icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284003
Eshan KhanEshan KhanFollow27 Jul 2024, 06:11 pm

झांसी मंडल आधारभूत संरचनाओं के उच्चीकरण में अग्रसर DRM झांसी- श्री दीपक कुमार सिन्हा

Jhansi, Uttar Pradesh:

झांसी मंडल रेल-प्रबंधक दीपक कुमार सिंहा के नेतृत्व में आधारभूत संरचनाओं का उन्नयन जारी है। इस क्रम में झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर भरतकूप-शिवरामपुर स्टेशनों के बीच समपार फाटक संख्या 491 को इंटरलॉक किया गया। इस फाटक में पावर-ऑपरेटेड लिफ्टिंग स्लाइडिंग बूम, 35 रूटों की इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग, फ्यूज अलार्म, IPS, RTU व ELD जैसी सुविधाएं हैं। इसके अलावा झांसी-कानपुर रेल लाइन पर उसरगांव-कालपी स्टेशनों के बीच स्थित फाटक संख्या 194 स्थाई रूप से बंद कर इस स्थान पर ओवरब्रिज का निर्माणकार्य पूरा किया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चंदौली में सड़क पर जन्मदिन केक वीडियो: पुलिस की मौजूदगी से कानून-व्यवस्था पर सवाल

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग :- चंदौली... - बीच बाजार सड़क पर चारपहिया वाहन खड़ा कर केक काटने का वीडियो वायरल, पुलिसकर्मी की मौजूदगी पर उठे सवाल - शिकारगंज बाजार में बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - समाजवादी पार्टी के युवा नेता और पुलिसकर्मी समेत दर्जनों लोगों की मौजूदगी में काटा गया केक - पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर सड़क पर मनाया गया जन्मदिन, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल - वायरल वीडियो में शिकारगंज पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही श्रीराम यादव भी दिखाई देने का दावा - सड़क पर वाहन खड़ा होने से लंबा जाम लगने की भी मिली जानकारी - 8 नवंबर को शिकारगंज गांव निवासी सतीश मौर्य की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे सपाई - पिछले वर्ष सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू का भी सड़क पर केक काटने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद मुगलसराय कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था - चकिया कोतवाली क्षेत्र के शिकारगंज बाजार स्थित चकिया-अहरौरा मुख्य मार्ग का बताया जा रहा वायरल वीडियो。 वायरल वीडियो
0
0
Report

छठ महापर्व: रांची के बाजारों में सूप-दउरे की खरीदारी तेज, चार दिनों का उत्साह

Ranchi, Jharkhand:चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत आज से हो गई है। छठ महापर्व को लेकर राजधानी रांची के बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। बाजारों में छठ पूजा से जुड़ी सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। छठ पूजा में भगवान सूर्य को अर्घ्य देने का विशेष महत्व होता है और इस दौरान सूप और दउरा का विशेष स्थान है। इन्हीं सूप और दउरा में पूजन सामग्री, फल और प्रसाद सजाकर भगवान भास्कर को अर्पित किया जाता है। यही वजह है कि छठ महापर्व की शुरुआत के साथ ही बाजारों में सूप और दउरा की मांग बढ़ गई है। राजधानी के विभिन्न बाजारों में बड़ी संख्या में लोग सूप और दउरा की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। कोई अपने परिवार के लिए तो कोई छठ व्रत की तैयारी को लेकर पूजा सामग्री जुटाने में लगा है। बाजारों में बढ़ती रौनक से साफ है कि लोक आस्था के इस महापर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। WT- UJJWAL MISHRA, ZEE MEDIA
0
0
Report
Advertisement

रेवास देवड़ा रोड पर कार अचानक आग लगने से जलकर राख, चार लोग सुरक्षित

Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर के रेवास देवड़ा रोड पर एक कार में अचानक आग लग गई। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे। हालाँकि, राहत की बात यह रही कि समय रहते चारों गाड़ी से उतर गए और किसी को कोई चोट नहीं आई, लेकिन कार को आग से काफी नुकसान हुआ। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट अपने परिवार के साथ मंदसौर में किसी रिश्तेदार के यहाँ आए थे। इसी दौरान, रेवास देवड़ा रोड पर उनकी कार एक बिजली के पोल से टकरा गई। इसके बाद कार के अगले हिस्से में आग लग गई और देखते-देखते पूरी कार धू-धू कर जलने लगी। मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेड ने कार में लगी आग पर काबू पाया
0
0
Report

