284003
झांसी मंडल रेल में सुरक्षा और गतिशीलता के प्रयास
Jhansi, Uttar Pradesh:मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में झांसी मंडल में ट्रेन परिचालन में सुरक्षा और गतिशीलता को बढ़ाने के लिए एक निरंतर प्रयास जारी है। इस क्रम में उच्चतम नेटवर्क और उच्च घनत्व वाले पासिंग यातायात को ध्यान में रखते हुए झांसी मंडल के 130 किमी प्रति घंटे के मुख्य मार्गों में सुरक्षा और गतिशीलता को प्राथमिकता दी जा रही है। झांसी-मानिकपुर खंड के लेवल क्रासिंग स. 445 पर रोड अंडर ब्रिज की कमिशनिंग का कार्य पूरा कर गेट को बंद कर दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वायरल हुई एक्सपायर्ड टॉफी: पनकी स्थित सुधा सेल्स पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सील
Kanpur, Uttar Pradesh:EXPIRED TOFFEE VIDEO के वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। वायरल वीडियो की जांच के दौरान मिले टॉफी के रैपर और मूल पैकेट के जरिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पनकी के इस्पात नगर स्थित सुधा सेल्स तक पहुंची। टीम ने प्रतिष्ठान को सील कर दिया है। विभाग के मुताबिक फर्म संचालक फिलहाल शहर से बाहर है; उसे वापस लौटने पर विभाग से संपर्क कर प्रतिष्ठान का निरीक्षण कराने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के बाद ही कारोबार शुरू किया जा सकेगा। वहीं सील से छेड़छाड़ करने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।0
0
Report
Muzaffarnagar में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-हथियार से घायल, पुलिस केस
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट, दोनों पक्षों में चले लाठी ठंडा व हथियार, संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग घायल, पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, विवाद में दोनों पक्षों पर केस हुआ दर्ज, दोनों पक्षों में विवाद का LIVE वीडियो वायरल, छपार थाने के सिंभालकी का मामला。0
0
Report
करनाल जेल में राखी ने भाइयों-बहनों के प्रेम को किया उजागर
Karnal, Haryana:करनाल जेल में भी गूंजा राखी का प्यार, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधा स्नेह का धागा करनाल । रक्षाबंधन के पावन पर्व पर करनाल जेल में भी भाई-बहन के अटूट प्रेम और भावनाओं का अनूठा दृश्य देखने को मिला। जेल में बंद बंदियों से मिलने पहुंची उनकी बहनों और बेटियों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान कई बहनें अपने भाइयों को देखकर भावुक हो गईं। जेल प्रशासन की ओर से भी रक्षाबंधन को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की गईं, ताकि बंदी अपने परिजनों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कर सकें जेल परिसर में सुबह से ही बंदियों के परिजनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके बेहतर भविष्य की कामना की। लंबे समय बाद भाई से मिलने की खुशी के साथ-साथ कई महिलाओं की आंखों में भावनाओं के आंसू भी नजर आए। परिजनों ने जेल प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं की सराहना की बाहर से जेल में आने वाले परिजनों के लिए जेल प्रशासन की ओर से कढ़ी-चावल का लंगर भी लगाया गया। इस व्यवस्था के माध्यम से परिजनों को सुविधा देने के साथ-साथ त्योहार के अवसर पर आपसी भाईचारे और सेवा भावना का संदेश दिया गया जेल अधीक्षक लखबीर सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि रक्षाबंधन सामाजिक समरसता, प्रेम और भाईचारे का पर्व है। इसे खुशी और आपसी सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि मुख्यालय के निर्देशानुसार जेल में बंदियों की उनके परिजनों से मुलाकात की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि बंदी भी अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मना सकें उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस और जेल स्टाफ भी अपनी व्यक्तिगत सुविधाओं को छोड़कर ड्यूटी पर तैनात है। यह उनकी कर्तव्यपरायणता और जिम्मेदारी की भावना को दर्शाता है जेल अधीक्षक ने लोगों से अपराध की दुनिया से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि अपराध का रास्ता व्यक्ति के साथ-साथ उसके परिवार को भी प्रभावित करता है। इसलिए युवा और समाज के सभी लोग कानून का पालन करें तथा अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाएं रक्षाबंधन के मौके पर जेल में भाई की कलाई पर राखी बांधती बहनों के भावुक दृश्य ने यह संदेश भी दिया कि सलाखों के पीछे होने के बावजूद रिश्तों की डोर कमजोर नहीं होती। बहनों का स्नेह और भाइयों की आंखों में छलकते भाव इस बात की गवाही दे रहे थे कि परिवार का प्रेम हर परिस्थिति में कायम रहता है0
0
Report
Advertisement
नेपाल-तिब्बत सीमा पर बाढ़ में अंबिकापुर की डॉ मीना गुप्ता लापता
Kusu, Chhattisgarh:एंकर -नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ त्रासदी ने अंबिकापुर के एक परिवार को बेचैन कर दिया है। अंबिकापुर के वरिष्ठ भाजपा नेता करता राम गुप्ता की पुत्री डॉ मीना गुप्ता इस त्रासदी में लापता हो गई हैं। 23 अगस्त को कैलाश मानसरोवर की पवित्र यात्रा पूरी करने के बाद 25 अगस्त को दल के साथ नेपाल-तिब्बत सीमा पर स्थित आव्रजन कार्यालय में मौजूद थीं, तभी अचानक आई बाढ़ ने तीन मंजिला इमारत को धराशायी कर दिया। इसके बाद से डॉ मीना सहित उनके दल के लगभग 80 लोग लापता हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता करता राम गुप्ता वर्तमान में दिल्ली में हैं। नेपाल में आई त्रासदी के कारण संचार के सभी साधन ध्वस्त हो गए हैं, इसलिए किसी से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। डॉ मीना के स्वास्थ्य और सकुशल वापसी को लेकर परिवार के साथ ही स्वजन भी बेहद बेचैन हैं। भाजपा नेता करता राम गुप्ता ने बताया कि उनकी पुत्री डॉ मीना गुप्ता वर्तमान में इंग्लैंड के टोरकी में चर्म रोग विशेषज्ञ के पद पर सेवारत हैं। बीते 14 अगस्त को वे दिल्ली पहुंची थीं। एक आध्यात्मिक गुरु के साथ लगभग 80 लोगों का दल दिल्ली से काठमांडू गया था। 23 अगस्त को दल ने कैलाश मानसरोवर की यात्रा पूरी कर ली थी। 25 अगस्त को दल के सदस्य नेपाल और तिब्बत की सीमा पर स्थित आव्रजन कार्यालय में औपचारिकता के लिए गए थे, इसी दौरान त्रासदी आ गई।बेटी ने पिता करता राम गुप्ता को भी कैलाश मानसरोवर यात्रा पर साथ चलने को कहा था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर दिल्ली में मुलाकात हो जाने की मंशा से करता राम गुप्ता भी दिल्ली गए थे। लेकिन उससे पहले ही यह बेचैन कर देने वाली खबर सामने आ गई। डॉ मीना गुप्ता की प्रारम्भिक शिक्षा अंबिकापुर के होलीक्रॉस स्कूल से हुई है। चिकित्सक बनने के बाद से वे इंग्लैंड में ही निवास कर रही हैं। वे छत्तीसगढ़ की इकलौती कैलाश मानसरोवर यात्री हैं जो इस त्रासदी में लापता हुई हैं। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल केंद्र सरकार के संपर्क में हैं। उन्होंने करताराम गुप्ता से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।0
0
Report
रक्षाबंधन: भाई-बहन के प्रेम की अमूल्य परंपरा पर शुभकामनाएं
Noida, Uttar Pradesh:बहनों का स्नेह और उनका आशीर्वाद प्रत्येक भाई के जीवन की अमूल्य पूंजी होता है। निःस्वार्थ प्रेम और अटूट विश्वास की मजबूत डोर भाई-बहन के इस पावन रिश्ते को जीवनभर जोड़े रखती है। कलाई पर बंधे रक्षासूत्र में यही विश्वास, आत्मीयता और जीवनभर एक-दूसरे की रक्षा करने का संकल्प समाहित है। रक्षाबंधन का यह महापर्व आप सभी के जीवन में प्रेम और पारिवारिक मूल्यों को और अधिक प्रगाढ़ करे, यही कामना है। समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!0
0
Report
खैरागढ़ जेल में राखी ने भाई-बहन के रिश्ते को दिखाया भावुक दृश्य
