284001
झांसी में सड़क सुरक्षा पर दिया जा रहा है जोर
Jhansi, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कड़े निर्देश दिए। सूचना के अनुसार उन्होंने RTO को स्कूल वाहनों की जांच करने और गड़बड़ी पर कार्रवाई करने को कहा। साथ ही स्कूली बच्चों और आम जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए यातायात नियमों के सख्त पालन पर जोर दिया। वहीं एनएचएआई के पास अतिक्रमण और अवैध कट हटाने की जिम्मेदारी टोल एजेंसी को दी गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कपासन में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का भव्य अनावरण, हजारों लोग उपस्थित
Begun, Rajasthan:कपासन नगर के महाराणा प्रताप चौराहा पर नगर पालिका द्वारा स्थापित प्रतिमा का अनावरण सांसद सीपी जोशी ने किया. कार्यक्रम स्थानीय विधायक अर्जुनलाल जीनगर की अध्यक्षता में आयोजित हुआ. अनावरण कार्यक्रम में सांसद और विधायक सहित हजारों की संख्या में नगरवासी मौजूद रहे. भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व प्रधान मोहब्बत सिंह राठौड़, नगर अध्यक्ष राज विजयवर्गीय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम की शुरुआत मेवाड़ी परंपरा से स्वागत के साथ हुई. प्रतिमा अनावरण के दौरान भव्य रंग-बिरंगी आतिशबाजी की गई और महाराणा प्रताप के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा.0
0
Report
भामाशाह ने बालिकाओं के लिए 600 छाते वितरित कर शिक्षा को प्रोत्साहन दिया
Dholpur, Rajasthan:भामाशाह ने राजकीय विद्यालय की बालिकाओं को बारिश और धूप से बचाव के लिए छाते किए वितरित सरमथुरा (धौलपुर) बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने और विद्यालय आने वाली छात्राओं की व्यावहारिक समस्याओं को दूर करने की दिशा में अग्रवाल समाज सरमथुरा ने सराहनीय पहल की है। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष संजय अग्रवाल के नेतृत्व में भामाशाह ने पीएम श्री राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सरमथुरा में 600 छातों का वितरण किया। भामाशाह द्वारा किए गए इस सहयोग से दूर-दराज के क्षेत्रों से विद्यालय आने वाली छात्राओं को विशेष लाभ मिलेगा। विद्यालय में अध्ययनरत अनेक छात्राएँ प्रतिदिन लंबी दूरी तय कर विद्यालय आती हैं। बरसात के दौरान बारिश तथा अन्य दिनों में तेज धूप उनके लिए परेशानी का कारण बनती है। छात्राओं की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए छातों का वितरण किया गया, जिससे उन्हें बारिश और धूप दोनों से सुरक्षा मिलेगी तथा विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी। विगत माह भामाशाह सुरेश जिं़डल द्वारा विद्यालय में वाटर कूलर उपलब्ध कराया गया था, जिससे छात्राओं को गर्मी के मौसम में शीतल पेयजल की सुविधा मिली। इन दोनों कार्यों में विद्यालय के शिक्षक राजू सैन की प्रेरक भूमिका रही, जिन्होंने छात्राओं की आवश्यकताओं को समाज एवं भामाशाह के समक्ष रखा। विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चंद मीना ने सभी समाजसेवियों एवं भामाशाहों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बालिकाओं की सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया यह सहयोग बालिका शिक्षा के क्षेत्र में एक अद्वितीय एवं अनुकरणीय उदाहरण है। समाज के सहयोग से विद्यालय में सुविधाओं का विस्तार होने के साथ छात्राओं का मनोबल भी बढ़ता है। कार्यक्रम में उप प्राचार्य भगवानदास, वरिष्ठ शिक्षक नवनीत त्रिपाठी, मोहन सिकरवार, मुकेश मीना, सौरभ मीना सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।0
0
Report
युवक एसपी ऑफिस पहुंचकर ज़हर खा लिया, अस्पताल में मौत की पुष्टि
