Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284419

झांसी में वन महोत्सव के चलते 1-7 जुलाई तक चलेगा वृक्षारोपण अभियान

Jul 01, 2024 06:42:26
Pali Pahari, Uttar Pradesh

वन विभाग 1 से 7 जुलाई तक वन महोत्सव मनाएगा। इस दौरान व्यापक पौधारोपण किया जाएगा। सूचना के अनुसार विभाग ने पौधे और सुरक्षा जालियां तैयार कर ली हैं। वहीं क्षेत्रीय वन अधिकारी बबीना राजेश कुमार गुप्ता ने लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से धरती को अधिक तापमान से बचाया जा सकता है और पर्यावरण का संतुलन बना रहेगा।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
APAnand Priyadarshi
Feb 16, 2026 05:18:31
Chaibasa, Jharkhand:चाईबासा में धूमधाम से शिवरात्रि का त्यौहार मनाया गया. इस दौरान शाम को शहर में निकाली गयी शिव बारात आकर्षण का केंद्र रही. भुत पिशाच देवी देवताओं का हुजूम सभी बारात में मौजूद थे. इस दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु सडकों पर उमड़े थे. नाचते गाते हुए लोगों ने उत्साह के साथ भगवान् शिव की बरात निकाली. इससे पहले चाईबासा समेत आसपास में महाशिवरात्रि का पर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर रविवार सुबह से ही शहर समेत आस पास के तमाम शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। सुबह से ही भक्तजन भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। चाईबासा के प्रमुख शिवालयों विशेषकर शिवा तालाब स्थित शिव मंदिर, बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर, टुंगरी शिव मंदिर, पुलिस लाइन स्थित शिव मंदिर, खप्परसाई शिव मंदिर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के डोंकासाई, सिंहपोखरिया समेत अन्य मंदिरों में सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु दूध, जल, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना कर रहे थे। मंदिर परिसरों में सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्था की गई है। स्वयंसेवक भी श्रद्धालुओं की सुविधा में जुटे हैं। दिन भर विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन जारी रहेगा, जिससे शहर का माहौल पूरी तरह शिवमय बना रहा। महाशिवरात्रि के मौके पर हर्षोल्लास के साथ भगवान शिव की बारात निकली जिसमें देव गण और भूत- पिशाच शामिल थे। रविवार को संध्या समय शिव मंदिर शिवा तालाब से भगवान शिव की बारात निकली जो सिद्धेश्वर मंदिर तक गयी। शिव बारात को देखने के लिए शहर में लोगों की हुजूम उमड़ पड़ी थी। वही बड़े-बड़े डीजे की धुन पर लोग जमकर थिरकते दिखे।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 16, 2026 05:17:47
Alwar, Rajasthan:राजगढ़-बांदीकुई मेगा हाईवे मार्ग पर गोठ की चौकी के समीप रविवार शाम पिकअप वाहन में अवैध रूप से ले जाए जा रहे तीन ऊंटों को गौसेवकों ने पकड़ा। इस दौरान वाहन में सवार तीन लोगों को भी मौके पर दबोच लिया गया। राजगढ़ (अलवर) राजगढ़-बांदीकुई मेगा हाईवे मार्ग पर गोठ की चौकी के समीप रविवार शाम पिकअप वाहन में अवैध रूप से ले जाए जा रहे तीन ऊंटों को गौसेवकों ने पकड़ा। इस दौरान वाहन में सवार तीन लोगों को भी मौके पर दबोच लिया गया। जांच के दौरान पिकअप में तीन ऊंट और तीन व्यक्ति सवार पाए गए। इसके बाद गौसेवकों ने तीनों आरोपियों, ऊंटों व पिकअप वाहन को राजगढ़ थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामलें की जानकारी मिलने पर राजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ऊंटों को कहां और किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Feb 16, 2026 05:17:34
