284001
जिलाधिकारी का आदेश के कारण यातायात सुधार और अतिक्रमण हटाना प्राथमिकता
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में महानगर की ट्रैफिक व्यवस्था पर बैठक हुई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईज ऑफ लिविंग सुधारने पर ध्यान दें। जाम की समस्या दूर करना और बेहतर यातायात सुविधा देना प्राथमिकता होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने सड़कों से अतिक्रमण हटाने और मुख्य बाजारों में पार्किंग व्यवस्था संचालित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों में तेजी लाई जाए ताकि शहरवासियों को राहत मिले।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
स्कूल छात्र पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर, दर्दनाक हादसा; गंभीर हालत अस्पताल
Fazilka, Punjab:अबोहर रोड पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूल से स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे 11वीं कक्षा के छात्र को बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद छात्र स्कूटी समेत सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद एक स्थानीय व्यक्ति ने घायल छात्र को तुरंत फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया । जहां उसके परिजन भी पहुंच गए। छात्र की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी देते हुए रमेश कुमार ने बताया कि वह हादसे वाली जगह के पास एक दुकान पर अपनी बाइक की सर्विस करवा रहे थे। इसी दौरान तीन युवक बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार से आए। बाइक चालक से बाइक कंट्रोल नहीं हुई और उसने स्कूल से स्कूटी पर आ रहे छात्र को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्र स्कूटी से गिरकर आगे डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रमेश कुमार ने तुरंत उसे फाजिल्का के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसके परिजन भी पहुंच गए । सरकारी अस्पताल के डॉक्टर दिवाकर ने बताया कि सड़क हादसे में घायल एक स्कूली छात्र को अस्पताल लाया गया था। उसे प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। डॉक्टर के अनुसार मामले की सूचना पुलिस को दी जा रही है। अब इस मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
श्रावण के अवसर पर मागाठाणे में कवड़ यात्रा, विधायक ने खुद पदयात्रा शुरू की
Mumbai, Maharashtra:बोरीवली श्रावण महिन्यानिमित्त मागाठाण्यात भव्य कावड यात्रेचे आयोजन हिंदू धर्मामध्ये पवित्र मानल्या जाणाऱ्या श्रावण महिन्याच्या निमित्ताने मागाठाणे विधानसभा क्षेत्रात भव्य कावड यात्रेचे आयोजन करण्यात आले. मागाठाणे विधानसभा क्षेत्राचे आमदार प्रकाश सुर्वे यांच्या मार्गदर्शनाखाली यांच्या पुढाकाराने या कावड यात्रेचे आयोजन करण्यात आले होते. बोरीवली येथील ओंकारेश्वर मंदिरापासून श्री क्षेत्र तुंगारेश्वर मंदिरापर्यंत ही कावड यात्रा काढण्यात आली. विशेष म्हणजे आमदार प्रकाशदादा सुर्वे यांनी स्वतः खांद्यावर कावड घेत भक्तांसोबत पायी चालत या यात्रेचा शुभारंभ केला. यावेळी मोठ्या संख्येने भाविक सहभागी झाले होते. भक्तिमय वातावरणात जयघोष आणि हर हर महादेवच्या घोषणांनी संपूर्ण परिसर दुमदुमून गेला.0
0
Report
एथेनॉल बनाम पेट्रोल: GenZ की पहल से ऊर्जा स्वतंत्रता पर बहस तेज
Jaipur, Rajasthan:सांसद जनार्दन मिश्रा ने भरे मंच से कहा कि विरोधी विरोध करते हैं. GenZ छात्रों ने कहा, भविष्य के लिए एथेनॉल का इस्तेमाल अच्छा है, इस देश की निर्भरता कम होगी। इससे प्रदूषण भी कम होगा। पेट्रोल की वजह से हमारा पैसा विदेश में जाता है। छात्रों ने कहा, एथेनॉल के इस्तेमाल को लेकर कहा, कुछ हद तक ये ठीक है, लेकिन पुरानी गाड़ियों के बारे में भी सोचना चाहिए। पेट्रोल के दाम कम होने चाहिए.0
0
Report
Advertisement
जोधपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में खराब खाद्य सामग्री पर जांच कमेटी गठित