Morena, Madhya Pradesh:एसपी ऑफिस पहुंचा युवक, पहले ही खा चुका था ज़हर; पुलिसकर्मियों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया ग्वालियर एसपी ऑफिस में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ज़हर खाने के बाद कार्यालय परिसर में पहुंचा। प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक युवक ने एसपी ऑफिस आने से पहले ही कथित तौर पर ज़हर का सेवन कर लिया था।मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और उसकी जान बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। युवक ने ज़हर क्यों खाया और वह एसपी ऑफिस क्यों पहुंचा, इन सभी बिंदुओं की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा。0
0
Report
Advertisement
गोविंदगढ़ में बालिका लापता, आभूषण-नकदी समेत बरामदगी के लिए थाने का घेराव
Alwar, Rajasthan:गोविंदगढ़ में बालिका लापता, आभूषण और नकदी भी गायब, बरामदगी की मांग को लेकर थाने का घेराव अलवर। गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के रामबास गांव में 10 अगस्त की सुबह एक बालिका के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। बालिका की बरामदगी की मांग को लेकर सोमवार को परिजनों और ग्रामीणों ने गोविंदगढ़ थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की。 परिजनों के अनुसार बालिका रात में घर पर सोई हुई थी। सुबह करीब 4 बजे जब परिजनों ने देखा तो वह अपने बिस्तर पर नहीं थी। घर की अलमारी भी खुली मिली। जांच करने पर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण और करीब एक लाख रुपये नकद गायब मिले। परिजनों ने बालिका की आसपास और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा。 परिजनों ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बहादरखेड़ी निवासी राजेश पुत्र किशोरी के साथ बालिका के जाने की आशंका जताई है। रिपोर्ट में सोने की लड़ी, ओम, टीका, चांदी की पायजेब, तगड़ी, चांद-सूरज, चूड़ियां सहित अन्य आभूषण और करीब एक लाख रुपये नकद गायब होने का उल्लेख किया गया है。 पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच एएसआई सूरजमल को सौंपी है। वहीं, बालिका की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर पुलिस से जल्द से जल्द बालिका को सकुशल बरामद करने की मांग की。 पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले में शीघ्र कार्रवाई करते हुए बालिका की तलाश कर उसे बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
सावन सोमवार और नागपंचमी पर बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर में भीड़
Agar, Madhya Pradesh:एंकर- आगर-मालवा जिले में सावन के सोमवार और नागपंचमी के पावन अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। क्षेत्र सहित दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बैजनाथ के दर्शन और पूजन के लिए पहुंचे। उज्जैन से भी करीब 20 बसों के जरिए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। दोपहर में बाबा बैजनाथ महादेव का विशेष श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन के लिए भी भक्तों में खासा उत्साह नजर आया। पूरे मंदिर परिसर में दिनभर भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा。0
0
Report
आंबेडकर नगर मामले में बड़ा खुलासा: पोस्टमार्टम से हार्ट अटैक की पुष्टि
Noida, Uttar Pradesh:आंबेडकर नगर प्रकरण में बड़ा खुलासा Ips आशुतोष मिश्रा की माँ की हार्ट अटैक से हुई थी मौत पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा, हार्ट अटैक से हुई मौत पुलिस की जांच में लूट या फिर चोरी की भी नहीं हुई पुष्टि: सूत्र जांच में लूट और हत्या की नहीं हुई पुष्टि: सूत्र0
0
Report
Advertisement
सतीश पूनिया बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बनेंगे; कार्यकर्ता ही रहते निभाएंगे