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र स्टील गेट स्थित सब्जी मंडी में भीषण आग लग गई। 12 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गया। राशन पूजा, सब्जी समेत अन्य दुकानें आग में जलकर खाक हो गया। आग की लपटें ऊँची उठने लगीं। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गया। आग लगने की जानकारी पाकर पीड़ित दुकानदार मौके पर आये, जहां सभी अपने दुकान जलते हुए पाए। जानकारी पाकर मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। चारों ओर आग की लपटों में दुकानों को जलते हुए पाया गया। पीड़ित दुकानदार संजीव सिंह को अपनी पीड़ा बताई कि आग के कारण उनकी जीने का सहारा खत्म हो गया। सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की चार दमकल वाहन पहुँचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाने की आशंका जताई जा रही है। दुकानदारों के मुताबिक चार से पांच बार आग लगने की भयावह घटना घट चुकी है, जिसमें कई दुकानें जलकर खाक हुई हैं। लगातार उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों का आरोप है कि अवैध शराब बिक्री के कारण रात्रि में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, जिसके कारण आग लगने की घटना घटती है। वही मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा पीड़ित दुकानदारों की हर संभव मदद का भरोसा दिया। मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड के प्रधान अग्नि चालक मंजूर आलम ने कहा कि आग की सूचना पर मौके पर पहुँचे; आग बेहद भयावह थी। दमकल वाहनों के जरिए आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है。
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Feb 16, 2026 05:16:40
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व से अच्छी खबर रामगढ़-विषधारी टाइगर रिजर्व में बढ़ी हलचल, पर्यटकों के सामने आए बाघ–बाघिन रविवार सुबह की पारी में दिखे बाघ RBT-1 और बाघिन RBT-3 गुनगुनी धूप में काफी देर तक आराम करते नजर आए दोनों इसी दौरान एक पैंथर की भी हुई साइटिंग रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में बढ़ी रौनक, पर्यटकों को एक साथ दिखे बाघ–बाघिन बूंदी जिले के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व से सुकून देने वाली और उत्साह बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। रविवार सुबह की सफारी के दौरान पर्यटकों को बाघ RBT-1 और बाघिन RBT-3 की शानदार साइटिंग हुई। दोनों गुनगुनी धूप में शांत मुद्रा में बैठे नजर आए, जिससे पर्यटक रोमांचित हो उठे। इसी दौरान एक पैंथर भी दिखाई दिया, जिससे जंगल सफारी का अनुभव और यादगार बन गया। टूरिस्ट गाइड कमल सैनी के अनुसार, हाल के दिनों में लेपर्ड की नियमित साइटिंग हो रही थी, और अब बाघ-बाघिन का दिखाई देना इस बात का संकेत है कि रिजर्व का वातावरण वन्यजीवों के लिए अनुकूल होता जा रहा है। वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार हो रही साइटिंग न सिर्फ वन्यजीव संरक्षण की सफलता दर्शाती है, बल्कि इको-टूरिज्म को भी नई गति देगी। इसके अलावा Ramgarh विषधारी टाइगर रिजर्व में बढ़ती वन्यजीव गतिविधि से प्रकृति प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
0
comment0
Report
MSManish Shanker
Feb 16, 2026 05:16:23
0
comment0
Report
PSPritesh Sharda
Feb 16, 2026 05:15:50