देवघर के कोठिया मोड़ पर ट्रक से टकराई कार; एक की मौत, छह घायल

Deoghar, Jharkhand:देवघर में आज अहले सुबह कोठिया मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि करीब छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी लोग छठ पूजा की तैयारी को लेकर सुल्तानगंज से गंगा स्नान कर अपने घर मोहनपुर लौट रहे थे. कोठिया मोड़ के पास एक अनियंत्रित बड़े ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मारी. टक्कर इतनी तेज थी कि कार सवार सभी लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. 48 वर्षीय लालू यादव की मौत हो गई. अन्य घायलों का इलाज देवघर के निजी अस्पतालों में चल रहा है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है. शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया. हादसे के बाद शोक का माहौल है.
0
0
Report

बेगूसराय में दूध वाहन की टक्कर से टेंपो पलटा, 2 की मौत, कई घायल

Begusarai, Bihar:बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक तेज रफ्तार दूध वाहन ने टेंपो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टेंपो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। पूरी घटना बरौनी थाना क्षेत्र के मालती चौक के पास की है। मृतकों की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवस गांव निवासी गणेश झा और 8 वर्षीय मासूम आयुषी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग बरौनी में एक श्रद्धाकर्म के भोज में शामिल होने के बाद टेंपो पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। टेंपो पर करीब एक दर्जन से अधिक लोग सवार थे। इसी दौरान मालती चौक के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार दूध वाहन ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में एक मासूम बच्ची और एक पुरुष की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक घायल की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही बरौनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

बेटी होने पर नवजात को अस्पताल में छोड़ देने का मामला; बच्ची सुरक्षित

Sheohar, Bihar:निम्नलिखित संदेश से अस्पताल में बेटी होने के कारण नवजात को छोड़ देने का मामला सामने आया है। जहां बेटी होना एक नवजात को अभिशाप बन गया. एक महिला ने नवजात बच्ची को जन्म देने के बाद उसे अस्पताल में ही छोड़ दिया और फरार हो गई। नौ महीने तक कोख में रखने के बाद जन्मी मासूम को इस तरह छोड़ दिए जाने से अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई। हालांकि, समय रहते जिला विधिक सेवा प्राधिकार की पहल से बच्ची को सुरक्षित आश्रय मिल गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिला अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ललन कुमार रजक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया और नवजात बच्ची को विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में रखा गया है。
0
0
Report

नशा मुक्ति केंद्र में मरीज ने मैनेजर पर रॉड से हमला, इलाज के दौरान मौत

Samastipur, Bihar:नशा मुक्ति केंद्र में विवाद के बाद एक मरीज ने केंद्र के मैनेजर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी मैनेजर की इलाज के दौरान दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के पक्की सराय निवासी रामजन्म दुबे के पुत्र राहुल कुमार (25) के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी मरीज को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल की गई रॉड भी जब्त की गई है। मृत्यु से पूर्व राहुल कुमार मुस्कान नशा मुक्ति केंद्र में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। पुलिस के अनुसार, वैशाली जिले के राघोपुर निवासी अनिल पोद्दार के पुत्र हिमांशु कुमार को करीब आठ दिन पहले नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र में भर्ती कराया गया था। बताया गया है कि रविवार को हिमांशु ने बाथरूम के बजाय पानी पीने वाली बोतल में पेशाब कर दिया था। इसी बात को लेकर राहुल कुमार और हिमांशु के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट भी हुई थी। इसके बाद से हिमांशु राहुल से नाराज चल रहा था। आरोपी का कहना है कि रविवार की रात राहुल जब केंद्र के अंदर सो रहे थे, उसी दौरान हिमांशु ने जिम में रखी लोहे की रॉड उठाई और उनके सिर पर कई बार वार कर दिया। हमले में राहुल गंभीर रूप से जख्मी हो गए। शोर सुनकर केंद्र के अन्य कर्मियों ने उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। दरभंगा में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर मुजफ्फुरपुर चले गए। मुस्कान नशा मुक्ति केंद्र में घटना के समय आरोपी हिमांशु समेत कुल 18 मरीजों का इलाज चल रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और जरूरी नमूने संग्रह किए। पुलिस ने केंद्र के कर्मचारियों से भी पूछताछ की है। सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि वैशाली जिले के रहने वाले हिमांशु कुमार का पिछले सप्ताह से नशा मुक्ति केंद्र में इलाज चल रहा था। पानी पीने वाली बोतल में पेशाब करने को लेकर हिमांशु और राहुल के बीच विवाद हुआ था। इसी रंजिश में हिमांशु ने केंद्र के अंदर सो रहे राहुल पर जिम में रखी रॉड से हमला कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