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर, राजस्थान: BJP के राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर BJP सांसद सतीश पूनिया ने कहा, "हमारे यहाँ काम करने की परंपरा है और पार्टी कार्यकर्ता बने रहना हमारी प्राथमिकता है। मैं पहले भी कार्यकर्ता था, आज भी कार्यकर्ता हूँ और भविष्य में भी कार्यकर्ता ही रहूँगा। पार्टी ने मुझे जो ज़िम्मेदारी सौंपी है, मैं उसे और बेहतर ढंग से निभाने की कोशिश करूँगा और पार्टी के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दूँगा... पार्टी जहाँ भी मुझे भेजेगी, मैं वहीं काम करूँगा।"0
0
Report
मानिकर्ण घाटी में पार्वती नदी से चार पर्यटक सुरक्षित बचे; स्थानीय युवकों ने मदद की
Kullu, Himachal Pradesh:मणिकर्ण घाटी के कसोल के पास पार्वती नदी के बीच में चार सैलानियों को प्रशासन और स्थानीय युवकों ने सुरक्षित रेस्क्यू किया है. ये सभी युवक दिल्ली के रहने वाले थे और मणिकर्ण घूमने आए थे, लेकिन बरसात के इस मौसम में उफनती नदी के बीच उतर गए और बीच में फंस गए. नदी में फंसे हुए युवकों पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ने के बाद पुलिस प्रशासन को सूचित किया गया. आखिरकार प्रशासन और स्थानीय लोगों ने मिलकर इन्हें उफनती पार्वती नदी से सुरक्षित रेस्क्यू किया. दरअसल ये चारों अपने दोस्तों के साथ मणिकर्ण पहुंचे थे. रविवार को दोपहर 3 बजे चारों पर्यटक मस्ती करने के लिए पार्वती नदी के किनारे उतर गए थे और एक चट्टान पर बैठ गए. इसी दौरान नदी का जलस्तर बढ़ गया, लेकिन इन युवकों को इसका पता ही नहीं चला, लेकिन इसी दौरान चट्टान पानी में डूबना शुरू हो गई. इससे चारों पर्यटक घबरा गए. इस दौरान स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो इन्हें बचाने का प्रयास शुरू किया गया. आठ मिनट तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन डुंखरा निवासी शंकर, मंगल और अन्य युवकों ने नदी के किनारे पहुंच कर रस्सी से उन्हें बाहर निकाल लिया. रेस्क्यू करने वाले युवक शंकर ने बताया कि 'जैसे ही युवकों के नदी में फंसे होने की सूचना मिली तो मैं घर से रेस्क्यू करने के लिए रस्सी लेकर मौके पर पहुंचा. करीब आठ मिनट तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला और चारों को सुरक्षित निकाल लिया गया.'युवक करीब आधा घंटा तक नदी के बीच में फंसे रहे. चारों युवकों ने कहा कि हमें इस बात का अंदेशा नहीं था कि पानी अचानक से बढ़ जाएगा. हम एकदम घबरा गए थे, लेकिन स्थानीय लोगों ने हमारी मदद की और हम सुरक्षित निकाला गया.0
0
Report
गोपालगंज में दबिश के दौरान घर से तीन करोड़ नकद बरामद, जांच जारी
New Delhi, Delhi:सागर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां एक घर पर दबिश देने पर पुलिस को करोड़ों रूपए मिले हैं। पुलिस ने घर की एक अलमारी से बैग से तीन करोड़ रुपए से अधिक बरामद किए हैं। मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया सहित पुलिस बल मौके पर पहुचा और करीब चार घंटे तक पुलिस कप्तान खुद मौके पर मौजूद रहें। जहां निगरानी में पूरी कार्यवाही करवाई गई।जिसकी जांच अभी भी जारी है। दरअसल गोपालगंज थाना पुलिस सौरभ अहिरवार के घर अवैध हथियारों की जानकारी पर दबिश देने पहुंची थी। जहां पुलिस को घर पर हथियार तो नहीं मिले। परंतु बड़ी संख्या में कैश बरामद किया गया। पुलिस घर मे हथियारों की सर्चिंग कर रही थी। तभी पुलिस को एक बंद अलमारी मिली। जिसके ताले तोड़ने पर पुलिस को एक बैग से 3 करोड़ दो लाख रुपए मिले। पुलिस पूछताछ में सौरभ अहिरवार ने बताया कि एक पैसा उनके रिश्तेदार रमेश अहिरवार का है। जो भोपाल में एक विभाग में कार्यरत हैं। बता दें सौरभ अहिरवार और उसका भाई पेशे से आटो चालक है। जो शहर में आटो चलाकर जीवन यापन करतें हैं। पुलिस ने मामले में जप्ती की कार्यवाही की है। साथ ही आगे की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
कपासन में 47 लाख के विकास कार्य, सेल्फी पॉइंट और ई-लाइब्रेरी का वर्चुअल लोकार्पण