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर के जाजीवाल कलां स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं को खराब खाद्य सामग्री दिए जाने का मामला सामने आया है। छात्राओं का आरोप है कि उन्हें सड़े हुए केले, कैरी, बैंगन और आलू खाने के लिए दिए जा रहे हैं। छात्राओं ने खराब खाद्य सामग्री के फोटो भी सामने रखे हैं। शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कमेटी का गठन किया है...छात्राओं का कहना है कि स्कूल में लंबे समय से खाने की गुणवत्ता को लेकर परेशानी है। उनका आरोप है कि कई बार सड़ी और खराब सब्जियां तथा फल खाने के लिए दिए जाते हैं। छात्राओं ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की। 6 अगस्त को अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक रजनी शेखावत भी स्कूल पहुंचीं और मामले की जानकारी ली.... वहीं, शिकायत के बाद छात्राओं पर शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाने के आरोप भी सामने आए हैं। छात्राओं का कहना है कि एक छात्रा के पिता और एक शिक्षिका की ओर से कुछ छात्राओं को पंचायत के बीच ले जाया गया और शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया। इस दौरान छात्राओं और शिक्षिकाओं के बीच विवाद की स्थिति भी बनी....मामले की जांच के दौरान स्कूल से जुड़े कुछ पुराने विवाद भी सामने आए हैं। एक पूर्व छात्रा की ओर से स्कूल के एक शिक्षक पर करीब डेढ़ साल पहले गंभीर आरोप लगाए जाने की बात सामने आई है। हालांकि इन पुराने आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है...फिलहाल शिक्षा विभाग की जांच कमेटी पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। कमेटी खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्कूल की भोजन व्यवस्था और शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाने के आरोपों की भी जांच करेगी। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि लापरवाही कहां हुई और जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
मितुन कुमार डे और वैद्यानाथ मिश्रा के खिलाफ डराने-धमकाने के आरोप; गिरफ्तार, अदालत में पेशी
Kolkata, West Bengal:(এস্কট্রোশানাল কেস অর্থাৎ) ভয়ভীতি দেখানোবা সাধারণ মানুষ জনের অত্যাচার করাবা কারোর কাছে থেকে কিছু নেওয়ার অভিযোগ ছিলো মিতুন কুমার দে ঘনিষ্ঠ বৈদ্যনাথ মিশ্রকে বিরুদ্ধে।তার পরিপেক্ষিতে (এস্কট্রোশা মহেশতলা থানার পুলিশ গতকাল গ্রেফতার করে এবং আজকে আলিপুর কোর্টে তুলবে।0
0
Report
जयपुर में भारी वाहनों के लिए नो एंट्री जोन घोषित, यातायात बदलेगा?
Jaipur, Rajasthan:सड़क हादसे रोकने के लिए TCB की तैयारी, जयपुर RTO द्वितीय के क्षेत्र में बनेंगे नो एंट्री जोन! - जयपुर शहर में ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड की पहल, भारी वाहनों के आवागमन के लिए क्षेत्र होंगे चिन्हित - सीकर रोड, वीकेआई क्षेत्र में होते हैं अधिक हादसे, TCB के निर्णय पर हादसे कम करने की योजना जयपुर। राजधानी जयपुर में पिछले एक वर्ष के दौरान भारी वाहनों से कई बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। हरमाड़ा, 200 फुट एक्सप्रेस वे और सीकर रोड क्षेत्र में हादसों की संख्या अधिक रही है। अब जयपुर शहर में ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड ने इन हादसों पर रोक लगाने के लिए प्लानिंग शुरू कर दी है। इसके लिए परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस और एनएचएआई द्वारा संयुक्त रूप से तैयारी की जाएगी। सड़क सुरक्षा के लिहाज से परिवहन विभाग के जयपुर आरटीओ द्वितीय क्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहे हैं। यहां कुछ हिस्सों को नो एंट्री जोन और कुछ को भारी वाहनों के आवागमन के लिहाज से चिन्हित किया जा रहा है। भारी वाहनों के आवागमन के लिए नो एंट्री की व्यवस्था तय करने पर ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड की 22 जुलाई को हुई पिछली बैठक में चर्चा की गई थी। इस दौरान निर्णय लिया गया कि पहले इस व्यवस्था को परीक्षण के रूप में लागू किया जाएगा। एक पखवाड़े तक रोजाना सुबह और शाम के पीक ऑवर्स में निगरानी की जाएगी। सुबह 7 से 11 बजे तक और शाम 4 से 7 बजे तक पीक ऑवर्स में यातायात संचालन का परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण अवधि में आए परिणामों को लेकर ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड के समक्ष प्रस्ताव रखा जाएगा। इस तरह रहेगा नो एंट्री जोन या भारी वाहन क्षेत्र - टोडी मोड से रोड नम्बर 14 की ओर से भारी वाहनों के लिए रहेगी नो एंट्री - एक्सप्रेस वे से वीकेआई के लिए एंट्री और एग्जिट रहेगा प्रतिबंधित - बढारना कल्वर्ट से ही रहेगा विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र के लिए आवागमन - टोडी मोड से दौलतपुरा एक्सप्रेस वे तक सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी - वाया भैरू खेजड़ा-सेवापुरा की यह सड़क चौड़ी होगी - टोडी मोड से दौलतपुरा एक्सप्रेस वे तक रोड मीडियन भी बनाया जाएगा - टोडी मोड से दौलतपुरा एक्सप्रेस वे तक सर्विस लेन का निर्माण भी होगा - ग्रामीण क्षेत्रों के वाहनों के आवागमन के लिए बनेगी सर्विस लेन संयुक्त कमेटी की रिपोर्ट पर तय होगी कार्य योजना इन कार्यों को पूरा करने को लेकर एनएचएआई, जेडीए और यातायात पुलिस के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाई जाएगी। यह टीम संयुक्त रूप से इन स्थलों का निरीक्षण करेगी। इसके बाद इसकी रिपोर्ट ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड के समक्ष रखी जाएगी। ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड के निर्णय के आधार पर बदलाव लागू किए जाएंगे। रोड नम्बर 14 से टोडी मोड सर्विस लेन से सम्बंधित प्रस्तावों पर भी निर्णय लिया गया कि पहले एनएचएआई, जेडीए और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया जाएगा। संयुक्त निरीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड द्वारा हादसे कम करने और ट्रैफिक जाम रोकने की दिशा में कार्य किए जाएंगे। भारी वाहनों के लिहाज से ये बदलाव भी होंगे - रोड नम्बर 14 से टोडी मोड सर्विस लेन पर फेंसिंग कार्य किया जाएगा - मेन रोड और सर्विस लेन के बीच फेंसिंग होने से सुविधा रहेगी - सर्विस लेन में राजकीय उमा विद्यालय हरमाड़ा के पास स्पीड ब्रेकर लेंगे - संकटमोचन हनुमान मंदिर से कुंडा चेक पोस्ट तक भी सर्विस लेन बेहतर होगी - सीकर रोड पर रोड नम्बर 14 की शुरुआत में बदलाव किए जाएंगे - यहां स्लिप लेन और मुख्य रोड का मर्जर किया जाएगा, जिससे सड़क चौड़ी रहे0
0
Report
Advertisement
चूरू: रामसिंह कसवा के जन्मदिन पर 1 लाख पौधारोपण अभियान का शुभारंभ
Churu, Rajasthan:चूरू। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ाने के उद्देश्य से किया जाएगा एक लाख पौधों का रोपण पूर्व सांसद रामसिंह कस्वा के जन्म दिन पर किया गया पौधारोपण सांसद राहुल कस्वा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं विधायक मनोज मेघवाल की उपस्थिति में हुआ आयोजन पूर्व सांसद रामसिंह कसवा के 81वें जन्मदिन पर पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल 5100 पौधे लगाकर 1 लाख पौधारोपण अभियान का हुआ शुभारंभ सुजानगढ़。 सुजानगढ़ तहसील के बाघरसरा पूर्वी गांव में पूर्व सांसद रामसिंह कसवा के 81वें जन्मदिन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक महा-अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर 5100 पौधे लगाकर कुल 1 लाख पौधारोपण के लक्ष्य वाले अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अभियान का आगाज सांसद राहुल कसवा, पूर्व सांसद रामसिंह कसवा तथा पूर्व विधायक कमला कसवा ने स्वयं पौधे रोपकर किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक मनोज मेघवाल, निवर्तमान सभापति नीलोफर गौरी, सरपंच बशीरा बानो सहित क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं प्रशासनिक हस्तिया मौजूद रहीं। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक किया पौधारोपण समारोह के दौरान पूरे क्षेत्र से अनेक ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं ने एक साथ पौधे लगाए और क्षेत्र को हरा-भरा बनाने का संदेश दिया। इस मौके पर पूर्व सांसद रामसिंह कस्वा और विधायक मनोज मेघवाल को केलों से तौला गया। पूर्व सांसद रामसिंह कस्वा ने केक काट कर जन्म दिन मनाया। इस दौरान सांसद राहुल कसवा ने उपस्थित जनसमूह और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल करना भी बेहद ज़रूरी है। उन्होंने सभी से पौधों के संरक्षण और देखभाल का संकल्प लेने की अपील की। सांसद ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध और संतुलित बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण ही सबसे उत्तम उपाय है। हम सभी का कर्तव्य है कि लगाए गए हर पौधे की जीवनभर सुरक्षा करें। पूर्व सांसद रामसिंह कस्वा ने उपस्थित जनों से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। विधायक मनोज मेघवाल ने अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की। पूर्व सांसद रामकसवा के 81वें जन्मदिन पर जिले भर से भारी संख्या में नेता, जन-प्रतिनिधि और कार्यकर्ता बाघसरा पूर्वी गाँव पंहुच कर सभी ने उन्हें माला पहनाकर और बधाई देकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। जन्मदिन के इस मौके पर शुरू हुए इस पौधारोपण अभियान की क्षेत्रवासियों द्वारा काफी सराहना की जा रही है। बाइट राहुल कस्वा, सांसद (सफेद चोला) बाइट मनोज मेघवाल, विधायक (सफेद शर्ट)0
0
Report
25 हजार रुपये इनामी बदमाश मोहम्मदाबाद किडनैपिंग केस में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर मोहम्मदाबाद किडनैपिंग केस का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल! पुलिस की गोली से 25 हजार का इनामी गिरफ्तार मोहम्मदाबाद किडनैपिंग केस में पुलिस का बड़ा एक्शन!, 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार गौसपुर हवाई पट्टी के पास पुलिस-बदमाशों में हुई मुठभेड़, पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने टीम पर की थी फायरिंग जवाबी कार्रवाई में विजयी के दाहिने पैर में लगी गोली आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद साथ ही अपाचे बाइक भी बरामद, एक साथी अंधेरे में फरार मोहम्मदाबाद-नोनहरा पुलिस टीम ने की कार्रवाई, फरार बदमाश की तलाश जारी गाजीपुर के मोहम्मदाबाद के चर्चित किडनैपिंग मामले में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार किया गया है। इस बात की पुष्टि सीओ मोहम्मदाबाद सुधाकर पाण्डेय ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि मोहम्मदाबाद और नोनहरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात गौसपुर हवाई पट्टी के पास बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, तिवारीपुर मोड़ से दो संदिग्ध युवक बाइक से आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो दोनों बदमाश बाइक लेकर भागने लगे। गौसपुर हवाई पट्टी के पास खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें 25 हजार का इनामी बदमाश विजयी, पुत्र छोटेलाल, निवासी बढ़ईपुरा, मोहम्मदाबाद, के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी मोहम्मदाबाद भेजा गया, जहां उसका इलाज कराया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और अपाचे बाइक बरामद की है। वहीं, उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। इस पूरी कार्रवाई में संयुक्त टीम शामिल रही। फिलहाल पुलिस ने मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
यमुनोत्री विधायक पर भ्रष्टाचार के आरोप, देहरादून में घेराव की चेतावनी