महानगर में गुरु नानक जयंती की तैयारियाँ तेज, नौतनवा में प्रभात फेरी से भक्तिमय माहौल

Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हेडलाइन: महराजगंज प्रकाश पर्व की तैयारियां जोरों पर सिख समुदाय ने नौतनवा नगर में निकाली भव्य प्रभात फेरी, गूंजे गुरु नानक देव जी के शबद नौतना नगर में गुरु नानक जयंती के प्रकाश पर्व को लेकर उत्साह और भक्ति का माहौल है। आज सुबह सिख समुदाय द्वारा पूरे नगर में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों और मोहल्लों से गुजरी। श्रद्धालु गुरु नानक देव जी की महिमा का गुणगान करते हुए शबद-कीर्तन और जयंती के पारंपरिक गीत गाते रहे। ढोलक और मंजीरे की थाप पर 'सतगुरु नानक प्रगटिया' और 'वाहेगुरु जी की फतेह' के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा।
0
0
Report

संभल में यातायात माह के बीच शवयात्रा ट्रैफिक जाम से फंसी

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । पुलिस के ' यातायात जागरूकता माह ' के बीच ट्रैफिक अव्यवस्था की हैरान करने वाली तस्वीर । ट्रैफिक जाम में फंसी मृतक की शव यात्रा .. आधे घंटे से अधिक मृतक की अर्थी को लिए ट्रैफिक जाम के बीच फंसे थे शव यात्रा में शामिल लोग । ट्रैफिक जाम से बमुश्किल निकल सकी मृतक की शव यात्रा । इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखे जाने के लिए जिलाधिकारी से कई बार लिखित मांग कर चुके है व्यापारी । डीएम से मांग के बाद भी लोगों को नहीं मिली रही ट्रैफिक जाम से निजात । यातायात जागरूकता माह के बावजूद इलाके में ट्रैफिक अव्यवस्था से ट्रैफिक पुलिस पर उठ रहे सवाल । बहजोई थाना क्षेत्र के वर्तन बाजार का मामला ।
0
0
Report

बैतूल के मुलताई में गौवंश तस्करी: इरफान खान गिरफ्तार, 7 गौवंश रस्सी से बांधे मिले

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के मुलताई में गौवंश तस्करी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी टाटा सूमो में 7 गौवंश को बेरहमी से ठूंसकर कत्लखाने ले जाने की तैयारी में था। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो अंदर का नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल 20 अक्टूबर की रात नागपुर रोड के पास पुलिस को एक लावारिस टाटा सूमो मिली थी। वाहन में 7 गौवंश के पैर और मुंह रस्सियों से बंधे हुए थे। इनमें 6 गौवंश घायल मिले,जबकि एक की मौत हो चुकी थी। आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने करीब 3 लाख 55 हजार रुपये का मशरूका जब्त कर मामला दर्ज किया था। अब तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने महाराष्ट्र के अमरावती जिले के फरार आरोपी इरफान खान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
0
0
Report
Advertisement