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर खैरागढ़ जिले की उप जेल सलोनी में भाई-बहन के रिश्ते की भावुक तस्वीर देखने को मिली। जेल की सलाखों और दीवारों के बीच आज बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी तो माहौल भावनाओं से भर गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुखद भविष्य की कामना की और मिठाई खिलाई। लंबे समय बाद बहनों को सामने देखकर कई कैदियों की आंखें नम हो गईं। राखी बांधते वक्त बहनों के चेहरे पर खुशी के साथ अपनों से दूर रहने का दर्द भी साफ नजर आया। कुछ देर के लिए जेल का माहौल ऐसा हो गया, मानो सलाखों की सारी दूरियां खत्म हो गई हों。 रक्षाबंधन का यह पर्व उन भाइयों के लिए भी खास रहा, जो परिस्थितियों के चलते अपने परिवार से दूर हैं। बहन के हाथों बंधा राखी का धागा उन्हें यह एहसास दिलाता रहा कि जेल की दीवारें रिश्तों को कैद नहीं कर सकतीं।0
0
Report
Advertisement
रक्षाबंधन पर अलवर जेल में भाई-बहन का भावुक मिलन, बहनों ने राखी बांधी
Alwar, Rajasthan:रक्षाबंधन पर जेल में भावुक हुआ भाई-बहन का मिलन, बंदी भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी अलवर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जहां घर-घर में बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध रही हैं, वहीं अलवर केंद्रीय जेल में भी भाई-बहन के रिश्ते की भावुक तस्वीरें देखने को मिलीं। अपने बंदी भाइयों को राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में बहनें जेल पहुंचीं। लंबे समय बाद भाइयों को सामने देखकर कई बहनों की आंखें नम हो गईं। मुलाकात के दौरान बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया, चावल लगाए, आरती उतारी और उनकी कलाई पर राखी बांधी। इसके बाद बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा कराया। इस दौरान कई बहनें भावुक नजर आईं और नम आंखों से भाइयों का हालचाल पूछते हुए उन्हें जेल में अच्छे से रहने तथा भविष्य में सही राह पर चलने की बात कहती नजर आईं। कुछ बहनें अपने भाइयों से मुलाकात के बाद भावुक होकर रोते हुए जेल परिसर से बाहर निकलीं। उन्हें वहां तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने समझाकर ढांढस बंधाया। बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र, बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं बंदी भाइयों ने भी बहनों का हालचाल जाना और रक्षाबंधन के इस अवसर पर उनके प्रति अपना स्नेह जताया。 जेल प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रक्षाबंधन के मद्द्दजर अलवर केंद्रीय जेल प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। जेल के मुख्य प्रवेश द्वार पर अतिरिक्त गार्ड तैनात किए गए, जबकि जेल परिसर के अंदर महिला पुलिसकर्मियों सहित अन्य जवानों की ड्यूटी लगाई गई। जेल में प्रवेश से पहले बहनों द्वारा लाए गए सामान की जांच की गई। मेटल डिटेक्टर से भी सुरक्षा जांच की गई और रजिस्टर में आवश्यक एंट्री के बाद ही बहनों को जेल परिसर में प्रवेश दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच बहनों को अपने बंदी भाइयों से मुलाकात कर राखी बांधने का अवसर दिया गया।0
0
Report
BSF जवानों ने राखी पर देशभक्ति की मिसाल कायम की
Bikaner, Rajasthan:भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर BSF जवानों ने रक्षाबंधन मनाया। सीमा पर बहनों ने जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और रक्षा का संकल्प लिया। सीमाजन कल्याण समिति के नेतृत्व में BSF जवानों के साथ राखी का त्योहार मनाया गया। जवान बोले- आप बेफिक्र होकर मनाइए राखी, हम सीमा पर आपकी रक्षा के लिए तैनात हैं। बॉर्डर पर देशभक्ति और भाई-बहन के अटूट रिश्ते की अनूठी तस्वीर दिखी। खाजूंवाला क्षेत्र में BSF के जवानों ने सरहद पर तैनात रहते हुए राखी मनाई। बहनों ने राखी बांधी और देश की रक्षा की शुभकामनाएं दीं। जवानों ने कहा कि त्योहार चाहे कोई भी हो, देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और सीमा पर तैनात जवान हर परिस्थिति में देश की रक्षा के लिए तैयार हैं।0