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:यमुनोत्री विधायक ने प्रभारी मंत्री पर जिला योजना आवंटन में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। विधायक ने बताया कि 75 करोड़ रुपए की जिला योजना आवंटित की गई है और उन्होंने कहा कि मैंने 12 करोड़ के प्रस्ताव जिला योजना के लिए दिए थे जिसमें सिर्फ 3 करोड़ रुपए ही मिले हैं। लोक निर्माण विभाग बड़कोट के लिए जिला योजना से मैंने 1 करोड़ 12 लाख के प्रस्ताव दिए थे, इनमें से एक भी प्रस्ताव स्वीकृत नहीं हुआ। कई विभाग हैं जहां पर मुझे बहुत कम जिला योजना धन दी गई। आखिर कैसे विकास होगा? विधायक ने प्रभारी मंत्री को चेतावनी दी कि यदि जिला योजना में जल्द संशोधन नहीं किया गया तो मैं क्षेत्र की जनता के साथ देहरादून में प्रभारी मंत्री उत्तरकाशी के आवास का घेराव और धरना प्रदर्शन करूंगा। बाइट - संजय डोभाल विधायक यमुनोत्री विधानसभा उत्तरकाशी0
0
Report
Advertisement
भारत छोड़ो दिवस: किसान संघ ने कॉरपोरेट समझौतों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया
Patran, Punjab:संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज भारत छोड़ो आंदोलन की याद में 10 अगस्त को जागरूकता दिवस, कॉरपोरेट समझौतों के खिलाफ उठी, एसडीएम पातडां कार्यालय में किसानों ने किया रोष प्रदर्शन। एंकर। देशभर में 10 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की भावना को याद करते हुए जागरूकता दिवस मनाया गया। इस दौरान लोगों को 9 अगस्त 1942 को शुरू हुए ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन की याद दिलाई गई, जब देशवासियों ने अंग्रेजों से भारत को पूरी तरह छोड़ने की मांग करते हुए आजादी की लड़ाई को निर्णायक मोड़ दिया था । किसानों ने कहा कि उस समय देश को विदेशी शासन से आजादी दिलाने के लिए लोगों ने एकजुट होकर संघर्ष किया, जिसके परिणामस्वरूप भारत को स्वतंत्रता मिली। हालांकि आज भी देश के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो रही हैं, जिनमें कॉर्पोरेट कंपनियों का बढ़ता प्रभाव और अंतरराष्ट्रीय समझौते प्रमुख हैं। वर्तमान समय में बड़े कॉरपोरेट घराने देश के संसाधनों और नीतियों पर प्रभाव डाल रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड समझौते पर चिंता जताई, जिसमें खेती और डेयरी सेक्टर के प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की गई। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे समझौते लागू होते हैं तो इसका सीधा असर किसानों और आम जनता पर पड़ेगा, जिससे आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। इसलिए इन समझौतों को रद्द करने और जनता को जागरूक करने की जरूरत है। बाइट किसान नेता सुबा प्रधान हरभजनसिंह सुपर और किसान0
0
Report
लख्होवाल किसान यूनियन MSP मांगों पर पंजाब में ऐथनिल फैक्ट्रियाँ बढ़ाने के लिए धरना
Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਲੱਖੋਵਾਲ ਨੇ ਕੀਤੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੀਟਿੰਗ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮੂੰਗੀ ਮੱਕੀ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਸਬਜੀਆਂ ਤੇ ਐਮਐਸਪੀ ਦੀ ਮੰਗ ਅਤੇ ਬਾਕੀ ਸੂਬਿਆਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਪਾਣੀ ਦਾ ਹੱਲ ਕਰਨ ਅਤੇ ਅਵਾਰਾ ਪਸ਼ੂਆਂ ਦੇ ਹੱਲ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇਥੋਨਿਲ ਦੀਆਂ ਹੋਰ ਫੈਕਟਰੀਆਂ ਲਗਾਉਣ ਦੀ ਮੰਗ\n\nਲੁਧਿਆਣਾ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਲੱਖੋਵਾਲ ਦੇ ਦਫਤਰ ਵਿੱਚ ਮਹੀਨਾਵਾਰ ਮੀਟਿੰਗ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਭਾਰਤੀ kisaan ਯੂਨੀਅਨ ਲੱਖੋਵਾਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਲੱਖੋਵਾਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਾਣੀ ਦਾ ਮਸਲਾ ਪਿਛਲੇ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ।ਜਿਸਦਾ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਹੱਲ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ । ਜਿੰਨਾ ਸੂਬਿਆ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਪਾਣੀਆਂ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਹ ਉਸ ਨੂੰ ਵੇਚ ਕੇ ਦੂਜੀਆਂ ਸਟੇਟਾਂ ਕਮਾਈ ਕਰ ਰਹੀਆ ਹਨ। ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਤਰਾ ਦੀ ਰਾਇਲਟੀ ਨਹੀਂ ਮਿਲ ਰਹੀ ਇਸ ਮੌਕੇ ਹਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਲੱਖੋਵਾਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੁਝ ਮੰਗਾਂ ਜਿਸ ਤਰਾਂ ਨਾਲ ਅਵਾਰਾ ਪਸ਼ੂਆਂ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਦਾ ਹਾਲੇ ਤੱਕ ਹੱਲ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਸੀ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਫਸਲਾਂ ਦੀ ਖਰੀਦ ਐਮ ਐਸ ਪੀ ਦਿੱਤੀ ਤੇ ਖਰੀਦੀ ਜਾਵੇਗੀ ਨਾ ਮੱਕੀ ਨਾ ਮੁੰਗੀ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਕਿਸੇ ਹੋਰ ਫਸਲ ਦੀ ਐਮਐਸਪੀ ਤੇ ਖਰੀਦੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਸਬਜ਼ੀਆਂ ਇਹ ਫਸਲਾਂ ਤੇ ਵੀ ਐਮਐਸਪੀ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਏਥੋਨਿਲ ਨੂੰ ਬਣਾਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਅੱਠ ਤੋ ਨੋ ਫੈਕਟਰੀਆਂ ਹਨ। ਜਿਥੇ ਏਥਿਨਿਲ ਬਣਦਾ ਹੈ ਜਿਸ ਨਾਲ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਫਸਲ ਦੀ ਖਰੀਦ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ਤਕਰੀਬਨ 71 ਰੁਪਏ ਲੀਟਰ ਏਥੀਨਿਲ ਪੈਂਦਾ ਹੈ। ਕਿਸਾਨ ਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਇਸ ਤਰਾਂ ਦੀਆਂ ਫੈਕਟਰੀਆਂ ਹੋਰ ਲਗਵਾਵੇ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਕਾਰਾ ਵਿਚ ਕੋਈ ਸਮੱਸਿਆ ਹੈ ਤਾਂ ਉਸ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਨਾ ਕੋਈ ਸਿਸਟਮ ਇਸ ਤਰਾਂ ਦਾ ਲਗਾਇਆ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਕੋਈ ਦਿੱਕਤ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਨਾ ਕਰਨਾ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੱਤ ਦਿਨਾਂ ਲਈ ਧਰਨਾ ਲਗਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕੁਝ ਮੰਗਾਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨਾਲ ਕੁਝ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨਾਲ ਸਬੰਧਿਤ ਹਨ। ਜੇਕਰ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨਾ ਪੂਰੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆ ਧਰਨਾ ਹੋਰ ਅੱਗੇ ਵਧਾਇਆ ਜਾ ਸਕਦਾ\n\nByte ਹਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਲੱਖੋਵਾਲ ਪ੍ਰਧਾਨ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਲੱਖੋਵਾਲ0
0
Report
नाहन में CPIM व ट्रेड यूनियनों का जेल भरो आंदोलन किसान-मजदूर अधिकारों मांग तेज
Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन नाहन केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ CPIM का जेल भरो आंदोलन.. जिला स्तरीय आंदोलन में संयुक्त ट्रैड यूनियन से जुड़े संगठन हुए शामिल, अमेरिका के साथ की जा रही ट्रेंड को रद्द करने की उठाई मांग, चार लेबर कोड वापस लें और श्रम कानून को लागू करें सरकार- राजेंद्र ठाकुर किसान आंदोलन के दौरान किसानों से किए गए वादे नहीं हुए पूरे, किसानों के लोन माफ, MSP लागू करने और न्यूनतम वेतन लागू करने की भी उठी मांग, छात्र, किसान और मजदूरों के अधिकारों को बचाने के लिए नाहन में प्रदर्शन, झांसी पार्क से DC कार्यालय तक क्या-क्या प्रदर्शन- आशीष कुमार DC के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन,0
0
Report
Advertisement
लतिका शर्मा भाजपा हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष की पदभार ग्रहण, महिला सशक्तिकरण को नई दिशा