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन को दो बड़ी सौगातें मिली हैं। विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने 47 लाख रुपए की लागत से हुए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। सौंदर्यीकरण के क्षेत्र में शहर को आई लव कपासन सेल्फी पॉइंट की सौगात मिली, जिसका लोकार्पण विधायक ने किया। वहीं महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय कपासन में अंबेडकर ई-लाइब्रेरी का अवलोकन किया गया और इसका वर्चुअल लोकार्पण भी हुआ। कार्यक्रम के दौरान उपखंड अधिकारी राजेश सुवालका, नगर पालिका EO खेमराज गुर्जर, पूर्व भाजपा प्रदेश मंत्री अशोक चंडालिया सहित भाजपा कार्यकर्ता और नगरवासी मौजूद रहे। विकास कार्यों से कपासन में सुविधाओं और सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है。0
0
Report
अलवर सरकारी अस्पताल में नवजात मौत: परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Alwar, Rajasthan:नवजात की मौत पर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लगाए आरोप अलवर। राजकीय महिला चिकित्सालय में कथित चिकित्सकीय लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। गोविंदगढ़ निवासी गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा के बाद 11 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिनों तक प्रसव नहीं होने के बाद 17 अगस्त को जांच में गर्भस्थ शिशु की धड़कन नहीं मिली। सोनोग्राफी में शिशु की मौत की पुष्टि होने पर परिजनों ने डॉक्टरों पर समय रहते उपचार और ऑपरेशन नहीं करने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा कर दिया। गोविंदगढ़ कस्बे में सीताराम मंदिर के समीप रहने वाले विशाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी संतोष को 11 अगस्त को प्रसव पीड़ा होने पर राजकीय महिला चिकित्सालय लेकर आया था। परिजनों के अनुसार, डॉक्टरों ने शुरुआत में 13 अगस्त को प्रसव की संभावित तारीख बताई और सामान्य प्रसव की बात कहते हुए दवाइयां दीं。 विशाल का आरोप है कि बाद में संतोष की प्रसव पीड़ा बंद हो गई, लेकिन इसके बावजूद डॉक्टरों ने उन्हें यह कहकर आश्वस्त किया कि जब तक दर्द नहीं हो रहा, तब तक ऑपरेशन की जरूरत नहीं है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने कई बार डॉक्टरों से आग्रह किया कि यदि ऑपरेशन के जरिए सुरक्षित प्रसव संभव है तो सर्जरी कर दी जाए, लेकिन 13, 14 और 15 अगस्त को भी प्रसव को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। परिजनों के मुताबिक, 14 अगस्त को संतोष को हल्का बुखार भी आया था, जो बाद में ठीक हो गया। इसके बावजूद 16 अगस्त तक प्रसव को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया। रविवार 17 अगस्त को डॉक्टरों ने जब महिला की जांच की तो गर्भस्थ शिशु की धड़कन नहीं मिली। इसके बाद सोनोग्राफी कराई गई, जिसमें शिशु की मौत की पुष्टि हुई। यह जानकारी मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने डॉक्टरों पर समय रहते इलाज नहीं करने तथा ऑपरेशन नहीं करने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन अजन्मे बच्चे की मौत से दुखी परिवार का आक्रोश शांत नहीं हुआ。 अस्पताल प्रशासन ने कहा- जांच के बाद ही स्पष्ट होगी लापरवाही राजकीय महिला चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. टेकचंद ने बताया कि संतोष पत्नी विशाल को 11 अगस्त को प्रसव पीड़ा के दौरान अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि महिला को टाइफाइड की शिकायत थी और उसका रक्तचाप भी बढ़ा हुआ था। उनके अनुसार, महिला के ऑपरेशन की तैयारी की जा रही थी। डॉ. टेकचंद ने बताया कि रविवार को ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने महिला की जांच की तो बच्चे की धड़कन नहीं मिली। इसके बाद सोनोग्राफी कराई गई, जिसमें गर्भस्थ शिशु को मृत पाया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि किसी स्तर पर चिकित्सकीय लापरवाही हुई है या नहीं। उन्होंने बताया कि फिलहाल महिला का ऑपरेशन कर मृत शिशु को बाहर निकाला जाएगा। महिला की स्थिति सामान्य होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी。0
