284001
प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा दशहरा मिलन समारोह
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी महिला व्यापार मंडल द्वारा सनराइज होटल में दशहरा मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री रामचंद्र की पूजन व दीप प्रज्वलित कर हुई। कार्यक्रम में रजनी गुप्ता, मधु अग्रवाल, ममता अग्रवाल, दिव्या गुप्ता, रश्मि महेंद्रू, अनीता वासुदेव, रजनी सेठ, नेहा झा, सीमा तिवारी, कुसुम साहू, मनु भारती, पल्लवी चतुर्वेदी, अनामिका टंडन, सुनीता गुप्ता इत्यादि शामिल हुई। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजिका दिव्या गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भिवंडी बाढ़ में NDRF की खोज जारी, तीन लापता युवक-बच्चे
Thane, Maharashtra:भिवंडीत पुराच्या पाण्यात वाहून गेलेल्यांच्या शोधासाठी अखेर एफडीआरएफ दाखल... भिवंडीत कामवारी नदीला आलेल्या पुराच्या पाण्यात वाहून गेलेल्या तरुण आणि चिमुकल्यांचा शोध घेण्यासाठी अखेर राष्ट्रीय आपत्ती प्रतिसाद दल म्हणजेच NDRF ला पाचारण करण्यात आलं आहे. घटनास्थळी आपत्कालीन यंत्रणा, अग्निशमन दल, पोलिस आणि महापालिकेच्या पथकांनीही मोर्चा लावला आहे. शोध मोहीम युद्धपातळीवर सुरू आहे. तीन-चार दिवसांपासून भिवंडी परिसरात मुसळधार पावसामुळे नदी-नाले दुथडी भरून वाहत आहेत. Yाच पाण्यात तीन तरुण आणि लहान मुले वाहून गेल्याची भीती व्यक्त केली जात आहे. एकाचा मृतदेह सापडला असून दोघांचे मृतदेह सापडले नाहीत. स्थानिक प्रशासन अपुरे पडल्याने अखेर केंद्राच्या NDRF पथकाला पाचारण करण्यात आलं. घटनास्थळी महापालिका, महसूल, आरोग्य आणि पोलीस यंत्रणा तैनात करण्यात आल्या आहेत. बोटी आणि लाईफ जॅकेटच्या मदतीने नदीकाठ आणि नाल्यांमध्ये सर्च ऑपरेशन सुरू आहे. वाहून गेलेल्यांच्या नातेवाईकांचा आक्रोश वाढला आहे. पुढचे 48 तास महत्वाचे आहेत. प्रशासनाने नागरिकांना नदी-नाल्यांजवळ न जाण्याचे आवाहन केले आहे.0
0
Report
नजफगढ़ में राहुल राय की मौत: शादी से पहले परिवार में मातम, पुलिस जाँच जारी
New Delhi, Delhi:नजफगढ़ के गीतांजलि एन्क्लेव निवासी राहुल राय की स्विमिंग पूल में नहाते समय दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों का कहना है कि राहुल की हत्या की गई है। सबसे दुखद बात यह है कि राहुल की शादी महज दो महीने बाद होने वाली थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिजनों के अनुसार, राहुल परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी अचानक हुई मौत से माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में कुछ ही दिनों बाद शहनाई बजने वाली थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि राहुल की मौत किन परिस्थितियों में हुई।0
0
Report
प्रमोद तिवारी का आरोप: चंदे की हेराफेरी में संगठित गिरोह सक्रिय
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर कहा, "एक संगठित गिरोह काम कर रहा है। वे पहले चंदे की चोरी करते हैं और वे उसे बाहर ले जाते हैं और वही संगठित गिरोह उस पैसे को रिश्तेदारों के खातों में डालता है। यह कोई साधारण अपराध नहीं है। इन सभी को किसने रखा था? चंपतराय कैसे बेदाग बच सकते हैं?..."0
0
Report
Advertisement
पश्चिमी दक्षिणी मानसून ने आज देश के सभी हिस्सों को कवर कर लिया
New Delhi, Delhi:South west monsoon has covered entire country today, 9th July. The Southwest Monsoon has further advanced into remaining parts of north Arabian Sea, Rajasthan, Haryana & Punjab, today the 09th July, 2026. Thus, it has covered the entire country on 09th July, 2026, against the normal date of 08th July (1 day after the normal date of covering the entire India).0
0
Report
महोबा के सहकारी सचिव की लापरवाही से सैकड़ों कुंटल गेहूं बारिश में खराब