Neemuch, Madhya Pradesh:ANCHOR : ​नीमच। मालवा अंचल की सबसे मूल्यवान और संवेदनशील फसल अफीम की लुवाई-चुवाई का काम जिले में शुरू हो गया है। नीमच जिले के किसानों ने रविवार को शुभ मुहूर्त में मां काली की विशेष पूजा-अर्चना कर अफीम के डोडों पर पहला चीरा लगाया। क्षेत्र में काले सोने के नाम से प्रसिद्ध इस फसल को किसान अपनी संतान से भी बढ़कर सहेजते हैं। अफीम की फसल को किसान मां काली का ही रूप मानते हैं। डोडों में चीरा लगाने से पहले खेतों में ही माताजी की स्थापना की गई और मन्नत मांगी गई कि फसल सुरक्षित रहे। किसानों का कहना है कि वे लगातार चार महीने मेहनत करते हैं ताकि नारकोटिक्स विभाग द्वारा निर्धारित औसत में कोई कमी न आए। फसल का कार्य पूर्ण होने के बाद किसान चित्तौड़गढ़ स्थित मां काली के मंदिर जाकर मत्था टेकते हैं। केंद्र सरकार द्वारा आवंटित अफीम के पट्टों पर खेती करना जितना रुतबे का काम है, उतना ही जोखिम भरा भी है। किसानों को नारकोटिक्स विभाग को अफीम के एक-एक ग्राम का हिसाब देना पड़ता है। यदि विभाग द्वारा तय मानक से कम अफीम निकलती है, तो किसान का लाइसेंस (पट्टा) निरस्त होने का खतरा बना रहता है। यही कारण है कि किसान दिन-रात खेतों में ही डेरा डाले हुए हैं। वर्तमान में फसल पूरी तरह पककर तैयार है। डोडों से निकलने वाले दूध (अफीम) को चोरों और लूटेरों से बचाने के लिए किसानों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। चार माह की कड़ी मेहनत के बाद अब किसान इस बहुमूल्य उपज को सहेजने में जुटे हैं, जो न केवल उनकी आर्थिक स्थिति सुधारती है बल्कि समाज में उनकी प्रतिष्ठा भी बढ़ाती है। Bite 01 भारत सिंह सुरावत, अफीम किसान
0
comment0
Report
Feb 16, 2026 05:11:24
0
comment0
Report
Feb 16, 2026 05:09:30
0
comment0
Report
Feb 16, 2026 05:09:24
Babaganj, Uttar Pradesh:महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा मंगली नाथ शिव मंदिर नवाबगंज में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच इटावा के बाबा विकल्प एंड पार्टी तथा प्रसिद्ध कीर्तन गायिका दुर्गेश नंदिनी के बीच जवाबी कीर्तन का रोमांचक मुकाबला पूरी रात चलता रहा।दोनों पक्षों ने शिव भक्ति से ओत-प्रोत भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। “बम-बम भोले” और “हर हर महादेव” के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। दर्शक देर रात तक डटे रहे और तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन करते रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ नवाबगंज के ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह एवं जवाहर लाल यादव ने फीता काटकर किया। आयोजन को सफल बनाने में पातीराम चौधरी, प्रधान रिंकू सिंह तथा पिंटू गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा।
0
comment0
Report
Feb 16, 2026 05:08:24
Madhubani, Bihar:Slug- CRIMINAL,MADHUBANI, BINDU BHUSHAN THAKUR मधुबनी पुलिस ने जयराम मंडल हत्या कांड का खुलासा कर दिया है। एसआईटी ने राजनगर थाना के रामपट्टी गांव के पास से कुख्यात अरशद का एनकाउंटर कर गिरफ्तार किया।कुख्यात अरशद राजनगर थाना के गौसनगर गांव का है निवासी।गुप्त सूचना पर अरशद के ठिकाने पर पुलिस ने घेराबंदी किया।अपराधी ने पुलिस पर दो राउंड किया फायरिंग,पुलिस ने भी फायरिंग की,मुठभेड़ में अरशद के पैर में लगी गोली।पुलिस ने अरशद को गिरफ्तार कर लिया हालांकि इस दौरान बाइक पर सवार दो अपराधी भागने में कामयाब रहा।एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया बाइक लूटने का विरोध करने पर गोली मारकर हत्या किया था।कुल 5 अपराधी हत्याकांड में था शामिल।घायल अपराधी को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती ।कई कांडों में पुलिस को था वांक्षित।
59
comment0
Report
Advertisement
Back to top