0
Report
ओरछा से बेतवा-जामनी उफान, माताटीला बांध के 12 गेट खुले
Niwari, Madhya Pradesh:एंकर- निवाड़ी जिले के ओरछा से निकलने वाली बेतवा और जामनी नदी ऊफान पर, उत्तर प्रदेश के माताटीला बांध के 12 गेटों को 2-2 फीट तक खोल दिया गया है, जिससें बांध से 33 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया, पानी छोड़े जाने से ओरछा से निकलने वाली बेतवा और जामनी दोनों ही नदियां उफान पर हैं, जिला प्रशासन ने नदी के किनारों पर अलर्ट जारी कर दिया है साथ ही नदी के किनारे बसे गांवों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से नदी क्षेत्र से दूर रहने की अपील की गई है।0
0
Report
Advertisement
मराठा नेता मनोज जरांगे पाटील का आमरण उपवास, सरकार से मांगे पूरी करें
Jalna, Maharashtra:जालना : मनोज जरांगे पाटलांनी राज्य सरकारला मराठा समाजाच्या मागण्या पूर्ण करण्यासाठी दिलेला अल्टीमेटम संपला; उद्यापासून अंतरवालीत जरांगेंचं आमरण उपोषण सुरु होणार. राज्य सरकार मागण्या पूर्ण करेपर्यंत माघार घेणार नसल्याचा जरांगेंचा ईशारा. 11: मराठा आंदोलक मनोज जरांगे पाटील यांच्या आमरण उपोषणासाठी अंतरवाली सराटीत मंडप सज्ज करण्यात आलाय. न्यायमंडळाने शोधलेल्या 58 लाख कुणबी नोंदीचे 58 लाख प्रमाणपत्रासह अन्य मागण्या पूर्ण करण्यासाठी जरांगे पाटलांनी राज्य सरकारला 28 ऑगस्टपर्यंतची मुदत दिली होती; परंतू मागण्या पूर्ण झाल्या नाहीत म्हणून उद्यापासून जरांगे अंतरवाली सराटीत आमरण उपोषण करणार आहेत. त्यांच्या मागण्यांची अंमलबजावणी न झाल्यास अखेर मुंबईतील मुख्यमंत्र्यांच्या वर्षा निवासस्थानी उपोषण करण्याचा ईशारा स्पष्ट केला गेला आहे. मागण्या: न्या. संदीप शिंदे समितीने शोधलेल्या 58 लाख कुणबी नोंदीचे जात प्रमाणपत्र व व्हॅलिडिटी देणे; गॅझेटचा जीआर काढा; मराठा आरक्षणासाठी बलिदान दिलेल्या कुटुंबांना त्यांच्या पात्रतेनुसार नोकरी देणे; स्वतंत्र मराठा- कुणबी मंत्रालय स्थापन करणे; सारथीच्या बंद झालेल्या योजना सुरू करणे; अन्नासाहेब पाटील आर्थिक विकास महामंडळाच्या व्याजाचे परतावे देणे; मराठवाड्यातील 4 लोकप्रतिनिधीचे रद्द झालेले जात प्रमाणपत्र वैध करणे; मराठा आंदोलकांवरील गुन्हे सरसकट मागे घेणे. या मागण्या जरांगे यांनी सरकारकडे केल्या आहेत; सरकार या मागण्यांची अंमलबजावणी करत नाही तोपर्यंत आंदोलनातून माघार घेणार नाहीत.0
0
Report
Hanumangarh टाउन थाने में रक्षा बंधन पर बच्चियों ने राखी बांधी
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh टाउन में रक्षाबंधन के पर्व को लेकर शुक्रवार को टाउन थाने में भावनात्मक माहौल देखने को मिला। विश्व हिंदू परिषद के नेता राजेन्द्र स्वामी व कार्यकर्ताओं के साथ वंचित परिवारों की बच्चियां टाउन थाने पहुंचे। यहां बच्चियों ने थानाधिकारी लखवीर सिंह सहित पुलिसकर्मियों को राखियां बांधीं। थानाधिकारी ने भी बच्चियों से राखी बंधवाकर उनकी सुरक्षा और सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने बच्चियों से मुलाकात की और रक्षाबंधन पर्व की खुशियां साझा कीं। बच्चियों ने थानाधिकारी लखवीर सिंह की कलाई पर राखी बांधी। राखी बंधवाने के बाद थानाधिकारी ने बच्चियों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि पुलिस हमेशा उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने बच्चियों से कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वे बिना झिझक पुलिस से संपर्क कर सकती हैं। इस दौरान थानाधिकारी लखवीर सिंह बच्चियों से मिलकर काफी खुश नजर आए। उन्होंने बच्चियों से बातचीत करते हुए उनकी पढ़ाई और रुचियों के बारे में भी जानकारी ली। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा के संकल्प का पर्व है। ऐसे अवसर पर बच्चियों के साथ समय बिताना और उन्हें सुरक्षा का भरोसा देना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है।0
