284001
जबलपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस की पूर्व संध्या पर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा का भावुक अनावरण
Jhansi, Uttar Pradesh:जबलपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस की पूर्व संध्या पर एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के मशाल परिसर में एक ऐतिहासिक और भावुक क्षण आया, जब ओलंपियन अशोक कुमार ने अपने पिता, मेजर ध्यानचंद, की प्रतिमा का अनावरण किया और उनके चरण स्पर्श किए। अशोक कुमार कुछ समय तक अपने पिता की प्रतिमा को निहारते रहे, और इस भावुक क्षण के साक्षी सैकड़ों लोग बने।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिमडेगा में तेल्हा नाला पार करते समय युवक डूबा, ग्रामीणों ने शव पहुंचाया
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा - केरसई थाना क्षेत्र के मुडयाडी गांव में तेल्हा नाला पार करने के दौरान पानी की तेज धार में बहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 42 वर्षीय ब्रिसयुस डुंगडुंग के रूप में की गई है। वह किसी काम बाजार जा रहा था इसी क्रम में तेल्हा नाला पार करने के दौरान वह तेज धार में बह गया जिस कारण उसकी मौत हो गई घटना के बाद गाँव तक सड़क नहीं रहने के कारण ग्रामीणों ने कई किलोमीटर तक मृतक के शव को खटिया में लेकर अपने कंधे पर लेकर जंगल चट्टान और नाला पार करने के बाद सड़क तक पहुंचे इसके बाद एंबुलेंस से शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना ने क्षेत्र में विकास के दावे की भी पोल खोल दी है।0
0
Report
एनसीआर प्रदूषण के नियंत्रण के लिए केंद्र-हरियाणा का ठोस एक्शन प्लान
Gurugram, Haryana:एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर केंद्र और हरियाणा सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुग्राम में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए कई अहम फैसलों पर चर्चा हुई। गुरुग्राम में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में एनसीआर में प्रदूषण कम करने के लिए व्यापक रणनीति पर मंथन किया गया। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए ठोस एक्शन प्लान तैयार किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को वाहन, उद्योग और निर्माण कार्यों से होने वाले धूल प्रदूषण पर सख्ती से नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कचरा प्रबंधन, पराली निस्तारण और सड़कों की नियमित मैकेनिकल स्वीपिंग की भी विस्तार से समीक्षा की गई। भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, इसके लिए आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने के लिए जनभागीदारी बढ़ाने की अपील की। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पुराने और अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की स्क्रैपिंग नीति को प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा, ताकि प्रदूषण के स्तर को कम किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लक्ष्य का 90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है, जो स्वच्छ परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भूपेंद्र यादव ने कहा कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। सरकार का उद्देश्य एनसीआर की हवा को साफ और स्वस्थ बनाना है, ताकि लोगों को बेहतर पर्यावरण और स्वच्छ हवा मिल सके।0
0
Report
दिल्ली पुलिस ने परीक्षा पेपर लीक रोकथाम के लिए STF गठित किया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस ने पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट, 2024 के तहत पेपर लीक और परीक्षा से जुड़े अपराधों की जांच के लिए क्राइम ब्रांच के तहत एक स्पेशल टास्क फोर्स (STF) बनाई है। STF UPSC, SSC, RRBs, IBPS, NTA, और दूसरी नोटिफाइड अथॉरिटीज़ जैसी एजेंसियों द्वारा आयोजित परीक्षाओं से जुड़े मामलों की जांच करेगी, और तेज़ी से ट्रायल पक्का करने के लिए प्रॉसिक्यूटिंग एजेंसियों के साथ कोऑर्डिनेट भी करेगी。0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड सरकार ने 11 अधिकारियों में फेरबदल; रविनाथ रमन सचिव-ट्रांसपोर्ट, रणवीर सिंह वित्त सचिव
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड सरकार ने 10 IAS अधिकारियों और एक IFS अधिकारी के विभागों में फेरबदल किया है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत, IAS अधिकारी रविनाथ रमन को सचिव और ट्रांसपोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया गया है, IAS अधिकारी रणवीर सिंह को सचिव, वित्त का प्रभार दिया गया है, जबकि बृजेश कुमार संत को सचिव, आबकारी नियुक्त किया गया है。0
