरदान के रूप में कहूंगा कि माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 साल के सरकार के विभिन्न मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री सहित जो दायित्व के निर्वाहन के दौरान गरीब कल्याण महिला सशक्तिकरण युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए गरीबों को अमीर बनाने के लिए जो कोशिशें हुई विश्व में कोई लीडर ऐसा नहीं कर सकता है क्योंकि उत्तर प्रदेश में चूँकि दो हज़ार सत्ताईस का विधानसभा चुनाव है। इस दृष्टिकोण से भी हमें हर घर तक जाने का, हर लाभार्थी तक जाने का, हर ज़रूरतमंद तक जाने का मौका मिलेगा यह बहुत यह बहुत हमारे भारत के लिए गर्व की बात है कि माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जी ट्वेंटी की भी बैठक यहां पर संपन्न हुई है भारत में। अब ब्रिक्स का जो आयोजन है जिसमें दुनिया की कई महाशक्तियों का आगमन है और भारत भी इस समय विश्व की महाशक्ति के रूप में अपना स्थान बनाया है, विश्व की बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है, विश्व की सामरिक महाशक्ति के रूप में भी हमारा देश आगे बढ़ा है। आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है, कल का दिन भी महत्वपूर्ण है। रूस के राष्ट्रपति जी का आगमन हो चुका है, चीन के भी राष्ट्रपति के आज आगमन की बात आप सबके माध्यम से हम लोग सुन रहे हैं। हम लोग तो इंतजार कर रहे हैं इस ब्रिक्स के माध्यम से भारत में जो बड़े पैमाने पर निवेश आने वाला है, बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होने वाले हैं। भारत जो कभी सभी क्षेत्रों में पिछड़ गया था, अब आगे बढ़ने वाला है। विनोद साहनी में बीजेपी का हाथ है मामले केशव प्रसाद ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना अखिलेश यादव जी चूंकि अपराधियों की उनकी पार्टी है और अपराधियों के वो संरक्षक हैं और इस प्रकार की भाषा बोलने का काम वो जरूर कर सकते हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार में किसी अपराधी को बक्सा नहीं है।0
0
Report
Advertisement
बारामुला, नॉर्थ कश्मीर में भारी ओले, घर की छत गिरी; मदद की गुहार
Gulmarg, heavy hailstorm has damaged standing crops and the fruit industry, many residential houses have also been affected. North Kashmir's Baramulla. The roof of a residential house collapsed completely due to strong winds and hailstorm in Narpora Kunzer village of North Kashmir's Baramulla. It is being told that ten people were living in this house, who are now forced to live under the open sky after the damage caused to the house. The affected family and local people have appealed to the administration and the current government to provide immediate assistance in this difficult time, so that the affected family0
0
Report
रांची में तीन फ्लाईओवर बनेंगे: टेंडर फाइनल, अगले महीने से शुरु होगा काम
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में बनने वाले तीन फ्लाई ओवर की टेंडर प्रकिया पूरी हो चुकी है। करम टोली - चिरौंदी फ्लाई ओवर, अरगोड़ा फ्लाई ओवर, हरमू फ्लाई ओवर के लिए टेंडर की प्रकिया फाइनल होने के बाद अगले महीने से काम शुरु होने की खबर समाने आ रही है। तीनों फ्लाई ओवर के निर्माण की प्रकिया अक्टूबर माह से प्रारंभ करने की तैयारी है। स्टेट हाइवे अथॉरिटी ऑफ झारखंड के द्वारा इन फ्लाई ओवर का निर्माण करवाया जाना है, वहीं इसको लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी खूब हो रही है। राजधानी रांची में जल्दी ही टेन फ्लाई ओवर का निर्माण करवाया जाना है। राजधानी वासियों को सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध करवाने और जाम से निजात दिलाने में ये तीनों फ्लाई ओवर कारगर होगें। हरमू फ्लाई ओवर सहजानंद चौक के पहले शुरु होगा, हरमू रोड होते, रातू रोड से कांके रोड जज कॉलोनी तक 3.5 किलोमीटर, जिसकी लागत 326.61 करोड़ है। अरगोड़ा चौक फ्लाई ओवर का निर्माण 223.14 करोड़ की लागत से होना है, हरमू रोड से डीबडीह ब्रिज के पहले तक निर्माण होना है। कुल लंबाई 3.8 किलोमीटर। करमटोली फ्लाई ओवर का निर्माण करमटोली चौक से चिरौंदी साइंस सिटी तक बनाए जाना है, कुल लंबाई 3.216 किलोमीटर है जिसकी लागत 351 करोड़ है। टेंडर प्रकिया फाइनल हो चुका है, अगले महीने से निर्माण कार्य किया जाना है। इसको लेकर झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि राज्य सरकार का जनता से कमिटमेंट है और राजधानी का विस्तार हो रहा है, जिससे वाहनों का दबाव है। स्कूल के दौरान कई जगहों पर सड़कों पर भारी दबाव होता है, हरमू रोड में ट्रैफिक की स्थिति और बोरिया रोड में दबाव है; आने वाले वक्त में और भी फ्लाई ओवर निर्माण होंगे। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कमल ठाकुर ने कहा कि इस राज्य को बने 26 साल हो गए और सरकार 15-16 साल चली, इंडिया गठबन्धन की सरकार से शहर और राज्य की सूरत बदलने लगी; तीन फ्लाईओवर से शहर की जनता को फायदा होगा और जाम मुक्त राजधानी होगी। विकास को रफ्तार मिलेगा और खूबसूरती बढ़ेगी। बीजेपी नेता दीपक बंका ने कहा कि इस सरकार में पिछले सात साल में ध्यान भटकाने का काम हुआ है; ये सिर्फ कागजी घोषणा है, विकास और अर्थव्यवस्था की स्थिति बदतर है। महिला सुरक्षा, किसान, छात्रों की स्थिति कहीं कुछ दिखाई नहीं देता; यह सरकार विकास-विरोधी है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने कहा कि सरकार में कितना काम हो रहा है, चांद पर भी सीढ़ी लगाने की घोषणा हो जाएगा और टेंडर प्रक्रिया भी हो जाएगा पर कुछ नहीं होता; तीन फ्लाईओवर शहर के लिए आवश्यक हैं। मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने कहा कि हेमंत सरकार लगातार काम कर रही है और विरोधियों को यह पच नहीं रहा है; इसी कारण सेस रोकने का प्रयास किया गया और उसे असफल रखा जाएगा; हम विकास की गाड़ी निर्बाध जारी रखेंगे। राजधानी के बनने वाले फ्लाई ओवर से पहले आरोप प्रत्यारोप और बयानबाजी खूब सुनाई दे रही है।0
0
Report
दंतेवाड़ा: 22 साल से फरार स्थायी वारंटी सुखराम उर्फ डेगो गिरफ्तार
Dantewada, Chhattisgarh:ब्रेकिंग न्यूज़ दंतेवाड़ा पुलिस ने 22 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार。 कटेकल्याण साप्ताहिक बाजार में घेराबंदी कर आरोपी सुखराम उर्फ डेगो पकड़ा गया。 आरोपी वर्ष 2004 के थाना कुआकोंडा के एक मामले में था स्थायी वारंटी。 मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुर्गा बाजार के पास की कार्रवाई。 आरोपी को आज दंतेवाड़ा न्यायालय में किया जाएगा पेश。0
0
Report
Advertisement
ब्रेकिंग: जशपुर में अमित पांडे के खिलाफ गैर जमानती धाराओं का मामला दर्ज
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर कथित पत्रकार अमित पांडे के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज, फेसबुक पर साम्प्रदायिक सौहाद्र बिगाड़ने के आरोप में हुआ मामला दर्ज, पूर्व संसदीय सचिव और कांग्रेस जिलाध्यक्ष यू डी मिंज की शिकायत पर कुनकुरी थाने में हुआ मामला दर्ज, फेसबुक पर लगातार आपत्तिजनक पोस्ट का लगता रहा है आरोप, पूर्व में भी हुई है कई थानों में शिकायत, अग्रवाल समाज पर टिप्पणी के मामले में भी पत्थलगांव थाने में जमकर हुआ था हंगामा, कुनकुरी पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी।0
0
Report
जयपुर कांग्रेस नेताओं की बैठक: नगर निगम प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी पर जोर
Jaipur, Rajasthan:Jaipur जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के आवास पर शहर कांग्रेस के नेताओं की बैठक जयपुर नगर निगम के कांग्रेस प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी को लेकर शुरू हुई बैठक पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, जयपुर कांग्रेस के प्रभारी रोहित बोहरा,विधायक अमीन कागजी, रफीक खान अर्चना शर्मा, गंगा देवी, पुष्पेंद्र भारद्वाज विक्रम सिंह शेखावत मौजूद0
0
Report
हरीश रावत ने इस्तीफे की खबरों को खारिज किया; कांग्रेस पर दबाव नहीं
Noida, Uttar Pradesh:हरिश रावत ने इस्तीफे की खबर का किया खंडन मीडिया के कुछ हिस्सों में यह समाचार दिया जा रहा है कि हरीश रावत ने कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दे दिया। भैया, कांग्रेस पार्टी की सदस्यता मेरे खून और हड्डियों में है, हरीश रावत जो कुछ भी है, उस सबका निर्माण करती है। वह तो मेरे साथ ही स्वर्ग में भी जाएगी। हाँ, यदि कल-परसों देहरादून में ईडी का जो पाखंडपूर्ण चकल्लस हुई है और मैंने यह कहा है कि यदि उससे कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के नैरेटिव पर कोई असर पड़ता है, तो पार्टी के जो पद मेरे पास हैं—प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और एआईसीसी की वर्किंग कमेटी के सदस्य—मैं उन पदों से त्यागपत्र देना चाहूँगा। अतः मीडिया के दोस्तों से मेरा आग्रह है कि मेरे पोस्ट/ट्वीट को ज़रा संपूर्णता में पढ़ें और अपने समाचार को करेक्ट करें।0
0
Report
Advertisement