0
Report
मुख्यमंत्री निवास में रक्षा बंधन कार्यक्रम में बहनों की भीड़
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन में विष्णु भईया के संग रक्षाबंधन कार्यक्रम. ब्रम्हा कुमारी की बहनों समेत बड़ी संख्या में बहने पहुंची है मुख्यमंत्री निवास सीएम साय बंधवा रहे राखी0
0
Report
Advertisement
हरियाली उत्सव मदनपुरा में पेड़ों को राखी बांधकर ग्रामीणों ने संरक्षण का संकल्प लिया
Dudu, Rajasthan:फागी (जयपुर) भाई-बहन के प्यार में घुला हरियाली का रंग, मदनपुरा में पेड़ों को बनाया ‘भैया। सरकारी अध्यापक हंसराज बलौदा और कृषि अधिकारी सुनीता चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मनाया हरियाली उत्सव। गांव के चौपाल से लेकर गलियों तक सैकड़ों महिलाओं-पुरुषों का जमा हुजूम, गांव में नजर आया उत्साह। केवल भाइयों की कलाई ही नहीं, बल्कि गांव के फलदार और छायादार पेड़ों की टहनियों पर भी रेशमी धागे बांधकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश। ग्रामीणों ने पेड़ों को राखी बांधकर जीवन भर उनकी रक्षा करने का लिया वचन。 ग्रामीणों ने एक साथ मिलकर बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जाएगा। शिक्षक हंसराज बलौदा का कहना है कि "जैसे भाई बहन की रक्षा करता है, वैसे ही पेड़ हमारी सांसों की रक्षा करते हैं। कृषि अधिकारी सुनीता चौधरी ने ग्रामीणों को कृषि और पर्यावरण के इस अटूट रिश्ते के टिप्स देकर हरियाली का संकल्प दिलाया है। बाइट - सुनिता चौधरी, कृषि अधिकारी0
0
Report
रक्षाबन्धन पर बीकानेर: 12वीं की छात्रा बनी एक दिन की थानेदार
Bikaner, Rajasthan:रक्षाबन्धन पर कक्षा 12वीं की छात्रा मोहिता पारीक को एक दिन के लिए थानाधिकारी बनने का मौका मिला। थानाधिकारी कविता पूनिया ने छात्रा को अपनी कुर्सी सौंपते हुए पुलिसिंग की जिम्मेदारियों और कामकाज को करीब से समझने का अवसर दिया। मोहिता ने पुलिसिंग से जुड़े सवालों के जवाब पूरे आत्मविश्वास के साथ दिए और महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता संदेश दिया। उन्होंने ऑपरेशन नीलकंठ और महिला सुरक्षा हेल्पलाइन की जानकारी भी साझा की। मोहिता बोली- थाने की कुर्सी पर बैठकर जिम्मेदारी का एहसास अलग था। अभिनय से भरे इस अनुभव ने बीकानेर के युवाओं को नेतृत्व-icon बनाने की दिशा में प्रेरित किया।0
0
Report
अयोध्या जेल में राखी पर बहनों ने भाइयों के लिए सुखी जीवन की शुभकामनाएं
Ayodhya, Uttar Pradesh:भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन अयोध्या जिला कारागार में भी भावुक माहौल के बीच धूमधाम से मनाया गया। रक्षाबंधन के मौके पर सैकड़ों की संख्या में बहनें जिला कारागार पहुंचीं और जेल में बंद अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखी जीवन और लंबी उम्र की कामना की। रक्षाबंधन को लेकर जेल प्रशासन की ओर से भी विशेष तैयारियां की गई थीं, ताकि जेल में पहुंचने वाली किसी भी बहन को किसी तरह की परेशानी न हो। बहनों के लिए मुलाकात और राखी बांधने की व्यवस्था की गई, जिससे वे सुविधापूर्वक अपने भाइयों से मिल सकें और उनकी कलाई पर राखी बांध सकें। इस दौरान कई भाई-बहन एक-दूसरे से मिलकर भावुक भी नजर आए। जेल की सलाखों के बीच रक्षाबंधन का यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते की मजबूती और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक बना। जेल अधीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में जिला कारागार में करीब 650 पुरुष कैदी बंद हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर लगभग सभी पुरुष कैदियों की बहनें अपने भाइयों से मिलने के लिए जेल पहुंचीं और उनकी कलाई पर राखी बांधी。0
0
Report
Advertisement