कैथल का AQI 260, स्मॉग बरकरार; लोगों को सावधानी जरूरी

Kaithal, Haryana:कैथल में प्रदूषण से थोड़ी राहत, AQI 440 से घटकर 260 पर पहुंचा, फिर भी स्मॉग का असर बरकरार एंकर :- दिवाली के बाद कैथल में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया था। एक्यूआई का स्तर 440 तक दर्ज किया गया था, हालांकि अब इसमें कुछ गिरावट आई है और यह घटकर 260 पर पहुंच गया है। लेकिन प्रदूषण से लोगों को अभी पूरी तरह राहत नहीं मिली है। शहर में सुबह और शाम के समय स्मॉग की चादर छाई हुई है। हवा की रफ्तार महज 3 किलोमीटर प्रति घंटा होने के कारण प्रदूषित कण वातावरण से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। वहीं, शाम के समय तापमान गिरने से धुआं और प्रदूषित कण जमीन के नजदीक बने रहते हैं, जिससे लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हो रही है। वीओ :- प्रदूषण के इस बढ़ते प्रभाव को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि आंखों में जलन होने पर साफ पानी से आंखों को धोएं और परेशानी अधिक होने पर चिकित्सक से संपर्क करें। वहीं, प्रशासन की ओर से भी प्रदूषण कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। लघु सचिवालय परिसर में लगे पेड़ों पर पानी का छिड़काव करवाया गया, ताकि पेड़ों पर जमी धूल साफ हो सके और हरियाली बनी रहे। फिलहाल AQI में गिरावट जरूर राहत की बात है, लेकिन धीमी हवाओं के चलते स्मॉग का खतरा अभी बरकरार है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और प्रदूषण से बचाव के उपाय अपनाने की जरूरत है।
0
0
Report

सीकर पंचायत राज के अंतिम चरण में 4 लाख वोटर 123 सरपंच चुनेंगे

Sikar, Rajasthan:सीकर सीकर में पंचायत राज चुनावों का अंतिम चरण 14-नवंबर से 4,01,124 वोटर्स चुनेंगे 12 जिला परिषद व 75 पंचायत समिति सदस्य और 123 सरपंच सीकर में पंचायत राज चुनाव के अंतिम चरण में 5 पंचायत समिति क्षेत्रों में चुनाव होंगे। सीकर की बलारां, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, नेछवा और रामगढ़ शेखावाटी पंचायत समिति क्षेत्रों की 123 ग्राम पंचायत के वोटर्स मतदान करेंगे। 14 नवंबर को जिला परिषद सदस्यों व पंचायत समिति सदस्यों तथा 16 नवंबर को पंच-सरपंच की Voteिंग होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि सीकर जिले में अंतिम चरण के चुनावों के लिए आज पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की वोटिंग ईवीएम से तथा पंच-सरपंच की वोटिंग बैलट पेपर से होगी। रवानगी से पहले सभी पोलिंग पार्टियों को अंतिम ट्रेनिंग दी जाएगी। सीकर जिले में पंचायत राज चुनाव के अंतिम चरण के लिए 123 ग्राम पंचायत में कुल 431 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। मोदी ने बताया कि चुनावों के बाद सभी ईवीएम वापस SK गर्ल्स कॉलेज के स्ट्राँग रूम में करवाई जाएंगी। 20 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। 25 नवंबर को जिला प्रमुख व 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख का चुनाव होगा। 27 नवंबर को सभी पंचायत समितियों में प्रधान और 28 नवंबर को उपप्रधान के चुनाव होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि अंतिम चरण में सीकर जिले के 5 पंचायत समिति क्षेत्राें की 123 ग्राम पंचायतों के 4 लाख 1 हजार 124 वोटर्स 12 जिला परिषद सदस्यों, 75 पंचायत समिति सदस्यों, 123 सरपंच और 1,115 वार्ड पंच का चुनाव करेंगे। जिला प्रशासन ने आमजन से निष्पक्ष, निर्भीक और शांतिपूर्ण वोटिंग करने की अपील की है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top