0
Report
यूपी CM योगी का कांवड़ यात्रा और कानून-व्यवस्था पर रिव्यू मीटिंग; वरिष्ठ अधिकारी शामिल
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: CM योगी आदित्यनाथ ने आने वाली कांवड़ यात्रा और राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सीनियर अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग की。0
0
Report
यू-टर्न का खेल: 24 घंटे में आदेश बदले, दीपक कुमावत की प्रतिनियुक्ति वापस टली
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर। 24 घंटे में यू-टर्न, आखिर किसके दबाव में बदले आदेश? RSRDC के प्रोजेक्ट ऑफिसर दीपक कुमावत की रिपैट्रिएशन पर यू-टर्न। 22 जुलाई का प्रतिनियुक्ति समाप्त के आदेश पर बैकफुट पर RSRDC। RSRDC से PWD मूल विभाग में भेजने का आदेश लिया वापस। 22 जुलाई को निकाले थे प्रतिनियुक्ति खत्म कर मूल विभाग भेजने के आदेश। लेकिन 24 घन्टे बाद 23 जुलाई को मूल विभाग भेजने का ऑर्डर किया निरस्त। राजकाज आदेश के बाद मैनुअल आदेश से बदला फैसला। दीपक कुमार कुमावत की PWD मूल विभाग में वापसी फिलहाल टली। सालों से RSRDC में प्रतिनियुक्ति पर तैनात दीपक कुमावत। चर्चा- आखिर विभाग को अपने ही आदेश से यू-टर्न क्यो लेना पड़ा?0
0
Report
Advertisement
पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण लॉटरी से तय होंगी सरपंच-वार्ड सीटें
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर। पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, आरक्षण लॉटरी का नोटिफिकेशन जारी। कलेक्टर और SDM निकालेंगे पंचायत चुनाव की आरक्षण लॉटरी। अगले महीने निकलेगी सरपंच, प्रधान और वार्डों के आरक्षण की लॉटरी। पंचायत राज विभाग ने जिला कलेक्टरों और SDM को दिए अधिकार। 5 अगस्त के बाद OBC आयोग की रिपोर्ट आते ही शुरू होगी लॉटरी प्रक्रिया। 41 जिला परिषद, 457 पंचायत समितियों और 14,403 ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव। जिला परिषद वार्ड और प्रधान की लॉटरी जिला मुख्यालय पर। सरपंच, उपसरपंच और पंचायत समिति वार्डों की लॉटरी उपखंड स्तर पर। लॉटरी से तय होगा किस वर्ग के लिए कौन-सी सीट0
0
Report
शहर में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च का संदेश
Madanpur, Bihar:जिले में शांति, सामाजिक सौहार्द और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन और पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह के संयुक्त नेतृत्व में नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। मार्च यूनिवर्सिटी गेट से शुरू होकर कॉलेज चौक, पुरानी बाजार, सदर अस्पताल, सदर थाना, सुभाष चौक, पूर्णिया गोला, कर्पूरी चौक और पश्चिमी बाईपास होते हुए पुनः कर्पूरी चौक पहुंचा। इस दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की। फ्लैग मार्च में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी, सशस्त्र बल और अन्य कर्मी शामिल रहे। डीएम ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी अफवाह या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं एसपी ने कहा कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है और फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत करना तथा असामाजिक तत्वों में कानून का भय कायम करना है। प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।0
0
Report
जालौन में 1200 करोड़ से अधिक विकास योजनाओं का लोकार्पण, CM योगी पहुंचेंगे
Jalaun, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार का जालौन दौरा जिले के विकास के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री अपने लगभग दो घंटे दस मिनट के प्रवास के दौरान जिले को 1200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। वही सीएम योगी उरई की नवीन तहसील भवन का उद्घाटन भी करेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित कर प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं जिले के विकास की रूपरेखा जनता के सामने रखेंगे।0
0
Report
Advertisement
खेतों में बच्चों के लिए पढ़ाई की अलख, शिक्षक ने 16 किमी दूर से स्कूल बुलाया