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा जिले की प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति धरौंन में सचिव और संबंधित अधिकारियों की बड़ी लापरवाही के चलते यहाँ किसानों से खरीदा गया सैकड़ों कुंटल गेहूं लंबे समय से खुले आसमान के नीचे रखा हुआ है। लगातार हो रही बारिश के चलते अनाज भीग रहा है और उसके खराब होने का खतरा बढ़ता जा रहा है। बताया जाता है कि यह अनाज समितियों द्वारा बीते अप्रैल,मई और जून माह में किसानों से एमएसपी के तहत खरीदा गया था। खरीद के बाद समय रहते सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था नहीं की गई। जिसके चलते सैकड़ो कुंटल अनाज बारिश और नमी की चपेट में आ गया। बारिश का पानी सीधे अनाज तक पहुंच रहा है जिससे अनाज की गुणवत्ता ख़राब हो गयी है। हालांकि बचाव के लिए पॉलीथिन डाली गयी है लेकिन वह भी फट चुकी है जिससे पानी गेंहू की बोरियों में जाकर अनाज को खराब कर रहा है । इसके अलावा कबरई विकास खंड के सहकारी समिति सुरहा में भी अनाज खराब हो गया है । बताया जाता है कि अनाज का एक ट्रक एफसीआई गोदाम भेजा गया था लेकिन अनाज खराब होने के कारण बापस लौटा दिया गया है । स्थानीय लोगों का कहना है कि समय से अनाज न उठने के कारण और मानसून की बारिश से पॉलीथिन डाली गयी थी उसके बाबजूद भी गेंहू खराब हो रहा है ।और समय रहते अनाज को गोदामों में सुरक्षित नहीं रखा गया तो करोड़ों रुपये की कीमत का खाद्यान्न खराब हो सकता है। इससे सरकारी राजस्व को नुकसान होगा और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों को इस स्थिति की जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस मामले का संज्ञान लेकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है और बारिश में खराब हो रहे इस अनाज को बचाने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।0
0
Report
देहरादून दौरे पर केसी वेणुगोपाल, भाजपा के मंदिर मुद्दे पर विपक्ष का हल्ला
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून: कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा, "हमारे महासचिव केसी वेणुगोपाल आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों से मिलने के लिए 2 दिन के दौरे पर आ रहे हैं। वे कुछ नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे और फीडबैक लेने के लिए एक आम बैठक भी करेंगे। वे सभी तक पार्टी का संदेश भी पहुंचाएंगे, चुनाव नजदीक हैं, इसलिए पार्टी को जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत करने की जरूरत है... हम स्थानीय मुद्दों और भाजपा सरकार की गलत नीतियों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान सरकार के कामकाज को देखते हुए, जहां भी जाएं, लोगों की भावनाएं उनके खिलाफ हो गई हैं... चाहे उत्तराखंड हो या उत्तरप्रदेश, भाजपा भगवान के नाम पर राजनीति करती है। फिर भी, उनकी नाक के नीचे मंदिरों में चोरी हो रही है, चाहे वह सोने की चोरी हो या मंदिर के चढ़ावे की। भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ रहा है... Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 17 जुलाई को देहरादून दौरे पर उन्होंने कहा, "इस देश के युवाओं और हमारे छात्रों के साथ सबसे बड़ा धोखा हुआ है। यह साफ दिखाता है कि भाजपा इन युवाओं के भविष्य के साथ कैसे खिलवाड़ कर रही है। राहुल सच्चाई सबके सामने ला रहे हैं और लोग, खासकर हमारी युवा पीढ़ी और छात्र, इस बात से बहुत प्रभावित हैं कि वह उनकी आवाज उठा रहे हैं."0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीन राहगीरों की मौत
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे जा रहे तीन राहगीरों को मारी टक्कर, तीनों की मौके पर ही हुई मौत, तीनों राहगीर थे बिहार के निवासी, धान रोपाई का करने आए थे काम, तीनों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, स्कॉर्पियो कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस, जेवर थाना क्षेत्र के नीमका की घटना।0
0
Report