0
Report
नितिन नवीन की टीम में राजस्थान के नेताओं को जगह, पूनियां बनी राष्ट्रीय महामंत्री
Jaipur, Rajasthan:नितिन नवीन की नई टीम में राजस्थान के नेताओं को मिली जगह डॉ. सतीश पूनियां को बनाया राष्ट्रीय महामंत्री पूनियां ने पीएम नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार कहा - बीजेपी में संगठन ही सर्वोपरि है, पार्टी जो भी काम देगी उसे पूरा करूंगा सभी मिलकर प्रदेश और देश के लिए काम करेंगे युवाओं के सवाल पर कहा, बीजेपी के साथ ऊर्जावान युवा जुड़ा हुआ है बीजेपी के एजेंडे को देश का युवा पसंद करता है पूनियां ने कहा, प्रदेश में आने वाले चुनाव बीजेपी जीतेगी0
0
Report
Advertisement
सावन के तीसरे सोमवार को शिव महाअभिषेक, बगीची में भक्तों की भारी भीड़
Didwana, Rajasthan:सावन माह के तीसरे सोमवार के उपलक्ष्य में कस्बे स्थित मनोहरदास जी बाबा की बगीची में धार्मिक उल्लास के साथ भगवान भोलेनाथ का सहस्त्रधारा अभिषेक संपन्न हुआ। वैदिक विद्वानों द्वारा नमक-चमक और रुद्री पाठ के सस्वर मंत्रोच्चार के बीच सुबह शुरू हुआ यह महाअभिषेक शाम करीब चार बजे तक अनवरत चला। इस दौरान दिनभर मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से गुंजायमान रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे शिव भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और विशेष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख, शांति एवं खुशहाली की मंगल कामना की।0
0
Report
आमेर में जिंदा बम मिलने पर बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षित डिस्पोजल किया
Jaipur, Rajasthan:आमेर में सीआईएसएफ कैंपस के पास आज सुबह जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया। खातीवालों की ढाणी वार्ड नंबर 148 में काम करने के दौरान स्थानीय महिला को बमनुमा वस्तु दिखी। महिला ने पहले अपने परिवार को सूचना दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर आमेर थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। बम निरोधक दस्ते ने बम को डिस्पोज करने के लिए सूनसान जगह का ले जाकर मिट्टी में गहरा गड्डा खोदकर डिस्पोज ऑफ किया। इस दौरान काफी तेज धमाका हुआ। आमेर थानाधिकारी गौतम डोटासरा ने बताया कि गाँव के खेत के कचरे में ये बम पड़ा था। सुबह साढ़े दस बजे यहाँ से गुजरने वाली गाँव की महिला ने सबसे पहले इसे देखा था। उसने अपने परिवार के लोगों को जानकारी दी। लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस व कंट्रोल रूम को बम की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और संदिग्ध वस्तु के पास से जमा भीड़ को भी हटाया गया। संदिग्ध वस्तु को कब्जे में लेकर भीड़ वाले इलाके से दूर ले जाकर डिस्पोजल किया गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर यह बम कहां से आया। किसी ने जानबूझकर फेंका या फिर सीआईएसफ कैम्प से गलती से कचरे में आ गया।0
0
Report
मधुबनी में व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता पर युवक की हत्या, आरोपी की तलाश जारी
Madhubani, Bihar:मधुबनी में आपसी विवाद में व्यवसायी देवेश कुमार की पीट-पीटकर हत्या के बारे में जानकारी मिलती है। घटना बाबुबरही थाना के बलानशेर गांव की है. मृतक के परिजनों के अनुसार दोनों पक्ष व्यवसाय करते थे और बिजनेस में कंपीटिशन के कारण अक्सर तनाव बना रहता था. मृतक का व्यवसाय अच्छा चल रहा था जिससे पड़ोसी व्यवसायी नाराज रहते थे और आपस में कई बार विवाद हुआ था. देवेश अकेले कहीं जा रहा था तभी घात लगाकर पड़ोसी ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ और स्थानीय अस्पताल में उपचार के बाद DMCH दरभंगा रेफर किया गया, फिर पटना ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया. सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है और मामले की छानबीन जारी है. puud geweld से क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