Katni, Madhya Pradesh:कटनी जिले के रीठी विकासखंड के आदिवासी अंचल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैंगवा के शिक्षक खेतों में काम कर रहे छात्र-छात्राओं से मिलने और उन्हें स्कूल में आकर पढ़ाई करने के लिए 16 किलोमीटर दूर खेत जा पहुंचे. नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के बाद विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति अपेक्षा से कम थी. शिक्षकों ने बच्चों का इंतजार करने के बजाय स्वयं उनकी तलाश शुरू की. गांव पहुंचने पर अधिकांश घर सूने मिले. परिवार के सदस्य खेतों में धान रोपाई के लिए गए थे और बच्चे भी उनके साथ काम में लगे थे. इसके बाद विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री विपिन तिवारी एवं अतिथि शिक्षकों ने आदिवासी अंचल के लगभग 16 किलोमीटर का सड़क-खेतों का सफर तय कर विद्यार्थियों से मुलाकात की और स्कूल आने- पढ़ाई करने के लिए माता-पिता से बातचीत कर स्कूल भेजने के लिए समझाया. इसके पूर्व में भी कई आदिवासी छात्र-छात्राओं को स्कूल में दाखिला किया गया है जो अभी भी अध्ययनरत है.0
0
Report
भोपाल में अतिथि शिक्षकों के लिए ई-अटेंडेंस में राहत का सरकारी फैसला
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल अतिथि शिक्षकों के हित में सरकार का संवेदनशील निर्णय स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा प्रदेश के अतिथि शिक्षकों की समस्याओं एवं प्राप्त आवेदनों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने सत्र 2026-27 के लिए री-जॉइनिंग में 90% ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता में शिथिलता प्रदान करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav के नेतृत्व में हमारी सरकार शिक्षकों के सम्मान, विद्यार्थियों के हित और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।0
0
Report
दिल्ली के सागरपुर में तेज बारिश, उमस भरी गर्मी से राहत
New Delhi, Delhi:दिल्ली सागरपुर में तेज बारिश मौसम हुआ सुहाना उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। दिल्ली NCR रुक रुक बारिस। सागरपुर. दिल्ली के एनसीआर इलाके में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, सागरपुर इलाके में तेज बारिश होने से लोगो को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग लगातर बारिस होने की घोषणा की हुई। मानसून चल रहा है। भारी इलाकों में बारिस लोगो के लिए मुसीबत बनती जा रही है।0
0
Report
Advertisement
बलौदाबाजार-भाटापारा में ट्रक और यात्री बस की भिड़ंत: 16 घायल
Raipur, Chhattisgarh:बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में ट्रक और यात्री बस की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में 16 लोग घायल हो गए। हादसे में 3 यात्रियों को फ्रैक्चर सहित गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य घायलों को सामान्य चोटें लगी हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल, बलौदाबाजार में इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार किसी भी घायल की जान को फिलहाल खतरा नहीं है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल मौके पर Reach लगी और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।0
0
Report
बागपत में मोहित बेनीवाल का दावा—2027 में भाजपा भारी बहुमत
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 की तरह ही 2027 में भी भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। NEET पेपर लीक मामले पर बोलते हुए मोहित बेनीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री ने पूरे मामले का संज्ञान लिया है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार सख्त कानून बनाने पर काम कर रही है। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन और कथित विदेशी फंडिंग के सवाल पर उन्होंने दावा किया कि कुछ सोशल मीडिया हैंडल विदेश से संचालित हो रहे हो रहे हैं। उनकी जांच संबंधित एजेंसियां कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद दोषियों का पर्दाफाश होगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मोहित बेनीवाल ने आरोप लगाया कि कुछ विदेशी हैंडल देश को अस्थिर करने और युवाओं को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से ऐसे भ्रामक प्रचार से बचने की अपील की। साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में युवाओं की दुर्दशा हुई थी।0
0
Report
हमीरपुर में बजरंग दल ने पुतला फूंका, अभिजीत दीपके के खिलाफ जमकर नारे
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सीजेपी प्रमुख का पुतला फूंका, सीजेपी के प्रमुख अभिजीत दीपके का पुतला फूंकते हुए की जमकर नारेबाजी, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अभिजीत दीपके मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने छात्रों की आड़ में राजनीति करने का लगाया आरोप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा छात्रों के प्रदर्शन की आड़ में देश विरोधी, धर्म विरोधी गतिविधियों को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त, हमीरपुर जिला मुख्यालय के बस स्टैंड के पास का मामला0
0
Report
Advertisement