Panchkula, Haryana:भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का पदभार संभालने पर लतिका शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार... कालका की पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लतिका शर्मा ने आज भाजपा हरियाणा की प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। पंचकूला में सकेतड़ी स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय पंचकमल में पहुंची लतिका शर्मा। इस अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं और बधाई देने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जुटी भीड़। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद विशेष बातचीत में लतिका शर्मा ने कहा कि वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पार्टी के समस्त शीर्ष नेतृत्व की आभारी हैं, जिन्होंने उन पर विश्वास जताते हुए इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जो अपने प्रत्येक कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का अवसर देती है। विशेष रूप से महिलाओं को नेतृत्व प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाने का कार्य भाजपा ने निरंतर किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का वह पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगी। लतिका शर्मा ने कहा कि भाजपा की रीति-नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन के सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी को हरियाणा में और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।0
0
Report
लातूर में 10 वर्ष से अधिक संचालक पद नहीं रह पाएंगे; बाबासाहेब पाटील पर सवाल
Latur, Maharashtra:लातूर ब्रेकिंग न्यूज... लातूरच्या सहकार क्षेत्रातून एक मोठी बातमी समोर आली आहे. दहा वर्षांपेक्षा अधिक काळ संचालकपदावर राहता येणार नाही... सरकारच्या या निर्णयानंतर लातूर जिल्हा मध्यवर्ती सहकारी बँकेतील आठ संचालकांच्या पात्रतेवरच प्रश्नचिन्ह निर्माण झालंय... विशेष म्हणजे, राज्याचे सहकार मंत्री बाबासाहेब पाटील यांचंही नाव या प्रकरणात असल्याचा दावा करण्यात आलाय... त्यामुळे सरकारच्या निर्णयाचा दणका आता सहकार मंत्र्यांनाही बसणार का ? हे आता पाहवं लागणार आहे. या संदर्भात औरंगाबाद खंडपीठात रिट याचिका दाखलण्यात आली आहे. त्यानंतर आता न्यायालयाने गुण-दोषांच्या आधारे सहा आठवड्यांच्या आत निर्णय घेण्याचे निर्देश दिले. त्यामुळे आता आरबीआय व संबंधित प्राधिकरणाच्या निर्णयाकडे सर्वांचे लक्ष लागले आहे.0
0
Report
हांसी में किसानों ने ट्रेड डील के विरोध में जेल भरो आंदोलन शुरू किया
Hansi, Haryana:हांसी ट्रेड डील के विरोध में किसानों का हांसी लघु सचिवालय पर प्रदर्शन, गिरफ्तारी देने पहुंचे किसान किसान नेता धर्मपाल बड़ाला बोले- जेल जाने को तैयार, आज से शुरू हुआ जेल आंदोलन हांसी। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में सोमवार को किसानों ने हांसी के लघु सचिवालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। किसान गिरफ्तारी देने के लिए लघु सचिवालय पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद किसानों को हिरासत में लिया। किसान नेताओं का कहना है कि भारत सरकार द्वारा अमेरिका के साथ की जा रही ट्रेड डील किसानों और कृषि क्षेत्र के हित में नहीं है। इसी के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी देने का ऐलान किया।प्रदर्शन को देखते हुए लघु सचिवालय परिसर में पुलिस बल तैनात रहा। किसान यूनियन नेता धर्मपाल बड़ाला ने कहा कि किसान गिरफ्तारी देने के लिए आये हैं और जेल जाने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रेड डील के साथ-साथ बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ भी किसान और मजदूर मिलकर विरोध कर रहे हैं। धर्मपाल बड़ाला ने कहा कि सरकार की नीतियों के खिलाफ किसानों और मजदूरों का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने ऐलान किया कि आज से जेल आंदोलन’ की शुरुआत हो गई है। किसान अपनी मांगों को लेकर गिरफ्तारी देने और जेल जाने के लिए तैयार हैं。 किसान नेता संदीप चहल ने कहा कि किसानों के साथ गलत हो रहा है। सरकार की नीतियों के खिलाफ आज किसान जेल भरो आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं और जब तक किसानों की आवाज नहीं सुनी जाती, आंदोलन जारी रहेगा। संदीप चहल ने कहा आज जेल भरो आंदोलन है।0
0
Report
Advertisement