सीतामढ़ी सदर अस्पताल में इलाज के बाद मरीज की मौत पर हंगामा
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। घटना के दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हंगामा को देखते हुए अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर और कर्मी भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। मृतक की पहचान शहर के कोर्ट बाजार निवासी 51 वर्षीय नागेंद्र महतो के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि घर में बिस्तर से गिरने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। मृत्यु के समय उनकी आंख में ड्रॉप डालने के तुरंत बाद उनकी मौत होने की बात परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।0
0
Report
एनएच पर पिस्टल के बल पर लूटपाट: तीन अपराधी गिरफ्तार
Masaurhi, Bihar:एनएच पर पिस्टल के बल पर कई लूटपाट की घटनाओं में शामिल अपराधी पुलिस गिरफ्त में। घूमघूम कर करते थे वारदात। एनएच पर फर्राटेदार बाइक से लूटपाट की घटनाओं में शामिल अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपराधी सड़क मार्ग कर घूमघूम कर वारदात को अंजाम देते थे। इस दौरान सड़क मार्ग से गुजर रहे राहगीरों के साथ पिस्टल के बल पर लूटपाट करते थे। इस दौरान उसका मोबाइल, चेन और मौजूद रकम लुट लेते थे। कुछ दिन पूर्व एक सब्जी विक्रेता के साथ भी पिस्टल के बल पर चेन लूटने की घटना सामने आई थी। जिसमें अपराधियों ने सब्जी विक्रेता के पैर में गोली मारकर उसे जख्मी कर दिया था। घटना के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। तकनीकी टीम की मदद से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। जिनके द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई। उनके पास से लूटी हुई कई मोबाइल कर सोने की चेन बरामद हुई है.0
0
Report
Advertisement
नवादा के कोरमा में बारात पर हमला, 6 से अधिक घायल
Nawada, Bihar:नवादा के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कोरमा गांव में शादी समारोह खूनी संघर्ष में बदल गया। डीजे बजाने और पटाखा फोड़ने के मामूली विवाद में बारातियों पर लाठी-डंडे और टांगी से हमला कर दिया गया। घटना में आधा दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गए। नालंदा से आई थी बारात जानकारी के अनुसार, नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के चेरो गांव निवासी बाबूलाल मांझी के पुत्र किशन कुमार की बारात वारिसलीगंज थाना के कोरमा गांव निवासी रविन्द्र मांझी के यहां आई थी। शादी समारोह शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा था। डीजे-पटाखा पर भड़का विवाद: इसी दौरान बारात में शामिल कुछ युवकों द्वारा डीजे बजाने और पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडे और टांगी से बारातियों पर हमला बोल दिया। 6 से ज्यादा बाराती घायल मारपीट में बेचन मांझी, जैकी श्रॉफ, धनराज, दिलजले तथा नीतीश कुमार सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ का उपचार निजी क्लीनिक में कराया गया, जबकि दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वारिसलीगंज लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अफरा-तफरी का माहौल घटना के बाद शादी समारोह में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। मामले की सूचना पुलिस को दिए जाने की बात कही जा रही है। वारिसलीगंज थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.0
0
Report
पटना: अभिषेक कुमार बंटी ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया
Patna, Bihar:रुपेंद्र श्रीवास्तव - ब्रेकिंग - पटना भाजपा प्रत्यासी अभिषेक कुमार बंटी ने किया नामांकन उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद रवि शंकर प्रसाद, JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और अन्य नेता मौजूद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि एक नंबर पर मेरा प्रत्याशी रहेगा और जितने भी प्रत्याशी हैं वह दो नंबर के लिए लड़ रहे है बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने प्रत्याशी का नाम भूल गए अभिषेक बंटी को बोल बैठे आशीष बंटी0
0
Report
NTPC तपोवन-विष्णुगाड़ HRT ब्रेकथ्रू, 80% खुदाई पूरी
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:एंकर-चमोली एनटीपीसी की 520 मेगावाट तपोवन विष्णुगाड़ जलविद्युत परियोजना ने हेड रेस टनल के सफल ब्रेकथ्रू के साथ निर्माण कार्य में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता फेस-02 और फेस-03 से बनाई जा रही सुरंगों के सटीक मिलान से प्राप्त हुई, जिससे दोनों ओर से खोदी जा रही टनल आपस में सफलतापूर्वक जुड़ गई। परियोजना के अंतर्गत इस ब्रेकथ्रू के लिए फेस-02 से 1,748 मीटर और फेस-03 से 981 मीटर तक खुदाई की गई। यह उपलब्धि हेड रेस टनल जैसे जटिल और महत्वपूर्ण हिस्से के निर्माण में एक अहम पड़ाव मानी जा रही है। परियोजना अधिकारियों के अनुसार, कुल 12.1 किलोमीटर लंबी हेड रेस टनल में अब तक लगभग 9.7 किलोमीटर खुदाई पूरी हो चुकी है, जो कुल कार्य का लगभग 80 प्रतिशत है। हिमालयी क्षेत्र की कठोर भू-वैज्ञानिक परिस्थितियों, चट्टानों और चुनौतीपूर्ण भूमिगत निर्माण के बावजूद परियोजना से जुड़े अभियंताओं और श्रमिकों ने तकनीकी दक्षता, दृढ़ संकल्प और सुरक्षा मानकों के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। निष्पादन एजेंसी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे और इस उपलब्धि के लिए कार्यबल की मेहनत, तकनीकी उत्कृष्टता और सुरक्षा मानकों के पालन की सराहना की गई। ब्रेकथ्रू के बाद टनालाइनिंग का कार्य शुरू किया जाएगा ताकि परियोजना को आगे बढ़ाने में तेजी आए। परियोजना निदेशक अजय कुमार शुक्ला ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों, अभियंताओं, कर्मचारियों और सहयोगी एजेंसियों को बधाई दी और एचआरटी टीम के समर्पण और उत्कृष्ट कार्य निष्पादन की विशेष सराहना की, कहा कि एनटीपीसी सुरक्षा, गुणवत्ता और इंजीनियरिंग के ऊँचे मानकों के साथ परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद में भारी बारिश से जलभराव, यातायात प्रभावित
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: शहर में भारी बारिश के कारण जलभराव हुआ। वीडियो वसुंधरा से है। एक कॉन्स्टेबल ने कहा, "यह स्कूल बस लगभग 8:30 बजे से बंद पड़ी है। पानी यहां रात से भरा हुआ है... बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। परेशानी सभी को हो रही है... सभी लोगों के सहयोग से यातायात का संचालन ठीक तरह से हो रहा है..."0
0
Report
लखनऊ के मदरसा अब्दुल हई में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन मनाया गया
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन मदरसा अब्दुल हई में मनाया गया ठाकुरगंज स्थित मदरसे में बच्चों ने मिठाई बाटी मदरसे के बच्चों शिक्षकों और उलेमा ने दुआ-ए-ख़ैर का आयोजन किया राजनाथ सिंह की सेहत और सलामती के लिए विशेष दुआ खुशी के माहौल के बीच जन्मदिन मनाया गया लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह के सम्मान में आयोजन किया गया मदरसे में बड़ी संख्या में बच्चे और शिक्षक मौजूद रहे कार्यक्रम में क़मर अली, पूर्व सदस्य मदरसा शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश सरकार भी शामिल रहे0
0
Report
जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बाइक डिवाइडर से टकराई, घायल रेफर
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल, राहगीरों की मदत से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, बाइक सवार की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने हायर सेंटर किया रेफर, उत्तराखंड से क्षेत्र भ्रमण कर लौट रहा था कोंच क्षेत्र निवासी घायल बाइक सवार, जालौन कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की घटना।0
0
Report
Advertisement
